Shuru
Apke Nagar Ki App…
देबी,दयाल परिहार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *बड़ौनी में कब्रिस्तान में भर रहा बस्ती का गंदा पानी, विकास के दावों पर उठे सवाल* *बड़ौनी में कब्रिस्तान में भर रहा बस्ती का गंदा पानी, विकास के दावों पर उठे सवाल* दतिया/बड़ौनी। बड़ौनी नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित कब्रिस्तान में बस्ती का गंदा पानी भरने का मामला सामने आया है। इससे कब्रिस्तान में गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कब्रिस्तान परिसर में गंदा पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नगर परिषद की व्यवस्थाओं और क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद कार्यालय के सामने ही यदि इस तरह गंदा पानी भर रहा है, तो नगर की अन्य बस्तियों में सफाई और जल निकासी की व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यही भाजपा और मोहन सरकार के विकास के दावे हैं? क्या यही बड़ौनी नगर परिषद का 'चीखता हुआ विकास' है?1
- पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार पुलिश पर साठ गाँठ कर आरोपियों को बड़ी खबर जनपद जालौन पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार पुलिश पर साठ गाँठ कर आरोपियों को अतिरिक्त लाभ लेकर बचाने का आरोप पीड़ित परिवार जिला अधिकारी महोदय आफिस से बाहर बोलेरो से कुचलकर मौत का आरोप, पत्नी ने कुठौंद पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने अपने पति विनय कुमार तिवारी की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्टहाउस के सामने से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते बोलेरो सवार तीन लोगों ने कथित रूप से उन्हें वाहन से टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विनय गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा गया। गंभीर चोटों के बाद उन्हें कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि घटना के बाद कुठौंद थाने में शिकायत की गई, लेकिन उसकी शिकायत के अनुरूप हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल पीड़िता की शिकायत के बाद कई सवाल सामने खड़े हैं— अगर वाहन से कुचलने के आरोप के बाद घायल की मौत हुई तो मामले की धाराओं पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? क्या घटनास्थल से लेकर बस स्टैंड तक CCTV फुटेज की जांच हुई? क्या बोलेरो को कब्जे में लेकर तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई गई? क्या मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई गई? क्या नामजद आरोपियों से निष्पक्ष पूछताछ हुई? वीनू तिवारी ने डीएम और एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और नामजद आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। जिसके घर का चिराग बुझा, वो इंसाफ की गुहार लगा रही है, अब सवाल ये है—कानून की कलम कब सच के साथ खड़ी होगी?4
- ओबीसी एक्ट पर गरमाया माहौल, बृजेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से संयम बरतने को कहा माधौगढ़। ओबीसी एक्ट को लेकर वीपी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रस्तावित एक्ट को लेकर समाज में किसी भी तरह का भ्रम या टकराव नहीं होना चाहिए। सिंह ने खासतौर पर छात्रों और सामान्य वर्ग के लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर ऐसी कोई टिप्पणी न करें, जिससे विवाद खड़ा हो। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग आपसी भाईचारे के साथ रहें और अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के कोई जानकारी आगे न बढ़ाएं। बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को पूरे मामले की जानकारी रखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए।1
- मौ नगर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन दैनिक पुष्पांजलि टुडे मौ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी के आह्वान पर गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को मौ नगर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।इस दौरान मौ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनपाल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महंगाई संबंधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर आमजन की परेशानियों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग की।विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम आदमी के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुओं सहित अन्य जरूरी सामान की कीमतों में वृद्धि से गरीब, मजदूर, किसान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार से आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण, आमजन को राहत प्रदान करने तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने की मांग रखी गई।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के हितों और अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लगातार उठाते रहेंगे और सरकार से जनहित में आवश्यक कदम उठाने की मांग करते रहेंगे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार से आमजन को राहत देने की मांग की।1
- रक्षाबंधन पर्व पर आज़ से शुरू हो गई महिलाओं की मुफ्त यात्रा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं आज़ हमने पति-पत्नी एक्सप्रेस बस में महिलाओं से बात की तो सुनिए क्या कह रही है महिलाएं1
- जालौन नगर में UGC के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने निकाला जुलूस जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे के विरोध में गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। बजरंग दल, करणी सेना, किसान मोर्चा परशुराम सेना, हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल हुए। जुलूस जालौन पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने UGC के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जुलूस में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी से नगर का माहौल प्रदर्शनमय नजर आया। प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े निर्णय और मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए संबंधित फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी गई। प्रदर्शन में वीरू सेंगर, ज्ञानु तोमर किसान मोर्चा लाली तोमर, शैलेंद्र भदौरिया, सत्यवीर सेंगर, हर्ष तोमर रघुराज प्रताप सिंह, पुष्प राजावत, कपिल सोनी,राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, संजू तोमर, मानवेंद्र परिहार, विनय राठौर, विक्रांत प्रताप सिंह और प्रदीप सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने UGC से जुड़े मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार और संबंधित अधिकारियों से मामले पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।1
- कोंच,बारिश से जलभराव पर पालिका अलर्ट, ईओ व पालिकाध्यक्ष ने कराया सफाई कार्य जालौन के कोंच नगर में गुरुवार को हुई बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। नगर में बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या का जायजा लेने के लिए शाम करीब 5:30 बजे पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और पालिका अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने नगर का भ्रमण किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी और जल निकासी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान हाटा के पास स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय से पिंडारी मार्ग पर बारिश का पानी जमा मिला। सड़क पर जलभराव होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए पालिका अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को तत्काल सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पालिका कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नालियों और जल निकासी वाले स्थानों की साफ-सफाई कराई, जिससे बारिश के पानी की निकासी हो सके। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि बारिश के दौरान नगर में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए पालिका की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी जलभराव की सूचना मिल रही है, वहां कर्मचारियों को भेजकर सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने भी कर्मचारियों को बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान सफाई नायक अमित, सभासद अशोक गुर्जर सहित पालिका कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।1
- *तबाही का रौद्र रूप: नेपाल में सैलाब का ऐसा प्रलय, फुटबॉल की तरह बहीं विशाल चट्टानें!* *तबाही का रौद्र रूप: नेपाल में सैलाब का ऐसा प्रलय, फुटबॉल की तरह बहीं विशाल चट्टानें!1