Shuru
Apke Nagar Ki App…
दरौल गांव का सड़क का हाल कितने दिनो से ऐसे ही है @MRSADDAMANSARI
MR SADDAM ANSARI
दरौल गांव का सड़क का हाल कितने दिनो से ऐसे ही है @MRSADDAMANSARI
More news from बिहार and nearby areas
- बिना आंधी पानी के 100 साल पुरानी पेड़ गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पूजाहा पटजीरवा में बिना आंधी पानी के एक 100 साल पुरानी पेड़ गिरने से एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है1
- पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड क्षेत्र में स्थित मिश्रौली पेट्रोल पंप के समीप 30 अप्रैल की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक चलती स्कॉर्पियो कार अचानक आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि यह वाहन मधुबनी से बारात लेकर लोरिया की ओर जा रहा था, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चालक आग बुझाने की कोशिश कर रहा है, वहीं कार में सवार करीब छह लोग अपनी जान बचाने के लिए तुरंत गाड़ी से कूदकर बाहर निकलते हैं। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मदद शुरू की और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों की मदद से आग काफी हद तक नियंत्रित की जा चुकी थी। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना एक बार फिर से वाहन सुरक्षा और मेंटेनेंस को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है, साथ ही आपात स्थिति में सतर्कता और स्थानीय सहयोग की अहमियत को भी उजागर करती है।1
- जीएमसीएच बेतिया में वायरल वीडियो से हड़कंप, गार्ड द्वारा एक्स-रे करने का दावा अस्पताल प्रशासन ने दिए जांच के आदेश, 24 घंटे में रिपोर्ट तलब बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। पश्चिम चंपारण के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) बेतिया एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित वीडियो ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में एक निजी एजेंसी गोस्वामी कंपनी का सुरक्षा गार्ड मरीज का एक्स-रे करता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी मरीज के परिजन द्वारा रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। आम तौर पर एक्स-रे जैसी तकनीकी प्रक्रिया प्रशिक्षित रेडियोग्राफर द्वारा की जाती है, ऐसे में वायरल वीडियो में सुरक्षा गार्ड की भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मरीजों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही मानी जाएगी। इस मामले पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। रेडियोलॉजी विभाग और संबंधित एजेंसी को जांच के निर्देश दिए गए हैं तथा 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में यदि कोई अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में ऐसी स्थिति क्यों बन रही है। क्या यह स्टाफ की कमी का परिणाम है या फिर निगरानी में लापरवाही? फिलहाल, पूरे मामले की सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।1
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- आज कुशीनगर यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे,कुशीनगर विधानसभा के भाजपा विधायक पीएन पाठक के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे दोनों नेता विधायक के आवास पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी… इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला…मौर्य ने कहा कि देश और प्रदेश की आधी आबादी का सामना अखिलेश यादव कैसे करेंगे… महिलाओं के कोप से कैसे बचेंगे… उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव को “माफी मांगो यात्रा” निकालनी चाहिए…मौर्य ने आरोप लगाया कि महिला बिल पर संख्या बल का दुरुपयोग कर महिलाओं का हक छीना गया…साथ ही दावा किया कि देश और प्रदेश का युवा भाजपा के साथ खड़ा है…मौर्य ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी निशाना साधा…कहा कि चुनाव हारने के डर से ममता बनर्जी बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं…उन्होंने आरोप लगाया कि TMC की बूथ कब्जाने की पुरानी आदत रही है…मौर्य ने दावा किया कि 4 मई को बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी, साथ ही असम में भी जीत का भरोसा जताया…केशव मौर्य ने सपा के राजनीतिक चरित्र को “घटिया” बताते हुए कहा कि पार्टी विकास में बाधा डाल रही है…उन्होंने कहा कि 2029 में प्रस्तावित संशोधनों में भी सपा रोड़ा अटका रही है… इसके बाद दोनों डिप्टी सीएम कुशीनगर के बुद्ध मंदिर पहुंचे… जहां भगवान बुद्ध को चीवर अर्पित किया और विशेष पूजा-अर्चना की…केशव मौर्य ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दीं… वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी सपा पर जमकर हमला बोला…उन्होंने “पीडीए” की नई परिभाषा देते हुए कहा कि यह गुंडाराज, भाई-भतीजावाद और एक परिवार तक सीमित राजनीति है…पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ रही है और 2030 तक राज्य वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनने की ओर बढ़ रहा है… उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विकास ही सपा की सबसे बड़ी पीड़ा है… कुशीनगर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है… डिप्टी सीएम के इन बयानों ने प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है… byte-केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम byte -बृजेश पाठक,डिप्टी सीएम4
