रायपुर ब्यावर रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापत माइंस व्यापारी से मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती ब्यावर की रिको हाउसिंग कॉलोनी निवासी माइंस व्यापारी ओम भंसाली के साथ बुधवार सुबह जवाजा थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तारागढ़ के समीप कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल व्यापारी को पहले जवाजा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ब्यावर के राजकीय अमृत कौर अस्पताल रेफर किया गया। घायल व्यापारी ने बताया कि उनका जसवंत नाम के युवक से पहले से विवाद चल रहा है। वहीं भतीजे चंदू भंसाली ने आरोप लगाया कि जसवंत ने अन्य युवकों के साथ मिलकर उनके चाचा ओम भंसाली का रास्ता रोककर तारागढ़ के पास गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक राजेश कसाना अमृत कौर अस्पताल पहुंचे। व्यापारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है, वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रायपुर ब्यावर रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापत माइंस व्यापारी से मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती ब्यावर की रिको हाउसिंग कॉलोनी निवासी माइंस व्यापारी ओम भंसाली के साथ बुधवार सुबह जवाजा थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तारागढ़ के समीप कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल व्यापारी को पहले जवाजा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ब्यावर के राजकीय अमृत कौर अस्पताल रेफर किया गया।
घायल व्यापारी ने बताया कि उनका जसवंत नाम के युवक से पहले से विवाद चल रहा है। वहीं भतीजे चंदू भंसाली ने आरोप लगाया कि जसवंत ने अन्य युवकों के साथ मिलकर उनके चाचा ओम भंसाली का रास्ता रोककर तारागढ़ के पास गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक राजेश कसाना अमृत कौर अस्पताल पहुंचे। व्यापारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है, वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- https://shuru.co.in/dl/F7M4rq मौत को मात देकर आई नन्हीं परी, खरगोन में 20 फीट गहरी पुलिया से गिरी गर्भवती महिला, कुछ ही देर बाद गूंजी किलकारी मध्य प्रद अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- झाला की चौकी के पास दुकानों में घुसा अनियंत्रित ट्रेलर, चालक की इलाज के दौरान मौत बुधवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार बर नेशनल हाईवे 162 पर बर थाना क्षेत्र के झाला की चौकी के पास मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाली से ब्यावर की ओर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में घुस गया। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रेलर पाली की तरफ से ब्यावर जा रहा था। झाला की चौकी के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रेलर सड़क पार करते हुए दूसरी ओर चला गया और वहां स्थित धर्माराम मेवाड़ा की दुकानों के बाहर बने टीन शेड व चादरों को तोड़ते हुए दुकानों में जा घुसा। इस दौरान दुकान के बाहर खड़ी तीन से चार मोटरसाइकिल भी ट्रेलर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर बर थाना अधिकारी फनालाल सैनी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को ट्रेलर के केबिन से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अमृतकौर हॉस्पिटल ब्यावर रेफर किया गया। हादसे में ट्रेलर चालक रामभरोसी पुत्र मुरारीलाल (39) निवासी बिदारका गोठरा, जिला अलवर गंभीर रूप से घायल हो गया था। ब्यावर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उसने दम तोड़ दिया।1
- नागौर नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल आज लोकसभा में अपना प्रस्ताव रखते हुए1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.1
- श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली की और से शीतला सप्तमी मेले में जल सेवा। पाली होली के सात दिन शीतला सप्तमी अष्टमी को पाली शहर के आदर्श नगर में नगर निगम पाली द्वारा आयोजित होने वाले मेले में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली के अध्यक्ष मोहनलाल सुथार, उपाध्यक्ष शेषाराम पारखवड, मदनलाल झडुलिया, सचिव ओमप्रकाश जांगिड़, सह सचिव जब्बरमल जांगिड़, कोषाध्यक्ष अमरचंद जांगिड़ सह कोषाध्यक्ष घीसूलाल सुथार एवं संगठन मंत्री ऋषिराज त्रिपाठी की गरिमामय मोजूदगी में मेलार्थियों के लिए ठंडे पानी की प्याऊ की व्यवस्था की गई। जिस पर पानी पीने वालों की भीड़ देखी गई। समिति के कार्यकारिणी सदस्य चम्पालाल जैपालिया, मोहनलाल देवाण, भंवरलाल सायल, भूराराम छडिया, अशोक किंजा, ढलाराम गुजरावास, राजेन्द्र जोपिग, चन्द्र प्रकाश सिंघानिया, प्रकाश पिंडवा, भुण्डाराम सायल, मदन लाल वाणेचा, गोरधन लाल सायल,एवं नवयुवक मंडल की पूरी टीम दोपहर तीन बजे से मेला समाप्ति तक मेलार्थियों कि सेवा में लगी रही। रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य1
- पाली,मनीष राठौड़ | शहर के आदर्श नगर स्थित शीतला माता मंदिर में बुधवार को शीतला अष्टमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। सूरजपोल चौराहे से लेकर मंदिर परिसर तक जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान पारंपरिक गेर नृत्य, भक्ति संगीत और रंग-बिरंगे स्वांग मेले के मुख्य आकर्षण रहे। मेले में विभिन्न समाजों और संगठनों की कुल 19 गेर टोलियां शामिल हुईं। सीरवी, घांची, कुमावत, पटेल, सरगरा और कई समाज के गेरियों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक गीतों की थाप पर नृत्य किया। कलाकारों ने गोरिल्ला, भालू और मयूर का रूप धरकर लोगों का मनोरंजन किया।भगवान शिव के गेटअप में एक युवक ने श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष बांटे, वहीं बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर 'मोटू-पतलू' की जोड़ी ने नन्हे-मुन्नों का दिल जीत लिया।भजन गायक रमेश माली, संजू राव और अंजलि मारवाड़ी ने मां शीतला की स्तुति में मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं।नगर निगम की ओर से सभी गेर दलों के प्रमुखों को गुड़ की भेली, माता की तस्वीर और झंडा भेंट कर सम्मानित किया गया। मेले की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और CCTV कैमरों के जरिए निगरानी रखी गई। एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत और निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने व्यवस्थाओं का मोर्चा संभाला।4
- माइंस व्यापारी से मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती ब्यावर की रिको हाउसिंग कॉलोनी निवासी माइंस व्यापारी ओम भंसाली के साथ बुधवार सुबह जवाजा थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तारागढ़ के समीप कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल व्यापारी को पहले जवाजा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ब्यावर के राजकीय अमृत कौर अस्पताल रेफर किया गया। घायल व्यापारी ने बताया कि उनका जसवंत नाम के युवक से पहले से विवाद चल रहा है। वहीं भतीजे चंदू भंसाली ने आरोप लगाया कि जसवंत ने अन्य युवकों के साथ मिलकर उनके चाचा ओम भंसाली का रास्ता रोककर तारागढ़ के पास गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक राजेश कसाना अमृत कौर अस्पताल पहुंचे। व्यापारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है, वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।2
- रायपुर (ब्यावर) अनियंत्रित ट्रेलर ने एक व्यक्ति सहित करीब 4-5 मोटरसाइकिलों को लिया चपेट में, हादसे में ट्रेलर चालक की हुई मौत झाला की चौकी ग्राम में बीती रात्रि में नेशनल हाईवे 25 ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन पर हाइवे के मुख्य चौराहे पर ब्यावर की तरफ जा रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के दूसरी तरह चला गया । जिससे ट्रेलर ने बाइक सवार शकरूद्दीन मेहरात उम्र 45 वर्ष निवासी झीतड़ा बिराटिया खुर्द को टक्कर मार दी व करीब 4-5 मोटरसाइकिलो को चपेट में ले लिया । वही कई लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है । वही हादसे में बाइक सवार शकरूद्दीन मेहरात को भी चोटें आई और करीब 4-5 मोटरसाइकिले चकनाचूर हो गई । गनीमत रही कि ट्रेलर दुकान के सामने बनी चबूतरी व सीढ़ियों से टकराने के बाद रुक गया । जिससे दुकानों में नुकसान होने से बच गया । इस हादसे में ट्रेलर चालक रामभरोसी पुत्र मुरारीलाल उम्र 39 वर्ष निवासी बिदारका अलवर गोठडा गंभीर रूप से घायल हो गया । वही अचानक हुए इस हादसे से घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई और लोगों की भीड़ लग गई । जिसके बाद बाइक चालक शकरुद्दीन मेहरात को ग्रामीणों की मदद से बर चिकित्सालय उपचार हेतु ले जाया गया और गंभीर घायल ट्रेलर चालक रामभरोसी पुत्र मुरारीलाल उम्र 39 वर्ष निवासी बिदारका अलवर गोठडा को समाजसेवी रामेशसिंह ने ग्रामीणों की मदद से अपने निजी वाहन से तुरंत ब्यावर राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ले जाया और भर्ती करवाया गया । जहा गंभीर घायल ट्रेलर चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया । वही हादसे की सूचना पर बर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रेलर चालक के शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और परिजनो को सूचना दी गई । ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में तीन दिन में यह ट्रेलर हादसे की दूसरी घटना घटित हुई है ।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1