Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामपुर बुशहर से नन्ही पत्रकार की रसोई से खास रिपोर्ट हिमाचल की आवाज़ आज हमारी नन्ही पत्रकार के घर में खुशबू ही खुशबू है क्योंकि पापा ने अपने हाथों से बनाई है पारंपरिक हिमाचली “घी बाड़ी” देसी घी की खुशबू, दही वाली स्वादिष्ट ग्रेवी और प्यार से बनी बड़ी — आज घर में पूरा धाम वाला माहौल बन गया नन्ही पत्रकार ने भी चख कर कहा — “वाह पापा, क्या बात है!” हिमाचल की यही तो खासियत है — स्वाद भी अपना, परंपरा भी अपनी और परिवार का प्यार भी अपना।
हिमाचल की आवाज़
रामपुर बुशहर से नन्ही पत्रकार की रसोई से खास रिपोर्ट हिमाचल की आवाज़ आज हमारी नन्ही पत्रकार के घर में खुशबू ही खुशबू है क्योंकि पापा ने अपने हाथों से बनाई है पारंपरिक हिमाचली “घी बाड़ी” देसी घी की खुशबू, दही वाली स्वादिष्ट ग्रेवी और प्यार से बनी बड़ी — आज घर में पूरा धाम वाला माहौल बन गया नन्ही पत्रकार ने भी चख कर कहा — “वाह पापा, क्या बात है!” हिमाचल की यही तो खासियत है — स्वाद भी अपना, परंपरा भी अपनी और परिवार का प्यार भी अपना।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- चाटी पुल पर बना हुआ पुल में फासला कभी भी किसी भी व्यक्ति के लिए हो सकता है घातक #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu1
- रिपोर्ट –12 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।सैंज में वीरवार को किसान सभा ने विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।आंगन वाड़ी वर्कर यूनियन, मिड डे मील वर्कर यूनियन, किसान बागवान संघ, सीटू सहित अन्य संगठनों के सदस्यों ने टैक्सी स्टैंड से लेकर तहसील कार्यालय तक नारेवाजी करते हुए रैली निकाली। तहसील कार्यालय परिसर में जन सभा का आयोजन किया गया। किसान सभा के हिमाचल राज्य उपाध्यक्ष नारायण चौहान तथा अन्य नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।1
- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई जिसमें RDG के बंद होने के बावजूद भी सरकार ने प्रदेश में विकासात्मक गतिविधियों बंद न करने का दावा किया है। कैबिनेट ने OPS और भर्तियों को पहले की तरह जारी रखने का आश्वासन दिया है। कैबिनेट ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में खाली पड़े 1066 पदों को भरने की मंजूरी दी है। कैबिनेट ने RDG बंद होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में संसाधन सृजित करने का निर्णय लिया ताकि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक हो सके। कैबिनेट निर्णयों की जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि RDG बंद होने का हिमाचल प्रदेश के विकास पर असर नहीं होने दिया जाएगा। RDG बन्द करने से हिमाचल को धक्का लगा है लेकिन हिमाचल में अपने संसाधन सृजित किए जाएंगे। सरकार ने तीन साल में 3500 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। इसके अलावा कैबिनेट ने राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी है।स्वास्थ्य विभाग में 30 पद रेडियोग्राफर के भरने को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने महिला होम गार्ड कर्मियों को 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश देने को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने 1617 करोड़ के जायका प्रोजेक्ट्स के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में पुरानी मशीनरी की जगह नए आधुनिक उपकरण खरीदने को मंजूरी दी है। साथ ही 150 पद जॉब ट्रेनी की स्वास्थ्य विभाग में स्वीकृत किए हैं।190 जूनियर इंजीनियर पद भरने को मंजूरी दी है।आवकारी नीति को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है अब E ऑक्शन के माध्यम से शराब के ठेकों की नीलामी की जाएगी।स्ट्रीट वेंडर्स की नीति को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।PWD विभाग में रोड ड्रेनेज पॉलिसी को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके अलावा Food safety अधिकारी के 10 पदों को भरने की मंजूरी दी है।100 CBSE स्कूलों में अलग अलग विषयों के 600 अध्यापकों के पदों को भरने की कैबिनेट ने मंजूरी दी है। बाइट.... हर्षवर्धन चौहान.... उद्योग मंत्री हिमाचल प्रदेश2
- #kullu : बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में प्रदेशभर में पेन डाउन–टूल डाउन हड़ताल निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों, अभियंताओं व उपभोक्ताओं का प्रदर्शन1
- भगवान शिव परिवार से जुड़ी दिव्य कथाओं को सुन कर भक्ति रस से सराबोर हुआ पंडाल1
- जिला मुख्यालय बिलासपुर में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के बैनर तले श्रमिकों ने केंद्र सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण मंदिर से चेतना चौक होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली गई और जमकर नारेबाजी की गई। रैली की अगुवाई ट्रेड यूनियन नेता प्रमिला बसु, प्रवेश चंदेल और लखनपाल ने की। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रमिक, कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी रैली में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और श्रमिक हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ट्रेड यूनियन नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से मजदूर वर्ग लगातार प्रभावित हो रहा है। श्रम कानूनों में बदलाव, निजीकरण और बढ़ती महंगाई के कारण मजदूरों और कर्मचारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने न्यूनतम वेतन बढ़ाने, ठेका प्रथा समाप्त करने, श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग उठाई। रैली शहर के मुख्य बाजार , गुरद्वारा चौक और चेतना चौक से होती हुई उपायुक्त कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। बाद में ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों ने उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग की। ट्रेड यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रमिकों की मौजूदगी से शहर में कुछ समय के लिए माहौल गरमाया रहा।1
- खास रिपोर्ट –12 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज नमों लोग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेल के साथ-साथ एक खास वजह से सुर्खियों में रहा। मैच के दौरान टॉस ने दर्शकों और खिलाड़ियों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। खबर की मुख्य बातें: ऐतिहासिक टॉस: मैच का टॉस एक साधारण सिक्के से नहीं, बल्कि 4 तोले के चांदी के सिक्के से किया गया। विजेता को ईनाम: टॉस जीतने वाली टीम 'चेहनी वॉरियर' को यह कीमती चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप दे दिया गया। समाजसेवी की पहल: यह सिक्का समाजसेवी आर.जे. गिरिराज महाराज द्वारा भेंट किया गया था। हर जुबान पर थी चर्चा: मैच के दौरान यह चर्चा का विषय बना रहा कि क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। समाजसेवी आर.जे. गिरिराज महाराज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी आज तक ऐसा प्रयोग कभी नहीं देखा गया है।1
- शिमला पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। शिमला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज पांच अलग-अलग मामलों की जांच में एक बड़े अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क का खुलासा किया है। जिला शिमला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि ठियोग, बालूगंज, रामपुर और कुमारसैन में पकड़े गए आरोपियों को चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना विजय उर्फ डेविड है। यह मुख्य सरगना जीरकपुर से नेटवर्क चला रहा था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने 24 घंटे से अधिक समय तक ऑपरेशन चलाकर जीरकपुर से विजय उर्फ डेविड और उसके साथी नितेश शर्मा को गिरफ्तार किया। VO—- जांच में पता चला है कि डेविड हाल के महीनों में शिमला और आसपास के क्षेत्रों में 70 से अधिक लोगों को चिट्टा की सप्लाई कर रहा था। अब तक इस नेटवर्क में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 335 ग्राम से अधिक चिट्टा की तस्करी में उसकी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस पूरे नेक्सस को तोड़ने के लिए आगे की जांच कर रही है। SSP शिमला गौरव सिंह ने आम लोगों से भी चिट्टे के ख़िलाफ़ चल रही इस लड़ाई को मज़बूती देने की अपील की है। Byte—- गौरव सिंह, SSP, जिला शिमला1
- Himachal Update 24 News प्रेस क्लब कुल्लू में अमर चंद ठाकुर, अध्यक्ष, किसान मोर्चा, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, हिमाचल प्रदेश, प्रेस वार्ता प्रदेश के किसानों से संबंधित मुद्दों पर आधारित,,,,, #appleeconomyhimachal #हिमाचलकेबागबान #देवभूमिपार्टी #किसानमोर्चा #कुल्लू #AmericaIndiatradeDeal #reelschallengereelschallenge1