logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#Sirohi_रेवदर मंडार में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेले में बिफरे विधायक, मंच छोड़ रवाना हुए पिंडवाड़ा आबू विधायक समाराम गरासिया, स्टेज बैनर पर फोटो और स्वागत प्रोटोकॉल से हुए नाराज, विधायक बोले- 'पूर्व सरकार में इतनी बेइज्जती नहीं हुई जितनी आज सरकार में रहते हुई' आयोजकों की CM और गोपालन मंत्री से शिकायत करने की बात कहकर हुए रवाना'

2 hrs ago
user_SIROHI TODAY NEWS
SIROHI TODAY NEWS
Court reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
2 hrs ago

#Sirohi_रेवदर मंडार में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेले में बिफरे विधायक, मंच छोड़ रवाना हुए पिंडवाड़ा आबू विधायक समाराम गरासिया, स्टेज बैनर पर फोटो और स्वागत प्रोटोकॉल से हुए नाराज, विधायक बोले- 'पूर्व सरकार में इतनी बेइज्जती नहीं हुई जितनी आज सरकार में रहते हुई' आयोजकों की CM और गोपालन मंत्री से शिकायत करने की बात कहकर हुए रवाना'

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by SIROHI TODAY NEWS
    1
    Post by SIROHI TODAY NEWS
    user_SIROHI TODAY NEWS
    SIROHI TODAY NEWS
    Court reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सरूपगंज कस्बे में मारू प्रजापत ग्यारह गांव धर्मशाला में 29 अप्रैल को श्री सरियादे माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय चढ़ावों के कार्यक्रम में आसपास के ग्यारह गांवों से समाज बंधु, माताएं और बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में चढ़ावा अर्पित कर पूजा-अर्चना की और परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।तीन दिवसीय महोत्सव के तहत भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों ने माताजी के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। भजनों को सुनकर श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हो गए और पूरा माहौल भक्ति से गुंजायमान हो उठा।श्री सरियादे मारू प्रजापत ग्यारह गांव सेवा संस्था के अध्यक्ष गोपाल कुमावत, सचिव दिनेश कुमार (किशोर), कोषाध्यक्ष माधुराम प्रजापत एवं सेवा संस्था के कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में तीनों दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में समाज के लोगों का चढ़ावों में अच्छा सहयोग मिला।इसके साथ ही तीनों दिन दोपहर के समय समाज बंधुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
    1
    सरूपगंज कस्बे में मारू प्रजापत ग्यारह गांव धर्मशाला में 29 अप्रैल को श्री सरियादे माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय चढ़ावों के कार्यक्रम में आसपास के ग्यारह गांवों से समाज बंधु, माताएं और बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में चढ़ावा अर्पित कर पूजा-अर्चना की और परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।तीन दिवसीय महोत्सव के तहत भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों ने माताजी के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। भजनों को सुनकर श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हो गए और पूरा माहौल भक्ति से गुंजायमान हो उठा।श्री सरियादे मारू प्रजापत ग्यारह गांव सेवा संस्था के अध्यक्ष गोपाल कुमावत, सचिव दिनेश कुमार (किशोर), कोषाध्यक्ष माधुराम प्रजापत एवं सेवा संस्था के कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में तीनों दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में समाज के लोगों का चढ़ावों में अच्छा सहयोग मिला।