ईमानदारी की मिसाल: धौलपुर के परिचालक आशीष शर्मा ने लौटाया यात्री का खोया सामान धौलपुर। सिविल डिफेंस के सिपाही एवं रोडवेज बस के परिचालक आशीष शर्मा ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की अनूठी मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार, जयपुर जाने वाली रोडवेज बस में सफर कर रहे एक यात्री का बैग, जिसमें नकदी और पर्स सहित जरूरी सामान था, सिंधी कैंप, जयपुर पर उतरते समय बस में ही छूट गया। बस के परिचालक आशीष शर्मा की नजर जब इस लावारिस बैग पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत जिम्मेदारी दिखाते हुए बैग को सुरक्षित रखा और उसके असली मालिक का पता लगाने का प्रयास किया। उनकी सतर्कता और ईमानदारी के चलते जल्द ही यात्री का संपर्क मिल गया और पूरा सामान सुरक्षित रूप से उसे वापस लौटा दिया गया। आशीष शर्मा के इस सराहनीय कार्य की हर ओर प्रशंसा हो रही है। उनका यह कदम न केवल सरकारी कर्मचारियों की छवि को मजबूत करता है, बल्कि समाज में ईमानदारी और नैतिकता का प्रेरणादायक संदेश भी देता है।
ईमानदारी की मिसाल: धौलपुर के परिचालक आशीष शर्मा ने लौटाया यात्री का खोया सामान धौलपुर। सिविल डिफेंस के सिपाही एवं रोडवेज बस के परिचालक आशीष शर्मा ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की अनूठी मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार, जयपुर जाने वाली रोडवेज बस में सफर कर रहे एक यात्री का बैग, जिसमें नकदी और पर्स सहित जरूरी सामान था, सिंधी कैंप, जयपुर पर उतरते समय बस में ही छूट गया। बस के परिचालक आशीष शर्मा की नजर जब इस लावारिस बैग पर
पड़ी, तो उन्होंने तुरंत जिम्मेदारी दिखाते हुए बैग को सुरक्षित रखा और उसके असली मालिक का पता लगाने का प्रयास किया। उनकी सतर्कता और ईमानदारी के चलते जल्द ही यात्री का संपर्क मिल गया और पूरा सामान सुरक्षित रूप से उसे वापस लौटा दिया गया। आशीष शर्मा के इस सराहनीय कार्य की हर ओर प्रशंसा हो रही है। उनका यह कदम न केवल सरकारी कर्मचारियों की छवि को मजबूत करता है, बल्कि समाज में ईमानदारी और नैतिकता का प्रेरणादायक संदेश भी देता है।
- धौलपुर। सिविल डिफेंस के सिपाही एवं रोडवेज बस के परिचालक आशीष शर्मा ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की अनूठी मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार, जयपुर जाने वाली रोडवेज बस में सफर कर रहे एक यात्री का बैग, जिसमें नकदी और पर्स सहित जरूरी सामान था, सिंधी कैंप, जयपुर पर उतरते समय बस में ही छूट गया। बस के परिचालक आशीष शर्मा की नजर जब इस लावारिस बैग पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत जिम्मेदारी दिखाते हुए बैग को सुरक्षित रखा और उसके असली मालिक का पता लगाने का प्रयास किया। उनकी सतर्कता और ईमानदारी के चलते जल्द ही यात्री का संपर्क मिल गया और पूरा सामान सुरक्षित रूप से उसे वापस लौटा दिया गया। आशीष शर्मा के इस सराहनीय कार्य की हर ओर प्रशंसा हो रही है। उनका यह कदम न केवल सरकारी कर्मचारियों की छवि को मजबूत करता है, बल्कि समाज में ईमानदारी और नैतिकता का प्रेरणादायक संदेश भी देता है।2
- Post by Ajeet kushwah Ajeet Kushwah1
- बसेड़ी (धौलपुर)। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत और राष्ट्रवाद के उदय का जश्न आज बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक रूप से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बाजार और मुख्य चौराहों पर ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मंडल अध्यक्ष भैरो सिंह परमार ने बताया कि जीत की खबर आते ही बसेड़ी के भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान पूरा माहौल 'वंदे मातरम', 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया और भाजपा युवा नेता नितिन कुशवाह एवं कावेंद्र परमार ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक जीत नहीं है, बल्कि बंगाल में वर्षों से जारी घुटन, तुष्टीकरण और बांग्लादेशी घुसपैठ की राजनीति के अंत की शुरुआत है। धीरेन्द्र परमार एवं कहा कि जिस बंगाल की धरती पर 'वंदे मातरम' बोलना कठिन कर दिया गया था, आज वहां की जनता ने राष्ट्रवाद को चुनकर करारा जवाब दिया है। मंडल महामंत्री महेंद्र कोली एवं लोकेंद्र सिंह ने कहा कि असम में भाजपा की दोबारा शानदार वापसी और पुडुचेरी में मिली सफलता यह दर्शाती है कि देश के कोने- कोने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और सुशासन पर जनता की अटूट मुहर लग चुकी है। इस अवसर पर छीतरिया जाटव बनवारी जाटव लोकेंद्र परमार पप्पू तिमसिया सीताराम कुशवाह मुकेश कौशिक विजय गोयल वीरेंद्र कुशवाह नीरज कुशवाह भीकम कोली सुरेश और कार्यकर्ता मौजूद थे4
