Shuru
Apke Nagar Ki App…
किडनी चोर घूम रहे हैं🙄आपके शहर,गाँव,मोहल्ले में,जो छोड़े बच्चों पर लालच देकर उठा ले जा रहे हैं फिर उनकी किडनी ,लिवर ,और अन्य बॉडी पार्ट निकाल कर बेच देते हैं😡और बच्चों की बॉडी को सुनसान जगह पर फेंक देते हैं😡😡😡 सावधान रहें,सतर्क रहें🙏✍️
Times Update
किडनी चोर घूम रहे हैं🙄आपके शहर,गाँव,मोहल्ले में,जो छोड़े बच्चों पर लालच देकर उठा ले जा रहे हैं फिर उनकी किडनी ,लिवर ,और अन्य बॉडी पार्ट निकाल कर बेच देते हैं😡और बच्चों की बॉडी को सुनसान जगह पर फेंक देते हैं😡😡😡 सावधान रहें,सतर्क रहें🙏✍️
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- किडनी चोर घूम रहे हैं🙄आपके शहर,गाँव,मोहल्ले में,जो छोड़े बच्चों पर लालच देकर उठा ले जा रहे हैं फिर उनकी किडनी ,लिवर ,और अन्य बॉडी पार्ट निकाल कर बेच देते हैं😡और बच्चों की बॉडी को सुनसान जगह पर फेंक देते हैं😡😡😡 सावधान रहें,सतर्क रहें🙏✍️1
- जम्मू–कश्मीर के बारामूला में तैनाती के दौरान असमय निधन का शिकार हुए कुशीनगर जनपद के हाटा क्षेत्र के बकराबाद निवासी वीर सपूत कैप्टन अमन सिंह का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो पूरा इलाका शोक और गर्व की भावनाओं से भर उठा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया। देश सेवा में समर्पित इस जांबाज अधिकारी को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। कैप्टन अमन सिंह संवेदनशील क्षेत्र में तैनात रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, वातावरण “भारत माता की जय” और “अमर रहे” के नारों से गूंज उठा। हर आंख नम थी, लेकिन सिर गर्व से ऊंचा था। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सांसद विजय दुबे तथा विधायक मोहन वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा जिलाधिकारी (डीएम), पुलिस अधीक्षक (एसपी), संबंधित उपजिलाधिकारी (एसडीएम), तहसीलदार तथा अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। सभी ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान की। अधिकारियों ने कहा कि कैप्टन अमन सिंह की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। गांव में अद्भुत भाईचारे और एकता की मिसाल देखने को मिली। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग कंधे से कंधा मिलाकर अपने वीर बेटे को अंतिम विदाई देने पहुंचे। मुस्लिम समाज के लोगों ने सम्मान स्वरूप अजान की आवाज धीमी कर दी, ताकि श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। यह दृश्य गंगा-जमुनी तहजीब की सजीव तस्वीर बन गया। अंतिम यात्रा के दौरान पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। हर व्यक्ति के मन में दुःख के साथ-साथ गर्व की भावना भी थी। कैप्टन अमन सिंह का समर्पित जीवन और उनका आकस्मिक निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका नाम सदैव सम्मान और श्रद्धा के साथ लिया जाएगा।1
- कैप्टन अमन कुमार सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार कुशीनगर के बकराबाद गांव के लाल, कैप्टन अमन कुमार सिंह का बारामुला में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन… राष्ट्र ने खोया अपना जांबाज़ सपूत। शहीद कैप्टन अमन सिंह का पार्थिव शरीर जब उनके घर पहुंचा, तो हाटा की धरती नम आंखों से अपने वीर को अंतिम सलाम करती दिखी। अंतिम सांस तक कर्तव्य पथ पर डटे रहे अमन अमर रहेंगे। 🙏🇮🇳 #श्रद्धांजलि #वीरसपूत #कैप्टनअमनसिंह #भारतीयसेना #कुशीनगर #हाटा #KushinagarNews #hatakushinagar #kushinagar1
- सऊदी अरब की जेल में बंद देवरिया का मजदूर, परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार रोजी-रोटी की तलाश में सात समंदर पार गया देवरिया का एक मजदूर आज सऊदी अरब की जेल में बंद है। परिवार का दावा है कि विदेशी कानूनों की पूरी जानकारी न होने के कारण वह कानूनी उलझनों में फंस गया। करीब एक साल से सलाखों के पीछे बंद इस मजदूर की घर वापसी के लिए परिजन स्थानीय प्रशासन से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं। अब गांव की एक जर्जर चौखट पर इंतजार है—उस बेटे का, उस पति का, जो परिवार का इकलौता सहारा था। देवरिया मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर बरियारपुर थाना क्षेत्र का छोटा सा गांव माधोपुर… हमारी टीम जब यहां पहुंची तो एक साधारण सा जर्जर टूटा-फूटा मकान बयां कर रहा मजबूरी की कहानी,कच्ची छत और मिट्टी का चूल्हा,टूटी दीवारें और खामोश आंगन बहुत कुछ बयां कर रहे थे। यहीं का रहने वाला है बैरिस्टर केवट। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को संभालने और बच्चों को बेहतर भविष्य देने का सपना लेकर वह सऊदी अरब मजदूरी करने गया था। लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि वह वहां एक कानूनी मामले में फंस गया और पिछले करीब एक साल से जेल में बंद है। परिवार का कहना है कि विदेशी नियम-कानून की जानकारी न होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई। अब मामले से जुड़े जुर्माने के तौर पर लाखों रुपये की मांग की जा रही है—जो इस गरीब परिवार के लिए असंभव सा है।1
- Post by सत्य प्रकाश मिश्र1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | देवरिया जमीन विवाद में बुजुर्ग और पुलिस में झड़प, वीडियो वायरल देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के चकरा गोसाई गांव में पुलिस और एक बुजुर्ग के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि दीनानाथ तिवारी अपने घर के पास निर्माण व सफाई कार्य करा रहे थे, तभी चौकी के पुलिसकर्मी जमीन सीमांकन को लेकर वहां पहुंचे। बहस बढ़ने पर धक्का-मुक्की हो गई। वीडियो में बुजुर्ग हाथ में ईंट लिए दिख रहे हैं, जबकि दरोगा उनका कॉलर पकड़े नजर आ रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और दोनों पक्षों को शांत कराया। दीवार गिरने की गलतफहमी विवाद का कारण बताई जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है, जांच जारी है।1
- Post by विजय कुमार1
- देवरिया में जमीन सीमांकन पर बवाल, दारोगा और भू-स्वामी के बीच धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल देवरिया के मईल थाना क्षेत्र स्थित चकरा गोसाई पुलिस चौकी के पास जमीन सीमांकन को लेकर दारोगा और भू-स्वामी के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मामला बढ़कर धक्का-मुक्की तक पहुंच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सफाई और निर्माण कार्य को लेकर पुलिस ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार दीवार गिरने को लेकर गलतफहमी में विवाद हुआ, फिलहाल हालात सामान्य हैं।1