विद्युत उपकेंद्र की छत टपकी, कंट्रोल-रूम में पानी फैला:कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कर रहे काम, मरम्मत की मांग विद्युत उपकेंद्र की छत टपकी, कंट्रोल-रूम में पानी फैला:कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कर रहे काम, मरम्मत की मांग तिंदवारी पिछले एक सप्ताह से ज्यादा दोनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच तिंदवारी पपरेंदा मार्ग पर स्थित बिजली सब स्टेशन के परिसर पानी से भर गया। छत से पानी टपकने के कारण बिजली उपकरणों के पास नमी बढ़ गई है, जिससे शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने का खतरा पैदा हो गया है। इसके बावजूद संविदाकर्मी जोखिम उठाकर ड्यूटी करने को मजबूर हैं। बारिश के चलते उपकेंद्र के कंट्रोल रूम की छत से लगातार पानी टपक रहा है। फर्श पर कई स्थानों पर पानी जमा हो गया है। स्विच, कंट्रोल पैनल और अन्य विद्युत उपकरणों के आसपास नमी बढ़ने से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।संविदा विद्युत कर्मियों का कहना है कि उपकेंद्र की हर बरसात में छत टपकती है। इस समस्या की कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। कर्मचारियों के अनुसार, उन्हें जान जोखिम में डालकर ऐसे माहौल में काम करना पड़ रहा है, जहां जरा सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। बिजली आपूर्ति पर भी मंडरा रहा खतरा स्थानीय लोगों ने भी स्थिति पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि कंट्रोल रूम में शॉर्ट सर्किट हो गया तो पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।विद्युत कर्मियों ने उपकेंद्र भवन की तत्काल मरम्मत कराने और कंट्रोल रूम को सुरक्षित बनाने की मांग की है। उन्होंने बरसात के मौसम में वैकल्पिक व्यवस्था करने की भी अपील की है, ताकि बिजली आपूर्ति निर्बाध बनी रहे और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विद्युत उपकेंद्र की छत टपकी, कंट्रोल-रूम में पानी फैला:कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कर रहे काम, मरम्मत की मांग विद्युत उपकेंद्र की छत टपकी, कंट्रोल-रूम में पानी फैला:कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कर रहे काम, मरम्मत की मांग तिंदवारी पिछले एक सप्ताह से ज्यादा दोनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच तिंदवारी पपरेंदा मार्ग पर स्थित बिजली सब स्टेशन के परिसर पानी से भर गया। छत से पानी टपकने के कारण बिजली उपकरणों के पास नमी बढ़ गई है, जिससे शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने का खतरा पैदा हो गया है। इसके बावजूद संविदाकर्मी जोखिम उठाकर ड्यूटी करने को मजबूर हैं। बारिश के चलते उपकेंद्र के कंट्रोल रूम की छत से लगातार पानी टपक रहा है। फर्श पर कई स्थानों पर पानी जमा हो गया है। स्विच, कंट्रोल पैनल और अन्य विद्युत उपकरणों के आसपास नमी बढ़ने से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।संविदा विद्युत कर्मियों का कहना है कि उपकेंद्र की हर बरसात में छत टपकती है। इस समस्या की कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। कर्मचारियों के अनुसार, उन्हें जान जोखिम में डालकर ऐसे माहौल में काम करना पड़ रहा है, जहां जरा सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। बिजली आपूर्ति पर भी मंडरा रहा खतरा स्थानीय लोगों ने भी स्थिति पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि कंट्रोल रूम में शॉर्ट सर्किट हो गया तो पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।विद्युत कर्मियों ने उपकेंद्र भवन की तत्काल मरम्मत कराने और कंट्रोल रूम को सुरक्षित बनाने की मांग की है। उन्होंने बरसात के मौसम में वैकल्पिक व्यवस्था करने की भी अपील की है, ताकि बिजली आपूर्ति निर्बाध बनी रहे और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
- बाढ़ से चंद्रावल नदी के रास्ते में आई दरारें प्रशासन में संभाला मोर्चा ➡️ मौदहा कोतवाली क्षेत्र के पढ़ोहरी के पास क्षतिग्रस्त रपटे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल ➡️ ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ➡️ एसडीएम करनवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और पीडब्ल्यूडी टीम ने किया निरीक्षण ➡️ जेसीबी से रपटे में फंसा मलबा हटवाकर आवागमन कराया गया बहाल ➡️ हर साल बाढ़ में रपटा क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को होती है परेशानी ➡️ ग्रामीणों ने स्थायी समाधान के लिए रपटे की जगह पुल निर्माण की उठाई मांग1