- Post by V k chaubey पड़रौना कुशीनगर1
- अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर जहां पूरे देश में श्रमिकों के सम्मान की बातें हो रही हैं, वहीं पश्चिम चंपारण के बेतिया में हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है। बीते दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर के दिहाड़ी मजदूरों और रिक्शा चालकों की कमर तोड़ दी है। मजदूर दिवस उनके लिए जश्न नहीं, बल्कि चिंता और बेबसी का दिन बनकर सामने आया है। बेतिया के मजदूरों का कहना है कि यह दिन अब सिर्फ बड़े पूंजीपतियों और औपचारिक आयोजनों तक सीमित होकर रह गया है। रोज कमाकर खाने वाले मजदूरों के लिए न तो कोई राहत है और न ही कोई सहारा। बारिश ने उनके कामकाज को पूरी तरह ठप कर दिया है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। रिक्शा चालक रामबाबू चौहान ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि मजदूर दिवस उनके लिए कोई मायने नहीं रखता, क्योंकि लगातार हो रही बारिश के कारण सवारियां मिलना बंद हो गई हैं। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं, एक अन्य चालक नगीना प्रसाद ने भी यही दर्द बयां करते हुए कहा कि देशभर में मजदूर दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन हम जैसे गरीबों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। दो दिनों की बारिश ने उनकी आय का जरिया छीन लिया है और परिवार के सामने भूख का संकट खड़ा कर दिया है। जहां एक ओर इस बारिश से किसानों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं शहर के दिहाड़ी मजदूरों के लिए यह आफत बनकर आई है। मजदूर दिवस के दिन ही मजदूरों का यह हाल कई सवाल खड़े करता है—क्या सच में मजदूरों का सम्मान सिर्फ एक दिन की औपचारिकता बनकर रह गया है, या फिर जमीनी स्तर पर उनकी स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे?1
- नौतन खुर्द में भीषण अगलगी, तीन घर जलकर राख 3 लाख नकद व 4 लाख के आभूषण समेत लाखों की संपत्ति नष्ट मझौलिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। मझौलिया थाना क्षेत्र के नौतन खुर्द पंचायत के वार्ड संख्या 03 में गुरुवार को भीषण अगलगी की घटना में एक ही परिवार के तीन घर जलकर राख हो गए। पीड़ित की पहचान बिजली महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आग पड़ोसी के घर से निकली चिंगारी के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में करीब 3 लाख रुपये नकद और 4 लाख रुपये के आभूषण जलकर नष्ट हो गए। गनीमत रही कि घटना के तुरंत बाद बारिश शुरू हो गई, जिससे आग पर काबू पाने में मदद मिली। अन्यथा नुकसान और भी अधिक हो सकता था। अगलगी में घरेलू सामान जैसे चावल, गेहूं, तीन साइकिल, चौकी, ट्रंक और कपड़े सहित अन्य सामग्री भी जलकर राख हो गई। पंचायत के मुखिया सौदागर साह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित ने मझौलिया थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित ने घर निर्माण के लिए 3 लाख रुपये नकद रखे थे, जो आग की भेंट चढ़ गए।1
- कुशीनगर:कुशीनगर में भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती के अवसर पर महापरिनिर्वाण मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं और बौद्ध भिक्षुओं की उपस्थिति से पूरा परिसर आध्यात्मिक माहौल में डूबा नजर आया. वहीं, प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित करते हुए भगवान बुद्ध के संदेशों को विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए प्रासंगिक बताया. साथ ही विश्व पटल पर कुछ देशों के बीच छिड़े युद्ध की चर्चा करते हुए कहा कि इसके समाधान का रास्ता भारत की भूमि और बुद्ध के विचारों से ही होकर निकलेगा. कार्यक्रम से पहले मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए थे. पूर्व संध्या पर निकले कैंडल मार्च में श्रद्धालुओं और भिक्षुओं ने मंदिर की परिक्रमा की, जहां “बुद्धं शरणं गच्छामि” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा. कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर में उनकी लेटी हुई प्रतिमा पर चीवर अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की1