नवदंपति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बांसी (सिद्धार्थनगर)। कोतवाली बांसी क्षेत्र के जनियाजोत गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महज एक दिन पहले परिणय सूत्र में बंधे नवदंपति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, जनियाजोत निवासी देशराज चौहान (21) पुत्र मुकेश चौहान का जोगिया थाना क्षेत्र के कड़जहवा में शादी तय हुई पर लड़की लड़के के घर लगभग 10दिनो से रह रही थी निवासी अनिता (19) दोनों परिवारों की रजामंदी से सोमवार को बांसी स्थित टेकधर मंदिर में दोनों का विवाह संपन्न हुआ था। शादी के बाद घर में रिश्तेदारों और पट्टीदारों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन हुआ, जिसके बाद सभी लोग सोने चले गए। मंगलवार की सुबह जब देशराज की मौसी नवदंपति को जगाने कमरे में गईं, तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए—देशराज फंदे से लटक रहा था, जबकि अनिता का शव पास ही बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल देशराज के पिता ने बांसी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
नवदंपति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बांसी (सिद्धार्थनगर)। कोतवाली बांसी क्षेत्र के जनियाजोत गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महज एक दिन पहले परिणय सूत्र में बंधे नवदंपति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, जनियाजोत निवासी देशराज चौहान (21) पुत्र मुकेश चौहान का जोगिया थाना क्षेत्र के कड़जहवा में शादी तय हुई पर लड़की लड़के के घर लगभग 10दिनो से रह रही थी निवासी अनिता (19) दोनों परिवारों की रजामंदी से सोमवार को बांसी स्थित टेकधर मंदिर में दोनों का विवाह संपन्न हुआ था। शादी के बाद घर में रिश्तेदारों और पट्टीदारों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन हुआ, जिसके बाद सभी लोग सोने चले गए। मंगलवार की सुबह जब देशराज की मौसी नवदंपति को जगाने कमरे में गईं, तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए—देशराज फंदे से लटक रहा था, जबकि अनिता का शव पास ही बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल देशराज के पिता ने बांसी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
- दो माह से भुगतान न होने का आरोप, अतिरिक्त कार्य के पारिश्रमिक की भी उठाई मांग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल तिलौली परिसर में मंगलवार को संविदा पर कार्यरत एएनएम ने बकाया मानदेय और अतिरिक्त कार्य के भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। एएनएम ने कहा कि कई माह से मानदेय व अतिरिक्त कार्य के भुगतान का मामला लंबित है। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भुगतान नहीं होने पर उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा। धरने पर बैठीं एएनएम दीप्ति ने बताया कि मानदेय व अन्य मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन चल रहा है। संविदाकर्मी सामान्य कार्य के लिए सामान्य वेतन और नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई और घर-गृहस्थी चलाने में परेशानी हो रही है। अतिरिक्त कार्य करने के बावजूद उसका भुगतान भी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि बकाया भुगतान को लेकर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो सका। एएनएम ने कहा कि जब तक बकाया मानदेय और अतिरिक्त कार्य का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा और वे कार्य पर वापस नहीं लौटेंगी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब एएनएम और सीएचओ का भुगतान हो रहा है तो संविदा कर्मियों के भुगतान में देरी क्यों की जा रही है। धरने में अनुराधा कनौजिया, पूजा पंकज, अमिता शुक्ला, वेदमती चौधरी, किरण वर्मा, रितु, शशि प्रभा, सुमन कनौजिया, वंदना कुमारी, शशि कला, रिंकी पांडेय, लक्ष्मी, रेणुका द्विवेदी, संगीता, सरोज पांडेय, मांडवी मिश्रा, प्रीति चौधरी, रजनी आर्य, जय चतुर्वेदी, जय श्री वर्मा, सुमन गौतम, बिट्टू गौतम समेत अन्य एएनएम मौजूद रहीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि अतिरिक्त कार्य के प्रोत्साहन राशि भुगतान के लिए जिला स्तर पर 30 मार्च 2026 को प्राप्त बजट के सापेक्ष बिल बनकर भेजा गया था, लेकिन किसी कारणवश बिल निरस्त हो गया। इसकी जानकारी संबंधित संविदाकर्मियों को पहले ही दे दी गई थी एवं समस्त लंबित भुगतान की कमिटेड धनराशि की मांग पूर्व में की जा चुकी है जिसका बजट आवंटन पुनः राज्य स्तर से होने के उपरांत उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत लंबित मांगों को लेकर एएनएम ने धरना-प्रदर्शन किया है।1
- तहसीलदार इटवा के खिलाफ अधिवक्ता द्वारा किया गया हल्लाबोल बीते दिनों से तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं के द्वारा किया जा रहा है धरना बीते कुछ दिन पहले ही अभी मारपीट का मामला सामने आया था लेकिन कुछ लोगों ने मिलकर उसका निस्तारण सुलह के माध्यम से करवा दिया उसके बाद अब ये धरना जारी करना देखिये क्या होता है1
- हर्षोल्लास से निकली खाटूश्याम की भव्य शोभायात्रा, जमकर झूमें श्याम प्रेमी शोभायात्रा में जगह जगह श्याम प्रेमियों ने की पुष्पवर्षा मेंहदावल, संत कबीर नगर। श्री श्याम सलोना मित्र मंडल मेहदावल के श्याम प्रेमियों द्वारा पांचवा भव्य निशान शोभा यात्रा का आयोजन बड़े ही भव्यता के साथ किया गया।निशान यात्रा का शुभराम्भ नगर के सुप्रसिद्ध बाबा नरसिंह गढ़ी मंदिर से होकर नगर के अंजहिया बाजार,चौक बाजार,उत्तर पट्टी,पश्चिम टोला, ठाकुर द्वारा रोडवेज से होते हुए पुनः नरसिंह गढ़ी मंदिर पर समापन हुआ। *शोभायात्रा में गीत संगीत पर जमकर झूमें श्याम प्रेमी* श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित पांचवा भव्य निशान यात्रा में श्री खाटू श्याम जी के सुप्रसिद्ध भजनों पर श्याम प्रेमी जमकर झूमें। *श्याम निशान यात्रा में सैंकड़ो की संख्या में शामिल हुई महिला श्याम प्रेमी* श्याम निशान यात्रा में सैंकड़ो से लेकर हजारों की संख्या में महिला श्याम प्रेमियों द्वारा बाबा श्याम के भजनों पर झुमती नाचती व बाबा श्याम के जयकारों की जयघोष से पुरे यात्रा की शोभा बढाती रही। निशान यात्रा बाबा खाटू श्याम जी के प्रति अटूट विश्वास,जीत व उनके शीश दान का प्रतीक माना जाता हैँ मान्यता हैँ की सच्ची श्रद्धा के साथ निशान उठाने वाले व्यक्ति की बाबा श्याम समस्त मनोकामनाओ को पूर्ण करते हैँ। श्याम निशान यात्रा में श्री श्याम सलोना मित्र मण्डल की पूरी श्याम टीम,नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष मोतीलाल जायसवाल,भाजपा नेत्री अंजना पांडेय,अतुल सिंह समेत नगर के गणमान्य जन रहे उपस्थित। श्याम निशान यात्रा के दौरान मय फ़ोर्स मुस्तैद रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्व दमन सिंह व थाना प्रभारी राकेश सिंह पूरी निशान यात्रा के दौरान पूरी तन्मयता के साथ श्याम प्रेमियों की सुरक्षा में श्याम प्रेमियों के साथ पैदल ही चलते रहे। *पांचवा श्री श्याम करुण पुकार महोत्सव का आयोजन आज* श्री श्याम सलोना मित्र मण्डल आयोजन समिति के द्वारा पाँचवा श्री श्याम करुण पुकार महोत्सव का आयोजन आज दिन बुद्धवार को जिसमे आकाश अरोरा फ़रीदाबाद व राहुल साँवरा दिल्ली के द्वारा श्याम भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसकी जानकारी आयोजक मंडल द्वारा दी गई।4
- *आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹12 हजार मानदेय पाना आसान नहीं:* सैलरी बढ़ाई, लेकिन शर्तें लागू कीं; लापरवाही पर नहीं मिलेगा इंसेंटिव *आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹12 हजार मानदेय पाना आसान नहीं:* सैलरी बढ़ाई, लेकिन शर्तें लागू कीं; लापरवाही पर नहीं मिलेगा इंसेंटिव1
- संतकबीरनगर- जाति प्रमाण पत्र के मुद्दे पर तुरैहा समाज के लोगों का प्रदर्शन। बैठक नहीं होने पर जताई नाराजगी, अपर एसडीएम को सौंपा पत्र। खलीलाबाद तुरहा (तुरैहा) जाति के लोगों ने अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के आवेदन निरस्त किए जाने और पूर्व में बने प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण नहीं किए जाने की समस्या को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक कर मामले का निस्तारण कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिला समाज कल्याण अधिकारी के पत्र के अनुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक प्रस्तावित थी। बैठक में तुरहा (तुरैहा) जाति से जुड़े प्रमाण पत्र के मामले पर विचार कर अंतिम निर्णय किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से बैठक नहीं हो सकी। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार की ओर से जारी पत्र में जवाहरलाल पुत्र बुद्धू प्रसाद निवासी भूरा, थाना दुधारा, तहसील मेंहदावल के जाति प्रमाण पत्र से संबंधित शिकायत पर विचार और अंतिम निर्णय के लिए 22 सितंबर को समिति की बैठक निर्धारित होने की जानकारी दी गई थी। संबंधित लोगों को अभिलेख, अन्य साक्ष्य और अभिकथन के साथ दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। लोगों का आरोप है कि बैठक के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी आलोक कुमार के धनघटा में उपमुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त होने की जानकारी मिली। इसके चलते उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद लोगों ने अपर उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सुधीर कुमार को पत्र सौंपकर जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक शीघ्र कराने और समस्या का समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन में प्रदीप, सतीश कुमार, बलिकरन, इंद्रजीत समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।1
- आकाशवाणी🙏, 22-9-2026 ई०, "हिन्दुओ को मुसलमान कैसे बनाया गया? हिंदुओं में दलित वर्ग से छुआछूत का रिवाज लाने में मुगलों की एक चतुराई भरी राजनीति थी। ताकि वह हिंदुओं को दो हिस्सों में बांटकर शेष हिंदुओं को मुगल अर्थात मुसलमान बना सके । जबकि मुगलों से पहले पौराणिक काल में शुद्ध जाति को बड़ा मेहंनती एवं सम्मानजनक माना जाता था । रामायण को उदाहरण के रूप में देखिए:- भगवान श्री राम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे । जबकि सबरी शुद्ध जाति की थी। राम लक्ष्मण ने केवट के घर भोजन किया। जबकि केवट शुद्ध था। सीता जी ने बाल्मिक जी के आश्रम में शरण ली। जबकि वाल्मीकि जी शुद्ध थे ! 👉🏾 आज पाकिस्तान आतंकवादियों ने हमारे बीच जहर घोलना प्रारंभ कर दिया है। भारत के सभी जाति , धर्म,,वर्ग के लोग आगे आए और संकल्प लें , तथथंप्रतिज्ञा करें कि हम आतंकवादियों के मानसूनों को कभी पूरा नहीं होने देंगे1
- शिक्षक के स्थानांतरण पर भड़के ग्रामीण, बीआरसी का किया घेराव,पप्पू यादव को विद्यालय में वापस भेजने की मांग सिद्धार्थनगर जिले के विकास खंड शोहरतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय नकथर में तैनात सहायक अध्यापक पप्पू यादव का दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरण किए जाने के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों, अभिभावकों और स्कूली बच्चों का आक्रोश सामने आया। शिक्षक के स्थानांतरण से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों और बच्चों ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और स्थानांतरण निरस्त कर शिक्षक को पुन: विद्यालय में तैनात करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षक पप्पू यादव विद्यालय में पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य कर रहे थे। उनके प्रयास से विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था में सुधार के साथ ही बच्चों की उपस्थिति और पढ़ाई के स्तर में भी बदलाव आया है। ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षक ने विद्यालय के भौतिक परिवेश को बेहतर बनाने तथा बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए भी लगातार प्रयास किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक का स्थानांतरण द्वेष की भावना से किया गया है। उनका कहना था कि विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान दे रहे शिक्षक को हटाए जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी से मांग की कि पप्पू यादव का स्थानांतरण तत्काल निरस्त कर उन्हें प्राथमिक विद्यालय नकथर में ही तैनात किया जाए। बीआरसी कार्यालय पर ग्रामीणों और बच्चों की भीड़ जुटने से काफी देर तक माहौल गरम रहा। घेराव की सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। उन्होंने ग्रामीणों की मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी मांगों के संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन देने की बात कही।1
- नवदंपति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बांसी (सिद्धार्थनगर)। कोतवाली बांसी क्षेत्र के जनियाजोत गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महज एक दिन पहले परिणय सूत्र में बंधे नवदंपति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, जनियाजोत निवासी देशराज चौहान (21) पुत्र मुकेश चौहान का जोगिया थाना क्षेत्र के कड़जहवा में शादी तय हुई पर लड़की लड़के के घर लगभग 10दिनो से रह रही थी निवासी अनिता (19) दोनों परिवारों की रजामंदी से सोमवार को बांसी स्थित टेकधर मंदिर में दोनों का विवाह संपन्न हुआ था। शादी के बाद घर में रिश्तेदारों और पट्टीदारों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन हुआ, जिसके बाद सभी लोग सोने चले गए। मंगलवार की सुबह जब देशराज की मौसी नवदंपति को जगाने कमरे में गईं, तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए—देशराज फंदे से लटक रहा था, जबकि अनिता का शव पास ही बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल देशराज के पिता ने बांसी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।1