इसके साथ ही तीनों दिन दोपहर के समय समाज बंधुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • सादड़ी में प्रजापत समाज की पारंपरिक गैर का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य गैर का शाम 4 बजे श्री श्रीयादे मंदिर परिसर से शुरू होगी। यह आयोजन समाज की आराध्य देवी मां श्री श्रीयादे माताजी के पावन सानिध्य में प्रतिवर्ष होता है। यह गैर केवल एक लोकनृत्य नहीं, बल्कि प्रजापत समाज की आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। ढोल-नगाड़ों की थाप और मां श्रीयादे के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। युवा, बुजुर्ग, मातृशक्ति और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर समाज की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर समाज बंधु मां श्रीयादे से सुख-समृद्धि, शांति और आपसी सद्भाव की कामना करेंगे। गैर के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने का संदेश भी दिया जाएगा। प्रजापत समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं, युवाओं, मातृशक्ति और बच्चों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।
    1
    सादड़ी में प्रजापत समाज की पारंपरिक गैर का आयोजन  किया जाएगा। यह भव्य गैर का शाम 4 बजे श्री श्रीयादे मंदिर परिसर से शुरू होगी। यह आयोजन समाज की आराध्य देवी मां श्री श्रीयादे माताजी के पावन सानिध्य में प्रतिवर्ष होता है।
यह गैर केवल एक लोकनृत्य नहीं, बल्कि प्रजापत समाज की आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। ढोल-नगाड़ों की थाप और मां श्रीयादे के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
युवा, बुजुर्ग, मातृशक्ति और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर समाज की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर समाज बंधु मां श्रीयादे से सुख-समृद्धि, शांति और आपसी सद्भाव की कामना करेंगे।
गैर के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने का संदेश भी दिया जाएगा।
प्रजापत समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं, युवाओं, मातृशक्ति और बच्चों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • टीईटी अनिवार्य विषय पर सरकार शीघ्र दायर करे पुनर्विचार याचिका : शिक्षक संघ राष्ट्रीय। शिक्षकों के स्थानांतरण और पदोन्नतियां हो शीघ्र : पुष्करणा। ग्रीष्मावकाश अवधि घटाने का विचार प्रदेश के लिए अव्यवहारिक : लखारा। अपने बच्चों को राजकीय विद्यालयों में पढ़ाने और समाज को नशा मुक्त बनाने में भागीदारी का संकल्प। आबूरोड। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संघों के शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर के साथ वार्ता में शिक्षा और शिक्षकों के हित कई सुझाव और मांगे रखकर सरकार से शीघ्र यथोचित निर्णय लेने को कहा। संगठन की ओर से इस वार्ता में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा और प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने भाग लिया। संगठन के प्रदेश महामंत्री लखारा ने बताया कि संगठन की और से लगातार सरकार से बातचीत करते हुए शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण किए गए है। शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर के साथ शिक्षक संघों की वार्ता में भी संगठन ने शिक्षा और शिक्षकों के हित में पुरजोर तरीके से आवाज उठाई। इस अवसर पर संगठन ने बताया कि निदेशालय स्तर से आगामी सत्र 2026-27 के लिए शिक्षकों के ग्रीष्मावकाश की अवधि को वर्तमान 45 दिन से घटाकर 36 दिन करने के शासन स्तर पर विचाराधीन प्रस्ताव का अनुमोदन नहीं करने, उच्चतम न्यायालय द्वारा अध्यापक पात्रता परीक्षा के संबंध में पुनर्विचार याचिका दायर कर राहत दिलाने, प्रदेश में कार्यरत संविदा शिक्षकों के शीघ्र स्थायीकरण करने, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने, स्टाफिंग पैटर्न शीघ्र करते हुए प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में सवा लाख से अधिक पदों को स्वीकृत करने और सेवारत शिक्षकों के इंटर्नशिप अवधि के वेतन वसूली नहीं करने के वित्त विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन कर हजारों शिक्षकों को राहत दिलाने की मांग की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने कहा कि संगठन ने सभी संवर्गो की पदोन्नतियां शीघ्र करते हुए तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पदोन्नति के लिए उच्चतम न्यायालय में सरकार की और शीघ्र निस्तारण के लिए एएजी लगाकर वर्षों से लंबित पदोन्नतियां पूरी करने, सभी संवर्गो के स्थानांतरण ग्रीष्मावकाश में ही करने, टी एस पी से नॉन टी एस पी में नियुक्त शिक्षकों को गृह जिले में लगाने, समसा के सभी पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने, मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना पर रोक हटाने और विद्यालयों को मिलने वाली समस्त ग्रांट राशि समय पर जारी करने की मांग की।