कटनी नगर//- युवती से दुष्कर्म का आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार AIMA MEDIA 24×7 जन जन की आवाज़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई कटनी, मध्यप्रदेश दिनांक: 6 अगस्त 2026 | गुरुवार युवती से दुष्कर्म का आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल कटनी। थाना कुठला पुलिस ने 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार घटना 5 अगस्त की रात गल्ला मंडी स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स की है। पीड़िता किसी कार्य से वहाँ गई हुई थी। इसी दौरान पन्नी कॉलोनी निवासी धनराज चौधरी उर्फ धन्नू (28 वर्ष) वहाँ पहुँचा। आरोप है कि उसने अंदर से दरवाजा बंद कर युवती को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने थाना कुठला पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 6 अगस्त को घेराबंदी कर आरोपी धनराज चौधरी उर्फ धन्नू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से मामले में शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई। पुलिस ने बताया कि प्रकरण की विवेचना नियमानुसार जारी है। रिपोर्ट: राकेश निषाद AIMA MEDIA 24×7 – जन जन की आवाज़

- एसडीओपी वीरेंद्र धारवे के नेतृत्व में थाना विजयराघवगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।1
- *तेवर वही, अंदाज वही...* अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी मामले के करीब दो महीने बाद चंपत राय बंसल सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। मीडिया को देखते ही वे नाराज नजर आए और उंगली से इशारा करते हुए कैमरे बंद करने तथा वहां से चले जाने को कहा। इसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद करा लिया।1
- किसान मजदूर दलित पिछड़े और आदिवासियों के हक अधिकार अत्याचार की दिल्ली तक लड़ाई लड़ने वाले आदरणीय श्रीराकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभा से जय जवान जय किसान जय संविधान किसान मजदूर दलित पिछड़े और आदिवासियों के हक अधिकार अत्याचार की दिल्ली तक लड़ाई लड़ने वाले आदरणीय श्रीराकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभा से जय जवान जय किसान जय संविधान1
- अनेकों विषयों को लेकर CHO का बड़ा बयान खुलकर रखी बात विभाग को देना होगा ध्यान कई विषय चिंताजनक अनेकों विषयों को लेकर CHO का बड़ा बयान खुलकर रखी बात विभाग को देना होगा ध्यान कई विषय चिंताजनक डले ताले स्वस्थ सेवाएं अवरुद्ध1
- किसान मजदूर दलित पिछड़े और आदिवासियों के हक अधिकार अत्याचार की दिल्ली तक लड़ाई लड़ने वाले आदरणीय श्रीराकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभा से जय जवान जय किसान जय संविधान1
- *जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद: विद्यार्थियों को मिली कानून और सुरक्षा की जानकारी* भोपाल पुलिस मुख्यालय और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मैहर के सांदीपनि विद्यालय में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा और उनके नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने छात्रों से संवाद करते हुए मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, यातायात नियमों और नशे से दूरी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, इसलिए बच्चों को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। इसी दौरान एसडीओपी ख्याति मिश्रा ने छात्रों को रोड सेफ्टी, पॉक्सो (POCSO) एक्ट, किशोर न्याय (JJ) एक्ट और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के टिप्स दिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को थाना देहात मैहर का भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली और सहायता प्रक्रियाओं को करीब से समझा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दिनेश पुरी, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- *राम मंदिर से सागरेश्वर नाथ महादेव मंदिर तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, बाबा धाम के लिए हुए रवाना* उमरिया।// सावन माह के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के भक्त कांवड़ियों द्वारा गुरुवार 6 अगस्त को दोपहर 2 बजे भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए डीजे पर नाचते गाते हुए कावड़िये भोले बाबा की भक्ति में अति उत्साहित नजर आए। यह यात्रा राम मंदिर से प्रारंभ होकर सागरेश्वर नाथ महादेव मंदिर तक पहुँची। कांवड़ यात्री सुखदेव गुप्ता ने बताया कि आज उमरिया से एक दर्जन से अधिक कावड़िये उमरिया से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। उमरिया से कटनी होते हुए ट्रैन से सुल्तानगंज जायेगे जहाँ से पवित्र गंगा जल लेकर कावड़िये पैदल ही 110 किलोमीटर की यात्रा कर देवघर बाबा धाम पहुँचेगे और भोले बाबा को गंगा जल चढ़ायेंगे। *यात्रा का महत्व* हिन्दू धर्म में सावन के महीने में की जाने वाली कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा, तपस्या और समर्पण का सबसे बड़ा प्रतीक है। इस यात्रा में भक्त हरिद्वार या अन्य पवित्र स्थानों से गंगाजल लाकर अपने स्थानीय शिव मंदिरों में शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं, जिससे पापों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। *धार्मिक एवं पौराणिक महत्व* शिव का जलाभिषेक: समुद्र मंथन के समय भगवान शिव ने विष पिया था। उनके गले की जलन को शांत करने के लिए देवताओं ने गंगाजल अर्पित किया था। सावन मास में जल चढ़ाना उसी का प्रतीक है। कठोर तप के साथ गंगाजल लाकर शिव को चढ़ाने से मन और आत्मा शुद्ध होते हैं। *नियम* भक्त नंगे पैर चलते हैं और कांवड़ को कभी सीधे जमीन पर नहीं रखते।शुद्धता: यात्रा के दौरान पूर्ण ब्रह्मचर्य, शाकाहारी भोजन और सात्विक आचरण का पालन करना अनिवार्य है।समानता: इस यात्रा में जात-पात का भेद मिट जाता है और सभी भक्त एक-दूसरे को 'भोले' कहकर पुकारते हैं।2
- कटनी: छह माह पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, बहोरीबंद पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार *पुलिस ने करीब छह माह पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मृतक की पहचान उसके शर्ट की कॉलर पर लगे एक टेलर के टैग और डीएनए जांच के आधार पर हुई, जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी।पुलिस के अनुसार, 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के दौरान सिद्ध बाबा रोड स्थित स्टॉप डैम की मेड़ के पास बांस के झुरमुट में 30 से 35 वर्षीय अज्ञात युवक का सड़ी-गली अवस्था में शव मिला था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक की हत्या अन्य स्थान पर करने के बाद शव को जलाकर पहचान मिटाने का प्रयास किया गया और बाद में उसे यहां लाकर छिपा दिया गया था। मामले में बहोरीबंद थाने में धारा 103(1) एवं 238 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पुलिस ने लगातार जांच जारी रखी। जांच के दौरान मृतक की शर्ट की कॉलर पर “RS टेलर्स, मझौली” का टैग मिला। इसी सुराग के आधार पर पुलिस मझौली और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची। बाद में पडवार निवासी गोपाल बर्मन ने कपड़ों और जेब में मिली सूखी पत्तियों के आधार पर आशंका जताई कि शव उसके पुत्र दुर्गा बर्मन का हो सकता है। डीएनए परीक्षण में यह पुष्टि हो गई कि शव दुर्गा बर्मन का ही था।पूछताछ में पता चला कि दुर्गा बर्मन अक्सर कोल्हाई देव के जंगल में घूमता था। पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया, जहां मृतक के रेडियो की बैटरियां, गुलेल और अधजले कपड़े बरामद हुए। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग जंगल में करंट बिछाकर जंगली जानवरों का अवैध शिकार करते थे।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महाशिवरात्रि की रात वे जंगल में करंट लगाकर जंगली सुअर और खरहा का शिकार करने पहुंचे थे। देर रात करंट हटाने के दौरान उन्हें महुआ के पेड़ के पास दुर्गा बर्मन का जला हुआ शव मिला। मृतक की पहचान होने के बाद पकड़े जाने के डर से उन्होंने शव को मोटरसाइकिल पर ले जाकर सिद्ध बाबा रोड स्थित बांस के झुरमुट में छिपा दिया, ताकि घटना के साक्ष्य नष्ट किए जा सकें।पुलिस ने मामले में धर्मेंद्र उर्फ टिक्कू यादव (23), धर्मेंद्र उर्फ धम्मू गोटिया (30) और सुखदेव उर्फ सुक्के यादव (31) निवासी मझौली, जिला जबलपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थाना प्रभारी बहोरीबंद विजय कुमार विश्वकर्मा, निरीक्षक शैलेंद्र यादव, बहोरीबंद थाना स्टाफ तथा साइबर सेल कटनी की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1