Shuru
Apke Nagar Ki App…
राष्ट्रहित की बात
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by राष्ट्रहित की बात1
- बड़गांव। क्षेत्र के ग्राम धतूरिया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन विख्यात कथावाचक संत प्रभु जी नागर ने वर्तमान दौर की धार्मिक मान्यताओं और बढ़ते दिखावे पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन लोगों के भीतर वास्तविक भक्ति का स्तर निरंतर घटता जा रहा है। प्रदर्शन बनी भक्ति, समर्पण का अभाव संत प्रभु जी ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि वर्तमान में भक्ति केवल प्रदर्शन का माध्यम बनकर रह गई है। लोग कथा पंडालों में प्रभु से जुड़ने के बजाय अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और भौतिक चकाचौंध को देखने अधिक आ रहे हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, "यदि कथा सुनने के बाद भी व्यक्ति के अहंकार, ईर्ष्या और क्रोध में कमी नहीं आती, तो वह भीड़ मात्र एक जमावड़ा है, भक्ति नहीं। आचरण में बदलाव ही कथा की सार्थकता कथा के विश्राम दिवस पर संत जी ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कथा की सार्थकता पंडाल की भव्यता या भीड़ की संख्या से नहीं, बल्कि श्रोताओं के जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलाव से तय होती है। उन्होंने भक्तों से आह्वान किया कि वे ईश्वर को बाहर खोजने और भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय अपने भीतर झांकें और आचरण में सादगी व प्रेम को स्थान दें। कथा सुनने के लिए आसपास के कई गांव के लोग गए। कथा की महाआरती करके समापन किया।1
- हरनावदाशाहजी. शोभायात्रा के साथ गणेशपुरा में शुरू हुए भागवत कथा समारोह में बुधवार को कथावाचन करते हुए हरनावदाशाहजी रामानंद संत आश्रम के महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी महाराज ने भागवत कथा का महात्म्य बखान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सदैव सन्मार्ग पर चलते हुए प्रभू स्मरण करते रहना चाहिए। क्योंकि भक्ति मार्ग ही जीव दुःखों से मुक्ति दिलाता है। कथा के दौरान बीच बीच में भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कथा का समापन 17 फरवरी को होगा।4
- Post by Ajay kumar meena2
- Dynamic meditation at Harnavdijagir chhipabarod1
- परीक्षा पूर्व छात्रों को दिया शुभकामना संदेश छीपाबड़ौद - विद्या भारती द्वारा संचालित सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर छीपाबड़ौद में प्रातः वंदना सभा में दसवीं कक्षा के छात्रों को परीक्षा से पूर्व शुभकामनाएं प्रेषित की गई। दसवीं कक्षा के सभी भैया बहिनों को विद्यालय के आचार्य दीदीयों ने मंगल तिलक लगाकर, लेखनी भेंट कर, मुंह मीठा करवा कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य मेघराज नागर ने भैया बहनों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का आग्रह किया, उन्होंने संदेश देते हुए कहा की भय मुक्त होकर हमें परीक्षा कक्ष में जाना चाहिए और प्रश्नों को भली प्रकार से समझ कर उत्तर देना चाहिए। प्रधानाचार्य जोधराज नागर ने भी भैया बहनों को अच्छे परिणाम के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।3
- राह में मुश्किल होगी हजार, तुम दो कदम बढाओ तो सही, हो जाएगा हर सपना साकार, तुम चलो तो सही, तुम चलो तो सही.. राजस्थान के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण को समर्पित वित्तीय बजट 2026-27 को उप मुख्य्मंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश की देवतुल्य जनता को बजट समर्पित किया. हर व्यक्ति तक पहुचे लाभ. #बजट_समृद्ध_राजस्थान_का1
- गौ सेवको द्वारा 9 फरवरी को शांति पूर्ण बंद पूर्ण तया सफल रहा1