साथ ही संगठन ने प्रत्येक विद्यालय को बिजली बिल से मुक्त करने के लिए सोलर लगवाने और सभी जिला मुख्यालयों पर शिक्षक भवन बनवाने का सुझाव सरकार को दिया। वार्ता में शिक्षा मंत्री दिलावर के आग्रह पर सभी शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों ने अध्यापकों के बच्चों को राजकीय विद्यालयों में पढ़ाने और समाज को नशा मुक्त बनाने में भागीदारी का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य, अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री बसंत जिंदल, शैतान सिंह राठौड़, संभाग संगठन मंत्री सतीश शर्मा, जिला अध्यक्ष सिरोही विजय प्रकाश गौतम, जिला मंत्री डूंगर सिंह देवड़ा सहित प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रयासों को शिक्षकों के लिए कल्याणकारी बताया।
    4
    टीईटी अनिवार्य विषय पर सरकार शीघ्र दायर करे पुनर्विचार याचिका : शिक्षक संघ राष्ट्रीय।
शिक्षकों के स्थानांतरण और पदोन्नतियां हो शीघ्र : पुष्करणा।
ग्रीष्मावकाश अवधि घटाने का विचार प्रदेश के लिए अव्यवहारिक : लखारा।
अपने बच्चों को राजकीय विद्यालयों में पढ़ाने और समाज को नशा मुक्त बनाने में भागीदारी का संकल्प।
आबूरोड। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संघों के शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर के साथ वार्ता में शिक्षा और शिक्षकों के हित कई सुझाव और मांगे रखकर सरकार से शीघ्र यथोचित निर्णय लेने को कहा।
संगठन की ओर से इस वार्ता में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा और प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने भाग लिया।
संगठन के प्रदेश महामंत्री लखारा ने बताया कि संगठन की और से लगातार सरकार से बातचीत करते हुए शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण किए गए है। शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर के साथ शिक्षक संघों की वार्ता में भी संगठन ने शिक्षा और शिक्षकों के हित में पुरजोर तरीके से आवाज उठाई।
इस अवसर पर संगठन ने बताया कि निदेशालय स्तर से आगामी सत्र 2026-27 के लिए शिक्षकों के ग्रीष्मावकाश की अवधि को वर्तमान 45 दिन से घटाकर 36 दिन करने के शासन स्तर पर विचाराधीन प्रस्ताव का अनुमोदन नहीं करने, उच्चतम न्यायालय द्वारा अध्यापक पात्रता परीक्षा के संबंध में पुनर्विचार याचिका दायर कर राहत दिलाने, प्रदेश में कार्यरत संविदा शिक्षकों के शीघ्र स्थायीकरण करने, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने, स्टाफिंग पैटर्न शीघ्र करते हुए प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में सवा लाख से अधिक पदों को स्वीकृत करने और सेवारत शिक्षकों के इंटर्नशिप अवधि के वेतन वसूली नहीं करने के वित्त विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन कर हजारों शिक्षकों को राहत दिलाने की मांग की।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने कहा कि संगठन ने सभी संवर्गो की पदोन्नतियां शीघ्र करते हुए तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पदोन्नति के लिए उच्चतम न्यायालय में सरकार की और शीघ्र निस्तारण के लिए एएजी लगाकर वर्षों से लंबित पदोन्नतियां पूरी करने, सभी संवर्गो के स्थानांतरण ग्रीष्मावकाश में ही करने, टी एस पी से नॉन टी एस पी में नियुक्त शिक्षकों को गृह जिले में लगाने, समसा के सभी पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने, मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना पर रोक हटाने और विद्यालयों को मिलने वाली समस्त ग्रांट राशि समय पर जारी करने की मांग की।