Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड्डूपुर क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार पुलिस बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र से एक 18 साल की युवती लापता होने का मामला सामने आया है परिजनों के मुताबिक, युवती 14 अक्टूबर को युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई से परिजन काफी खोजबीन किए लेकिन कोई पता नहीं चल सका इसके बाद परिजन 22 अक्टूबर की बड्डूपुर थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
बड्डूपुर क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार पुलिस बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र से एक 18 साल की युवती लापता होने का मामला सामने आया है परिजनों के मुताबिक, युवती 14 अक्टूबर को युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई से परिजन काफी खोजबीन किए लेकिन कोई पता नहीं चल सका इसके बाद परिजन 22 अक्टूबर की बड्डूपुर थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी: दो-तीन साल में ही उखड़ गई सड़क! गड्ढों में तब्दील हुआ अवसेरीपुर से बल्लूपुर हाईवे जाने वाला मार्ग 🚨 बाराबंकी: दो-तीन साल में ही उखड़ गई सड़क! गड्ढों में तब्दील हुआ अवसेरीपुर से बल्लूपुर हाईवे जाने वाला मार्ग बाराबंकी। सड़कें विकास की पहचान होती हैं, लेकिन जब नई सड़क कुछ ही वर्षों में बदहाल हो जाए तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है। ऐसा ही मामला बाराबंकी जनपद के अवसेरीपुर गांव से बल्लूपुर हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग का सामने आया है, जहां सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस सड़क का निर्माण लगभग दो से तीन वर्ष पहले कराया गया था, लेकिन अब सड़क कई स्थानों पर उखड़ चुकी है और जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या से आवागमन और मुश्किल हो जाता है। इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना आवागमन में दिक्कत होती है। ऐसे में किसी दुर्घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़क इतनी जल्दी बदहाल कैसे हो गई? क्या निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई थी? क्या संबंधित विभाग ने सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया है? इन सवालों का जवाब अब संबंधित अधिकारियों की जांच और कार्रवाई से ही स्पष्ट हो सकेगा। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) और जिला प्रशासन से मांग है कि सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए, निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच हो और जरूरत के अनुसार मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और ग्रामीणों को जर्जर सड़क से कब तक राहत मिलती है। कैमरे के साथ श्यामजी दीक्षित, ब्लॉक संवाददाता सूरतगंज, बाराबंकी। जन-जन की आवाज न्यूज़ भारत — जनता की आवाज, सच की पहचान।1
- जिलाधिकारी बाराबंकी श्री ईशान प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्रीमती रवीना त्यागी द्वारा संयुक्त रूप से देवा मेला क्षेत्र का भ्रमण किया गया एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश- दिनांक 24.10.2026 को जिलाधिकारी बाराबंकी श्री ईशान प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्रीमती रवीना त्यागी द्वारा संयुक्त रूप से देवा मेला क्षेत्र का भ्रमण किया गया एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में की गई व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं, नियंत्रण कक्ष एवं अग्निशमन व्यवस्था आदि की स्थिति का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान दर्शनार्थियों के आवागमन मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, वाहनों के रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों/पार्किंग की व्यवस्था, अनवरत प्रकाश की व्यवस्था एवं पुलिस पिकेट एवं पेट्रोलिंग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विवेक तिवारी, प्रभारी निरीक्षक देवा व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें।1
- 🚨 बाराबंकी: गोमती नदी में मिला 20 वर्षीय रामकरन का शव, पिता की मौत के बाद तीन बहनों का था इकलौता सहारा! 💔 चार दिन से था लापता, शव मिलने पर परिवार में मचा कोहराम 📍 बाराबंकी: जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चार दिन से लापता 20 वर्षीय रामकरन का शव शुक्रवार को असंद्रा थाना क्षेत्र में गोमती नदी से बरामद हुआ। रामकरन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रामकरन सतरिख थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव का निवासी था। पिता की मौत के बाद वह अपनी तीन बहनों का इकलौता सहारा था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उसकी मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तिरगांव रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने एक युवती के परिवार पर भी शक जताया है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। परिवार न्याय की मांग कर रहा है और पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की नजरें टिकी हैं।1
- यूपी में चंद्रशेखर-ओवैसी का गठबंधन तयः दलित-मुस्लिम 40% आबादी कवर करेंगे; मायावती के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते चंद्रशेखर1
- बड्डूपुर क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार पुलिस बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र से एक 18 साल की युवती लापता होने का मामला सामने आया है परिजनों के मुताबिक, युवती 14 अक्टूबर को युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई से परिजन काफी खोजबीन किए लेकिन कोई पता नहीं चल सका इसके बाद परिजन 22 अक्टूबर की बड्डूपुर थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।1
- महमूदाबाद के हर्रैया में हुआ कोटेदार का चुनाव,एक पक्ष बिना गिनती के ही छोड़ा मैदान।1
- बाराबंकी देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश बाराबंकी देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश एंकर:बाराबंकी में देवा मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों और मेला कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्गों और अन्य जनसुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को मेले से पहले तैयारियां पूरी करने और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा गया।एसपी रवीना त्यागी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही महिला जायरीन की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम करने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि देवा मेले में आने वाले सभी जायरीन की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय से तैयारियां पूरी करें, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बाइट:ईशान प्रताप सिंह (जिलाधिकारी बाराबंकी)1
- बड़ेल चौराहे के पास पानी पाइप लाइन टूटा जाने के कारण सड़कों पर सड़कों पर बहने लगा पानी और लोगों को आने-जाने के लिए दिक्कत पीडब्ल्यूडी की सड़क पानी से फूल गई है4