नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के 14वें दिवस जनजागरूकता का सशक्त संदेश *"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के 14वें दिवस जनजागरूकता का सशक्त संदेश* *अंतरविभागीय समन्वय से जिलेभर में आयोजित हुए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम* *आबकारी, वन, सामाजिक न्याय एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नागरिकों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश* पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित राज्यव्यापी "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक गुना श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिलेभर में निरंतर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 28 जुलाई 2026 को अभियान के 14वें दिवस जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में आबकारी विभाग, वन विभाग, सामाजिक न्याय विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ अंतरविभागीय समन्वय स्थापित कर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रमों के दौरान पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, हाट-बाजारों, प्रमुख बाजारों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं ग्रामीणजनों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया । जागरूकता कार्यक्रमों में नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि यदि कहीं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी अथवा नशे से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा सके । अभियान के तहत महिला थाना, थाना विजयपुर, थाना सिरसी, थाना मधुसूदनगढ, थाना आरोन आदि थाना/चौकी क्षेत्रों में शासकीय अस्पताल, विद्यालयों, वन विभाग कार्यालय, आबकारी, सामाजिक कार्यकर्तायों के साथ पुलिस द्वारा द्वारा समन्वय स्थापित कर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । इन कार्यक्रमों में उपस्थित विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं आमजन को नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया । गुना पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान में विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से जनसहभागिता लगातार बढ़ रही है। अभियान का उद्देश्य केवल नशे के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि जागरूकता, संवाद एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से विशेषकर युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है ।
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के 14वें दिवस जनजागरूकता का सशक्त संदेश *"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के 14वें दिवस जनजागरूकता का सशक्त संदेश* *अंतरविभागीय समन्वय से जिलेभर में आयोजित हुए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम* *आबकारी, वन, सामाजिक न्याय एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नागरिकों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश* पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित राज्यव्यापी "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक गुना श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिलेभर में निरंतर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 28 जुलाई 2026 को अभियान के 14वें दिवस जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में आबकारी विभाग, वन विभाग, सामाजिक न्याय विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ अंतरविभागीय समन्वय स्थापित कर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रमों के दौरान पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, हाट-बाजारों, प्रमुख बाजारों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं ग्रामीणजनों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया । जागरूकता कार्यक्रमों में नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि यदि कहीं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी अथवा नशे से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा सके । अभियान के तहत महिला थाना, थाना विजयपुर, थाना सिरसी, थाना मधुसूदनगढ, थाना आरोन आदि थाना/चौकी क्षेत्रों में शासकीय अस्पताल, विद्यालयों, वन विभाग कार्यालय, आबकारी, सामाजिक कार्यकर्तायों के साथ पुलिस द्वारा द्वारा समन्वय स्थापित कर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । इन कार्यक्रमों में उपस्थित विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं आमजन को नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया । गुना पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान में विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से जनसहभागिता लगातार बढ़ रही है। अभियान का उद्देश्य केवल नशे के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि जागरूकता, संवाद एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से विशेषकर युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है ।
- नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के 14वें दिवस जनजागरूकता का सशक्त संदेश *"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के 14वें दिवस जनजागरूकता का सशक्त संदेश* *अंतरविभागीय समन्वय से जिलेभर में आयोजित हुए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम* *आबकारी, वन, सामाजिक न्याय एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नागरिकों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश* पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित राज्यव्यापी "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक गुना श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिलेभर में निरंतर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 28 जुलाई 2026 को अभियान के 14वें दिवस जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में आबकारी विभाग, वन विभाग, सामाजिक न्याय विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ अंतरविभागीय समन्वय स्थापित कर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रमों के दौरान पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, हाट-बाजारों, प्रमुख बाजारों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं ग्रामीणजनों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया । जागरूकता कार्यक्रमों में नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि यदि कहीं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी अथवा नशे से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा सके । अभियान के तहत महिला थाना, थाना विजयपुर, थाना सिरसी, थाना मधुसूदनगढ, थाना आरोन आदि थाना/चौकी क्षेत्रों में शासकीय अस्पताल, विद्यालयों, वन विभाग कार्यालय, आबकारी, सामाजिक कार्यकर्तायों के साथ पुलिस द्वारा द्वारा समन्वय स्थापित कर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । इन कार्यक्रमों में उपस्थित विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं आमजन को नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया । गुना पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान में विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से जनसहभागिता लगातार बढ़ रही है। अभियान का उद्देश्य केवल नशे के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि जागरूकता, संवाद एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से विशेषकर युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है ।1
