Shuru
Apke Nagar Ki App…
पानसेमल जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों सहित अन्य स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रतिभाओं का सम्मान सहित विविध आयोजन। पानसेमल:पूर्व सरपंच स्वर्गीय रंजना मोंटा खेड़कर की पुण्य स्मृति में प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों सहित अन्य स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रतिभाओं का सम्मान सहित विविध आयोजन हुए,,,,
सतीश केवट
पानसेमल जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों सहित अन्य स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रतिभाओं का सम्मान सहित विविध आयोजन। पानसेमल:पूर्व सरपंच स्वर्गीय रंजना मोंटा खेड़कर की पुण्य स्मृति में प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों सहित अन्य स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रतिभाओं का सम्मान सहित विविध आयोजन हुए,,,,
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पानसेमल जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों सहित अन्य स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रतिभाओं का सम्मान सहित विविध आयोजन। पानसेमल:पूर्व सरपंच स्वर्गीय रंजना मोंटा खेड़कर की पुण्य स्मृति में प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों सहित अन्य स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रतिभाओं का सम्मान सहित विविध आयोजन हुए,,,,1
- पाटी में धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस:1
- Post by सच की धार न्यूज1
- Gram Panchayat Laphangaon imlipura badwani Madhya Pradesh gram Panchayat Laphangaon khedapura se imali Pura road1
- राजपुर में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान; प्रशासनिक अधिकारियों की गैरमौजूदगी चर्चा में राजपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को राजपुर के मंडी प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चला। इसमें स्कूली बच्चों ने देशभक्ति एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष शिखा विजय अग्रवाल, पूर्व संगठन मंत्री हुकुमचंद गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी, जितेंद्र यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा धनगर सहित पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाली निमाड़ फाउंडेशन एनजीओ संस्था को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों तथा शासकीय कार्यों में सराहनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। जनगणना कार्य में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे शिक्षकों को भी सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। सांसद पहुंचे एकलव्य विद्यालय नरावला स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांसद एजेंसी पटेल एकलव्य विद्यालय नरावला पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों से मुलाकात कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। सांसद ने बच्चों से स्वतंत्रता दिवस के महत्व और आज के दिन के बारे में जानकारी ली तथा उनके साथ संवाद किया। इस दौरान सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने एकलव्य विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही सांसद ने विद्यार्थियों के साथ भोजन भी किया। सांसद के बच्चों के बीच पहुंचने से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति रही चर्चा में वहीं राजपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रशासन के कई अधिकारी-कर्मचारियों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। राजपुर के अनुविभागीय अधिकारी कुमार सानू देवड़िया, एसडीओपी बी.एल. पटोदे, थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर, तहसीलदार जी.पी. डावर तथा अपर कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ आकाश यादव कार्यक्रम में नजर नहीं आए। अधिकारियों की कार्यक्रम से दूरी बनाए रखने के कारणों को लेकर लोगों के बीच चर्चा रही। हालांकि अधिकारियों की अनुपस्थिति का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और इस संबंध में अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए देशहित और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।1
- धामनोद पुलिस ने लूट के तीन आरोपीयो को किया गिरफ्तार, 2.72 लाख का मश्रुका भी किया बरामद धामनोद थाने का मामला संवाददाता जगन्नाथ यादव धार जिले के धामनोद ए बी रोड ब्रिज के नीचे चाकू की नोक पर बाइक और मोबाइल लूटने के मामले में धामनोद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संजय गिरवाल, मनीष भाभर और कमल चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बजाज पल्सर बाइक, ओप्पो मोबाइल, एक अन्य पल्सर मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त चाकू सहित कुल 2 लाख 72 हजार 300 रुपये का मश्रुका बरामद किया है। कार्रवाई एसपी सचिन शर्मा के निर्देश पर एएसपी विजय डावर व एस डी ओ पी मोनिका सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में की गई1
- वायरल वीडियो | गंधवानी के साली गांव में नागिन का अद्भुत नजारा 🐍 📍 स्थान – साली गांव, गंधवानी 🎥 देखिए वायरल वीडियो और पूरा नजारा। गंधवानी के साली गांव में एक नागिन के पिछले 7-8 दिनों से एक ही स्थान पर दिखाई देने का वीडियो सामने आया है। नाग पंचमी के अवसर पर यह नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और नागिन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।1
- सेंधवा विधायक ने किले की प्राचीर से किया ध्वजारोहण, जनपद अध्यक्ष ने भी किया झंडा वंदन सेंधवा। शनिवार को सेंधवा में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। शहर के ऐतिहासिक किले की प्राचीर पर विधायक मोंटू सोलंकी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। किला परिसर स्थित मंडी शेड में सेंधवा जनपद पंचायत अध्यक्ष लता सीताराम पटेल ने झंडा वंदन किया। ध्वजारोहण के दौरान ध्वज की रस्सी में गांठ होने के कारण कुछ देर परेशानी हुई। इस दौरान झंडे को दो बार नीचे उतारकर रस्सी को ठीक किया गया, जिसके बाद सफलतापूर्वक ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लाइव उद्बोधन का प्रसारण किया गया। वहीं शहर के एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, नगर पालिका, मंडी कार्यालय सहित विभिन्न शासकीय एवं निजी संस्थानों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक शामिल हुए। पूरे शहर में दिनभर देशभक्ति का माहौल नजर आया।1