Shuru
Apke Nagar Ki App…
पारसोली के कनकपुरा में हादसा, कुएं में गिरने से युवक की मौत` ` चित्तौड़गढ़: पारसोली थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव में दर्दनाक हादसा - कुएं में गिरने से 28 वर्षीय कालू धाकड़ की मौत, सिविल डिफेंस टीम ने निकाला शव | Hello Chittorgarh`
Hello Chittorgarh News
पारसोली के कनकपुरा में हादसा, कुएं में गिरने से युवक की मौत` ` चित्तौड़गढ़: पारसोली थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव में दर्दनाक हादसा - कुएं में गिरने से 28 वर्षीय कालू धाकड़ की मौत, सिविल डिफेंस टीम ने निकाला शव | Hello Chittorgarh`
More news from चित्तौड़गढ़ and nearby areas
- निम्बाहेडा जिला चित्तोडगढ राजस्थान रिपोर्टर- प्रमोद कुमार बेरवा निम्बाहेडा के वार्ड नंबर 20 नाकोडा नगर के भारतीय जनता पार्टी से नव निर्वाचित पार्षद महिपाल सिंह राणावत वार्ड वासीयो का आर्शिवाद लैने वार्ड में पहुंचने पर अपने चहेते लाडले पार्षद को देखकर वार्ड वासियो में खुशी कि लहर फेल गई वार्ड वासियो द्वारा उनको फुल माला पहनाकर श्री फल देकर उनका मुह मिठा किया गया और उनका ढोल नगाड़ो से भव्य स्वागत किया गया1
- चिकारड़ा में जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली ठाकुर जी की राम रेवाड़ी डीजे-ढोल की थाप पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत; जल विहार के बाद हुआ ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। भाद्रपद शुक्ल एकादशी, विक्रम संवत 2083 के अवसर पर जलझूलनी एकादशी का पर्व कस्बे में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी की राम रेवाड़ियां धूमधाम से निकाली गईं। डीजे, ढोल-नगाड़ों और भजनों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सांवलिया जी चौराहा से लोहार समाज की राम रेवाड़ी निकली। वहीं जाट, अग्रवाल, गुर्जर मोहल्ले तथा ब्रह्मपुरी स्थित मंदिर से भी राम रेवाड़ियां रवाना हुईं। मार्ग में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर ठाकुर जी का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और पुष्प अर्पित किए। डीजे की धुन, गुलाल की बौछार और भजनों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। हनुमान जी मंदिर चौक पर कराया जल विहार हनुमान जी मंदिर चौक पर सभी बेवाण में विराजित ठाकुर जी के विग्रह को विधि-विधान से जल में झुलाया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इसके बाद ठाकुर जी को नए वस्त्र एवं आभूषण धारण करवाकर विशेष श्रृंगार किया गया और प्रसाद चढ़ाया गया। बाद में सभी मंदिरों में ठाकुर जी के विग्रह को पुनः झूले में विराजित कर झुलाया गया। इस बार गुर्जर मोहल्ला स्थित मंदिर के भगवान को नए बेवाण में विराजित किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर शंकरलाल जाट, रतनलाल जाट, माधवलाल जाट, कालूलाल, शिवनारायण, जगदीशचंद्र, दिनेशचंद्र, किशनलाल, आत्माराम, हवलाल ब्राह्मण, देवीलाल लोहार, हजारीलाल लोहार, शांतिलाल लोहार, हीरादास, श्रवणदास, उदयलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।3
- महापौर एवं उपमहापौर निर्विरोध निर्वाचन पर विधायक कोठारी ने जताया आभार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित भीलवाड़ा की जनता व कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल,22सितम्बर महापौर एवं उपमहापौर निर्विरोध निर्वाचन पर विधायक कोठारी ने जताया आभार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित भीलवाड़ा की जनता व कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल,22सितम्बर नगर निगम भीलवाड़ा में महापौर एवं उपमहापौर के निर्विरोध निर्वाचन के सफल एवं लोकतांत्रिक रूप से संपन्न होने पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भीलवाड़ा की देव तुल्य जनता तथा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति भावपूर्ण आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। विधायक कोठारी ने कहा कि नगर निगम में महापौर एवं उपमहापौर का निर्वाचन भीलवाड़ा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि इस निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के मार्गदर्शन एवं संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत से भीलवाड़ा में भी विकास को नई गति देने का संकल्प और मजबूत हुआ है। विधायक कोठारी ने भीलवाड़ा की जनता के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास जनप्रतिनिधियों के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर निगम एवं राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर भीलवाड़ा के विकास, स्वच्छता, यातायात, आधारभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महापौर एवं उपमहापौर के निर्वाचन के बाद नगर निगम और विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी को मिलकर सकारात्मक वातावरण में भीलवाड़ा को विकसित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त शहर बनाने के लक्ष्य को सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ाया जाएगा। अंत में विधायक अशोक कुमार कोठारी ने पुनः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं भीलवाड़ा की समस्त देव तुल्य जनता का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।2
- नीमच पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुची महिला पति के द्वारा दूसरा विवाह करने कुक्डेश्वर थाने मे कार्यवाही की मांग निमच जिले के थाना कुकडेश्वर का मामला पती ने की दुसरी शादी तो महिला पहूच गई नीमच एसपी कार्यालय महीला ने की उचित कारवाई की मांग1
- *हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की गूंजा निंबाहेड़ा, शहर के विभिन्न मंदिरों से निकलीं बेवाण शोभायात्राएं* *चित्तौड़गढ़/निंबाहेड़ा।* जलझूलनी एकादशी पर्व पर शहर में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के विभिन्न मंदिरों से भगवान के बेवाण शोभायात्राएं निकाली गईं, जिसमें सबसे भव्य शोभायात्रा आजाद चौक स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकली। *"हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की"* के गगनभेदी जयकारों और भव्य भजनों के साथ भगवान लक्ष्मी नारायण रथ में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। भगवान के बेवाण और पालकियों को आकर्षक फूलों से सजाया गया था। शहर के *चारभुजा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, सत्यनारायण मंदिर* सहित विभिन्न मंदिरों से भी बेवाण शोभायात्राएं निकलीं और सभी शोभायात्राएं मुख्य मार्गों से होते हुए जलाशय की ओर पहुंचीं, जहां विधि-विधान से भगवान को जल विहार कराया गया। लक्ष्मी नारायण मंदिर, आजाद चौक की शोभायात्रा में श्रद्धालु भजनों पर नाचते-गाते शामिल हुए। शोभायात्राओं के संगम के बाद महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ पर्व का समापन हुआ। *वहीं भगवान लक्ष्मी नाथ जी के लिए नवनिर्मित बेवाण रथ पंवार परिवार की ओर से आज मंदिर को समर्पित किया गया।*3
- पारसोली के कनकपुरा में हादसा, कुएं में गिरने से युवक की मौत` ` चित्तौड़गढ़: पारसोली थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव में दर्दनाक हादसा - कुएं में गिरने से 28 वर्षीय कालू धाकड़ की मौत, सिविल डिफेंस टीम ने निकाला शव | Hello Chittorgarh`1
- रेंजर प्रताप सिंह को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग क्या आखिर में दर्जा मिल पाएगा #ChhotiSadri #PratapSinghChundawat #Ranger #KshatriyaSamaj #RajasthanNews #BreakingNews #DesiNews247 #IllegalMining1
- बारां-कवाई के पास भीषण सड़क हादसा, डॉक्टर दंपती समेत 4 की मौत बारां-कवाई के पास भीषण सड़क हादसा, डॉक्टर दंपती समेत 4 की मौत परिवार सहित छबड़ा जा रहे थे, बल्गर ट्रॉले ने कार को मारी टक्कर; मौके पर ही चारों ने तोड़ा दम बारां/कवाई। बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और बल्गर ट्रॉले की जोरदार टक्कर में कार सवार डॉक्टर दंपती सहित उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में भीलवाड़ा के मांडल पीएमओ डॉ. सुरेश गजराज, उनकी पत्नी डॉ. शालिनी मौर्य, 12 वर्षीय बेटे स्वप्निल और 7 वर्षीय बेटी निलिशा की मौत होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि परिवार अपने निजी वाहन से छबड़ा जा रहा था, इसी दौरान बल्गर ट्रॉले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। कवाई थाना प्रभारी राजपाल सिंह यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रॉला चालक की तलाश की जा रही है।4