अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान में 10 लीटर शराब बरामद, 200 किलो लहन नष्ट रायबरेली, आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार मय हमराह द्वारा सदर तहसील के थाना भदोखर अंतर्गत भदोखर एवं पूरे फेरू में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर लगभग 200 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। प्रकरण में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान में 10 लीटर शराब बरामद, 200 किलो लहन नष्ट रायबरेली, आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार मय हमराह द्वारा सदर तहसील के थाना भदोखर अंतर्गत भदोखर एवं पूरे फेरू में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर लगभग 200 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। प्रकरण में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
- बासुपुर में शूटिंग का जलवा: गायक-अभिनेता सुशील यदुवंशी और अभिनेत्री प्रिया यदुवंशी ने बिखेरा अभिनय का रंग, पत्रकारों ने बढ़ाया हौसला जनपद प्रतापगढ़ के बासुपुर में इन दिनों कला और अभिनय का शानदार रंग देखने को मिल रहा है। लोकप्रिय गायक, शायर एवं अभिनेता सुशील यदुवंशी की मौजूदगी में चल रही शूटिंग में अभिनेत्री प्रिया यदुवंशी ने अपने किरदार को प्रभावशाली अंदाज में निभाकर मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शूटिंग के दौरान कलाकारों की मेहनत, अभिनय और पूरी टीम का उत्साह देखते ही बन रहा था।प्रतापगढ़ की धरती से निकलकर अपनी गायकी, शायरी और अभिनय के माध्यम से पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे सुशील यदुवंशी को क्षेत्र में लगातार सराहना मिल रही है। उनकी कला में लोकजीवन, ग्रामीण परिवेश और अपनी मिट्टी से जुड़ी भावनाओं की झलक दिखाई देती है। गायकी और शायरी के बाद अभिनय के क्षेत्र में भी सक्रियता ने उनके रचनात्मक सफर को एक नया आयाम दिया है। स्थानीय मंचों से आगे बढ़ते हुए उनकी पहचान जनपद और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच रही है तथा व्यापक स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में उनका प्रयास जारी है।वहीं अभिनेत्री प्रिया यदुवंशी ने शूटिंग के दौरान अपने किरदार में प्रभावशाली प्रस्तुति देकर अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया। भाव-भंगिमा, संवाद अदायगी और किरदार के अनुरूप अभिनय में उनका आत्मविश्वास साफ नजर आया। क्षेत्रीय प्रतिभाओं के लिए यह पहल इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इससे स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।पत्रकारों ने कलाकारों का बढ़ाया मनोबल शूटिंग स्थल पर पत्रकार/प्रबंधक डा. कलाम आधारशिला एकेडमी हंड़ौर अभय शुक्ल, मो. आरिफ, अरविन्द दूबे और शहबाज खान ने पहुंचकर अभिनय कर रहे कलाकारों और पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया तथा उनकी मेहनत की सराहना की।पत्रकारों ने कहा कि प्रतापगढ़ की मिट्टी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें मंच, अवसर और प्रोत्साहन देने की है। सुशील यदुवंशी जैसे कलाकार जब गायकी, शायरी और अभिनय को एक साथ लेकर आगे बढ़ते हैं तो वह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती प्रदान करते हैं पत्रकारों ने कहा कि सुशील यदुवंशी की मेहनत और बहुआयामी प्रतिभा उन्हें अलग पहचान देती है। वहीं प्रिया यदुवंशी के अभिनय की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके भीतर आगे बढ़ने की क्षमता और आत्मविश्वास दिखाई देता है। दोनों कलाकारों को लगातार रचनात्मक कार्य करते रहना चाहिए, ताकि प्रतापगढ़ की प्रतिभा बड़े मंचों तक पहुंच सके।पत्रकारों ने यह भी कहा कि गांव और छोटे शहरों की प्रतिभाओं को यदि समाज का सहयोग और मीडिया का प्रोत्साहन मिलता रहे तो वह प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान कायम कर सकती हैं। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कलाकारों का मनोबल बढ़ाया।सहयोगियों ने निभाई अहम भूमिका।शूटिंग को सफल बनाने में लाल बहादुर यादव (पूर्व प्रधान), शिव संपत यादव (होमगार्ड), हरि मोहन यादव (LIC अभिकर्ता), गोलू तिवारी, बबलू विश्वकर्मा, इमरान, विकास विश्वकर्मा, राम सरन यादव, कैमरा टीम से अवधेश जी, अमित शर्मा, विजेन्द्र प्रताप यादव, गजराज यादव, संघर्ष तिवारी, विनोद सिंह एवं लालजी यादव (लम्बरदार) सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।सभी सहयोगियों ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाते हुए शूटिंग को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। कैमरा टीम और पर्दे के पीछे काम कर रहे सहयोगियों की मेहनत भी शूटिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा रही। स्थानीय प्रतिभा को बड़े मंच की उम्मीद।बासुपुर में शूटिंग के दौरान लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतापगढ़ से निकलने वाली प्रतिभाओं को यदि लगातार अवसर मिलते रहें तो यहां के कलाकार प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं।सुशील यदुवंशी की गायकी, शायरी और अभिनय तथा प्रिया यदुवंशी की अभिनय प्रतिभा को मिल रहा स्थानीय समर्थन इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में कला के प्रति लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है।फिलहाल बासुपुर में चल रही शूटिंग ने स्थानीय स्तर पर खासा आकर्षण पैदा किया है। कलाकारों की मेहनत और पूरी टीम का उत्साह देखकर यही उम्मीद की जा रही है कि प्रतापगढ़ की यह कलात्मक प्रतिभा आने वाले समय में जनपद से निकलकर प्रदेश और राष्ट्रीय मंच तक अपनी मजबूत पहचान बनाएगी।1
- रास्ता नहीं दे रहे हैं तो तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो सबको सस्पेंड करो! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ-* *रास्ता नहीं दे रहे हैं तो तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो सबको सस्पेंड करो! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ-* रास्ते को लेकर गोरखपुर मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंची थी महिला- अधिकारियों के सामने रखी अपनी फरियाद, बोली—रास्ते का विवाद नहीं सुलझा तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रास्ता नहीं दे रहे हैं तो तहसीलदार ,लेखपाल, कानूनगो सबको सस्पेंड करो।1
- अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान में 10 लीटर शराब बरामद, 200 किलो लहन नष्ट रायबरेली, आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार मय हमराह द्वारा सदर तहसील के थाना भदोखर अंतर्गत भदोखर एवं पूरे फेरू में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर लगभग 200 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। प्रकरण में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।3
- तालाब में डूबे 32 वर्षीय युवक का शव बरामद शौच के लिए जाते समय फिसला था पैर मौके पर पहुँची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी अमेठी के जायस थाना क्षेत्र के पूरे हकीम वार्ड नंबर दो स्थित ईशा के तालाब में मंगलवार शाम डूबे युवक का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया। युवक बीती शाम घर से शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान तालाब के पास अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।सूचना के बाद मौके पर पहुँची जायस पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे पूरे हकीम निवासी मुकेश कुमार (32) पुत्र प्यारेलाल घर से शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान ईशा के तालाब के पास उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरे। युवक के तालाब में डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रात अधिक होने के कारण पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश अभियान रोक दिया। इसके बाद बुधवार सुबह एक बार फिर ग्रामीणों और पुलिस ने तालाब में युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद शव को तालाब से बाहर निकाल लिया गया।शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जायस को थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश कुमार (32) पुत्र प्यारेलाल निवासी पूरे हकीम वार्ड नंबर दो, थाना जायस के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।4
- *प्राथमिक विद्यालय कोटवा में 'गतिविधि दिवस' का आयोजन, खेल-खेल में बच्चों ने सीखी अच्छी आदतें* संग्रामपुर (अमेठी)। सत्र परीक्षा के उपरांत आज स्थानीय प्राथमिक विद्यालय कोटवा में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विशेष 'गतिविधि दिवस' का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा के उपरांत विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने और उनमें नवाचारी सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए इस रोचक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। आयोजन के दौरान बच्चों को संवाद और प्रश्नावली के माध्यम से अच्छी तथा बुरी आदतों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही शारीरिक स्फूर्ति व एकाग्रता बढ़ाने के लिए रिंग के साथ 'इन तथा आउट' खेल का आयोजन हुआ। बौद्धिक विकास के तहत 'कहानी ब्लॉक—कौन जीतेगा' पजल गतिविधि कराई गई, जिसमें बच्चों ने समूह में मिलकर चित्र व कहानियां पूरी कीं। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यार्थियों ने लाल दरी पर बैठकर सुंदर ज्यामितीय व सामूहिक आकृतियां बनाईं, जिसने सभी का मन मोह लिया। समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक श्री अनिल कुमार मिश्र एवं श्री हनुमान शरण यादव ने कहा, "किताबी ज्ञान के साथ खेल व गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों में एकाग्रता, रचनात्मकता और सामाजिक सामंजस्य की भावना मजबूत होती है।" इस विशेष सत्र के सफल आयोजन में शिक्षक अंबरीश जायसवाल और शिखा मिश्रा का सराहनीय सहयोग रहा। खंड शिक्षा अधिकारी श्री शशांक कुमार मिश्र ने इस नवाचारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पाठ्य-सहगामी गतिविधियां परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के बुनियादी अधिगम स्तर को सुदृढ़ बनाने में अत्यंत प्रभावी हैं।2
- बुढ़वा मंगल पर चिलबिला हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब सुबह से देर शाम तक दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते रहे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर प्रतापगढ़। बुढ़वा मंगल के पावन पर्व पर मंगलवार को श्री हनुमान मंदिर चिलबिला में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, भक्तों की संख्या भी बढ़ती गई। मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की1
- रायबरेली पुलिस ने धरई (थाना सलोन) क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के वांछित आरोपी मुन्ना कुरैशी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। रायबरेली पुलिस ने धरई (थाना सलोन) क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के वांछित आरोपी मुन्ना कुरैशी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ और गिरफ्तारी से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं: पुलिस मुठभेड़: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मुन्ना कुरैशी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उस े इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बरामदगी: पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर) और कारतूस बरामद किया है। अपराधिक मामला: आरोपी मुन्ना कुरैशी कोंडारी के जंगल क्षेत्र के पास पुलिस के हत्थे चढ़ा। वह काफी समय से नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले और पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में वांछित चल रहा था। पुलिस टीमः रायबरेली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सलोन थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।।1
- अमेठी में 5 साल के love marriage का दुखद अंत! दिव्या सोनकर से बनी फिजा बानो ने फांसी पर लटककर दी जान अमेठी के जायस थाना क्षेत्र के कासिमपुर में 5 साल पहले किए गए love marriage का दुखद अंत हो गया। विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान l मायके वालों ने ससुरालियों पर उसकी बेटी को प्रताड़ित कर आत्महत्या करने पर मजबूर करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने विवाहिता की सास, ननद और दो जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल जायस थाना क्षेत्र की एक युवती दिव्या सोनकर ने कासिमपुर के रहने वाले रमजान से love marriage की थी। शादी के बाद ससुरालियों ने उसका नाम बदलकर फिजा बानो कर दिया। कुछ दिन तक तो सब ठीक ठाक चला। उसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। ससुराल वालों की 5 साल की प्रताड़ना से तंग आकर दिव्या सोनकर से बनी फिजा बानो ने फांसी से लटक कर जान दे दी। बेटी की मौत की सूचना पाकर मायके पक्ष वाले पहुंचे और दहेज उत्पीड़न और बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए थाने में मृतका फिजा बानो की सास, ननद और दो जेठ को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा करते हुए पीएम के लिए भेज दिया है।2