Shuru
Apke Nagar Ki App…
hamar gar ke rod
Ajay kumar meena
hamar gar ke rod
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Ajay kumar meena2
- बड़गांव। क्षेत्र के ग्राम धतूरिया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन विख्यात कथावाचक संत प्रभु जी नागर ने वर्तमान दौर की धार्मिक मान्यताओं और बढ़ते दिखावे पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन लोगों के भीतर वास्तविक भक्ति का स्तर निरंतर घटता जा रहा है। प्रदर्शन बनी भक्ति, समर्पण का अभाव संत प्रभु जी ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि वर्तमान में भक्ति केवल प्रदर्शन का माध्यम बनकर रह गई है। लोग कथा पंडालों में प्रभु से जुड़ने के बजाय अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और भौतिक चकाचौंध को देखने अधिक आ रहे हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, "यदि कथा सुनने के बाद भी व्यक्ति के अहंकार, ईर्ष्या और क्रोध में कमी नहीं आती, तो वह भीड़ मात्र एक जमावड़ा है, भक्ति नहीं। आचरण में बदलाव ही कथा की सार्थकता कथा के विश्राम दिवस पर संत जी ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कथा की सार्थकता पंडाल की भव्यता या भीड़ की संख्या से नहीं, बल्कि श्रोताओं के जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलाव से तय होती है। उन्होंने भक्तों से आह्वान किया कि वे ईश्वर को बाहर खोजने और भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय अपने भीतर झांकें और आचरण में सादगी व प्रेम को स्थान दें। कथा सुनने के लिए आसपास के कई गांव के लोग गए। कथा की महाआरती करके समापन किया।1
- Post by राष्ट्रहित की बात1
- सवाई माधोपुर, 11 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशानुसार जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) की समीक्षा हेतु अतिरिक्त रोल ऑब्जर्वर एवं सचिव, श्रम एवं कारखाना विभाग तथा ईएसआई विभाग, राजस्थान, पी. रमेश बुधवार को जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एसआईआर-2026 के अंतर्गत मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में पंजीकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए तथा अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जाए। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से एसआईआर 2026 के सम्बन्ध में फीडबैक प्राप्त किया। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने एसआईआर के अंतर्गत प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण, डिजिटाइजेशन कार्य तथा अंतिम प्रकाशन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा, जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, ईआरओ सवाई माधोपुर गौरव मिŸाल, ईआरओ गंगापुर सिटी बृजेन्द्र मीना, ईआरओ खण्डार वर्षा मीना, भारतीय जनता पार्टी के जगदीश अग्रवाल एवम मुकेश मीणा, इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजेश पहाड़िया तथा भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के रामगोपाल गुणसारिया व रईस अहमद अंसारी उपस्थित रहे। मतदाताओं ने विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान किए गए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं बीएलओ के सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। अतिरिक्त रोल ऑब्जर्वर ने बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं एवं निर्वाचन कार्मिकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए एसआईआर-2026 को सफल बनाएं।1
- सवाई माधोपुर: महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में जिला कलक्ट्रेट परिसर में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा ‘राज रसोई’ संचालित की गई है। जिला कलक्टर कानाराम ने बुधवार को इस कैन्टीन (रसोई) का शुभारंभ किया। कलक्टर ने महिला समूहों को कैन्टीन संचालन के लिए बधाई देते हुए कहा कि राज रसोई महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक आजीविका प्रदान करने का प्रभावी माध्यम बनेगी। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि इस रसोई की संचालक महिलाएं गुणवत्ता, स्वच्छता और पारदर्शिता के साथ संचालन करते हुए इसे एक आदर्श के रूप में स्थापित करेंगी। उन्होंने बताया कि इस पहल से कलक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं आमजन को स्वच्छ, पौष्टिक एवं किफायती दरों पर नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध हो सकेगा। जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि राज रसोई के जरिए आगंतुकों की पोषण सुरक्षा के साथ महिलाओं की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कैन्टीन की संचालन व्यवस्था, दर निर्धारण एवं स्वच्छता मानकों की जानकारी देते हुए इसे आजीविका संवर्धन का अनुकरणीय मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि राज रसोई के सदस्यों ने गुणवत्तापूर्ण सेवा एवं नियमित मॉनिटरिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। कुटुम्बश्री (केरल मॉडल) की राज्य प्रतिनिधि नीमा थॉमस ने भी महिला समूह आधारित इस मॉडल की सराहना करते हुए गुणवत्ता, वित्तीय अनुशासन एवं ग्राहक संतुष्टि पर विशेष बल दिया। राज रसोई में चाय, कॉफी, बाजरा आधारित उत्पादों सहित किफायती दरों पर विभिन्न नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। सामान्य थाली तथा स्पेशल थाली में उपलब्ध रहेगी, जबकि पोहा, कचौरी, समोसा, इडली-सांभर, सैंडविच, पराठा, छाछ, लस्सी एवं जूस जैसी सामग्री भी उचित दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है। स्थानीय एवं मिलेट (बाजरा) आधारित खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे पोषण स्तर में सुधार के साथ स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- नैनवां में चुनाव साक्षरता फेस्टिवल,मतदान का संदेश गूंजा,#rajasthan #bundi #nainwanews #latestupdates1
- Post by Bhagwan sharma1