ऑडिटोरियम में श्रमिक जन संवाद सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन* *- राज्य सरकार की प्रतिबद्धता श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना - श्रीमती राजवाड़े* रिपोर्टर -शिवनाथ बघेल लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़,, *सूरजपुर दिनांक 16 फरवरी 2026 को सूरजपुर तिलसिंवा ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में श्रमिक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रम विभाग द्वारा उपस्थित श्रमिक वर्ग को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के संबध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। ताकि प्रत्येक पात्र श्रमिक श्रम विभाग की योजनाओं से जुड़ सकें और संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम के माध्यम से आज जिले के 2539 हितग्राहियों को राशि 99 लाख 66 हज़ार 627 राशि से लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही 03 योजनाओं (मिनिमहतारी जतन योजना ,सियान योजना,नोनिहाल छात्रवृत्ति योजना) के डेमोचेक का वितरण किया गया। मंच में हितग्राहियों से जन संवाद भी किया जिसमें श्री योगेश कुमार मानिकपुरी श्रीमती दुलेश्वरी, सुश्री यांत्री व श्री राज कुमार शामिल थे। *इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े* ने श्रमिक जन संवाद और सम्मेलन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्रमिक जन संवाद व सम्मेलन का मुख्य उद्येश्य श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों और असंगठित वर्ग को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और आर्थिक सहायता प्रदान करना है। उन्होंने आगे कहा, यह एक कार्यक्रम नहीं बल्कि शासन और श्रमिको के बीच सीधे संवाद का एक सशक्त माध्यम है। इन सम्मेलनों के माध्यम से राज्य सरकार की प्रतिबद्धता श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की है। उन्होंने आए श्रमिक जनों को मेहनतकश वर्ग बताते हुए उनका मंच पर सम्मान किया। *सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज* ने अपने उद्धबोधन में कहा कि श्रमिक प्रदेश की इमारत खड़ी करते है। सड़कें हों, भवन हों, पुल हों या कोई भी निर्माण कार्य - हर जगह श्रमिकों का अमूल्य योगदान है। आपकी मेहनत के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उनकी मेहनत के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने आगे कहा सड़कें हों, भवन हों, पुल हों या कोई भी निर्माण कार्य - हर जगह श्रमिकों का अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा श्रमिक बंधुओ की मेहनत के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। *विधायक प्रतापपुर शकुंतला पोर्ते* ने उपस्थित जनो को उद्धबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक संवाद जैसे कार्यक्रमों का उद्येश्य शासन और श्रमिकों के बीच की दूरी को समाप्त करना है ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र व समाज की नींव उनके श्रमिक होते है। *श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा* ने उपस्थित श्रमिक बंधुओं को श्रम विभाग की योजनाओं के साथ जुड़ने की बात कही। उन्होंने कहा राज्य शासन श्रमिकों के कल्याण और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए सशक्त है। सरकार ने श्रमिकों के हित के लिए कई योजनाएं लागू की है, जिनका लाभ श्रमिक बंधु उठा सकते है। इस अवसर पर पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, सूरजपुर के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, मुरली मनोहर सोनी, संदीप अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण, श्रमिक बंधु, जिले के गणमान्य नागरिक, कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, श्रम अधिकारी श्री एलेन मिंज व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
ऑडिटोरियम में श्रमिक जन संवाद सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन* *- राज्य सरकार की प्रतिबद्धता श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना - श्रीमती राजवाड़े* रिपोर्टर -शिवनाथ बघेल लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़,, *सूरजपुर दिनांक 16 फरवरी 2026 को सूरजपुर तिलसिंवा ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में श्रमिक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रम विभाग द्वारा उपस्थित श्रमिक वर्ग को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के संबध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। ताकि प्रत्येक पात्र श्रमिक श्रम विभाग की योजनाओं से जुड़ सकें और संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम के माध्यम से आज जिले के 2539 हितग्राहियों को राशि 99 लाख 66 हज़ार 627 राशि से लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही 03 योजनाओं (मिनिमहतारी जतन योजना ,सियान योजना,नोनिहाल छात्रवृत्ति योजना) के डेमोचेक का वितरण किया गया। मंच में हितग्राहियों से जन संवाद भी किया जिसमें श्री योगेश कुमार मानिकपुरी श्रीमती दुलेश्वरी, सुश्री यांत्री व श्री राज कुमार शामिल थे। *इस
अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े* ने श्रमिक जन संवाद और सम्मेलन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्रमिक जन संवाद व सम्मेलन का मुख्य उद्येश्य श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों और असंगठित वर्ग को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और आर्थिक सहायता प्रदान करना है। उन्होंने आगे कहा, यह एक कार्यक्रम नहीं बल्कि शासन और श्रमिको के बीच सीधे संवाद का एक सशक्त माध्यम है। इन सम्मेलनों के माध्यम से राज्य सरकार की प्रतिबद्धता श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की है। उन्होंने आए श्रमिक जनों को मेहनतकश वर्ग बताते हुए उनका मंच पर सम्मान किया। *सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज* ने अपने उद्धबोधन में कहा कि श्रमिक प्रदेश की इमारत खड़ी करते है। सड़कें हों, भवन हों, पुल हों या कोई भी निर्माण कार्य - हर जगह श्रमिकों का अमूल्य योगदान है। आपकी मेहनत के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उनकी मेहनत के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने आगे कहा सड़कें हों, भवन हों, पुल हों या कोई भी निर्माण कार्य - हर जगह श्रमिकों का अमूल्य योगदान है।