- अघोषित बिजली कटौती पर भड़के बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल, ऊर्जा मंत्री, मुख्यमंत्री और सिंधिया को लिखा पत्र कहा- ग्रामीणों को अंधेरे में जीने पर मजबूर किया जा रहा, जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनता के साथ करेंगे आंदोलन गुना। बमोरी विधानसभा सहित गुना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में मेंटेनेंस और रात में "लोड सेटिंग" के नाम पर हो रही घंटों अघोषित बिजली कटौती को लेकर बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। विधायक ने ऊर्जा मंत्री, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर ग्रामीणों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया है। साथ ही भोपाल विद्युत मंडल के प्रबंध निदेशक ऋषि गर्ग से फोन पर बात कर तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की। विधायक ऋषि अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा कि गुना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और विशेष रूप से बमोरी विधानसभा में 33 केवी और 11 केवी विद्युत लाइनों पर दिन में मेंटेनेंस तथा रात में लोड सेटिंग के नाम पर कई-कई घंटे बिजली बंद रखी जा रही है। इससे किसानों, ग्रामीणों और आम उपभोक्ताओं का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में पहले से ही कम बारिश और खाद संकट से जूझ रहे किसानों को कृषि पंपों के लिए घोषित 10 घंटे की बिजली भी नहीं मिल पा रही है। परिणामस्वरूप धान, सोयाबीन, मक्का, उड़द सहित अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे उत्पादन और किसानों की आय पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा आबादी क्षेत्र के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है, लेकिन वास्तविकता में दिन और रात दोनों समय अघोषित कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मच्छरों और अन्य कीटों के प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। पत्र में विधायक ने हाल ही में बमोरी क्षेत्र के ग्राम विष्णुपुरा निवासी 13 वर्षीय देव अहिरवार तथा ग्राम डोंगरपुर की 12 वर्षीय संजना सहरिया की सर्पदंश से हुई मौत का उल्लेख करते हुए कहा कि रात के समय अंधेरा रहने से ऐसे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऋषि अग्रवाल ने सरकार से मांग की है कि गुना जिले और बमोरी विधानसभा में अघोषित एवं अनावश्यक बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए, कृषि पंपों को प्रतिदिन 10 घंटे तथा घरेलू (आबादी) फीडरों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। आंदोलन की चेतावनी विधायक ने कहा कि उन्होंने भोपाल विद्युत मंडल के एमडी ऋषि गर्ग से भी दूरभाष पर चर्चा की है, जिन्होंने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद यदि बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो वह जनता के साथ धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।1
- neet -ug और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से व्यथित, NEET-UG और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से व्यथित छात्रों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि: तुलसी पार्क से गांधी पार्क तक निकला कैंडल मार्च अशोकनगर। NEET-UG तथा अन्य राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही पेपर लीक और धांधली की गंभीर अनियमितताओं ने देश भर के होनहार छात्र-छात्राओं को गहरे मानसिक तनाव में धकेल दिया है। इस अवसाद और निराशा के कारण कई मासूम विद्यार्थियों द्वारा अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेने की हृदयविदारक घटनाएं सामने आई हैं। इन दिवंगत होनहार छात्र-छात्राओं की स्मृति में और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से शहर में तुलसी पार्क से गांधी पार्क तक एक मौन एवं अनुशासित कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ उठी आवाज तुलसी पार्क में एकत्रित होकर कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, NSUI कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैंडल मार्च तुलसी पार्क से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होता हुआ गांधी पार्क पहुंचा, जहां दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मार्च के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सालों की कड़ी मेहनत, आर्थिक तंगी और माता-पिता के सपनों का बोझ उठाकर छात्र परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। लेकिन बार-बार पेपर लीक होने और पारदर्शी व्यवस्था के अभाव में उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। यह केवल एक परीक्षा की असफलता नहीं, बल्कि हमारी पूरी शिक्षा व्यवस्था के प्रति युवाओं के टूटते विश्वास का प्रतीक है। प्रमुख रूप से उपस्थित जन इस श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की: विधायक: इंजीनियर हरी बाबू राय कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष: राजेंद्र सिंह कुशवाहा नगर अध्यक्ष: राहुल शर्मा पंडा NSUI जिला अध्यक्ष: अभिजीत रघुवंशी शाडोरा ब्लॉक अध्यक्ष: सोनू रघुवंशी ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष: आनंद शर्मा पार्षद: किरण कुशवाहा अन्य प्रमुख पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि: रितेश जैन, दशरथ रघुवंशी, सचिन त्यागी, रामकुमार लोधी, सुधीर शर्मा, लक्ष्मी प्रजापति, अजय अहिरवार, रामप्रकाश रघुवंशी, मनोज शर्मा भैया, श्री कांत नायक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व युवा। पारदर्शी व्यवस्था और न्याय की मांग गांधी पार्क में सभा के समापन पर उपस्थित वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की कि: प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए कठोरतम कानून बनाए जाएं और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। पीड़ित परिवारों को उचित न्याय व सहायता राशि दी जाए। छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की काउंसलिंग और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी होनहार छात्र को निराश होकर ऐसा आत्मघाती कदम न उठाना पड़े।1