- धौलपुर जिले के बसेड़ी में भारत गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डिलीवरी मैसेज तो आ जाता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा। आरोप है कि एजेंसी कर्मी उपभोक्ताओं को गुमराह कर डिलीवरी का OTP ले लेते हैं और बाद में वही सिलेंडर 1500 से 2000 रुपये तक ब्लैक में बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं, एजेंसी पर केवल एक रसीद खिड़की होने के कारण उपभोक्ताओं को 3 से 5 घंटे तक लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होम डिलीवरी व्यवस्था भी पूरी तरह ठप बताई जा रही है।1
- इनामी बदमाश को निहालगंज थाना पुलिस ने पकड़ा, 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश सर्वेश अग्निहोत्री को किया गिरफ्तार, करीब 10 वर्षों से लूट, डकैती मामलों में चल रहा था फरार, 2015 में निहालगंज थाने के पास व्यापारी से लूटे थे 21 लाख रुपये, की इनामी बदमाश को ग्वालियर से किया गिरफ्तार, इनामी को पकड़ने के लिए कॉन्स्टेबल रामदास, सौरव, धर्मेंद्र काफी समय से कर रहे थे पीछा सर्वेश अग्निहोत्री जालोंन यूपी से बामौर मध्यप्रदेश में रह रहा था इनामी बदमाश, निहालगंज थानाप्रभारी अमित शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई, एसपी विकास सांगवान, एडिशनल एसपी वैभव शर्मा, डीएसपी कृष्णराज जांगिड़ के निर्देश पर कार्यवाही।1
- केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना- बघेल धौलपुर बसई नवाब- बाड़ी विधानसभा के मंडल बसई नवाब में मंडल प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत एक निजी मैरिज गार्डन में बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी एवं पंचायत समिति सैपऊ के प्रधान दुष्यंत सिंह बघेल रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल संयोजक केजी तिवारी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल सह-प्रभारी रामू सिकरवार, सुंदर सिंह त्यागी, नत्थी सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी गतिविधियों के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। मुख्य अतिथि दुष्यंत सिंह बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।भाजपा की नीतियां आमजन के हित में हैं और यही कारण है कि जनता का विश्वास लगातार पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। सुंदर सिंह त्यागी ने कहा कि हमें एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी करनी है और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाना है। अध्यक्षता कर रहे केजी तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। मंडल सह-प्रभारी रामू सिकरवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और अनुशासन बनाए रखते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। बैठक में दिवाकर प्रजापति, बादल कुशवाहा , योगेश त्यागी,भागीरथ शर्मा, सियाराम , दीनदयाल शर्मा,विनोद सिकरवार ,पवन, रामगोपाल सिकरवार , मायाराम,अजय त्यागी पतरे जाटव ,भारत सिंह त्यागी, भगवती प्रसाद कुशवाहा, सुभाष त्यागी, गजेंद्र सिंह जादौन ,उदय सिंह, लक्ष्मीधर ,राजेश, हेत सिंह लोधा ,गोरेलाल लोधा ,टीकम सिंह लोधा भगवान सिंह जाटव आदि बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- प्राथमिक विद्यालय ग्राम पंचायत मा में सरकारी स्कूल की सफाई के लिए संबंधित है2
- बाड़ी। पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा नगर मंडल कार्यालय बाड़ी में विजय उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष श्रीमती वंदना शिवहरे के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरवन कुमार वर्मा एवं जिला महामंत्री अनिल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी तथा आतिशबाजी कर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली, केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों तथा पार्टी संगठन की मजबूती को जीत का प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है और उसी के समर्पण एवं मेहनत के बल पर चुनावों में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में राष्ट्र सर्वोपरि है, उसके बाद पार्टी और फिर व्यक्ति का स्थान आता है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरवन कुमार वर्मा ने पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम के कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए इसे संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। वहीं जिला महामंत्री अनिल गोयल ने विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश मामा, नरेश यादव, धनंजय शर्मा, रामकुमार कुशवाहा, सतीश प्रजापति, सुनील बंसल, श्रीनिवास मित्तल, प्रदीप भारद्वाज, मनोज कोहली, महेश कुशवाहा, सतीश चंद्र मंगल, नाजिया खान, अनीता सिंघल, आदित्य मित्तल, दीपक गोयल, मोहन मंगल, बीएल प्रजापति, दीनदयाल कोली सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4