हमीरपुर :आईजीआरएस की 20 से अधिक शिकायतों वाले गांवों में चौपालों की समीक्षा, फोटो व तथ्यपरक रिपोर्ट न देने पर तय होगी जवाबदेही हमीरपुर। जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल द्वारा जनसुनवाई के दौरान जनपद के दूरदराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने गूगल मीट के माध्यम से जनपद की समस्त तहसीलों के उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों से संवाद कर तहसीलवार एवं विकासखंडवार स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने 20 से अधिक शिकायतों वाले चिन्हित ग्रामों में आयोजित चौपालों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने समीक्षा करते हुए यह भी जानकारी प्राप्त की कि अब तक किन-किन ग्रामों में चौपाल आयोजित की गई, चौपाल के माध्यम से गांव की वास्तविक समस्याओं की क्या जानकारी प्राप्त हुई तथा उनके निस्तारण के लिए क्या कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गांवों में केवल औपचारिक रूप से चौपाल आयोजित कर उसकी औपचारिकता पूरी न की जाए, बल्कि प्रत्येक गांव की वास्तविक एवं मूलभूत समस्याओं की गहराई से पहचान की जाए। उन्होंने कहा कि चकबंदी, लेखपाल से संबंधित मामले, ग्राम प्रधान से संबंधित समस्याएं, नक्शे की गड़बड़ी अथवा अन्य राजस्व एवं विकास संबंधी समस्याओं को चिन्हित करते हुए प्रत्येक गांव की अलग-अलग विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव की समस्याओं के आधार पर गांववार स्पष्ट एवं स्थायी कार्ययोजना तैयार कर लक्षित हस्तक्षेप (Targeted Intervention) के माध्यम से कार्य किया जाए। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि समस्या के मूल कारण की पहचान होने के बाद उसके स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई हो। केवल शिकायत का निस्तारण दर्शाकर प्रकरण को समाप्त न किया जाए, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित समस्या की पुनरावृत्ति न हो। जिलाधिकारी ने चौपालों के आयोजन की फोटोग्राफ सहित तथ्यपरक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौपाल की फोटो एवं रिपोर्ट उपलब्ध न कराने की स्थिति में संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। प्रत्येक रिपोर्ट में गांव की प्रमुख समस्याएं, उनके मूल कारण, संबंधित विभाग/अधिकारी की जिम्मेदारी तथा निस्तारण के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना का स्पष्ट उल्लेख किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जिन विभागों अथवा ग्रामों में विकास कार्यों एवं आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की प्रगति अपेक्षित स्तर की नहीं है, वहां विशेष रूप से समीक्षा कर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खराब प्रदर्शन वाले मामलों में संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा विकास कार्यों की प्रगति की प्रभावी निगरानी की जाए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अगले सप्ताह तक अपने-अपने क्षेत्र के चिन्हित ग्रामों का विस्तृत विश्लेषण (Analysis) तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। रिपोर्ट में आईजीआरएस शिकायतों की स्थिति, शिकायतों के प्रमुख कारण, ग्रामवार मूलभूत समस्याएं, अब तक की गई कार्रवाई तथा समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु प्रस्तावित रणनीति का स्पष्ट विवरण शामिल किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस एवं विकास कार्यों के निस्तारण में गुणात्मक सुधार दिखाई देना चाहिए। गांव की वास्तविक समस्या की पहचान कर उसके स्थायी समाधान तक अधिकारी स्वयं निगरानी रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, प्रभावी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली सुनिश्चित की जाए। चकबंदी से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा चकबंदी संबंधी समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा तहसीलवार महिला-पुरुष मतदाता अनुपात (सेक्स रेशियो) की भी समीक्षा की गई। समीक्षा में सरीला तहसील का महिला-पुरुष अनुपात अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर संबंधित उपजिलाधिकारी को विशेष अभियान चलाकर इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
हमीरपुर :आईजीआरएस की 20 से अधिक शिकायतों वाले गांवों में चौपालों की समीक्षा, फोटो व तथ्यपरक रिपोर्ट न देने पर तय होगी जवाबदेही हमीरपुर। जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल द्वारा जनसुनवाई के दौरान जनपद के दूरदराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने गूगल मीट के माध्यम से जनपद की समस्त तहसीलों के उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों से संवाद कर तहसीलवार एवं विकासखंडवार स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने 20 से अधिक शिकायतों वाले चिन्हित ग्रामों में आयोजित चौपालों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने समीक्षा करते हुए यह भी जानकारी प्राप्त की कि अब तक किन-किन ग्रामों में चौपाल आयोजित की गई, चौपाल के माध्यम से गांव की वास्तविक समस्याओं की क्या जानकारी प्राप्त हुई तथा उनके निस्तारण के लिए क्या कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गांवों में केवल औपचारिक रूप से चौपाल आयोजित कर उसकी औपचारिकता पूरी न की जाए, बल्कि प्रत्येक गांव की वास्तविक एवं मूलभूत समस्याओं की गहराई से पहचान की जाए। उन्होंने कहा कि चकबंदी, लेखपाल से संबंधित मामले, ग्राम प्रधान से संबंधित समस्याएं, नक्शे की
गड़बड़ी अथवा अन्य राजस्व एवं विकास संबंधी समस्याओं को चिन्हित करते हुए प्रत्येक गांव की अलग-अलग विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव की समस्याओं के आधार पर गांववार स्पष्ट एवं स्थायी कार्ययोजना तैयार कर लक्षित हस्तक्षेप (Targeted Intervention) के माध्यम से कार्य किया जाए। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि समस्या के मूल कारण की पहचान होने के बाद उसके स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई हो। केवल शिकायत का निस्तारण दर्शाकर प्रकरण को समाप्त न किया जाए, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित समस्या की पुनरावृत्ति न हो। जिलाधिकारी ने चौपालों के आयोजन की फोटोग्राफ सहित तथ्यपरक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौपाल की फोटो एवं रिपोर्ट उपलब्ध न कराने की स्थिति में संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। प्रत्येक रिपोर्ट में गांव की प्रमुख समस्याएं, उनके मूल कारण, संबंधित विभाग/अधिकारी की जिम्मेदारी तथा निस्तारण के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना का स्पष्ट उल्लेख किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जिन विभागों अथवा ग्रामों में विकास कार्यों एवं आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की प्रगति अपेक्षित स्तर की नहीं है, वहां विशेष रूप से समीक्षा कर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खराब प्रदर्शन वाले मामलों में संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त
करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा विकास कार्यों की प्रगति की प्रभावी निगरानी की जाए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अगले सप्ताह तक अपने-अपने क्षेत्र के चिन्हित ग्रामों का विस्तृत विश्लेषण (Analysis) तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। रिपोर्ट में आईजीआरएस शिकायतों की स्थिति, शिकायतों के प्रमुख कारण, ग्रामवार मूलभूत समस्याएं, अब तक की गई कार्रवाई तथा समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु प्रस्तावित रणनीति का स्पष्ट विवरण शामिल किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस एवं विकास कार्यों के निस्तारण में गुणात्मक सुधार दिखाई देना चाहिए। गांव की वास्तविक समस्या की पहचान कर उसके स्थायी समाधान तक अधिकारी स्वयं निगरानी रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, प्रभावी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली सुनिश्चित की जाए। चकबंदी से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा चकबंदी संबंधी समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा तहसीलवार महिला-पुरुष मतदाता अनुपात (सेक्स रेशियो) की भी समीक्षा की गई। समीक्षा में सरीला तहसील का महिला-पुरुष अनुपात अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर संबंधित उपजिलाधिकारी को विशेष अभियान चलाकर इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
- हमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देश हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं और जनसामान्य को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। सीएम डैशबोर्ड पर स्वास्थ्य विभाग की खराब रैंकिंग पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पानी की समस्या, जर्जर भवन, बाउंड्रीवाल की कमी और खराब शौचालय व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों के सहयोग से आवश्यक मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य कराने को कहा। डीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति और सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच के साथ सुमेरपुर व कुरारा केंद्रों की रिपोर्टिंग की समीक्षा के निर्देश दिए। एनआरसी और आयुष विभाग के अधिकारियों को बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा टीकाकरण व आयुष्मान भारत योजनाओं की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अलका शुक्ला समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।1
- भरुआ सुमेरपुर में चल रहे तीजा मेल को लेकर यातायात पुलिस ने किया रोड डायवर्जन सुमेरपुर (हमीरपुर)। सुमेरपुर में चल रहे तीजा मेले को लेकर यातायात पुलिस ने वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए रोड डायवर्जन लागू किया है। बड़ा चौराहा पर बैरिकेडिंग लगाकर भरुआ की ओर जाने वाले ट्रकों को कम्हरिया–बिंवार मार्ग से होते हुए मुख्यालय की ओर भेजा जा रहा है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने और मेले के दौरान भीड़भाड़ से बचने के लिए मौके पर यातायात पुलिस के अधिकारी और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को निर्धारित डायवर्जन मार्ग से ही आवागमन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।1
- जिला युवा उद्योग व्यापार मण्डल बांदा के जिलाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने शहर के खेल मैदानों में लगने वाली व्यावसायिक प्रदर्शनियों के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिला युवा उद्योग व्यापार मण्डल बांदा के जिलाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने शहर के खेल मैदानों में लगने वाली व्यावसायिक प्रदर्शनियों के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।1
- पशुबाजार के द़गल म़े हनुमानगढ़ी के रविदास ने राजस्थान के लालू को किया चित हमीरपुर। सुमेरपुर के तीजा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को पशु बाजार मेला मैदान में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और नेपाल से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने जोरदार कुश्तियां लड़कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुकाबले देखने के लिए मेला मैदान में भारी भीड़ उमड़ी। दंगल में हनुमानगढ़ी अयोध्या के बाबा रविदास और राजस्थान के लालू पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। करीब दस मिनट तक चले मुकाबले में रविदास ने शानदार दांव लगाते हुए लालू को चित कर दिया। वहीं शनि इटरा ने नीरज आगरा को पराजित किया। उपेंद्र जालौन और हर्ष कानपुर के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। अंश कानपुर और विजय महुआ के मुकाबले में भी कोई पहलवान जीत दर्ज नहीं कर सका। अंकित इंगोहटा ने अहमद उन्नाव को चित किया। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और नेपाल से आए पहलवानों के बीच भी कई शानदार मुकाबले हुए। दंगल का संचालन सुरेश यादव दपसौरा ने किया। रेफरी की भूमिका पूर्व बुंदेलखंड केसरी बाबूलाल पहलवान और सूरजपाल सिंह ने निभाई। दंगल का शुभारंभ इटरा आश्रम के महंत स्वामी वेदानंद उर्फ बलराम दास महाराज ने किया। इस मौके पर बांकी आश्रम के महंत स्वामी रामदेव महाराज, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, दंगल आयोजक अमर सिंह, जयकरण सिंह, जितेंद्र सिंह तोमर, रामबरन सिंह, अंकित सिंह रानू, देवांश सिंह, देवेंद्र सिंह संतू, प्रदीप सिंह तोमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- दुकानदार ने उधार सामान नहीं दिया तो दिखाया तमंचा, दो आरोपी गिरफ्तार दुकानदार ने उधार सामान नहीं दिया तो दिखाया तमंचा, दो आरोपी गिरफ्तार बांदा में दुकान पर उधार सामान देने से मना करना दो युवकों को भारी पड़ गया। आरोप है कि उधार सामान देने से इनकार करने पर दोनों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को .... धमकी दी। शिकायत के बाद हरकत में आई कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां 14 सितंबर को सनी नाम के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दो लोगों ने दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर .... धमकी दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज और सुखवीर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।1