साथ ही संगठन ने प्रत्येक विद्यालय को बिजली बिल से मुक्त करने के लिए सोलर लगवाने और सभी जिला मुख्यालयों पर शिक्षक भवन बनवाने का सुझाव सरकार को दिया। वार्ता में शिक्षा मंत्री दिलावर के आग्रह पर सभी शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों ने अध्यापकों के बच्चों को राजकीय विद्यालयों में पढ़ाने और समाज को नशा मुक्त बनाने में भागीदारी का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य, अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री बसंत जिंदल, शैतान सिंह राठौड़, संभाग संगठन मंत्री सतीश शर्मा, जिला अध्यक्ष सिरोही विजय प्रकाश गौतम, जिला मंत्री डूंगर सिंह देवड़ा सहित प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रयासों को शिक्षकों के लिए कल्याणकारी बताया।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रेवदर के मंडार में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेले के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पिण्डवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया नाराज होकर कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर रवाना हो गए। बैनर में फोटो नहीं होने और स्वागत प्रोटोकॉल को लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय पशु मेले के उद्घाटन समारोह में विधायक समाराम गरासिया अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जिला कलक्टर अल्पा चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, एसडीएम राजन लोहिया, ईओ संजय कुमार सहित कई अतिथि भी मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए बैनर में उनका फोटो नहीं होने और स्वागत व्यवस्था को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय भी वे विधायक थे, लेकिन उस समय इतनी उपेक्षा नहीं हुई जितनी अब अपनी ही सरकार में देखने को मिल रही है। चार बार से जीत रहे विधायक का मंच संचालक ने नाम तक नहीं लिया। विधायक ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान और प्रोटोकॉल का पालन होना चाहिए, लेकिन यहां इसकी अनदेखी की गई है। पशु मेले में पशु और पशुपालक दोनों ही नहीं है, कैसा कार्यक्रम है ये सारे फर्जी है। विधायक ने जाते समय आयोजकों की शिकायत मुख्यमंत्री और गोपालन मंत्री से करने की बात भी कही। गौरतलब है कि जिला स्तरीय पशु मेला विवादों में ही रहा है । पहले निमंत्रण पत्र में स्थानीय विधायक का नाम नहीं था, कांग्रेस की आपत्ति के बाद कार्ड बदला गया । अब भाजपा के विधायक कार्यक्रम से गुस्सा होकर निकल गए । इधर, कांग्रेस ने भी जमकर हमला बोला । जिला उपाध्यक्ष हिमपाल सिंह देवल ने कहा कि पशु मेले की हालत बेहद शर्मनाक देखने को मिली। मेले में आए पशुओं के लिए पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी और न ही चारे की कोई उचित व्यवस्था की गई थी। एक गौ माता को खंभे से बांधकर रखा गया, लेकिन उसके लिए भी पानी तक उपलब्ध नहीं था। यदि पशुओं के लिए बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं तो यह साफ तौर पर भ्रष्टाचार और लापरवाही को दर्शाता है।
    1
    रेवदर के मंडार में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेले के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पिण्डवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया नाराज होकर कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर रवाना हो गए। बैनर में फोटो नहीं होने और स्वागत प्रोटोकॉल को लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की।
पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय पशु मेले के उद्घाटन समारोह में विधायक समाराम गरासिया अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जिला कलक्टर अल्पा चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, एसडीएम राजन लोहिया, ईओ संजय कुमार सहित कई अतिथि भी मौजूद थे।
कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए बैनर में उनका फोटो नहीं होने और स्वागत व्यवस्था को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय भी वे विधायक थे, लेकिन उस समय इतनी उपेक्षा नहीं हुई जितनी अब अपनी ही सरकार में देखने को मिल रही है। चार बार से जीत रहे विधायक का मंच संचालक ने नाम तक नहीं लिया।
