जारह जतावार में विशालकाय मगरमच्छ से मचा हड़कंप, रामजीत बंसल और चंद्रभान पिप्पल ने जान जोखिम में डालकर पकड़ा 🚨 मुरैना ब्रेकिंग न्यूज़ 🐊 जारह जतावार में विशालकाय मगरमच्छ से मचा हड़कंप, रामजीत बंसल और चंद्रभान पिप्पल ने जान जोखिम में डालकर पकड़ा मुरैना। शहर के ग्राम जारह जतावार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों को एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखकर आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान रामजीत बंसल और चंद्रभान पिप्पल ने साहस का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया और आखिरकार विशालकाय मगरमच्छ को काबू में कर लिया। मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों की बहादुरी की सराहना की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विशालकाय मगरमच्छ और उसे पकड़ने के दौरान मौजूद लोग नजर आ रहे हैं। 🐊 रामजीत बंसल और चंद्रभान पिप्पल की बहादुरी की ग्रामीणों ने की सराहना
जारह जतावार में विशालकाय मगरमच्छ से मचा हड़कंप, रामजीत बंसल और चंद्रभान पिप्पल ने जान जोखिम में डालकर पकड़ा 🚨 मुरैना ब्रेकिंग न्यूज़ 🐊 जारह जतावार में विशालकाय मगरमच्छ से मचा हड़कंप, रामजीत बंसल और चंद्रभान पिप्पल ने जान जोखिम में डालकर पकड़ा मुरैना। शहर के ग्राम जारह जतावार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों को एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखकर आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान रामजीत बंसल और चंद्रभान पिप्पल ने साहस का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया और आखिरकार विशालकाय मगरमच्छ को काबू में कर लिया। मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों की बहादुरी की सराहना की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विशालकाय मगरमच्छ और उसे पकड़ने के दौरान मौजूद लोग नजर आ रहे हैं। 🐊 रामजीत बंसल और चंद्रभान पिप्पल की बहादुरी की ग्रामीणों ने की सराहना
- शिवपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट कर लूटा मोबाइल और पैसे पुलिस ने नहीं कोई कार्यवाही और उल्टा दबाव बनाने का आरोप! शिवपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट कर लूटा मोबाइल और पैसे पुलिस ने नहीं कोई कार्यवाही और उल्टा दबाव बनाने का आरोप!1
- दिमनी के नए संवाददाता राजेश शर्मा का हुआ सम्मान फूल-मालाओं से स्वागत कर पत्रकार साथियों ने दी नई जिम्मेदारी की बधाई दिमनी। News India 20 में दिमनी क्षेत्र के नए संवाददाता के रूप में श्री राजेश शर्मा के सदस्य बनने पर पत्रकार साथियों द्वारा उनका फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने राजेश शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह के दौरान पत्रकार साथियों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाने में स्थानीय संवाददाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने राजेश शर्मा से अपेक्षा जताई कि वे दिमनी क्षेत्र की जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों, विकास कार्यों एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ प्रमुखता से उठाएंगे। पत्रकार साथियों ने कहा कि राजेश शर्मा अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ करें तथा पत्रकारिता के माध्यम से समाज और आमजन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करें। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष तरीके से सामने लाना पत्रकारिता की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर श्री मुकेश असोलिया पत्रकार, श्री बंटी श्रीवास पत्रकार, श्री सलीम खान पत्रकार, श्री मायाराम उपचारियां पत्रकार सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने राजेश शर्मा का पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार साथियों ने राजेश शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएंगे और दिमनी क्षेत्र की आवाज को मजबूती के साथ उठाएंगे। अंत में राजेश शर्मा ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे1
- ग्वालियर में इंदरगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने माता पिता पर लगाए तीन लाख में शादी शुदा पुरुष को बेचने के आरोप.. युवती ने प्रेमी से रचाई शादी और पहुंची एस पी कार्यालय देखें क्या है पूरा मामला न्यूज इंपैक्ट पर.. ग्वालियर में इंदरगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने माता पिता पर लगाए तीन लाख में शादी शुदा पुरुष को बेचने के आरोप.. युवती ने प्रेमी से रचाई शादी और पहुंची एस पी कार्यालय देखें क्या है पूरा मामला न्यूज इंपैक्ट पर..1
- सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया 21 राजपूत रेजीमेंट में सेवाएं दे रहे थे, 2027 में होने वाले थे सेवानिवृत्त पुष्पांजली टुडे संवादाता:-धर्मेन्द्र सिंह तोमर भिंड। 21 राजपूत रेजीमेंट में सूबेदार के पद पर सेवाएं दे रहे सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया का सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दिल्ली स्थित आरआर हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पैतृक गांव भदाखुर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह गांव भदाखुर, तहसील एवं जिला भिंड लाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी। गमगीन माहौल में परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से वीर सैनिक को अंतिम विदाई दी। उनके पुत्र अभिषेक भदौरिया ने मुखाग्नि देकर अपने पिता को पंचतत्व में विलीन किया। सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया अपने पीछे पत्नी, एक बेटी, दो बेटों तथा माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पिता सूबेदार राजा सिंह भदौरिया भी आर्मी मेडिकल कोर से सेवानिवृत्त सैनिक हैं। परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सुरेंद्र सिंह ने भारतीय सेना में लंबे समय तक समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं दीं। बताया गया कि सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उनके असामयिक निधन से परिवार के साथ-साथ सैन्य जगत और क्षेत्र में भी गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सैनिक की स्मृतियां सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया 21 राजपूत रेजीमेंट में सेवाएं दे रहे थे, 2027 में होने वाले थे सेवानिवृत्त भिंड। 21 राजपूत रेजीमेंट में सूबेदार के पद पर सेवाएं दे रहे सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया का सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दिल्ली स्थित आरआर हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पैतृक गांव भदाखुर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह गांव भदाखुर, तहसील एवं जिला भिंड लाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी। गमगीन माहौल में परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से वीर सैनिक को अंतिम विदाई दी। उनके पुत्र अभिषेक भदौरिया ने मुखाग्नि देकर अपने पिता को पंचतत्व में विलीन किया। सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया अपने पीछे पत्नी, एक बेटी, दो बेटों तथा माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पिता सूबेदार राजा सिंह भदौरिया भी आर्मी मेडिकल कोर से सेवानिवृत्त सैनिक हैं। परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सुरेंद्र सिंह ने भारतीय सेना में लंबे समय तक समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं दीं। बताया गया कि सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उनके असामयिक निधन से परिवार के साथ-साथ सैन्य जगत और क्षेत्र में भी गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सैनिक की स्मृतियां सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।4
- भाण्डेर सरसई रोड़ मुख्य मार्ग भाण्डेर नगर के मृदा परीक्षण केन्द्र से पटेल क्रेशर ततारपुर रोड़ तक का मुख्य मार्ग आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है भाण्डेर में खस्ताहाल सड़क और गंदगी का तांडव: डंपरों ने तोड़ी ततारपुर रोड की कमर, सुध लेने वाला कोई नहीं भाण्डेर (दतिया)। भाण्डेर मृदा परीक्षण केन्द्र से पटेल क्रेशर ततारपुर रोड़ तक का मुख्य मार्ग आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण, गर्भवती महिलाएं और गंभीर मरीज नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। चुनावी सरगर्मी खत्म होते ही स्थानीय विधायक और सांसद ने इस क्षेत्र की जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया है। गहरे गड्ढे बने 'सड़क के टापू' पटेल क्रेशर से दिन-रात गुजरने वाले गिट्टी से ओवरलोड भारी-भरकम डंपरों ने इस खूबसूरत सड़क को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। पूरी सड़क पर जगह-जगह जानलेवा और गहरे गड्ढे हो चुके हैं। वर्तमान में बारिश का पानी इन गड्ढों में जमा होने के कारण यह सड़क किसी तालाब जैसी नजर आने लगी है। राहगीरों और वाहन चालकों को यह अंदाजा ही नहीं मिल पाता कि गड्ढा कितना गहरा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कचरे के ढेर और बदबू से सांस लेना दूभर सड़क की इस बर्बादी के साथ-साथ नगर पालिका की लापरवाही ने कोढ़ में खाज का काम किया है। नगर पालिका के पास अपना अधिकृत टचिंग ग्राउंड (कचरा डंपिंग साइट) होने के बावजूद, शहर का सारा कचरा इसी मुख्य रोड के किनारे खुले में फेंका जा रहा है। इस वजह से पूरी सड़क पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है और उठने वाली तीव्र दुर्गंध से लोगों का वहां से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। इन गांवों की जनता भुगत रही है दंश इस बदहाल रास्ते और गंदगी के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों की लाइफलाइन ठप पड़ गई है। मुख्य रूप से प्रभावित होने वाले गांवों में शामिल हैं: सरसई, धमना, प्यावल, देवरा मुरिया, मुस्तरा, अस्टोट, पिपरौआकला कुलरिया, बैंदा, कुडीला, नौवई खिरिया, वैधारी पट्टी, ततारपुर, नयगांव, पथरिया अस्पताल और तहसील पहुंचने में भारी आफत ग्रामीणों को अपने जरूरी प्रशासनिक कार्यों के लिए भाण्डेर तहसील कार्यालय जाना हो या फिर आपातकालीन स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल, उन्हें इसी एकमात्र जर्जर रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हो रही है, जिन्हें हिचकोले खाती एम्बुलेंस या वाहनों में ले जाना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। "चुनाव नहीं तो सुनवाई नहीं" स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी इस गंभीर समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है। न तो क्षेत्रीय विधायक और न ही सांसद इस ओर ध्यान दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि "चूंकि भाण्डेर विधानसभा में अभी कोई चुनाव नहीं हैं, इसलिए नेताजी और प्रशासन चैन की नींद सो रहे हैं।" केवल वोटों के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि आज जनता को इस दलदल में सड़ने के लिए छोड़ चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई और कचरा हटाकर डंपिंग ग्राउंड में नहीं डाला गया, तो वे उग्र आंदोलन के लि4
- आंचल में बांध के भरने पर खोले गए गेट नदियां उफान पर अम्बाह के रुपाहटी, रपटा पर एक नजर अम्बाह क्वारी नदी उफान पर पानी जल मग्न हुए खेत- खलिहान गांव ग्राम रुपाहटी — पुरावश मार्ग पर स्थित रपटा देखिए वीडियो के माध्यम से जिला मुरैना में क्वारी का जल स्तर ज्यादा होने पर नदी तट पर स्थित गांव में बाड़ जैसे हालात हो गया है हर जगह पानी ही पानी होने पर सड़क मार्ग भी बाधित हो गए हैं कई जगह पर स्थित रपटा पुलिया, पर नदी का पानी ३ से ६ फुट ऊपर तक उठा हुआ है अम्बाह क्षेत्र के रुपाहटी – पुरावस मार्ग पर बना रपटा भी पानी में दिखा ही नहीं इतना पानी हो गया है कई गांव का सम्पर्क टूटा अब वहां के रहने वाले लोगों को कई किलोमीटर दूर घूम कर आना - जाना पड़ेगा, जिसमें समय भी बहुत ज्यादा लगेगा1
- एसपी विकास सांगवान ने मतदाताओं से किया सीधा संवाद भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान का दिया भरोसा, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील धौलपुर। नगर निकाय चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदाताओं में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना मजबूत करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने धौलपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन एवं मतदाताओं से सीधा संवाद किया। एसपी ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से मतदान करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं से संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराया जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं वृताधिकारी धौलपुर प्रदीप नेहरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन से संवाद किया और उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का भरोसा दिलाया।2
- पड़ाव थाना पुलिस पर लगे सफाई कर्मी के पति से पैसे छुड़ाने और दिव्यांग भीख मांगने वालों पर मारपीट करने का आरोप,फरियादीयो ने SP ऑफिस पहुंचकर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार! पड़ाव थाना पुलिस पर लगे सफाई कर्मी के पति से पैसे छुड़ाने और दिव्यांग भीख मांगने वालों पर मारपीट करने का आरोप,फरियादीयो ने SP ऑफिस पहुंचकर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार!1
- शिवम, योगेश, राजीव, मोनू ओर आसिफ से हुआ था लवयांश गुर्जर का विवाद, लवयांश की हालत नाज़ुक...* देखें क्या है पूरा मामला न्यूज इंपैक्ट पर *शिवम, योगेश, राजीव, मोनू ओर आसिफ से हुआ था लवयांश गुर्जर का विवाद, लवयांश की हालत नाज़ुक...* देखें क्या है पूरा मामला न्यूज इंपैक्ट पर1