- 03 पुलिसकर्मी को पुष्पगुच्छ मोमेन्टों प्रदान कर दी गई भावुक विदाई 03 पुलिसकर्मी को पुष्पगुच्छ मोमेन्टों प्रदान कर दी गई भावुक विदाई1
- लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) नेशनल हाइवे चौतिस यानी खूनी हाइवे लाखों रुपए की प्रतिदिन टौल टैक्स वसुलने वाली कम्पनी की हिटलर शाही से नेशनल हाइवे चौतिस गड्ढों में तब्दील हो गया।जगह जगह मिनी तालाब का रुप धारण कर लिया है। जिससे आम दिन होने वाली दुर्घटनाओं में और बढ़ोतरी हो गई है आम जन अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। लेकिन लाखों रुपए की प्रतिदिन टोल टैक्स वसूलने वाली कम्पनियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही।शायद किसी बड़े हादसे का इन्तजार कर रही है। लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) नेशनल हाइवे चौतिस यानी खूनी हाइवे लाखों रुपए की प्रतिदिन टौल टैक्स वसुलने वाली कम्पनी की हिटलर शाही से नेशनल हाइवे चौतिस गड्ढों में तब्दील हो गया।जगह जगह मिनी तालाब का रुप धारण कर लिया है। जिससे आम दिन होने वाली दुर्घटनाओं में और बढ़ोतरी हो गई है आम जन अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। लेकिन लाखों रुपए की प्रतिदिन टोल टैक्स वसूलने वाली कम्पनियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही।शायद किसी बड़े हादसे का इन्तजार कर रही है।4
- बाढ़ की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिले में 36 बाढ़ चौकियां स्थापित हमीरपुर। मानसून की भारी बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रभावित क्षेत्रों में समय से चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले में 36 बाढ़ चौकियां स्थापित कर चिकित्सा टीमों की तैनाती की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार आपदा की स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का पूर्वाभ्यास एवं मॉकड्रिल कराया जा चुका है। सभी ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य इकाइयों पर रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) सक्रिय कर दी गई हैं। चिकित्सा टीमों को जीवनरक्षक दवाएं, ओआरएस, जिंक टैबलेट, क्लोरीन टैबलेट, ब्लीचिंग पाउडर और एंटी स्नेक वेनम (ASV) समेत आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में एएसवी, एंटी रेबीज वैक्सीन (ARV) तथा अन्य जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा दल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने लोगों से जलभराव और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतने तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सा टीम से संपर्क करने की अपील की है।1
- हमीरपुर - पढ़ोरी गांव रपटा धंसा, कई गांवों का संपर्क टूटा,जनपद में लगातार हो रही रिमझिम बारिश के चलते पढ़ोरी रपटा धंसा ।। पढ़ोरी गांव रपटा धंसा, कई गांवों का संपर्क टूटा, जनपद में लगातार हो रही रिमझिम बारिश के चलते पढ़ोरी रपटा धंसा, रपटा धंसने से मौदहा–सिसोलर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित, कई गांवों का मौदहा नगर से संपर्क हुआ प्रभावित, अस्पताल, बाजार और नौकरी के लिए आने-जाने वाले ग्रामीण परेशान, रास्ता बंद होने से मरीजों और जरूरतमंद लोगों की बढ़ी मुश्किलें, प्रशासन मौके पर मौजूद, वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जेसीबी मशीन लगा कर रपटा को किया जा दुरस्त वैकल्पिक व्यवस्था कर जल्द आवागमन बहाल कराने की उठी मांग,4
- मोर्चा पार्टी ने रेल रोको आंदोलन किया सतना । भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने बिरौली रेलवे फाटक पर बन रहे ओवर ब्रिज के विलंब होने पर आक्रोश जताते हुए बिरौली ओवर ब्रिज के सम रेल रोको आंदोलन किया रेलवे पटरी पर जाने से पूर्व ही रॉक लिया गया । इ स मौके पर मोर्चा के पदाधिकारी ने नारेबाजी की साथ ही तहसीलदार को बुलाने की मांग की जिस पर तहसीलदार आंदोलन स्थल पर पहुंचे और उन्होंने आंदोलन कारी को आश्वासन दिया कि आंदोलन समाप्त कीजिए हम आपकी मांगे उचित रूप से पूरी करेंगे । आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एसके त्रिपाठी ने किया इस अवसर पर पार्टी के गंगा विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोनी नितिन मिश्रा संजीव शर्मा विष्णु गुप्ता रवि शंकर यादव दिलीप बुनकर मनोज सोनकर गंगा विश्वकर्मा अनूप सतनाहा शशांक यादव पंकज उपाध्याय सहित दर्जनों लोग शामिल रहे ।1
- हमीरपुर :कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने दूर-दराज से आए फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश हमीरपुर। जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल ने आज प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आमजन ने राजस्व, भूमि विवाद, नामांतरण, पैमाइश, कब्जा, रास्ते, आवास, विद्युत, पेयजल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतों को दर्ज करना नहीं, बल्कि प्रत्येक फरियादी को प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान विशेष रूप से राजस्व संबंधी प्रकरणों में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, पैमाइश, नामांतरण, सीमांकन, कब्जे तथा अन्य राजस्व मामलों का निस्तारण नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि संबंधी मामलों में केवल कागजी रिपोर्ट पर निर्भर न रहें, बल्कि आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण एवं मौके पर सत्यापन कर वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने लंबे समय से लंबित राजस्व वादों को लेकर कहा कि पांच वर्ष से अधिक पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनावश्यक रूप से मुकदमों को खारिज करने अथवा पुनर्स्थापित करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए नियमानुसार कम से कम तिथियों में सुनवाई पूरी करने पर जोर दिया। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में दक्षता बढ़ाने के लिए राजस्व संहिता की प्रमुख धाराओं एवं चकबंदी संबंधी प्रक्रियाओं की विशेष मास्टर ट्रेनिंग आयोजित कराने के निर्देश भी दिए, ताकि राजस्व प्रकरणों का निस्तारण विधिक प्रावधानों के अनुरूप और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके। जनसुनवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी एवं कचरा फैलाने से संबंधित मामलों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तालाब पट्टों एवं मत्स्य पालन से प्राप्त होने वाली नीलामी/पट्टा धनराशि का संबंधित पोर्टल पर समय से अंकन कराने तथा नियमानुसार ग्राम निधि में धनराशि जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व वर्षों की धनराशि का भी सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि ग्राम पंचायतों को नियमानुसार मिलने वाले लाभ से वंचित न होना पड़े। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट एवं तहसीलों में सरकारी खरीद में शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं अनुमन्य दरों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व स्वीकृति के अनावश्यक अथवा निर्धारित दरों से अधिक मूल्य पर खरीदारी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- अतिवृष्टि से फसलों को नुकसान को लेकर बुन्देलखण्ड किसान यूनियन ने एसडीएम चरखारी को दिया ज्ञापन - योगेश पाठक अतिवृष्टि से फसलों को नुकसान को लेकर बुन्देलखण्ड किसान यूनियन ने एसडीएम चरखारी को दिया ज्ञापन - योगेश पाठक1
- विद्युत व्यवस्था में लापरवाही पर डीएम नाराज, दो सप्ताह में सुधार के निर्देश हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक हुई। विद्युत आपूर्ति, लाइन लॉस, बुनियादी ढांचे, राजस्व वसूली और जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति और पर्याप्त आंकड़े उपलब्ध न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को शीघ्र बदलने, झूलते तारों को दुरुस्त कराने और आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील एवं विकासखंडवार विद्युत मांग, उपलब्ध क्षमता और आपूर्ति के अद्यतन व विश्लेषणात्मक आंकड़े प्रस्तुत करने को कहा। राजस्व वसूली में बड़े बकायेदारों की टॉप-10 व टॉप-20 सूची तैयार कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्युत, जल निगम और जल जीवन मिशन से जुड़ी जनशिकायतों का प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। डीएम ने दो सप्ताह के भीतर जिले के सभी सात विकासखंडों में ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थानीय विद्युत समस्याओं की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में जियो-टैगिंग अनिवार्य करते हुए अधिकारियों को मौके पर जाकर सत्यापन और जियो-टैग्ड फोटो अपलोड करने के निर्देश भी दिए।1