- BREAKING NEWS BANDA 🚨 उधार सामान नहीं दिया तो दुकानदार को दिखा दिया तमंचा! धमकी देने वाले दो युवक गिरफ्तार बांदा। दुकान से उधार सामान देने से इनकार करना दुकानदार के लिए भारी पड़ गया। आरोप है कि दो युवकों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायत मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को सनी पुत्र महेश ने कोतवाली नगर में शिकायत दी थी कि दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर दो युवकों ने तमंचा दिखाकर धमकी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। 15 सितंबर को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज पुत्र रमेश निवासी घुरौली चंदवारी डांडा, हमीरपुर, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा और सुखवीर पुत्र रज्जन निवासी जगम्मनपुर, थाना रामपुरा, जालौन, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा के रूप में हुई है। मामले में मु.अ.सं. 463/26 के तहत धारा 316(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में हुई। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी मंडी समिति आकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी काशीराम कॉलोनी रश्मि सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। 👉 महज उधार सामान को लेकर शुरू हुआ विवाद तमंचे की धमकी और गिरफ्तारी तक पहुंच गया।1
- बांदा -उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद किए गए है । गौरतलब हो कि दिनांक 14.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले सनी पुत्र महेश द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि 02 व्यक्तियों द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी गई । सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही थी इसी क्रम में आज दिनांक 15.06.2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध तमंचा एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए । अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।1
- हमीरपुर :प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की हमीरपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं मा० राज्यमंत्री, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश श्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विकास कार्यों, सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। *विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुरूप सुनिश्चित हो* प्रभारी मंत्री ने जनपद में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। निर्धारित रोस्टर के अतिरिक्त अनावश्यक अथवा अघोषित विद्युत कटौती न हो। विद्युत आपूर्ति से संबंधित जनसमस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, तार एवं ट्रांसफार्मर आदि को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने तथा किसानों के निजी एवं सरकारी नलकूपों की विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए। *खाद वितरण में पारदर्शिता एवं कालाबाजारी पर प्रभावी रोक* कृषकों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि खाद वितरण में किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी न हो। निर्धारित दरों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *सड़कों को समयबद्ध रूप से गड्ढामुक्त करने के निर्देश* प्रभारी मंत्री ने वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गड्ढामुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि चिन्हित मार्गों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। आबादी, विद्यालय, महाविद्यालय, धार्मिक स्थलों तथा अधिक आवागमन वाले मार्गों को प्राथमिकता देते हुए कार्य कराया जाए। कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। *सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाने पर जोर* प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। जिन पात्र किसानों का पंजीकरण, सत्यापन अथवा अन्य प्रक्रिया किसी कारणवश लंबित है, उसका शीघ्र निस्तारण कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। *पात्र पेंशन लाभार्थियों को नियमित पेंशन उपलब्ध कराने के निर्देश* प्रभारी मंत्री ने विभिन्न सामाजिक पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी पात्र पेंशन लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन उपलब्ध कराई जाए। लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। *थाना एवं अधिकारी स्तर पर नियमित जनसुनवाई के निर्देश* कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं के निस्तारण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि थाना स्तर पर नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाए। सभी अधिकारी प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं को सुनें तथा उनका प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान कराया जाए। जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। *सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की प्रगति में सुधार के निर्देश* बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षित स्तर से कम है, उनमें विशेष प्रयास कर निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण किए जाएं। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का वास्तविक समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं की प्रगति से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया तथा बैठक में प्राप्त निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मा० विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार राजपूत, मा० विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयंती राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलका शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।3