Shuru
Apke Nagar Ki App…
*ये खूब रही, और नुमाइश करो घर में रखे जेवर और रुपयों का. . !* तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक यूट्यूबर के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यूट्यूबर विनोद कुमार के घर से चोर सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर सोने के गहने और नकदी से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे। अब पुलिस मामले की इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया पर दिखाई गई संपत्ति की वजह से चोरों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी मिली।
Jurnalist zahid
*ये खूब रही, और नुमाइश करो घर में रखे जेवर और रुपयों का. . !* तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक यूट्यूबर के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यूट्यूबर विनोद कुमार के घर से चोर सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर सोने के गहने और नकदी से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे। अब पुलिस मामले की इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया पर दिखाई गई संपत्ति की वजह से चोरों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी मिली।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ### ऑपरेशन सवेरा: हरियाणा के तस्कर से 30.600 किलो गांजा बरामद, कीमत 7.65 लाख रुपये शामली। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत थानाभवन पुलिस ने हरियाणा निवासी एक कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 65 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सूरजभान पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम गवीपुर, थाना बरवाला, जिला हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है। मामले में मुकदमा संख्या 323/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े आगे-पीछे के नेटवर्क की जांच कर रही है।1
- कलेक्ट्रेट गेट बंद मिला तो भड़के कांग्रेसी, पुलिस से धक्का-मुक्की; महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी को हिरासत में लिया सहारनपुर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सोमवार को गेट बंद मिलने पर गुस्सा फूट पड़ा। ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता डीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। कलेक्ट्रेट का गेट बंद होने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने गेट पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी समेत एक कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस मनीष त्यागी को खींचते हुए मौके से ले गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी और बढ़ गई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।हिरासत की सूचना मिलने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा एमएलसी शाहनवाज खान गागलहेड़ी थाने पहुंचे। दोनों ने हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों के मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि तत्काल कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे मामला और गरमा गया।कलेक्ट्रेट से शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- सहारनपुर: स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर डीएम नाराज, नोटिस के निर्देश सहारनपुर में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक हुई। डीएम ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए लापरवाही पर अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण में खराब प्रगति पर शंकरपुरी के एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस और सढ़ौली कदीम में एमओआईसी सहित पांच एएनएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बिना सूचना बैठक से अनुपस्थित एमओआईसी का एक दिन का वेतन रोकने को भी कहा। डीएम ने प्रसव शत-प्रतिशत संस्थागत कराने, आशाओं का भुगतान समय से करने और बच्चों के टीकाकरण में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही नानौता, रामपुर और पुंवारका में झाड़ियों की सफाई, जलभराव की निकासी तथा हॉटस्पॉट क्षेत्रों में एंटीलार्वा छिड़काव और फॉगिंग युद्धस्तर पर कराने को कहा।1
- माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर थाना मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई: ग्राम रायपुर में मानक से तेज बज रहे लाउडस्पीकर उतरवाए गए सहारनपुर (दैनिक मानव जगत)। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण को लेकर जारी किए गए आदेशों के अनुपालन में थाना मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना मिर्जापुर प्रभारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित 70 डेसीबल की सीमा से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले लाउडस्पीकरों को नियमानुसार उतरवाने की कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि ध्वनि प्रदूषण संबंधी सरकारी मानकों और माननीय न्यायालय के आदेशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।2