उन्होंने कहा श्रमिक बंधुओ की मेहनत के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। *विधायक प्रतापपुर शकुंतला पोर्ते* ने उपस्थित जनो को उद्धबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक संवाद जैसे कार्यक्रमों का उद्येश्य शासन और श्रमिकों के बीच की दूरी को समाप्त करना है ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र व समाज की नींव उनके श्रमिक होते है। *श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा* ने उपस्थित श्रमिक बंधुओं को श्रम विभाग की योजनाओं के साथ जुड़ने की बात कही। उन्होंने कहा राज्य शासन श्रमिकों के कल्याण और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए सशक्त है। सरकार ने श्रमिकों के हित के लिए कई योजनाएं लागू की है, जिनका लाभ श्रमिक बंधु उठा सकते है। इस अवसर पर पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, सूरजपुर के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, मुरली मनोहर सोनी, संदीप अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण, श्रमिक बंधु, जिले के गणमान्य नागरिक, कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, श्रम अधिकारी श्री एलेन मिंज व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
- यूजीसी के समर्थन मे सरगुजा के मूलनिवासी समाज का आंदोलन एवं ज्ञापन1
- दी रजिस्टर्ड बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाहू लाल बौद्ध एवं महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बौद्ध प्रभाकर बौद्ध इत्यादि लोग चांदनी बिहार पुर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ का भ्रमण किया और लाल जी बौद्ध एवं क्षेत्र के उन लोगों से संपर्क किया5
- *कोरिया, 16 फरवरी/* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस में गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया। संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे सहित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर पारंपरिक कर्मा नृत्य दलों ने मांदर की थाप पर जोशीला सांस्कृतिक स्वागत प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर उठा। आदिवासी लोकसंस्कृति की छटा ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान विभिन्न शासकीय एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक भैया लाल रजवाड़े भी उपस्थित थे!4
- चिरमिरी में ऐतिहासिक दिवस: 127 करोड़ की विकास सौगात के साथ आगे बढ़ा जिला एमसीबी: मनेन्द्रगढ़/एमसीबी: आस्था, विश्वास और विकास के अद्भुत संगम का साक्षी बना चिरमिरी, जब विष्णुदेव साय ने जिले को 127 करोड़ रुपये से अधिक की ऐतिहासिक विकास सौगात दी। मालवीय नगर, पोड़ी स्थित मंगल भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं द्वारा कलश एवं पुष्पवर्षा से स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जनसमूह के उत्साह ने इस आयोजन को ऐतिहासिक आयाम दे दिया। *141 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास: मुख्यमंत्री ने 3,879.85 लाख रुपये की लागत से पूर्ण 82 कार्यों का लोकार्पण तथा 8,824.78 लाख रुपये की लागत से 59 नए कार्यों का भूमिपूजन किया। यह केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि एमसीबी जिले के सुनहरे भविष्य की ठोस नींव है। मेडिकल कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज, हॉर्टिकल्चर कॉलेज, पॉलिटेक्निक और फिजियोथैरेपी कॉलेज जैसी संस्थाओं की स्थापना से युवाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तरों वाले अस्पताल और चिरमिरी में नर्सिंग कॉलेज की सौगात से स्वास्थ्य सेवाओं में नई क्रांति का मार्ग प्रशस्त हुआ है। *बुनियादी सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की ओर: अमृत जल मिशन के तहत 183 करोड़ की पेयजल योजना, 43 करोड़ की साजा पहाड़ सड़क, और 659 करोड़ की नागपुर-चिरमिरी रेल लाइन परियोजना क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देंगी। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी और महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता जनविश्वास का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मोदी की गारंटी” केवल नारा नहीं, बल्कि हर वादे को पूरा करने की प्रतिबद्धता है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, लाखों परिवारों को आवास, किसानों और महिलाओं को आर्थिक संबल, यह सब सुशासन की पहचान है। *जनजातीय समाज के उत्थान पर विशेष फोकस: प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि पीएम जनमन योजना और धरती आबा योजना के माध्यम से बैगा परिवारों को आवास, बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र को हजारों करोड़ के प्रस्ताव भेजे गए हैं। *आध्यात्मिक शिखर: श्री जगन्नाथ मंदिर चिरमिरी में पूजा-अर्चना: कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री का श्री जगन्नाथ मंदिर आगमन पूरे आयोजन का आध्यात्मिक उत्कर्ष बन गया। शंखनाद और “जय जगन्नाथ” के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में आमजन के साथ प्रसाद ग्रहण कर उन्होंने सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, और सरकार इसके विकास हेतु पूर्ण सहयोग देगी। एक ओर 127 करोड़ की विकास परियोजनाओं से जिले की तस्वीर बदलने का संकल्प, तो दूसरी ओर भगवान श्री जगन्नाथ के चरणों में नतमस्तक होकर जनकल्याण की कामना—चिरमिरी की यह ऐतिहासिक घड़ी विकास और धर्म के संतुलित समन्वय का सशक्त उदाहरण बन गई। एमसीबी अब केवल एक जिला नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर एक नई पहचान बनता जा रहा हैं।4
- top news2
- देखे जरूर?1
- Post by Arvind tirkey1
- चिरमिरी जगन्नाथ मंदिर में श्री विष्णु दे साय के साथ छत्तीसगढ़ के सभी केबिनेट मंत्री मंदिर की पूजा अर्चना कर बैठ कर प्रसाद ग्रहण किये आइये जाने विडिओ में1