Shuru
Apke Nagar Ki App…
समरानियाँ में गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन समारोह, गुरु-शिष्य परंपरा का हुआ सम्मान जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन, समरानियाँ में गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और पुष्पार्चन से हुआ। विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्यों का तिलक कर गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन किया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य वक्ता जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने गुरु को ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार राठौर ने की। अंत में वृक्षारोपण एवं शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
हर्षित भार्गव
समरानियाँ में गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन समारोह, गुरु-शिष्य परंपरा का हुआ सम्मान जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन, समरानियाँ में गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और पुष्पार्चन से हुआ। विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्यों का तिलक कर गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन किया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य वक्ता जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने गुरु को ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार राठौर ने की। अंत में वृक्षारोपण एवं शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई जा रही दुकानें सरपंच ने कलेक्ट्रेट में आकर कलेक्टर से की शिकायत -शिवपुरी जिले के भौंती की सरपंच ज्योति गुप्ता ने कलेक्टर शिवपुरी को आवेदन देकर पंचायत की शासकीय भूमि पर कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम से मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। सरपंच ने बताया कि सिरसौद-पिछोर मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि पर विशंभर दयाल छिरोलिया एवं उनके पुत्रों द्वारा पंचायत की अनुमति के बिना निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि यह निर्माण शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत ने 21 जुलाई 2026 को संबंधित पक्ष को सूचना पत्र जारी कर निर्माण रोकने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि संबंधित लोगों ने सूचना पत्र लेने से इनकार कर दिया और निर्माण कार्य जारी रखा। इससे पहले 20 मई 2026 को इसी स्थान से अतिक्रमण हटाया गया था, जहां ग्राम पंचायत द्वारा बाउंड्री बॉल स्थापित की गई थी। इसके बावजूद दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया है। सरपंच ने कलेक्टर से मांग की है कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके का निरीक्षण कराया जाए और अवैध अतिक्रमण हटाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए3
- शीर्षक: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' के तहत श्योपुर में मिनी मैराथन, युवाओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश श्योपुर | इरशाद पठान श्योपुर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की पहल पर संचालित 'क्रियेटिव श्योपुर' अभियान के तहत मंगलवार को 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता के उद्देश्य से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के नेतृत्व में तथा सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से आयोजित यह मिनी मैराथन सुबह 7 बजे पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज श्योपुर से शुरू होकर पाली रोड होते हुए गांधी पार्क गोलंबर पर संपन्न हुई। मिनी मैराथन में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, कॉलेज छात्र-छात्राएं, एनएसएस एवं एनसीसी के विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा खिलाड़ी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने वाले स्लोगन और नारों के माध्यम से लोगों को नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती शशिकिरण इक्का ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। दौड़ के समापन पर क्रियेटिव श्योपुर की ओर से जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। शीर्षक: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' के तहत श्योपुर में मिनी मैराथन, युवाओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश श्योपुर | इरशाद पठान श्योपुर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की पहल पर संचालित 'क्रियेटिव श्योपुर' अभियान के तहत मंगलवार को 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता के उद्देश्य से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के नेतृत्व में तथा सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से आयोजित यह मिनी मैराथन सुबह 7 बजे पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज श्योपुर से शुरू होकर पाली रोड होते हुए गांधी पार्क गोलंबर पर संपन्न हुई। मिनी मैराथन में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, कॉलेज छात्र-छात्राएं, एनएसएस एवं एनसीसी के विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा खिलाड़ी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने वाले स्लोगन और नारों के माध्यम से लोगों को नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती शशिकिरण इक्का ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। दौड़ के समापन पर क्रियेटिव श्योपुर की ओर से जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।1
- नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के 14वें दिवस जनजागरूकता का सशक्त संदेश *"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के 14वें दिवस जनजागरूकता का सशक्त संदेश* *अंतरविभागीय समन्वय से जिलेभर में आयोजित हुए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम* *आबकारी, वन, सामाजिक न्याय एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नागरिकों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश* पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित राज्यव्यापी "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक गुना श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिलेभर में निरंतर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 28 जुलाई 2026 को अभियान के 14वें दिवस जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में आबकारी विभाग, वन विभाग, सामाजिक न्याय विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ अंतरविभागीय समन्वय स्थापित कर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रमों के दौरान पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, हाट-बाजारों, प्रमुख बाजारों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं ग्रामीणजनों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया । जागरूकता कार्यक्रमों में नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि यदि कहीं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी अथवा नशे से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा सके । अभियान के तहत महिला थाना, थाना विजयपुर, थाना सिरसी, थाना मधुसूदनगढ, थाना आरोन आदि थाना/चौकी क्षेत्रों में शासकीय अस्पताल, विद्यालयों, वन विभाग कार्यालय, आबकारी, सामाजिक कार्यकर्तायों के साथ पुलिस द्वारा द्वारा समन्वय स्थापित कर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । इन कार्यक्रमों में उपस्थित विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं आमजन को नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया । गुना पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान में विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से जनसहभागिता लगातार बढ़ रही है। अभियान का उद्देश्य केवल नशे के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि जागरूकता, संवाद एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से विशेषकर युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है ।1
- श्योपुर- श्योपुर जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान की पहल पर आज यातायात पुलिस ने ग्राम सौंईकलां में की चौपाल, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमो की दी जानकारी, देहात थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी सहित यातायात प्रभारी संजय राजपूत ने ग्रामीणो को किया जागरूक, राहवीर, प्रतिकर योजना सहित कई योजनाओं के प्रति किया जागरूक, सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को दिलाई शपथ।1
- भंवरगढ़ में खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप भंवरगढ़ कस्बे में चोरों ने एक मकान की खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और करीब 10 तोला सोना, लगभग आधा किलो चांदी तथा ₹3,000 नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में सोने का हार, चार चूड़ियां, एक चेन तथा करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण शामिल हैं। पीड़ित महिपाल चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस कई घंटे बाद मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और बिना उचित कार्रवाई लौट गई। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने विधायक ललित मीणा और शाहबाद सीओ को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- शाहाबाद थाने में सीएलजी सदस्यों, ग्राम रक्षक व सुरक्षा सखी की बैठक संपन्न शाहाबाद थाना परिसर में मंगलवार देर शाम सीएलजी सदस्यों, ग्राम रक्षकों एवं सुरक्षा सखी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने की उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अपराध या सामाजिक समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाये। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से अपराधों कमी लाई जा सकती है तथा प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। बैठक में पुलिस उपाधिक्षक आशीष भार्गव नवनियुक्त थानाधिकारी विनोद कुमार मीणा ने उपस्थित सदस्यों से क्षेत्र की समस्याओं, यातायात व्यवस्था, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा तथा नशा मुक्ति जैसे विषयों पर चर्चा की और जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से जिला पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। तथा पुलिस ने संबंधित समस्याओं का तुरंत निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस स्टॉफ सहित सीएलजी सदस्य विपिन मेहता, ज्ञानी चंद राठौर, सुमत जैन, मंगली सहरिया, रामवती सहरिया, मनोज प्रजापत, रामचरण माली, रामदयाल मेहता, राजू राठौर तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद बनाए रखने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।4
- अघोषित बिजली कटौती पर भड़के बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल, ऊर्जा मंत्री, मुख्यमंत्री और सिंधिया को लिखा पत्र कहा- ग्रामीणों को अंधेरे में जीने पर मजबूर किया जा रहा, जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनता के साथ करेंगे आंदोलन गुना। बमोरी विधानसभा सहित गुना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में मेंटेनेंस और रात में "लोड सेटिंग" के नाम पर हो रही घंटों अघोषित बिजली कटौती को लेकर बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। विधायक ने ऊर्जा मंत्री, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर ग्रामीणों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया है। साथ ही भोपाल विद्युत मंडल के प्रबंध निदेशक ऋषि गर्ग से फोन पर बात कर तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की। विधायक ऋषि अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा कि गुना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और विशेष रूप से बमोरी विधानसभा में 33 केवी और 11 केवी विद्युत लाइनों पर दिन में मेंटेनेंस तथा रात में लोड सेटिंग के नाम पर कई-कई घंटे बिजली बंद रखी जा रही है। इससे किसानों, ग्रामीणों और आम उपभोक्ताओं का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में पहले से ही कम बारिश और खाद संकट से जूझ रहे किसानों को कृषि पंपों के लिए घोषित 10 घंटे की बिजली भी नहीं मिल पा रही है। परिणामस्वरूप धान, सोयाबीन, मक्का, उड़द सहित अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे उत्पादन और किसानों की आय पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा आबादी क्षेत्र के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है, लेकिन वास्तविकता में दिन और रात दोनों समय अघोषित कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मच्छरों और अन्य कीटों के प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। पत्र में विधायक ने हाल ही में बमोरी क्षेत्र के ग्राम विष्णुपुरा निवासी 13 वर्षीय देव अहिरवार तथा ग्राम डोंगरपुर की 12 वर्षीय संजना सहरिया की सर्पदंश से हुई मौत का उल्लेख करते हुए कहा कि रात के समय अंधेरा रहने से ऐसे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऋषि अग्रवाल ने सरकार से मांग की है कि गुना जिले और बमोरी विधानसभा में अघोषित एवं अनावश्यक बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए, कृषि पंपों को प्रतिदिन 10 घंटे तथा घरेलू (आबादी) फीडरों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। आंदोलन की चेतावनी विधायक ने कहा कि उन्होंने भोपाल विद्युत मंडल के एमडी ऋषि गर्ग से भी दूरभाष पर चर्चा की है, जिन्होंने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद यदि बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो वह जनता के साथ धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।1
- सिरसौद थाना भेत्र सडक हादसा: ेक्टर अनियंิ时ฑकूदा 16 वर्षीय किিश, पहिए क # आन২ यक ए मส1