- *मेला गुघाल की सांस्कृतिक श्रृंखला में ‘देवभूमि सांस्कृतिक संध्या’ में घुली पहाड़ की सुगंध* *"सरोली मेरा जिया लागी है,व 'पिंक प्लाजो.....’ की प्रस्तुति पर ऐसे थिरके दर्शक मानो उत्तराखंड की संस्कृति जीवंत हो उठी हो....* *जनावेश न्यूज़* सहारनपुर (राकेश ठाकुर)। मेला गुघाल की सांस्कृतिक श्रृंखला में प्रथम प्रस्तुति देवभूमि सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड से आए लोक गायक नृत्यकों ने अपनी नायाब प्रस्तुतियों से उत्तराखंड की संस्कृति को जीवंत कर वहां की मदहोश करने वाली संस्कृतिक विरासत की अद्भुत बानगी प्रस्तुत की । सहारनपुर में नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज(जीआईसी) के सभागार मे आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ सहारनपुर क्लब के सचिव हेमंत जोशी, गढ़वाल सभा के प्रधान विवेक चंद, महामंत्री गोनियाल द्वारा भारत माता व वीरचंद्र सिंह गढ़वाली के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा महापौर डॉ. अजय कुमार, टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय, नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई,मेला चेयरमैन, पार्षद संजय सैनी, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष पार्षद दिग्विजय चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़, सह संयोजक ज्योति अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक पार्षद मुरारी खेतवाल, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संदीप रावत, महानगर महामंत्री ललित कटारिया, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा व भाजपा नेता अजब सिंह ने रिबन काटकर किया। पार्षद मुरारी खेतवाल के संयोजन और भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र लाला के संचालन में आयोजित संगीत संध्या की शुरुआत प्रद्युमन भर्तवाण व खुशी भारद्वाज ने ‘‘नारायणी दुर्गा भवानी जागर’’ लोकगीत से की। उन्होंने गढ़वाली गीत-‘‘ सरोली मेरा जिया लागी है’’ के अलावा अनेक गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी जिस पर 10 को नहीं झूमकर घंटों तक नृत्य किया इसके अलावा चंद्रपाल के गढ़वाली गीत ‘पिंक प्लाजो.....’ की प्रस्तुति व आशीष गडोई के गीतों और नीमा चौहान की नृत्य प्रस्तुति ने सध्या को शिखर पर पहुंचा दिया। इस दौरान महापौर डॉ. अजय कुमार ने संध्या को कहा कि देवभूमि सांस्कृतिक संध्या हमारी सांस्कृतिक विविधता में पहाड़ की सुगंध और लोकजीवन की मिठास घोल रही है। ऐसे आयोजन हमें अपनी लोक परंपराओं से जोड़ते हैं और भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि गढ़वाल की लोकधुनों में हमारे पहाड़ की मिट्टी , मेहनत और मन की सच्ची आवाज़ बसती है। आज इन सुरों को यहां गूंजते सुनना ऐसा है, जैसे अपनी जन्मभूमि की पुकार शहर के बीच सुनाई दे रही हो। इससे पूर्व कार्यक्रम के सहसंयोजक मनोज रावत, नरेश रावत, भूपेंद्र सिंह रावत, ऋषि राणा, वीरेंद्र नेगी, अनिल पंवार, दुर्गा सागर, संदीप राणा, राजेश रावत विक्की रावत व संदीप नेगी आदि ने अतिथियों को पटके पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक मुरारी खेतवाल, सहसंयोजक मनोज रावत ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किये। संचालन जोगेंद्र लाला ने किया, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट4
- *कांग्रेस पार्टी की और से वोट चोरी और चुनावी मुद्वे को लेकर विरोध मार्च किया गया दर्ज * आज जिला यमुनानगर मे कांग्रेस पार्टी का एक विशाल विरोध मार्च निकाला गया जिसके प्रदर्शन मे जिला कांग्रेस की और से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ता शामिल हुए प्रदर्शन मे ग्रामीण जिला अध्यक्ष नरपाल सिंह गुज्जर, शहरी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता एवं नेता मोजूद रहे1
- अंबाला से बड़ी खबर ! अम्बाला में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी: 40 मजदूरों के दबे होने की आशंका, 10 को बाहर निकाला; लेंटर डालते समय हादसा हरियाणा के अंबाला में रविवार को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई। धूलकोट गांव में हादसे के समय बिल्डिंग में लेंटर डाला जा रहा था। उस वक्त करीब 40 से 50 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। अब तक 10 मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है। सभी घायलों को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है। JCB और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है। DSP शिवम ने बताया कि सूचना मिलते ही टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है। NDRF की टीमें भी लगी हुई हैं। अंबाला से बड़ी खबर ! अम्बाला में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी: 40 मजदूरों के दबे होने की आशंका, 10 को बाहर निकाला; लेंटर डालते समय हादसा हरियाणा के अंबाला में रविवार को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई। धूलकोट गांव में हादसे के समय बिल्डिंग में लेंटर डाला जा रहा था। उस वक्त करीब 40 से 50 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। अब तक 10 मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है। सभी घायलों को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है। JCB और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है। DSP शिवम ने बताया कि सूचना मिलते ही टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है। NDRF की टीमें भी लगी हुई हैं।1
- *ये खूब रही, और नुमाइश करो घर में रखे जेवर और रुपयों का. . !* तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक यूट्यूबर के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यूट्यूबर विनोद कुमार के घर से चोर सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर सोने के गहने और नकदी से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे। अब पुलिस मामले की इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया पर दिखाई गई संपत्ति की वजह से चोरों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी मिली।1