विधायक ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान और प्रोटोकॉल का पालन होना चाहिए, लेकिन यहां इसकी अनदेखी की गई है। पशु मेले में पशु और पशुपालक दोनों ही नहीं है, कैसा कार्यक्रम है ये सारे फर्जी है। विधायक ने जाते समय आयोजकों की शिकायत मुख्यमंत्री और गोपालन मंत्री से करने की बात भी कही। 
गौरतलब है कि जिला स्तरीय पशु मेला विवादों में ही रहा है । पहले निमंत्रण पत्र में स्थानीय विधायक का नाम नहीं था, कांग्रेस की आपत्ति के बाद कार्ड बदला गया । अब भाजपा के विधायक कार्यक्रम से गुस्सा होकर निकल गए । 
इधर, कांग्रेस ने भी जमकर हमला बोला । जिला उपाध्यक्ष हिमपाल सिंह देवल ने कहा कि पशु मेले की हालत बेहद शर्मनाक देखने को मिली। मेले में आए पशुओं के लिए पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी और न ही चारे की कोई उचित व्यवस्था की गई थी। एक गौ माता को खंभे से बांधकर रखा गया, लेकिन उसके लिए भी पानी तक उपलब्ध नहीं था। यदि पशुओं के लिए बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं तो यह साफ तौर पर भ्रष्टाचार और लापरवाही को दर्शाता है।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • उदयपुर। गोगुन्दा क्षेत्र के कड़ाऊ गांव निवासी आदिवासी समाज के तुलसीराम गमेती के लापता होने के मामले में सर्वसमाज के लोगों ने जिला कलेक्टर उदयपुर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार 15 फरवरी 2026 की शाम वेणी सिंह तुलसीराम को किसी जरूरी काम का कहकर अपने साथ ले गया था, जिसके बाद से वे घर नहीं लौटे। परिवार ने पुलिस थाना गोगुन्दा में सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिवार और समाज में रोष है। घटना को 21 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से जल्द तुलसीराम की तलाश करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता व परिजन मौजूद रहे।
    1
    उदयपुर। गोगुन्दा क्षेत्र के कड़ाऊ गांव निवासी आदिवासी समाज के तुलसीराम गमेती के लापता होने के मामले में सर्वसमाज के लोगों ने जिला कलेक्टर उदयपुर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई की मांग की।
परिजनों के अनुसार 15 फरवरी 2026 की शाम वेणी सिंह तुलसीराम को किसी जरूरी काम का कहकर अपने साथ ले गया था, जिसके बाद से वे घर नहीं लौटे। परिवार ने पुलिस थाना गोगुन्दा में सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिवार और समाज में रोष है।
घटना को 21 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से जल्द तुलसीराम की तलाश करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता व परिजन मौजूद रहे।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मगवास में ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह आयोजित, 977 बालिकाओं को मिली साइकिल
    1
    मगवास में ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह आयोजित, 977 बालिकाओं को मिली साइकिल
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • #Sirohi_रेवदर मंडार में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेले में बिफरे विधायक, मंच छोड़ रवाना हुए पिंडवाड़ा आबू विधायक समाराम गरासिया, स्टेज बैनर पर फोटो और स्वागत प्रोटोकॉल से हुए नाराज, विधायक बोले- 'पूर्व सरकार में इतनी बेइज्जती नहीं हुई जितनी आज सरकार में रहते हुई' आयोजकों की CM और गोपालन मंत्री से शिकायत करने की बात कहकर हुए रवाना'
    1
    #Sirohi_रेवदर मंडार में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेले में बिफरे विधायक, मंच छोड़ रवाना हुए पिंडवाड़ा आबू विधायक समाराम गरासिया, स्टेज बैनर पर फोटो और स्वागत प्रोटोकॉल से हुए नाराज,
विधायक बोले- 'पूर्व सरकार में इतनी बेइज्जती नहीं हुई जितनी आज सरकार में रहते हुई' आयोजकों की CM और गोपालन मंत्री से शिकायत करने की बात कहकर हुए रवाना'
    user_SIROHI TODAY NEWS
    SIROHI TODAY NEWS
    Court reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.