logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोकामा विधायक अनंत दा पोते को 🤼‍♂️ कुश्ती लड़ाते हुए

9 hrs ago
user_सन ऑफ पासवान राजकुमार
सन ऑफ पासवान राजकुमार
Social worker Bind, Nalanda•
9 hrs ago

मोकामा विधायक अनंत दा पोते को 🤼‍♂️ कुश्ती लड़ाते हुए

More news from बिहार and nearby areas
  • शेखपुरा - सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगातार चल रहे अभियान के तहत दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई चकदीवान और महादेव नगर मोहल्ले में की गई। जानकारी के अनुसार, छापेमारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार और एसआई सुरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ किया। गुप्त सूचना के आधार पर चकदीवान में छापेमारी कर मारपीट मामले में लंबे समय से फरार सुखदेव यादव के पुत्र गजानंद यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं महादेव नगर में छापेमारी कर स्वर्गीय मसूदन यादव के पुत्र शंकर यादव को पकड़ा गया, जो इसी मामले में फरार था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    शेखपुरा - सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगातार चल रहे अभियान के तहत दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई चकदीवान और महादेव नगर मोहल्ले में की गई। जानकारी के अनुसार, छापेमारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार और एसआई सुरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ किया। गुप्त सूचना के आधार पर चकदीवान में छापेमारी कर मारपीट मामले में लंबे समय से फरार सुखदेव यादव के पुत्र गजानंद यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं महादेव नगर में छापेमारी कर स्वर्गीय मसूदन यादव के पुत्र शंकर यादव को पकड़ा गया, जो इसी मामले में फरार था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई मौतों की जिम्मेदार पूरी तरह सरकार है!
    1
    नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई मौतों की जिम्मेदार पूरी तरह सरकार है!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    2 hrs ago
  • मोकामा में आयोजित तीन दिवसीय बाबा चौहरमल राष्ट्रीय महोत्सव श्रद्धा, आस्था और उत्साह के माहौल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। 31 मार्च से शुरू हुए इस महोत्सव का मुख्य आयोजन चैत पूर्णिमा के पावन अवसर पर किया गया, जिसे लोकनायक बाबा चौहरमल की जन्म जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा चौहरमल का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव के सफल आयोजन में संयोजक अनामिका पासवान की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व, सक्रिय समन्वय और प्रयासों से कार्यक्रम को भव्य स्वरूप मिला तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था की अनूठी झलक देखने को मिली। जन्म जयंती समारोह में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शामिल हुए। उन्होंने बाबा चौहरमल को नमन करते हुए समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान, विधायक कृष्णनंदन पासवान, विधायक सुजीत पासवान, विधायक मुरारी पासवान तथा जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी स्तुति सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद ब्रह्मदेवानंद पासवान ने की। यह महोत्सव अपने 46वें वर्ष में आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत पूर्व सांसद ब्रह्मदेवानंद पासवान द्वारा की गई थी। समारोह के दौरान संयोजक अनामिका पासवान ने बताया कि मंत्री लखेंद्र पासवान द्वारा क्षेत्रीय विकास को लेकर 68 लाख रुपये की लागत से कन्या विवाह भवन निर्माण की घोषणा की गई है। साथ ही बाबा चौहरमल स्मारक भवन, सामुदायिक भवन तथा घोसवारी प्रखंड में डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय की स्थापना की मांग सरकार के समक्ष रखी गई। आयोजन के दौरान मेला क्षेत्र के शीघ्र सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया गया, ताकि भविष्य में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। पूरे महोत्सव में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने लायक रही, जिससे मोकामा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवी माहौल में सराबोर रहा।
    1
    मोकामा में आयोजित तीन दिवसीय बाबा चौहरमल राष्ट्रीय महोत्सव श्रद्धा, आस्था और उत्साह के माहौल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। 31 मार्च से शुरू हुए इस महोत्सव का मुख्य आयोजन चैत पूर्णिमा के पावन अवसर पर किया गया, जिसे लोकनायक बाबा चौहरमल की जन्म जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा चौहरमल का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
महोत्सव के सफल आयोजन में संयोजक अनामिका पासवान की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व, सक्रिय समन्वय और प्रयासों से कार्यक्रम को भव्य स्वरूप मिला तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था की अनूठी झलक देखने को मिली।
जन्म जयंती समारोह में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शामिल हुए। उन्होंने बाबा चौहरमल को नमन करते हुए समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान, विधायक कृष्णनंदन पासवान, विधायक सुजीत पासवान, विधायक मुरारी पासवान तथा जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी स्तुति सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद ब्रह्मदेवानंद पासवान ने की।
यह महोत्सव अपने 46वें वर्ष में आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत पूर्व सांसद ब्रह्मदेवानंद पासवान द्वारा की गई थी। समारोह के दौरान संयोजक अनामिका पासवान ने बताया कि मंत्री लखेंद्र पासवान द्वारा क्षेत्रीय विकास को लेकर 68 लाख रुपये की लागत से कन्या विवाह भवन निर्माण की घोषणा की गई है। साथ ही बाबा चौहरमल स्मारक भवन, सामुदायिक भवन तथा घोसवारी प्रखंड में डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय की स्थापना की मांग सरकार के समक्ष रखी गई।
आयोजन के दौरान मेला क्षेत्र के शीघ्र सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया गया, ताकि भविष्य में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। पूरे महोत्सव में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने लायक रही, जिससे मोकामा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवी माहौल में सराबोर रहा।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चापर निवासी समीर कुमार सिंह की 14 वर्षीय पुत्री श्रुति कुमारी की मौत चिकित्सकों की लापरवाही से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में हो जाती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोचिंग जाने के क्रम में हरैल रोड में ट्रैक्टर से धक्का लगने के कारण घायल हो जाती है जिसके बाद उसे परिजनों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर लाया जाता है जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर दिया बलराज ने इलाज में लापरवाही करते हुए लगभग 4 घंटे तक उसे बच्ची को अस्पताल में रोक रखी जिस वजह से बच्चे ने दम तोड़ दिया आखिर इसका जिम्मेवार कौन।
    1
    समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चापर निवासी समीर कुमार सिंह की 14 वर्षीय पुत्री श्रुति कुमारी की मौत चिकित्सकों की लापरवाही से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में हो जाती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोचिंग जाने के क्रम में हरैल रोड में ट्रैक्टर से धक्का लगने के कारण घायल हो जाती है जिसके बाद उसे परिजनों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर लाया जाता है जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर दिया बलराज ने इलाज में लापरवाही करते हुए लगभग 4 घंटे तक उसे बच्ची को अस्पताल में रोक रखी जिस वजह से बच्चे ने दम तोड़ दिया आखिर इसका जिम्मेवार कौन।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार Mohiuddinagar, Samastipur•
    4 hrs ago
  • पटना /बख्तियारपुर। शहर के मुख्य मार्गों पर लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतों को लेकर नगर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। बख्तियारपुर नगर परिषद ने थाना प्रशासन के सहयोग से स्टेशन रोड से लेकर पुरानी बाईपास तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इससे पहले भी पुरानी बाईपास क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन एक बार फिर सड़कों पर अवैध कब्जे बढ़ने की शिकायत मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे अस्थायी दुकानों, ठेलों और अन्य अतिक्रमण को हटाया गया। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी भी देखने को मिली। दुकानदारों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने से पहले न तो स्पष्ट रूप से डीमार्केशन किया गया और न ही किसी प्रकार का लिखित नोटिस दिया गया। उनका कहना है कि कुछ समय पहले नगर परिषद द्वारा नाले के किनारे बैरिकेडिंग कराई गई थी, जिसे अब खुद अतिक्रमण बताकर हटा दिया गया। इस पर लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह संसाधनों की बर्बादी नहीं है। वहीं नगर प्रबंधक मोहित कुमार दुबे ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा पहले ही माइकिंग कराकर लोगों को अतिक्रमण हटाने की सूचना दी जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई डीएम पटना के निर्देश पर पूरे जिले में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत की जा रही है। नगर प्रशासन का कहना है कि शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    पटना /बख्तियारपुर। शहर के मुख्य मार्गों पर लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतों को लेकर नगर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। बख्तियारपुर नगर परिषद ने थाना प्रशासन के सहयोग से स्टेशन रोड से लेकर पुरानी बाईपास तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
इससे पहले भी पुरानी बाईपास क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन एक बार फिर सड़कों पर अवैध कब्जे बढ़ने की शिकायत मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे अस्थायी दुकानों, ठेलों और अन्य अतिक्रमण को हटाया गया।
हालांकि इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी भी देखने को मिली। दुकानदारों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने से पहले न तो स्पष्ट रूप से डीमार्केशन किया गया और न ही किसी प्रकार का लिखित नोटिस दिया गया। उनका कहना है कि कुछ समय पहले नगर परिषद द्वारा नाले के किनारे बैरिकेडिंग कराई गई थी, जिसे अब खुद अतिक्रमण बताकर हटा दिया गया। इस पर लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह संसाधनों की बर्बादी नहीं है।
वहीं नगर प्रबंधक मोहित कुमार दुबे ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा पहले ही माइकिंग कराकर लोगों को अतिक्रमण हटाने की सूचना दी जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई डीएम पटना के निर्देश पर पूरे जिले में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत की जा रही है।
नगर प्रशासन का कहना है कि शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव में विवाहिता के साथ हुई कथित अस्मत से खिलवाड़ की घटना को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पीड़िता से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की और प्रदेश में बढ़ते अपराध व युवाओं में नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
    1
    नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव में विवाहिता के साथ हुई कथित अस्मत से खिलवाड़ की घटना को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पीड़िता से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की और प्रदेश में बढ़ते अपराध व युवाओं में नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    6 hrs ago
  • महावीर हनुमान गुसाई 🌺🙏💫🚩
    1
    महावीर हनुमान गुसाई 🌺🙏💫🚩
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    51 min ago
  • शेखपुरा - अरियरी प्रखंड क्षेत्र के जेखौर गांव में अचानक नेवारी के एक पुंज में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार किसान मिथिलेश पासवान के लगभग 6 हजार रुपये मूल्य के नेवारी के पुंज में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग तेजी से फैलती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते लोगों ने सजगता दिखाते हुए पम्प सेट और अन्य साधनों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में अग्निशमन दल के पहुंचने पर आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। इस घटना में करीब 8 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद पंचायत के मुखिया आजाद कपूर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया तथा प्रशासन से सहायता की मांग की।
    1
    शेखपुरा - अरियरी प्रखंड क्षेत्र के जेखौर गांव में अचानक नेवारी के एक पुंज में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार किसान मिथिलेश पासवान के लगभग 6 हजार रुपये मूल्य के नेवारी के पुंज में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग तेजी से फैलती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते लोगों ने सजगता दिखाते हुए पम्प सेट और अन्य साधनों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में अग्निशमन दल के पहुंचने पर आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। इस घटना में करीब 8 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद पंचायत के मुखिया आजाद कपूर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया तथा प्रशासन से सहायता की मांग की।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई मौतों की जिम्मेदार पूरी तरह सरकार है!
    1
    नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई मौतों की जिम्मेदार पूरी तरह सरकार है!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.