- 'सखियों की बाड़ी' की दक्षाओं का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न,गतिविधि आधारित शिक्षण की दी गई जानकारी 'सखियों की बाड़ी' की दक्षाओं का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न,गतिविधि आधारित शिक्षण की दी गई जानकारी छीपाबड़ौद - आई.आई.एफ.एल. के सहयोग से सृष्टि सेवा समिति, उदयपुर द्वारा संचालित "सखियों की बाड़ी" बालिका शिक्षा केंद्रों की दक्षाओं का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 25 से 28 जुलाई 2026 तक नीता-नंदनी गार्डन, छीपाबड़ौद में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में 45 दक्षाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान हिंदी, गणित, अंग्रेजी एवं पर्यावरण अध्ययन विषयों के प्रभावी एवं गतिविधि आधारित शिक्षण की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया, जिससे दक्षाएँ बालिकाओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं रोचक शिक्षण प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ विष्णु यादव, माधव सांचिहार एवं राकेश कुशवाह ने प्रशिक्षण प्रदान किया। आई.आई.एफ.एल. की ओर से मुराद अहमद ने प्रशिक्षण का अवलोकन कर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षण के सफल संचालन में छीपाबड़ौद ब्लॉक के क्लस्टर हेड दीपक कुशवाह, हरिन्द्र कटारा एवं राकेश लवंशी ने सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता निभाई। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों से बालिका शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा प्रशिक्षण में सीखे गए नवाचारों को अपने-अपने शिक्षा केंद्रों पर प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया गया।4
- बारिश की कामना को लेकर गोराजी धाम पर भंडारा, किसानों ने की विशेष पूजा-अर्चना जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना को लेकर बांसथूनी स्थित एनएच-27 पर गोराजी धाम में ग्रामीणों के सहयोग से गोराजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवी भैरुसिंह भाटी ने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों से बारिश नहीं होने से फसलें प्रभावित होने लगी हैं और किसानों में चिंता बढ़ गई है। महंगे बीज से की गई बुवाई भी नमी के अभाव में मुरझाने लगी है। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र व देश में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना करते हुए प्रसादी ग्रहण की।1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक : 28 जुलाई 2026* *जिला : विदिशा* *स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए सिरोंज पुलिस की अनूठी पहल* *'नशा मुक्ति 2.0', साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर विद्यार्थियों को किया जागरूक* पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी सिरोंज श्रीमती सोनू डाबर के मार्गदर्शन में थाना सिरोंज एवं यातायात पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता और उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरस्वती शिशु मंदिर एवं इकरा पब्लिक स्कूल में संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम थाना प्रभारी श्री गजेंद्र बुंदेला एवं यातायात प्रभारी सूबेदार रितेश वाघेला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों से बचाव तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें जिम्मेदार, जागरूक और अनुशासित नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। *नशा मुक्ति का संदेश:* विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बताया गया कि तंबाकू, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं तथा कम उम्र में नशे की लत शिक्षा, करियर और पूरे जीवन को प्रभावित कर सकती है। सभी विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। *साइबर सुरक्षा के प्रति किया सतर्क:* डिजिटल माध्यमों पर होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के लिए विद्यार्थियों को ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करने की सलाह दी गई। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, संदिग्ध लिंक से बचने तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। *यातायात नियमों की दी जानकारी:* बच्चों को सड़क सुरक्षित तरीके से पार करने, पैदल चलते समय सावधानी रखने, स्कूल बस में अनुशासन बनाए रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने के महत्व से अवगत कराया गया। इस दौरान राह-वीर योजना, कैशलेस उपचार योजना एवं हिट एंड रन प्रतिकर योजना जैसी जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। *अधिकारियों का संदेश:* इस अवसर पर एसडीओपी श्रीमती सोनू डाबर, थाना प्रभारी श्री गजेंद्र बुंदेला एवं यातायात प्रभारी सूबेदार रितेश वाघेला ने कहा कि "आज की युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। बच्चों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना, साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सिखाना समाज और पुलिस की साझा जिम्मेदारी है। विदिशा पुलिस सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।" *विदिशा पुलिस की आमजन से अपील:* "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस, नशे की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 7587637635 अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशा मुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।1
- समरानियाँ में गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन समारोह, गुरु-शिष्य परंपरा का हुआ सम्मान जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन, समरानियाँ में गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और पुष्पार्चन से हुआ। विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्यों का तिलक कर गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन किया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य वक्ता जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने गुरु को ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार राठौर ने की। अंत में वृक्षारोपण एवं शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, हजारों लोग राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर1