संतकबीरनगर- जाति प्रमाण पत्र के मुद्दे पर तुरैहा समाज के लोगों का प्रदर्शन। बैठक नहीं होने पर जताई नाराजगी, अपर एसडीएम को सौंपा पत्र। खलीलाबाद तुरहा (तुरैहा) जाति के लोगों ने अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के आवेदन निरस्त किए जाने और पूर्व में बने प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण नहीं किए जाने की समस्या को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक कर मामले का निस्तारण कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिला समाज कल्याण अधिकारी के पत्र के अनुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक प्रस्तावित थी। बैठक में तुरहा (तुरैहा) जाति से जुड़े प्रमाण पत्र के मामले पर विचार कर अंतिम निर्णय किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से बैठक नहीं हो सकी। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार की ओर से जारी पत्र में जवाहरलाल पुत्र बुद्धू प्रसाद निवासी भूरा, थाना दुधारा, तहसील मेंहदावल के जाति प्रमाण पत्र से संबंधित शिकायत पर विचार और अंतिम निर्णय के लिए 22 सितंबर को समिति की बैठक निर्धारित होने की जानकारी दी गई थी। संबंधित लोगों को अभिलेख, अन्य साक्ष्य और अभिकथन के साथ दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। लोगों का आरोप है कि बैठक के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी आलोक कुमार के धनघटा में उपमुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त होने की जानकारी मिली। इसके चलते उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद लोगों ने अपर उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सुधीर कुमार को पत्र सौंपकर जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक शीघ्र कराने और समस्या का समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन में प्रदीप, सतीश कुमार, बलिकरन, इंद्रजीत समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
संतकबीरनगर- जाति प्रमाण पत्र के मुद्दे पर तुरैहा समाज के लोगों का प्रदर्शन। बैठक नहीं होने पर जताई नाराजगी, अपर एसडीएम को सौंपा पत्र। खलीलाबाद तुरहा (तुरैहा) जाति के लोगों ने अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के आवेदन निरस्त किए जाने और पूर्व में बने प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण नहीं किए जाने की समस्या को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक कर मामले का निस्तारण कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिला समाज कल्याण अधिकारी के पत्र के अनुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक प्रस्तावित थी। बैठक में तुरहा (तुरैहा) जाति से जुड़े प्रमाण पत्र के मामले पर विचार कर अंतिम निर्णय किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से बैठक नहीं हो सकी। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार की ओर से जारी पत्र में जवाहरलाल पुत्र बुद्धू प्रसाद निवासी भूरा, थाना दुधारा, तहसील मेंहदावल के जाति प्रमाण पत्र से संबंधित शिकायत पर विचार और अंतिम निर्णय के लिए 22 सितंबर को समिति की बैठक निर्धारित होने की जानकारी दी गई थी। संबंधित लोगों को अभिलेख, अन्य साक्ष्य और अभिकथन के साथ दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। लोगों का आरोप है कि बैठक के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी आलोक कुमार के धनघटा में उपमुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त होने की जानकारी मिली। इसके चलते उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद लोगों ने अपर उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सुधीर कुमार को पत्र सौंपकर जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक शीघ्र कराने और समस्या का समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन में प्रदीप, सतीश कुमार, बलिकरन, इंद्रजीत समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
- हर्षोल्लास से निकली खाटूश्याम की भव्य शोभायात्रा, जमकर झूमें श्याम प्रेमी शोभायात्रा में जगह जगह श्याम प्रेमियों ने की पुष्पवर्षा मेंहदावल, संत कबीर नगर। श्री श्याम सलोना मित्र मंडल मेहदावल के श्याम प्रेमियों द्वारा पांचवा भव्य निशान शोभा यात्रा का आयोजन बड़े ही भव्यता के साथ किया गया।