logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प🔴 पट्टी कोतवाली मामला: लड़की के पेट में छह माह का बच्चा होने का आरोप, भीम आर्मी ने उठाए गंभीर सवाल प🔴 पट्टी कोतवाली मामला: लड़की के पेट में छह माह का बच्चा होने का आरोप, भीम आर्मी ने उठाए गंभीर सवाल पट्टी कोतवाली में युवक की संदिग्ध मौत का मामला। भीम आर्मी के जिला प्रभारी ने मामले पर उठाए सवाल। पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। कस्टडी में कथित दुर्व्यवहार का लगाया आरोप। लड़की के पेट में छह माह का बच्चा होने का भी आरोप। घटना की निष्पक्ष जांच और पूरे मामले के खुलासे की मांग।

1 hr ago
user_Sheetla Prasad
Sheetla Prasad
Patti, Pratapgarh•
1 hr ago

प🔴 पट्टी कोतवाली मामला: लड़की के पेट में छह माह का बच्चा होने का आरोप, भीम आर्मी ने उठाए गंभीर सवाल प🔴 पट्टी कोतवाली मामला: लड़की के पेट में छह माह का बच्चा होने का आरोप, भीम आर्मी ने उठाए गंभीर सवाल पट्टी कोतवाली में युवक की संदिग्ध मौत का मामला। भीम आर्मी के जिला प्रभारी ने मामले पर उठाए सवाल। पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। कस्टडी में कथित दुर्व्यवहार का लगाया आरोप। लड़की के पेट में छह माह का बच्चा होने का भी आरोप। घटना की निष्पक्ष जांच और पूरे मामले के खुलासे की मांग।

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • प🔴 पट्टी कोतवाली मामला: लड़की के पेट में छह माह का बच्चा होने का आरोप, भीम आर्मी ने उठाए गंभीर सवाल प🔴 पट्टी कोतवाली मामला: लड़की के पेट में छह माह का बच्चा होने का आरोप, भीम आर्मी ने उठाए गंभीर सवाल पट्टी कोतवाली में युवक की संदिग्ध मौत का मामला। भीम आर्मी के जिला प्रभारी ने मामले पर उठाए सवाल। पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। कस्टडी में कथित दुर्व्यवहार का लगाया आरोप। लड़की के पेट में छह माह का बच्चा होने का भी आरोप। घटना की निष्पक्ष जांच और पूरे मामले के खुलासे की मांग।
    1
    प🔴 पट्टी कोतवाली मामला: लड़की के पेट में छह माह का बच्चा होने का आरोप, भीम आर्मी ने उठाए गंभीर सवाल

प🔴 पट्टी कोतवाली मामला: लड़की के पेट में छह माह का बच्चा होने का आरोप, भीम आर्मी ने उठाए गंभीर सवाल
पट्टी कोतवाली में युवक की संदिग्ध मौत का मामला।
भीम आर्मी के जिला प्रभारी ने मामले पर उठाए सवाल।
पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप।
कस्टडी में कथित दुर्व्यवहार का लगाया आरोप।
लड़की के पेट में छह माह का बच्चा होने का भी आरोप।
घटना की निष्पक्ष जांच और पूरे मामले के खुलासे की मांग।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    1 hr ago
  • *परशुराम सेना के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट* पट्टी। कोतवाली परिसर में अपहरण-दुष्कर्म के आरोपी युवक की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में ब्राह्मण पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने के विरोध में राष्ट्रीय परशुराम सेना ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया गया कि पीड़ित परिवार से मिलने के लिए मोलनापुर जा रहे राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप शुक्ल और प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक तिवारी को पुलिस ने गुरुवार सुबह हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी जताई गई। राष्ट्रीय परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। वहीं, पुलिस की ओर से हाउस अरेस्ट किए जाने के संबंध में तत्काल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर विभिन्न पक्षों की नजर बनी हुई है।
    1
    *परशुराम सेना के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट*
पट्टी। कोतवाली परिसर में अपहरण-दुष्कर्म के आरोपी युवक की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में ब्राह्मण पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने के विरोध में राष्ट्रीय परशुराम सेना ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बताया गया कि पीड़ित परिवार से मिलने के लिए मोलनापुर जा रहे राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप शुक्ल और प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक तिवारी को पुलिस ने गुरुवार सुबह हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी जताई गई।
राष्ट्रीय परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। वहीं, पुलिस की ओर से हाउस अरेस्ट किए जाने के संबंध में तत्काल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर विभिन्न पक्षों की नजर बनी हुई है।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक केबिन में फंसा; दो गंभीर घायल* लम्भुआ, सुलतानपुर लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर पहले से खराब खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112, फायर सर्विस और लम्भुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। घायलों को एनएचएआई एम्बुलेंस और 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायलों की पहचान योगेश यादव (30 वर्ष) निवासी जिला मैनपुरी जिनकी हालत चिन्ता जनक बनी है वहीं लालू पुत्र प्रमोद कुमार (28 वर्ष) निवासी करेली, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है वा हालत खतरे से वाहर है। बताया गया कि ट्रक कोलकाता से लखनऊ की ओर जा रहा था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    3
    *हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक केबिन में फंसा; दो गंभीर घायल*
लम्भुआ, सुलतानपुर
लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर पहले से खराब खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112, फायर सर्विस और लम्भुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला।
घायलों को एनएचएआई एम्बुलेंस और 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया।
गंभीर रूप से घायलों की पहचान योगेश यादव (30 वर्ष) निवासी जिला मैनपुरी जिनकी हालत चिन्ता जनक बनी है वहीं लालू पुत्र प्रमोद कुमार (28 वर्ष) निवासी करेली, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है वा हालत खतरे से वाहर है। बताया गया कि ट्रक कोलकाता से लखनऊ की ओर जा रहा था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तेज अज्ञात डीजे चलाने वाले पर दर्ज हुआ फिर FIR जल्द ही होगी गिरफ्तारी । *थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*
    1
    तेज अज्ञात डीजे चलाने  वाले पर दर्ज हुआ फिर  FIR  जल्द ही होगी गिरफ्तारी ।
*थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*
    user_Raj Bahadur patrakar
    Raj Bahadur patrakar
    Accounting firm लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *थाना जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, कुल ₹81,200/- नकद, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा एवं घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की गई। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।* *इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।*
    2
    *थाना जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, कुल ₹81,200/- नकद, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा एवं घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की गई। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।*

*इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर  मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।*
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • तबादले के बाद उठे सवाल, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने वाले अधिकारी क्यों नहीं टिकते? कुंडा/प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना प्रभारी अवन कुमार दीक्षित का करीब डेढ़ माह के भीतर रानीगंज थाना प्रभारी के पद पर तबादला होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि कानून-व्यवस्था और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सक्रियता दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों का कार्यकाल आखिर इतना छोटा क्यों रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अवन कुमार दीक्षित के कार्यकाल में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ अवैध पेड़ कटान, गांजा बिक्री समेत अन्य गतिविधियों से जुड़ी शिकायतों पर पुलिस की सक्रियता देखने को मिली। गरीब और पीड़ित लोगों की शिकायतें सुनने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने को लेकर भी उनकी कार्यशैली की चर्चा रही। हालांकि तबादला पुलिस विभाग की सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसके पीछे विभागीय स्तर पर क्या कारण रहे, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में उनके स्थानांतरण के बाद क्षेत्र में उठ रहे सवालों ने चर्चा जरूर तेज कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई अधिकारी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून का पालन कराने के लिए सक्रियता दिखाता है तो उसे पर्याप्त समय मिलना चाहिए, ताकि उसके प्रयासों का असर सामने आ सके। अब सवाल यही है कि अवन कुमार दीक्षित के इतने कम समय में तबादले के पीछे वास्तविक वजह क्या रही?
    1
    तबादले के बाद उठे सवाल, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने वाले अधिकारी क्यों नहीं टिकते?

कुंडा/प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना प्रभारी अवन कुमार दीक्षित का करीब डेढ़ माह के भीतर रानीगंज थाना प्रभारी के पद पर तबादला होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि कानून-व्यवस्था और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सक्रियता दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों का कार्यकाल आखिर इतना छोटा क्यों रहता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अवन कुमार दीक्षित के कार्यकाल में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ अवैध पेड़ कटान, गांजा बिक्री समेत अन्य गतिविधियों से जुड़ी शिकायतों पर पुलिस की सक्रियता देखने को मिली। गरीब और पीड़ित लोगों की शिकायतें सुनने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने को लेकर भी उनकी कार्यशैली की चर्चा रही।

हालांकि तबादला पुलिस विभाग की सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसके पीछे विभागीय स्तर पर क्या कारण रहे, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में उनके स्थानांतरण के बाद क्षेत्र में उठ रहे सवालों ने चर्चा जरूर तेज कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई अधिकारी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून का पालन कराने के लिए सक्रियता दिखाता है तो उसे पर्याप्त समय मिलना चाहिए, ताकि उसके प्रयासों का असर सामने आ सके। अब सवाल यही है कि अवन कुमार दीक्षित के इतने कम समय में तबादले के पीछे वास्तविक वजह क्या रही?
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फर्राटा पंखे की चपेट में आने से महिला गंभीर घायल करंट लगने के बाद परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल, उपचार जारी पट्टी। कांधई थाना क्षेत्र के भैसवनी गांव में गुरुवार दोपहर फर्राटा पंखे की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया।भैसवनी गांव निवासी चमेला देवी (60) पत्नी राजकुमार गुरुवार को घर पर थीं। दोपहर करीब एक बजे वह फर्राटा पंखे की चपेट में आ गईं। परिजनों के अनुसार पंखे में करंट उतरने से महिला को जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल अस्पताल लेकर आए।अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात केसी प्रसाद ने बताया कि महिला करंट की चपेट में आई थी। उनकी हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में महिला का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजन महिला की हालत को लेकर चिंतित हैं।
    1
    फर्राटा पंखे की चपेट में आने से महिला गंभीर घायल

करंट लगने के बाद परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल, उपचार जारी

पट्टी। कांधई थाना क्षेत्र के भैसवनी गांव में गुरुवार दोपहर फर्राटा पंखे की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया।भैसवनी गांव निवासी चमेला देवी (60) पत्नी राजकुमार गुरुवार को घर पर थीं। दोपहर करीब एक बजे वह फर्राटा पंखे की चपेट में आ गईं। परिजनों के अनुसार पंखे में करंट उतरने से महिला को जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल अस्पताल लेकर आए।अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात केसी प्रसाद ने बताया कि महिला करंट की चपेट में आई थी। उनकी हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में महिला का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजन महिला की हालत को लेकर चिंतित हैं।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में क्षेत्रीय बैंक मैनेजर दुर्गेश श्रीवास्तव की कार में गोली लगने से मौत। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कार से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जांच जारी है। #जौनपुर #उत्तरप्रदेश #ब्रेकिंगन्यूज #पुलिस #समाचार
    1
    जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में क्षेत्रीय बैंक मैनेजर दुर्गेश श्रीवास्तव की कार में गोली लगने से मौत। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कार से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जांच जारी है।
#जौनपुर #उत्तरप्रदेश #ब्रेकिंगन्यूज #पुलिस #समाचार
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.