Shuru
Apke Nagar Ki App…
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, हजारों लोग राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर
Ravindra
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, हजारों लोग राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के 14वें दिवस जनजागरूकता का सशक्त संदेश *"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के 14वें दिवस जनजागरूकता का सशक्त संदेश* *अंतरविभागीय समन्वय से जिलेभर में आयोजित हुए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम* *आबकारी, वन, सामाजिक न्याय एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नागरिकों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश* पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित राज्यव्यापी "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक गुना श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिलेभर में निरंतर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 28 जुलाई 2026 को अभियान के 14वें दिवस जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में आबकारी विभाग, वन विभाग, सामाजिक न्याय विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ अंतरविभागीय समन्वय स्थापित कर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रमों के दौरान पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, हाट-बाजारों, प्रमुख बाजारों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं ग्रामीणजनों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया । जागरूकता कार्यक्रमों में नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि यदि कहीं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी अथवा नशे से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा सके । अभियान के तहत महिला थाना, थाना विजयपुर, थाना सिरसी, थाना मधुसूदनगढ, थाना आरोन आदि थाना/चौकी क्षेत्रों में शासकीय अस्पताल, विद्यालयों, वन विभाग कार्यालय, आबकारी, सामाजिक कार्यकर्तायों के साथ पुलिस द्वारा द्वारा समन्वय स्थापित कर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । इन कार्यक्रमों में उपस्थित विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं आमजन को नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया । गुना पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान में विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से जनसहभागिता लगातार बढ़ रही है। अभियान का उद्देश्य केवल नशे के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि जागरूकता, संवाद एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से विशेषकर युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है ।1
- नशे से दूरी है जरूरी जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिलेभर में मानव श्रृंखला बनाकर निकली गई रेलिया लोगों को किया जागरूक नशे पर प्रहार, उज्ज्वल भविष्य का आधार अशोकनगर पुलिस की जनभागीदारी से ऐतिहासिक पहल, हजारों हाथ जुड़े, एक संकल्प बना जनआंदोलन नशे से दूरी है जरूरी अभियान में मानव श्रृंखला ने दिया सामाजिक जागरूकता का सशक्त संदेश" पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी नशे से दूरी है जरूरी जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को अशोकनगर सहित जिलेभर में नशे के विरुद्ध अभूतपूर्व जनसहभागिता का ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित विशाल मानव श्रृंखला ने यह सिद्ध कर दिया कि जब पुलिस और समाज एक उद्देश्य के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं, तब सामाजिक परिवर्तन केवल कल्पना नहीं, बल्कि साकार वास्तविकता बन जाता है। कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, एसडीओपी अशोकनगर विवेक शर्मा, एसडीओपी मुख्यालय ओमप्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अभियान में होमगार्ड सेनानी राघवेन्द्र शर्मा, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह चौहान, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नरेश रावत, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक शिवमंगल लोधी, निरीक्षक महिला सुरक्षा रितु सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक अजीत लोधी, रक्षित निरीक्षक संतोष शर्मा, रक्षित निरीक्षक मोनिका जैन, अजाक थाना प्रभारी बृजमोहन रावत, उपनिरीक्षक अजीम अंसारी, उपनिरीक्षक मनीष गुर्जर, उपनिरीक्षक अपेक्षित रघुवंशी, डीसीबी एवं यातायात स्टाफ सहित समस्त पुलिस बल ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस जन-जागरूकता अभियान में जिले के प्रतिष्ठित विद्यालयों संस्कृति स्कूल, सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल, मुस्कान पब्लिक स्कूल, शिवपुरी पब्लिक स्कूल, रॉयल कॉन्वेंट स्कूल, सदगुण पब्लिक स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल, कूल, ब्लूचिप स्कूल एवं युवा ग्लोबल स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पछाडीखेडा के छात्र-छात्राओं एवं एवं शिक्षकों शिक्षकों ने ने प्रेरणादायी सहभागिता की। साथ ही आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट्स, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन, मीडिया प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, बैंकिंग संस्थान, ऑटो यूनियन, वन विभाग तथा जिले के लगभग 3000 जागरूक नागरिकों ने मानव श्रृंखला में शामिल होकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। जिले के समस्त अनुभागों में भी अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया गया। अनुभाग मुंगावली के थाना मुंगावली, बहादुरपुर, पिपरई एवं सहराई तथा अनुभाग चंदेरी के थाना चंदेरी, कदवाया, ईसागढ़ एवं नईसराय में भी विशाल मानव श्रृंखलाओं का निर्माण कर जन-जागरूकता का प्रभावशाली संदेश दिया गया। प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस एवं नागरिकों की सहभागिता ने इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। अपने उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि नशे के विरुद्ध यह संघर्ष केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि समाज, परिवार और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का प्रश्न है। पुलिस की वास्तविक सफलता तभी है, जब समाज स्वयं जागरूक होकर नशे जैसी बुराइयों बुराइयों के विरुद्ध खड़ा हो। उन्होंने सभी सहभागी संस्थाओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, मीडिया बंधुओं एवं जागरूक नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस जनसहयोग को जिले की सबसे बड़ी शक्ति बताया। अशोकनगर पुलिस का यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, जनविश्वास और पुलिस-जन सहयोग का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है। यह संदेश पूरे समाज के लिए प्रेरणा है कि यदि प्रत्येक नागरिक नशे के विरुद्ध अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाए, तो नशामुक्त, स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भारत का सपना निश्चित रूप से साकार होगा। आइए, केवल मानव श्रृंखला ही नहीं, बल्कि अपने विचारों, संस्कारों और संकल्पों की भी ऐसी श्रृंखला बनाएं, जो हर युवा को नशे से दूर और राष्ट्र निर्माण के पथ पर अग्रसर करे।4
- अघोषित बिजली कटौती पर भड़के बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल, ऊर्जा मंत्री, मुख्यमंत्री और सिंधिया को लिखा पत्र कहा- ग्रामीणों को अंधेरे में जीने पर मजबूर किया जा रहा, जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनता के साथ करेंगे आंदोलन गुना। बमोरी विधानसभा सहित गुना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में मेंटेनेंस और रात में "लोड सेटिंग" के नाम पर हो रही घंटों अघोषित बिजली कटौती को लेकर बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। विधायक ने ऊर्जा मंत्री, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर ग्रामीणों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया है। साथ ही भोपाल विद्युत मंडल के प्रबंध निदेशक ऋषि गर्ग से फोन पर बात कर तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की। विधायक ऋषि अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा कि गुना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और विशेष रूप से बमोरी विधानसभा में 33 केवी और 11 केवी विद्युत लाइनों पर दिन में मेंटेनेंस तथा रात में लोड सेटिंग के नाम पर कई-कई घंटे बिजली बंद रखी जा रही है। इससे किसानों, ग्रामीणों और आम उपभोक्ताओं का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में पहले से ही कम बारिश और खाद संकट से जूझ रहे किसानों को कृषि पंपों के लिए घोषित 10 घंटे की बिजली भी नहीं मिल पा रही है। परिणामस्वरूप धान, सोयाबीन, मक्का, उड़द सहित अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे उत्पादन और किसानों की आय पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा आबादी क्षेत्र के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है, लेकिन वास्तविकता में दिन और रात दोनों समय अघोषित कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मच्छरों और अन्य कीटों के प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। पत्र में विधायक ने हाल ही में बमोरी क्षेत्र के ग्राम विष्णुपुरा निवासी 13 वर्षीय देव अहिरवार तथा ग्राम डोंगरपुर की 12 वर्षीय संजना सहरिया की सर्पदंश से हुई मौत का उल्लेख करते हुए कहा कि रात के समय अंधेरा रहने से ऐसे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऋषि अग्रवाल ने सरकार से मांग की है कि गुना जिले और बमोरी विधानसभा में अघोषित एवं अनावश्यक बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए, कृषि पंपों को प्रतिदिन 10 घंटे तथा घरेलू (आबादी) फीडरों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। आंदोलन की चेतावनी विधायक ने कहा कि उन्होंने भोपाल विद्युत मंडल के एमडी ऋषि गर्ग से भी दूरभाष पर चर्चा की है, जिन्होंने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद यदि बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो वह जनता के साथ धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक : 28 जुलाई 2026* *जिला : विदिशा* *स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए सिरोंज पुलिस की अनूठी पहल* *'नशा मुक्ति 2.0', साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर विद्यार्थियों को किया जागरूक* पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी सिरोंज श्रीमती सोनू डाबर के मार्गदर्शन में थाना सिरोंज एवं यातायात पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता और उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरस्वती शिशु मंदिर एवं इकरा पब्लिक स्कूल में संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम थाना प्रभारी श्री गजेंद्र बुंदेला एवं यातायात प्रभारी सूबेदार रितेश वाघेला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों से बचाव तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें जिम्मेदार, जागरूक और अनुशासित नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। *नशा मुक्ति का संदेश:* विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बताया गया कि तंबाकू, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं तथा कम उम्र में नशे की लत शिक्षा, करियर और पूरे जीवन को प्रभावित कर सकती है। सभी विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। *साइबर सुरक्षा के प्रति किया सतर्क:* डिजिटल माध्यमों पर होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के लिए विद्यार्थियों को ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करने की सलाह दी गई। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, संदिग्ध लिंक से बचने तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। *यातायात नियमों की दी जानकारी:* बच्चों को सड़क सुरक्षित तरीके से पार करने, पैदल चलते समय सावधानी रखने, स्कूल बस में अनुशासन बनाए रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने के महत्व से अवगत कराया गया। इस दौरान राह-वीर योजना, कैशलेस उपचार योजना एवं हिट एंड रन प्रतिकर योजना जैसी जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। *अधिकारियों का संदेश:* इस अवसर पर एसडीओपी श्रीमती सोनू डाबर, थाना प्रभारी श्री गजेंद्र बुंदेला एवं यातायात प्रभारी सूबेदार रितेश वाघेला ने कहा कि "आज की युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। बच्चों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना, साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सिखाना समाज और पुलिस की साझा जिम्मेदारी है। विदिशा पुलिस सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।" *विदिशा पुलिस की आमजन से अपील:* "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस, नशे की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 7587637635 अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशा मुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।1
- सिरोंज क्षेत्र में बच्चों के साथ तेंदुआ आ गया है प्राणी तेंदुआ आ गया है। इसके साथ बच्चा भी है। इस कारण जान माल की सुरक्षा हेतु कोई भी व्यक्ति जंगल में ना जाए और ना ही अपनी गाय, भैंस, बकरी आदि मवेसी को जंगल में ना जाने देवे। यदि किसी भी व्यक्ति को अपने खेतों पर जाना है तो अकेले ना जाएं। किसी व्यक्ति या ग्रामीण जन को उक्त वन्य प्राणी दिखाई दे तो इसकी सूचना पास के वन अधिकारी को या निम्न दिए गए मोबाइल नंबर में सूचित कर देवे। मोबाइल नंबर नंबर एक 9424790992 दूसरा नंबर 9977389702 तीसरा नंबर 9826933422 आदेश अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी तिरोद। जय हिंद। #सिरोंज_तेंदुआ सिरोंज क्षेत्र में बच्चों के साथ तेंदुआ आ गया है प्राणी तेंदुआ आ गया है। इसके साथ बच्चा भी है। इस कारण जान माल की सुरक्षा हेतु कोई भी व्यक्ति जंगल में ना जाए और ना ही अपनी गाय, भैंस, बकरी आदि मवेसी को जंगल में ना जाने देवे। यदि किसी भी व्यक्ति को अपने खेतों पर जाना है तो अकेले ना जाएं। किसी व्यक्ति या ग्रामीण जन को उक्त वन्य प्राणी दिखाई दे तो इसकी सूचना पास के वन अधिकारी को या निम्न दिए गए मोबाइल नंबर में सूचित कर देवे। मोबाइल नंबर नंबर एक 9424790992 दूसरा नंबर 9977389702 तीसरा नंबर 9826933422 आदेश अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी तिरोद। जय हिंद। #सिरोंज_तेंदुआ1
- कंजिया के लोगों ने कहा 7 बार जनसुनवाई में आवेदन देने के बाद भी समस्या का नहीं हो रहा समाधान, ग्रामीणों का आरोप 3 करोड़ की पानी की टंकी डूब क्षेत्र में बना दी समाचार महत्वपूर्ण 1 फोटो 2 कंजिया के लोगों ने कहा 7 बार जनसुनवाई में आवेदन देने के बाद भी समस्या का नहीं हो रहा समाधान, ग्रामीणों का आरोप 3 करोड़ की पानी की टंकी डूब क्षेत्र में बना दी बीना :-बीना के एसडीएम कार्यालय के सभागार में मंगलवार को नायब तहसीलदार हेमराज मेहर की उपस्थिति में जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में 12 लोगों ने मांग और शिकायत के आवेदन दिए। कंजिया ग्राम पंचायत के लोगों ने जनसुनवाई में पहुंचकर कहा कि डूब क्षेत्र में 3 करोड़ की पानी की टंकी बना दी गई। कंजिया ग्राम पंचायत के उपसरपंच शहजाद हुसैन ने बताया कि पीएचई विभाग ने हर घर नल से जल योजना के तहत पंचायत में ढाई से 3 करोड़ रुपए की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की मनमानी के चलते टंकी को डूब क्षेत्र में बना दिया गया। उस समय ग्रामीणों ने इसका पुरजोर तरीके से विरोध भी किया था, लेकिन किसी ने नहीं सुना। उन्होंने बताया कि 2021 में पानी की टंकी का काम शुरू हुआ था और 2024 में टंकी का निर्माण पूरा हुआ। टेस्टिंग में यह बात सामने आई कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के केवल 20 प्रतिशत लोगों को ही पानी मिल सकता है। शेष 80 प्रतिशत लोग आज भी पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 7 बार जनसुनवाई में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन शासन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने चेतवानी दी है कि अगर 7 दिन के अंदर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। साथ ही पंचायत से जुड़ी अन्य सात मांगों को लेकर भी आवेदन दिया है।2
- सिरोंज मे केथन डेम के पास मादा तेंदुआ और दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में सतर्कता #सिरोंज #तेंदुआ सिरोंज मे केथन डेम के पास मादा तेंदुआ और दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में सतर्कता #सिरोंज #तेंदुआ1
- असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, हजारों लोग राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर1