logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरसरांय में विद्युत चोरी के मामलों में डेढ़ दर्जन उपभोक्ताओं को नोटिस गुरसराय। नगर क्षेत्र में विगत दिनों विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान विद्युत चोरी करते पकड़े गए दर्जनों उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमे पंजीकृत कराए गए थे। इसी क्रम में बुधवार को विद्युत थाना झांसी की टीम गुरसराय नगर पहुंची और विद्युत चोरी के मामलों में नामजद करीब डेढ़ दर्जन उपभोक्ताओं को नोटिस तामील कराए। विद्युत थाना झांसी की टीम ने संबंधित उपभोक्ताओं को उनके खिलाफ दर्ज विद्युत चोरी के मुकदमों के संबंध में जानकारी देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर विभागीय कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं को नियमानुसार आवश्यक धनराशि जमा करने तथा विद्युत कनेक्शन से संबंधित प्रक्रिया पूरी कराने की बात कही गई। बताया गया कि विद्युत विभाग द्वारा पूर्व में नगर के विभिन्न मोहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान कई स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले सामने आने के बाद विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कराए थे। अब इन्हीं मामलों में विद्युत थाना झांसी द्वारा नोटिस की कार्रवाई की जा रही है। विद्युत थाना की टीम द्वारा नगर में पहुंचकर एक-एक कर संबंधित लोगों को नोटिस दिए जाने से विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि विद्युत का उपयोग नियमानुसार करें और किसी भी प्रकार की विद्युत चोरी से बचें। अधिकारियों का कहना है कि विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

2 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

गुरसरांय में विद्युत चोरी के मामलों में डेढ़ दर्जन उपभोक्ताओं को नोटिस गुरसराय। नगर क्षेत्र में विगत दिनों विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान विद्युत चोरी करते पकड़े गए दर्जनों उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमे पंजीकृत कराए गए थे। इसी क्रम में बुधवार को विद्युत थाना झांसी की टीम गुरसराय नगर पहुंची और विद्युत चोरी के मामलों में नामजद करीब डेढ़ दर्जन उपभोक्ताओं को नोटिस तामील कराए। विद्युत थाना झांसी की टीम ने संबंधित उपभोक्ताओं को उनके खिलाफ दर्ज विद्युत चोरी के मुकदमों के संबंध में जानकारी देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर विभागीय कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं को नियमानुसार आवश्यक धनराशि जमा करने तथा विद्युत कनेक्शन से संबंधित प्रक्रिया पूरी कराने की बात कही गई। बताया गया कि विद्युत विभाग द्वारा पूर्व में नगर के विभिन्न मोहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान कई स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले सामने आने के बाद विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कराए थे। अब इन्हीं मामलों में विद्युत थाना झांसी द्वारा नोटिस की कार्रवाई की जा रही है। विद्युत थाना की टीम द्वारा नगर में पहुंचकर एक-एक कर संबंधित लोगों को नोटिस दिए जाने से विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि विद्युत का उपयोग नियमानुसार करें और किसी भी प्रकार की विद्युत चोरी से बचें। अधिकारियों का कहना है कि विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुरसरांय में विद्युत चोरी के मामलों में डेढ़ दर्जन उपभोक्ताओं को नोटिस गुरसराय। नगर क्षेत्र में विगत दिनों विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान विद्युत चोरी करते पकड़े गए दर्जनों उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमे पंजीकृत कराए गए थे। इसी क्रम में बुधवार को विद्युत थाना झांसी की टीम गुरसराय नगर पहुंची और विद्युत चोरी के मामलों में नामजद करीब डेढ़ दर्जन उपभोक्ताओं को नोटिस तामील कराए। विद्युत थाना झांसी की टीम ने संबंधित उपभोक्ताओं को उनके खिलाफ दर्ज विद्युत चोरी के मुकदमों के संबंध में जानकारी देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर विभागीय कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं को नियमानुसार आवश्यक धनराशि जमा करने तथा विद्युत कनेक्शन से संबंधित प्रक्रिया पूरी कराने की बात कही गई। बताया गया कि विद्युत विभाग द्वारा पूर्व में नगर के विभिन्न मोहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान कई स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले सामने आने के बाद विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कराए थे। अब इन्हीं मामलों में विद्युत थाना झांसी द्वारा नोटिस की कार्रवाई की जा रही है। विद्युत थाना की टीम द्वारा नगर में पहुंचकर एक-एक कर संबंधित लोगों को नोटिस दिए जाने से विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि विद्युत का उपयोग नियमानुसार करें और किसी भी प्रकार की विद्युत चोरी से बचें। अधिकारियों का कहना है कि विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसरांय में विद्युत चोरी के मामलों में डेढ़ दर्जन उपभोक्ताओं को नोटिस
गुरसराय। नगर क्षेत्र में विगत दिनों विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान विद्युत चोरी करते पकड़े गए दर्जनों उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमे पंजीकृत कराए गए थे। इसी क्रम में बुधवार को विद्युत थाना झांसी की टीम गुरसराय नगर पहुंची और विद्युत चोरी के मामलों में नामजद करीब डेढ़ दर्जन उपभोक्ताओं को नोटिस तामील कराए।
विद्युत थाना झांसी की टीम ने संबंधित उपभोक्ताओं को उनके खिलाफ दर्ज विद्युत चोरी के मुकदमों के संबंध में जानकारी देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर विभागीय कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं को नियमानुसार आवश्यक धनराशि जमा करने तथा विद्युत कनेक्शन से संबंधित प्रक्रिया पूरी कराने की बात कही गई।
बताया गया कि विद्युत विभाग द्वारा पूर्व में नगर के विभिन्न मोहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान कई स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले सामने आने के बाद विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कराए थे। अब इन्हीं मामलों में विद्युत थाना झांसी द्वारा नोटिस की कार्रवाई की जा रही है।
विद्युत थाना की टीम द्वारा नगर में पहुंचकर एक-एक कर संबंधित लोगों को नोटिस दिए जाने से विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि विद्युत का उपयोग नियमानुसार करें और किसी भी प्रकार की विद्युत चोरी से बचें। अधिकारियों का कहना है कि विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *हमीरपुर: "स्कूल जाने के लिए सड़क चाहिए" - Gen Alpha की आवाज कलेक्ट्रेट तक गूंजी* 📢 *हमीरपुर*। अब बच्चे भी अपनी मांगों के लिए सड़क पर उतर आए हैं। *कुरारा के भौली-बचरौली गांव* के स्कूली बच्चों ने बदहाल सड़क को लेकर ऐसा प्रदर्शन किया कि प्रशासन को संज्ञान लेना पड़ा। ### *क्या हुआ कलेक्ट्रेट में* गांव के बच्चे स्कूल जाने वाली सड़क की खस्ता हालत से परेशान थे। कीचड़, गड्ढे और टूटी सड़क की वजह से रोज गिरते-पड़ते स्कूल जाना पड़ता था। शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई न होने पर बच्चों ने खुद *डीएम ऑफिस कूच* करने का फैसला लिया। जैसे ही बच्चे कलेक्ट्रेट पहुंचे, *पुलिस ने रोकने की कोशिश* की। लेकिन जिद्दी Gen Alpha रुके नहीं। बच्चे गलियों के रास्ते निकलकर फिर से कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद सड़क पर बैठकर *चक्का जाम* कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। बच्चों की एक ही मांग थी - *"हमें पढ़ने के लिए अच्छी सड़क चाहिए
    1
    *हमीरपुर: "स्कूल जाने के लिए सड़क चाहिए" - Gen Alpha की आवाज कलेक्ट्रेट तक गूंजी* 📢
*हमीरपुर*। अब बच्चे भी अपनी मांगों के लिए सड़क पर उतर आए हैं। *कुरारा के भौली-बचरौली गांव* के स्कूली बच्चों ने बदहाल सड़क को लेकर ऐसा प्रदर्शन किया कि प्रशासन को संज्ञान लेना पड़ा।
### *क्या हुआ कलेक्ट्रेट में*
गांव के बच्चे स्कूल जाने वाली सड़क की खस्ता हालत से परेशान थे। कीचड़, गड्ढे और टूटी सड़क की वजह से रोज गिरते-पड़ते स्कूल जाना पड़ता था। शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई न होने पर बच्चों ने खुद *डीएम ऑफिस कूच* करने का फैसला लिया।
जैसे ही बच्चे कलेक्ट्रेट पहुंचे, *पुलिस ने रोकने की कोशिश* की। लेकिन जिद्दी Gen Alpha रुके नहीं। बच्चे गलियों के रास्ते निकलकर फिर से कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद सड़क पर बैठकर *चक्का जाम* कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी।
बच्चों की एक ही मांग थी - *"हमें पढ़ने के लिए अच्छी सड़क चाहिए
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अशोकनगर के विद्यालय में ध्वजारोहण के 4 दिन बाद भी नही उतारा राष्ट्रीय ध्वज टहरौली तहसील का अशोकनगर प्राथमिक विद्यालय आज फिर उस समय सुर्खियों में गया जब पता चला कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया और आज 19 अगस्त तक फहरा रहा रहा और जिम्मेदार अधिकारी मौन है इससे पहले भी यह खबरों में रह चुका मामले में विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेवारी और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर सवाल खड़े दिए है क्या इस तरह ध्वज फहराना नियमसम्मत है अशोकनगर से बड़ा सवाल जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे संज्ञान
    1
    अशोकनगर के विद्यालय में ध्वजारोहण के 4 दिन बाद भी नही उतारा राष्ट्रीय ध्वज 
टहरौली तहसील का अशोकनगर प्राथमिक विद्यालय आज फिर उस समय सुर्खियों में गया जब पता चला कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया और आज 19 अगस्त तक फहरा रहा रहा और जिम्मेदार अधिकारी मौन है इससे पहले भी यह खबरों में रह चुका मामले में विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेवारी और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर सवाल खड़े दिए है क्या इस तरह ध्वज फहराना नियमसम्मत है अशोकनगर से बड़ा सवाल जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे संज्ञान
    user_पत्रकार सुरेन्द्र प्रजापति
    पत्रकार सुरेन्द्र प्रजापति
    Voice of people टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अशोकनगर के प्राथमिक विद्यालय में आज भी फहरा रहा है तिरंगा जिम्मेदार मौन टहरौली तहसील का अशोकनगर प्राथमिक विद्यालय आज फिर उस समय सुर्खियों में गया जब पता चला कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया और आज 19 अगस्त तक फहरा रहा रहा और जिम्मेदार अधिकारी मौन है इससे पहले भी यह खबरों में रह चुका मामले में विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेवारी और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर सवाल खड़े दिए है क्या इस तरह ध्वज फहराना नियमसम्मत है अशोकनगर से बड़ा सवाल जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे संज्ञान
    1
    अशोकनगर के प्राथमिक विद्यालय में आज  भी फहरा रहा है तिरंगा 
जिम्मेदार मौन 


टहरौली तहसील का अशोकनगर प्राथमिक विद्यालय आज फिर उस समय सुर्खियों में गया जब पता चला कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया और आज 19 अगस्त तक फहरा रहा रहा और जिम्मेदार अधिकारी मौन है इससे पहले भी यह खबरों में रह चुका मामले में विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेवारी और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर सवाल खड़े दिए है क्या इस तरह ध्वज फहराना नियमसम्मत है अशोकनगर से बड़ा सवाल जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे संज्ञान
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रिंग और पिस्टन बैठ गई कुत्ते की#😂😂😂😂😂#फॉलो मी हंसते मुस्कुराते रहो घर पर ही खाते पीते रहो
    1
    रिंग और पिस्टन बैठ गई कुत्ते की#😂😂😂😂😂#फॉलो मी हंसते मुस्कुराते रहो घर पर ही खाते पीते रहो
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Security Guard मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सिरसा दो गढ़ी में बन रहे सरकारी स्कूल में कच्ची मिट्टी पर फर्श डालने का आरोप, ग्रामीणों ने काम रुकवाया, ठेकेदार मौके से भाग निकला *114.59 लाख के विद्यालय निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल* *सिरसा दो गढ़ी में कच्ची मिट्टी पर फर्श डालने का आरोप, जांच की मांग* राम चन्द्र राजपूत जालौन *माधौगढ़।* विकासखंड माधौगढ़ के ग्राम *सिरसा दो गढ़ी* में बन रहे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के उच्चीकरण कार्य में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब *114.59 लाख रुपये* की लागत से चल रहे इस निर्माण को यूपीएसआईडीसी की निर्माण इकाई उरई करा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है और *घटिया सामग्री* इस्तेमाल की जा रही है। सबसे गंभीर आरोप फर्श निर्माण को लेकर है। आरोप है कि फर्श डालने से पहले जमीन की भराई, पानी का छिड़काव और कॉम्पैक्शन किए बिना ही *कच्ची मिट्टी के ऊपर सीधे फर्श* डाला जा रहा था ग्रामीणों के अनुसार काम को रुकवा दिया गया है और आगे संबंधित अधिकारी को शिकायत की गई है । ग्रामीणों का कहना है कि यदि बेस तैयार नहीं किया गया तो भविष्य में फर्श में *दरार, धंसाव और असमानता* की समस्या आ सकती है। इसके साथ ही निर्माण में लग रही *ईंट, सीमेंट और सरिया* की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके पर *ईंट, सीमेंट, सरिया और कंक्रीट के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच* कराई जाए। साथ ही फर्श के नीचे हुए बेस और मिट्टी के कॉम्पैक्शन की *तकनीकी जांच* भी हो। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि जांच में निर्माण मानकों के विपरीत पाया जाता है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाए और निर्माण को मानक के अनुसार दोबारा कराया जाए। लोगों ने निर्माण पूरा होने से पहले *विशेषज्ञों की टीम भेजकर स्थलीय जांच* कराने की मांग की है ताकि सरकारी धन से बन रहे विद्यालय की गुणवत्ता से समझौता न हो।
    2
    सिरसा दो गढ़ी में बन रहे सरकारी स्कूल में कच्ची मिट्टी पर फर्श डालने का आरोप, ग्रामीणों ने काम रुकवाया, ठेकेदार मौके से भाग निकला 
*114.59 लाख के विद्यालय निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल*  
*सिरसा दो गढ़ी में कच्ची मिट्टी पर फर्श डालने का आरोप, जांच की मांग*
राम चन्द्र राजपूत जालौन 
*माधौगढ़।* विकासखंड माधौगढ़ के ग्राम *सिरसा दो गढ़ी* में बन रहे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के उच्चीकरण कार्य में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब *114.59 लाख रुपये* की लागत से चल रहे इस निर्माण को यूपीएसआईडीसी की निर्माण इकाई उरई करा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है और *घटिया सामग्री* इस्तेमाल की जा रही है। सबसे गंभीर आरोप फर्श निर्माण को लेकर है। आरोप है कि फर्श डालने से पहले जमीन की भराई, पानी का छिड़काव और कॉम्पैक्शन किए बिना ही *कच्ची मिट्टी के ऊपर सीधे फर्श* डाला जा रहा था ग्रामीणों के अनुसार काम को रुकवा दिया गया है और आगे संबंधित अधिकारी को शिकायत की गई है ।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि बेस तैयार नहीं किया गया तो भविष्य में फर्श में *दरार, धंसाव और असमानता* की समस्या आ सकती है। इसके साथ ही निर्माण में लग रही *ईंट, सीमेंट और सरिया* की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मामले को लेकर लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके पर *ईंट, सीमेंट, सरिया और कंक्रीट के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच* कराई जाए। साथ ही फर्श के नीचे हुए बेस और मिट्टी के कॉम्पैक्शन की *तकनीकी जांच* भी हो।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि जांच में निर्माण मानकों के विपरीत पाया जाता है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाए और निर्माण को मानक के अनुसार दोबारा कराया जाए। लोगों ने निर्माण पूरा होने से पहले *विशेषज्ञों की टीम भेजकर स्थलीय जांच* कराने की मांग की है ताकि सरकारी धन से बन रहे विद्यालय की गुणवत्ता से समझौता न हो।
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • कोंच,जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, पीस कमेटी की बैठक में दिए निर्देश कोंच ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आगामी 26 अगस्त, बुधवार को प्रस्तावित जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) को लेकर कोंच पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम 5:30 बजे कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने मुस्लिम समाज एवं जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों से जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम अभिनव कुमार ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे किसी व्यक्ति को परेशानी हो या शांति व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने निर्धारित नियमों का पालन करने पर जोर दिया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने डीजे की ध्वनि और आकार को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए और उसकी लंबाई-चौड़ाई को लेकर प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाए। साथ ही लोहे के पोल पर झंडे आदि नहीं लगाने की हिदायत दी गई। कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान अराजकतत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पूरे जुलूस मार्ग पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में जुलूस कमेटी के सदर एवं सभासद शमशुद्दीन मंसूरी, आजादुद्दीन, काजी बशीरुद्दीन, मोहम्मद अहमद, हाफिज साबिर अली, एनुल आरफीन एडवोकेट, नन्नू कुरैशी, हामिद बरकाती, फहीमुद्दीन, अशफाक गौरी, विहिप जिला मंत्री साकेत शांडिल्य सहित मुस्लिम समाज एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने बैठक के माध्यम से स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस-प्रशासन ने आयोजकों और आमजन से सहयोग की अपील की है।
    1
    कोंच,जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, पीस कमेटी की बैठक में दिए निर्देश
कोंच ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आगामी 26 अगस्त, बुधवार को प्रस्तावित जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) को लेकर कोंच पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम 5:30 बजे कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने मुस्लिम समाज एवं जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों से जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसडीएम अभिनव कुमार ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे किसी व्यक्ति को परेशानी हो या शांति व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने निर्धारित नियमों का पालन करने पर जोर दिया।
सीओ परमेश्वर प्रसाद ने डीजे की ध्वनि और आकार को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए और उसकी लंबाई-चौड़ाई को लेकर प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाए। साथ ही लोहे के पोल पर झंडे आदि नहीं लगाने की हिदायत दी गई।
कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान अराजकतत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पूरे जुलूस मार्ग पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
बैठक में जुलूस कमेटी के सदर एवं सभासद शमशुद्दीन मंसूरी, आजादुद्दीन, काजी बशीरुद्दीन, मोहम्मद अहमद, हाफिज साबिर अली, एनुल आरफीन एडवोकेट, नन्नू कुरैशी, हामिद बरकाती, फहीमुद्दीन, अशफाक गौरी, विहिप जिला मंत्री साकेत शांडिल्य सहित मुस्लिम समाज एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रशासन ने बैठक के माध्यम से स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस-प्रशासन ने आयोजकों और आमजन से सहयोग की अपील की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    2 hrs ago
  • झूला गीतों की प्रस्तुति ने किया भाव विभोर गुरसरांय। नगर के मां शारदा संगीत विद्यालय में आयोजित झूलन उत्सव में कलाकारों ने पारंपरिक झूला गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में भक्ति एवं संगीत की सुंदर छटा देखने को मिली। कार्यक्रम में संगीतकार पं. शिवनंदन प्रसाद वशिष्ठ ने “झूला गीत, झूलन की ऋतु आई अवध सैंया” की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं संगीत गुरु पं. परशुराम पाठक ने “झूलन में आज सज-धज के युगल सरकार बैठे हैं” प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सितार वादक पं. सरजू शरण पाठक ने राग देश में “झूलें नवल हिंडोरे” झूला गीत की शानदार प्रस्तुति दी। तबले पर रामजी सेन ने संगत कर कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया। इसके अलावा आरवी जैन, श्रेया सोनी, नव्यांश सोनी, नेहा पटेल, नमन गौतम, गार्गी सहित अन्य कलाकारों ने भी झूला गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संगीत प्रेमियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए तालियों से उत्साहवर्धन किया। झूलन उत्सव में पारंपरिक संगीत और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
    1
    झूला गीतों की प्रस्तुति ने किया भाव विभोर
गुरसरांय। नगर के मां शारदा संगीत विद्यालय में आयोजित झूलन उत्सव में कलाकारों ने पारंपरिक झूला गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में भक्ति एवं संगीत की सुंदर छटा देखने को मिली।
कार्यक्रम में संगीतकार पं. शिवनंदन प्रसाद वशिष्ठ ने “झूला गीत, झूलन की ऋतु आई अवध सैंया” की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं संगीत गुरु पं. परशुराम पाठक ने “झूलन में आज सज-धज के युगल सरकार बैठे हैं” प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
सितार वादक पं. सरजू शरण पाठक ने राग देश में “झूलें नवल हिंडोरे” झूला गीत की शानदार प्रस्तुति दी। तबले पर रामजी सेन ने संगत कर कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया।
इसके अलावा आरवी जैन, श्रेया सोनी, नव्यांश सोनी, नेहा पटेल, नमन गौतम, गार्गी सहित अन्य कलाकारों ने भी झूला गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संगीत प्रेमियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए तालियों से उत्साहवर्धन किया। झूलन उत्सव में पारंपरिक संगीत और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.