निशान यात्रा का शुभराम्भ नगर के सुप्रसिद्ध बाबा नरसिंह गढ़ी मंदिर से होकर नगर के अंजहिया बाजार,चौक बाजार,उत्तर पट्टी,पश्चिम टोला, ठाकुर द्वारा रोडवेज से होते हुए पुनः नरसिंह गढ़ी मंदिर पर समापन हुआ। *शोभायात्रा में गीत संगीत पर जमकर झूमें श्याम प्रेमी* श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित पांचवा भव्य निशान यात्रा में श्री खाटू श्याम जी के सुप्रसिद्ध भजनों पर श्याम प्रेमी जमकर झूमें। *श्याम निशान यात्रा में सैंकड़ो की संख्या में शामिल हुई महिला श्याम प्रेमी* श्याम निशान यात्रा में सैंकड़ो से लेकर हजारों की संख्या में महिला श्याम प्रेमियों द्वारा बाबा श्याम के भजनों पर झुमती नाचती व बाबा श्याम के जयकारों की जयघोष से पुरे यात्रा की शोभा बढाती रही। निशान यात्रा बाबा खाटू श्याम जी के प्रति अटूट विश्वास,जीत व उनके शीश दान का प्रतीक माना जाता हैँ मान्यता हैँ की सच्ची श्रद्धा के साथ निशान उठाने वाले व्यक्ति की बाबा श्याम समस्त मनोकामनाओ को पूर्ण करते हैँ। श्याम निशान यात्रा में श्री श्याम सलोना मित्र मण्डल की पूरी श्याम टीम,नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष मोतीलाल जायसवाल,भाजपा नेत्री अंजना पांडेय,अतुल सिंह समेत नगर के गणमान्य जन रहे उपस्थित। श्याम निशान यात्रा के दौरान मय फ़ोर्स मुस्तैद रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्व दमन सिंह व थाना प्रभारी राकेश सिंह पूरी निशान यात्रा के दौरान पूरी तन्मयता के साथ श्याम प्रेमियों की सुरक्षा में श्याम प्रेमियों के साथ पैदल ही चलते रहे। *पांचवा श्री श्याम करुण पुकार महोत्सव का आयोजन आज* श्री श्याम सलोना मित्र मण्डल आयोजन समिति के द्वारा पाँचवा श्री श्याम करुण पुकार महोत्सव का आयोजन आज दिन बुद्धवार को जिसमे आकाश अरोरा फ़रीदाबाद व राहुल साँवरा दिल्ली के द्वारा श्याम भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसकी जानकारी आयोजक मंडल द्वारा दी गई।4
- संतकबीरनगर- जाति प्रमाण पत्र के मुद्दे पर तुरैहा समाज के लोगों का प्रदर्शन। बैठक नहीं होने पर जताई नाराजगी, अपर एसडीएम को सौंपा पत्र। खलीलाबाद तुरहा (तुरैहा) जाति के लोगों ने अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के आवेदन निरस्त किए जाने और पूर्व में बने प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण नहीं किए जाने की समस्या को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक कर मामले का निस्तारण कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिला समाज कल्याण अधिकारी के पत्र के अनुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक प्रस्तावित थी। बैठक में तुरहा (तुरैहा) जाति से जुड़े प्रमाण पत्र के मामले पर विचार कर अंतिम निर्णय किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से बैठक नहीं हो सकी। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार की ओर से जारी पत्र में जवाहरलाल पुत्र बुद्धू प्रसाद निवासी भूरा, थाना दुधारा, तहसील मेंहदावल के जाति प्रमाण पत्र से संबंधित शिकायत पर विचार और अंतिम निर्णय के लिए 22 सितंबर को समिति की बैठक निर्धारित होने की जानकारी दी गई थी। संबंधित लोगों को अभिलेख, अन्य साक्ष्य और अभिकथन के साथ दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। लोगों का आरोप है कि बैठक के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी आलोक कुमार के धनघटा में उपमुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त होने की जानकारी मिली। इसके चलते उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद लोगों ने अपर उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सुधीर कुमार को पत्र सौंपकर जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक शीघ्र कराने और समस्या का समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन में प्रदीप, सतीश कुमार, बलिकरन, इंद्रजीत समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।1
- आकाशवाणी🙏, 22-9-2026 ई०, "हिन्दुओ को मुसलमान कैसे बनाया गया? हिंदुओं में दलित वर्ग से छुआछूत का रिवाज लाने में मुगलों की एक चतुराई भरी राजनीति थी। ताकि वह हिंदुओं को दो हिस्सों में बांटकर शेष हिंदुओं को मुगल अर्थात मुसलमान बना सके । जबकि मुगलों से पहले पौराणिक काल में शुद्ध जाति को बड़ा मेहंनती एवं सम्मानजनक माना जाता था । रामायण को उदाहरण के रूप में देखिए:- भगवान श्री राम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे । जबकि सबरी शुद्ध जाति की थी। राम लक्ष्मण ने केवट के घर भोजन किया। जबकि केवट शुद्ध था। सीता जी ने बाल्मिक जी के आश्रम में शरण ली। जबकि वाल्मीकि जी शुद्ध थे ! 👉🏾 आज पाकिस्तान आतंकवादियों ने हमारे बीच जहर घोलना प्रारंभ कर दिया है। भारत के सभी जाति , धर्म,,वर्ग के लोग आगे आए और संकल्प लें , तथथंप्रतिज्ञा करें कि हम आतंकवादियों के मानसूनों को कभी पूरा नहीं होने देंगे1
- सड़क चौड़ीकरण को लेकर सहजनवा बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप सहजनवा बाजार में मंगलवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए बुलडोजर की कार्रवाई की। प्रशासन की कार्रवाई से सड़क और पटरी पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से कुछ दिन पहले ही बाजार के दुकानदारों को अल्टीमेटम देते हुए नोटिस जारी किया गया था। इसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के सामने किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और सड़क व सार्वजनिक स्थान को खाली रखें।प्रशासन ने चेतावनी दी थी कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।इसी क्रम में मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने बाजार में पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।टीम ने बुलडोजर की मदद से सड़क व पटरी पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया।प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी।4
- *आज दिनाँक 22.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत भगठान उर्फ गोसाईपुर में एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल करने एवं उपचार के दौरान उक्त घायल व्यक्ति की मृत्यु हो जाने व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाईट ।*1
- दो माह से भुगतान न होने का आरोप, अतिरिक्त कार्य के पारिश्रमिक की भी उठाई मांग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल तिलौली परिसर में मंगलवार को संविदा पर कार्यरत एएनएम ने बकाया मानदेय और अतिरिक्त कार्य के भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। एएनएम ने कहा कि कई माह से मानदेय व अतिरिक्त कार्य के भुगतान का मामला लंबित है। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भुगतान नहीं होने पर उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा। धरने पर बैठीं एएनएम दीप्ति ने बताया कि मानदेय व अन्य मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन चल रहा है। संविदाकर्मी सामान्य कार्य के लिए सामान्य वेतन और नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई और घर-गृहस्थी चलाने में परेशानी हो रही है। अतिरिक्त कार्य करने के बावजूद उसका भुगतान भी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि बकाया भुगतान को लेकर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो सका। एएनएम ने कहा कि जब तक बकाया मानदेय और अतिरिक्त कार्य का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा और वे कार्य पर वापस नहीं लौटेंगी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब एएनएम और सीएचओ का भुगतान हो रहा है तो संविदा कर्मियों के भुगतान में देरी क्यों की जा रही है। धरने में अनुराधा कनौजिया, पूजा पंकज, अमिता शुक्ला, वेदमती चौधरी, किरण वर्मा, रितु, शशि प्रभा, सुमन कनौजिया, वंदना कुमारी, शशि कला, रिंकी पांडेय, लक्ष्मी, रेणुका द्विवेदी, संगीता, सरोज पांडेय, मांडवी मिश्रा, प्रीति चौधरी, रजनी आर्य, जय चतुर्वेदी, जय श्री वर्मा, सुमन गौतम, बिट्टू गौतम समेत अन्य एएनएम मौजूद रहीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि अतिरिक्त कार्य के प्रोत्साहन राशि भुगतान के लिए जिला स्तर पर 30 मार्च 2026 को प्राप्त बजट के सापेक्ष बिल बनकर भेजा गया था, लेकिन किसी कारणवश बिल निरस्त हो गया। इसकी जानकारी संबंधित संविदाकर्मियों को पहले ही दे दी गई थी एवं समस्त लंबित भुगतान की कमिटेड धनराशि की मांग पूर्व में की जा चुकी है जिसका बजट आवंटन पुनः राज्य स्तर से होने के उपरांत उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत लंबित मांगों को लेकर एएनएम ने धरना-प्रदर्शन किया है।1
- तहसीलदार इटवा के खिलाफ अधिवक्ता द्वारा किया गया हल्लाबोल बीते दिनों से तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं के द्वारा किया जा रहा है धरना बीते कुछ दिन पहले ही अभी मारपीट का मामला सामने आया था लेकिन कुछ लोगों ने मिलकर उसका निस्तारण सुलह के माध्यम से करवा दिया उसके बाद अब ये धरना जारी करना देखिये क्या होता है1
- मानवता की मिसाल बने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे, गरीब को मकान के लिए दिए 51 हजार* सहजनवां ।पिपरौली ब्लॉक के भखरा गांव निवासी संतराज दुबे वर्षों से जीर्ण-शीर्ण छप्पर के मकान में रहने को मजबूर हैं, आजादी से आज तक उनके पास कोई आवास नहीं है।जिनकी जानकारी होने पर उनकी मदद के लिए नगर पंचायत घघसरा अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने मानवता की मिसाल पेश की है। जानकारी मिलते ही अध्यक्ष प्रभाकर दुबे खुद संतराज के घर पहुंचे और उनकी स्थिति देखी। गरीब की दयनीय हालत देख उन्होंने तत्काल 51 हजार रुपये की सहयोग राशि नगद प्रदान की, ताकि वह अपना पक्का मकान बनवा सकें। सहयोग राशि पाकर संतराज दुबे भावुक हो गए। ग्रामीणों ने अध्यक्ष के इस कार्य की सराहना की। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि असहाय और गरीबों की मदद करना ही सच्ची जनसेवा है। हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।उनके साथ पूर्व प्रमुख पिपरौली संजय दुबे सहित कई लोग रहे।2