स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला मुख्यालय से ग्राम स्तर तक होंगी विभिन्न गतिविधियां 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रहेगी थीम दौसा, 16 सितम्बर। स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS-2026)’ अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक स्वच्छता, जनभागीदारी, जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने बुधवार को अभियान के संबंध में जिला कलक्ट्रेट सभागार में पंचायत समिति विकास अधिकारियों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को अभियान के तहत निर्धारित सभी गतिविधियां समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से आयोजित करने तथा अधिकाधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य एक दिवसीय सफाई अभियान से आगे बढ़कर सामूहिक स्वामित्व, व्यवहार परिवर्तन, जनभागीदारी एवं स्वच्छता के सतत रखरखाव को बढ़ावा देना है। इसके तहत स्वच्छता लक्षित इकाइयों को चिन्हित कर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। ‘स्वच्छ पाठशाला–युवा फॉर स्वच्छता’ के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को स्वच्छता गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। सफाई कार्य में लगे सफाई-मित्रों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही आमजन, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों की सहभागिता से स्वच्छता गतिविधियों को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के अभियान में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रति जागरूकता, विद्यार्थियों एवं युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी, जनभागीदारी एवं सामूहिक स्वामित्व तथा कबाड़ से उपयोगी उत्पाद एवं कला को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा। इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम अभियान के तहत 17 एवं 18 सितम्बर को ‘स्वच्छ पाठशाला एवं युवा सहभागिता’, 19 एवं 20 सितम्बर को स्वच्छता लक्षित इकाइयों एवं कठिन स्थलों की स्वच्छता तथा 21 एवं 22 सितम्बर को स्वच्छ सार्वजनिक स्थानों, शौचालयों एवं जल निकायों से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार 23 एवं 24 सितम्बर को कचरा पृथक्करण, ‘रिड्यूस-रीयूज-रीसाइकिल’ एवं जनभागीदारी पर आधारित गतिविधियां होंगी। 25 एवं 26 सितम्बर को स्वच्छता के लिए खेल एवं कार्यक्रम के बाद सफाई, 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर स्वच्छ पर्यटन स्थलों से संबंधित गतिविधियां तथा 28 एवं 29 सितम्बर को ‘कचरे से समृद्धि’ एवं कला आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 30 सितम्बर को सफाई-मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित होंगे। अभियान के विशेष दिवस के रूप में 1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस एवं विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मीणा, नगर परिषद आयुक्त हंसा मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- *महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न, विनीत बंसल बने नगर पालिका अध्यक्ष* *अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन, कांग्रेस सहित अन्य की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया; 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगी वैधानिक घोषणा* महुवा महुआ कस्बे के इतिहास में पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ जिसमें फॉर्म भरने के समय 3:00 बजे तक मात्र एक फॉर्म भाजपा उम्मीदवार विनीत बंसल द्वारा पेश किया गया भाजपा नेतृत्व द्वारा सिंबल प्रदान किया गया इसके बाद महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई हो गई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से विनीत बंसल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी प्रेम राज मीणा के समक्ष दाखिल किया। 3:00 तक मात्र एक आवेदन पत्र विनीत बंसल का आने के बाद अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन होने के कारण विनीत बंसल का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। उपखंड अधिकारी प्रेम राज मीणा ने बताया कि नियम अनुसार तकनीकी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे वैधानिक घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि महुवा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा के 17 पार्षद, निर्दलीय 13, कांग्रेस के 4 तथा बसपा का 1 पार्षद निर्वाचित हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सहित अन्य किसी जीते हुए पार्षद द्वारा आवेदन पत्र नहीं देने के कारण मात्र भाजपा का एक प्रत्याशी विंतित बंसल के अलावा अन्य किसी पार्टी या निर्दलीय ओर से कोई प्रत्याशी सामने नहीं आने के चलते विनीत बंसल का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। लेकिन नियमों के चलते आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है निर्विरोध अध्यक्ष बनने की स्थिति पर विनीत बंसल ने भाजपा पार्टी नेतृत्व, कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, विधायक राजेंद्र मीणा सहित सभी जीते हुए पार्षदों सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। विनीत बंसल के अध्यक्ष बनने की खबर के बाद समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने विधायक राजेंद्र मीणा विनीत बंसल सहित अन्य लोगों का जगह-जगह माला पहनाकर एवं साफा बांधकर मिठाई बताकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। लोगों ने विनीत बंसल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रशासन ने जहां तैयारी शुरू कर दिए वहीं जीते हुए पार्षदों में भी जोश देखा जा रहा है अध्यक्ष का चुनाव तो निर्विरोध हो गया अब देखना है कि उपाध्यक्ष का चुनाव भी सर्व सहमति से निर्विरोध होता है या उसके लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी4
- महवा ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर हादसे में किसी को चोट नहीं आई,कार सवार बालाजी दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे बालाहेडी थाना क्षेत्र के पाटोली मोड़ पर ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई,कार सवार बालाजी दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे इसी वक्त पाटोली मोड़ पर टर्न लेते वक्त महवा की ओर से आ रहे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी, मौके पर पहुंची बालाहेडी थाना पुलिस ने वाहनों को साइड में करा कर आवागमन शुरू कराया2
- हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव: भाजपा से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय फुलवा देवी ने भरा नामांकन.. हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद में सभापति पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को सभापति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फुलवा देवी ने अपना-अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। भाजपा प्रत्याशी विजय कुमारी चतुर्वेदी हाल ही में वार्ड संख्या 60 से भाजपा के टिकट पर पार्षद चुनी गई हैं, वहीं वार्ड संख्या 58 से चुनाव जीतकर आईं पार्षद फुलवा देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सभापति पद की रेस में ताल ठोक दी है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के चुनाव प्रभारी राम अवतार मीना समेत कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी विजय कुमारी चतुर्वेदी के समर्थन में मौजूद रहे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18 सितंबर नाम वापसी की अंतिम तारीख है। 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभापति के लिए मतदान होगा और इसी दिन मतों की गणना की जाएगी। 22 सितंबर को उपसभापति का चुनाव होगा।3
- अरनिया पीएम श्री स्कूल में लगा विज्ञान मेला, विद्यार्थियों ने मॉडल और चार्ट से दिखाई प्रतिभा दौसा। बाँदीकुई पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनिया में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 के तहत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार पर आधारित विभिन्न मॉडल, चार्ट एवं गतिविधियों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय मॉडलिंग, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वदेशी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण परिवर्तन तथा आपदा प्रबंधन जैसे विषयों को शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल और प्रस्तुतियों के जरिए इन विषयों की उपयोगिता समझाई। मेला प्रभारी रामावतार मेहरा, उप प्राचार्य जय प्रकाश सैनी, विद्यालय स्टाफ तथा विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कक्षा 6 से 8 की चार्ट प्रतियोगिता में केशव बैरवा प्रथम, लक्ष्य प्रजापत द्वितीय और विष्णु महावर तृतीय रहे। कक्षा 9 से 12 की चार्ट प्रतियोगिता में प्रियंशी शर्मा प्रथम, कृष्ण जोगी द्वितीय और शिवम महावर तृतीय रहे। मॉडल प्रतियोगिता में कोमल सैनी प्रथम रहीं। रोबोटिक रोवर डिवाइस मॉडल के लिए अंकिता गुर्जर द्वितीय और पवन चक्की मॉडल के लिए हर्ष शर्मा तृतीय रहे। क्विज प्रतियोगिता में प्रीति बैरवा प्रथम, राजकुमारी योगी द्वितीय और कोमल बैरवा तृतीय रहीं। विद्यालय प्रशासन ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, समस्या समाधान और टीम भावना विकसित करने में सहायक हैं।4
- लावारिस हालत में घूम रही मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया रात में सूचना मिलते ही मंडावरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित थाने लाया, पति ने पहचान कर साथ ले गया मंडावरी। खानपुर-मंडावरी रोड पर मंगलवार रात लावारिस हालत में घूम रही करीब 45 वर्षीय महिला को मंडावरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। पुलिस की इस कार्रवाई से महिला के परिवार में खुशी का माहौल हो गया। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि खानपुर-मंडावरी रोड पर एक महिला लावारिस हालत में घूम रही है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में एएसआई हरिसिंह एवं महिला कांस्टेबल रेखा सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महिला को सुरक्षित थाने लाकर आसपास के थानों में भी उसकी पहचान के संबंध में सूचना दी। पुलिस की सूचना के बाद महिला के पति रामफूल मीणा थाने पहुंचे और महिला की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। आवश्यक पहचान के बाद पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया। परिवार से मिलकर चेहरे पर लौटी खुशी काफी समय से अपने परिजनों से दूर रही महिला के सकुशल मिलने पर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक महिला को उसके परिवार से मिलाने का पुण्य कार्य किया है। मंडावरी पुलिस की इस मानवीय पहल से पुलिस की संवेदनशील एवं मददगार छवि सामने आई है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़4
- सभापति चुनाव में फिर चर्चा में मामा-भांजे की जोड़ी गंगापुर सिटी नगर परिषद में सियासी सरगर्मी तेज, कांग्रेस-भाजपा ने बोर्ड बनाने का किया दावा गंगापुर सिटी। नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर गंगापुर सिटी में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन सभापति पद के दावेदारों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी। चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। खास बात यह है कि सभापति चुनाव को लेकर एक बार फिर मामा-भांजे की जोड़ी चर्चा में है। सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से कृष्ण कुमार गोयल ने एकमात्र आवेदन किया है। वहीं उनके मामा गिरधारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आवेदन किया है। दूसरी ओर भाजपा की ओर से गीता देवी नरुका और विजय गुप्ता ने सभापति पद के लिए आवेदन किया है। नामांकन के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे नगर परिषद परिसर में चुनावी माहौल दिखाई दिया। नगर परिषद में पार्षदों के आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस के पास 27 पार्षद, भाजपा के पास 17 पार्षद और 16 निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में सभापति पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने बोर्ड के गठन का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के दावों के बीच अब शहर में सभापति पद के चुनाव को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्षदों के समर्थन को लेकर राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। वहीं निर्दलीय पार्षदों के रुख पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने वाले पार्षदों को लेकर राजनीतिक समीकरण बनने-बिगड़ने लगे हैं। मामा-भांजे की जोड़ी के एक ही चुनाव में अलग-अलग खेमों से मैदान में आने से मुकाबला और भी चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में किस प्रत्याशी के पक्ष में कितने पार्षद खड़े होते हैं, यह तस्वीर चुनाव के दौरान ही साफ होगी।2
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत छांवा से बाबा कुशालगढ़ के श्याम मंदिर की ध्वजा पदयात्रा1
- महवा: ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर, हादसे में बाल बाल बचे कार सवार महवा: ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर बालाहेडी थाना क्षेत्र के पाटोली मोड़ पर ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई,कार सवार बालाजी दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे इसी वक्त पाटोली मोड़ पर टर्न लेते वक्त महवा की ओर से आ रहे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी, मौके पर पहुंची बालाहेडी थाना पुलिस ने वाहनों को साइड में करा कर आवागमन शुरू कराया2