Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिपरा में हार जीत की बाजी लगाते हुए पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में टहरौली पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर आज बुधवार को समय शाम 6 बजे ग्राम पिपरा में कुछ लोग हार जीत की बाजी लगा ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे सूचना पर पुलिस को मौके से 3 लोग जुआ खेलते हुए शिवदयाल पुत्र मूंगाराम निवासी हरनारायण पुत्र करीम होशियार खान पुत्र भाई खान निवासीगण ग्राम पिपरा थाना टहरौली को मौके से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से कुल 1200 रुपए फड़ से 3200 रुपये जमा तलाशी में बरामद कर सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है
Sanjay kushwaha
पिपरा में हार जीत की बाजी लगाते हुए पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में टहरौली पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर आज बुधवार को समय शाम 6 बजे ग्राम पिपरा में कुछ लोग हार जीत की बाजी लगा ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे सूचना पर पुलिस को मौके से 3 लोग जुआ खेलते हुए शिवदयाल पुत्र मूंगाराम निवासी हरनारायण पुत्र करीम होशियार खान पुत्र भाई खान निवासीगण ग्राम पिपरा थाना टहरौली को मौके से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से कुल 1200 रुपए फड़ से 3200 रुपये जमा तलाशी में बरामद कर सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सगौली में आयोजित विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब1
- Post by News24harkhabar1
- झांसी में प्रधान पद के दावेदार का जुलूस कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। तस्वीरें रक्सा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव की हैं। यहाँ प्रधान पद के दावेदार शिशुपाल यादव ने शक्ति प्रदर्शन के तौर पर करीब 55 गाड़ियों का लंबा काफिला निकाल दिया। बताया जा रहा है कि तेज डीजे के साथ यह जुलूस करीब 10 किलोमीटर तक निकाला गया। जुलूस के दौरान खुलेआम हुड़दंग देखने को मिला। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए लाल रंग की ऑडी कार से जुलूस की अगुवाई की गई। कई युवक कार की सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बनाते नजर आए, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।1
- झाँसी। स्वर्गीय पुरुषोत्तम नारायण द्विवेदी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को नगर में श्रद्धा और सेवा भाव से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सिद्ध प्राचीन सखी के हनुमान मंदिर एवं सिद्ध काली जी मंदिर में शीतलहर को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु गद्दे भेंट किए गए। पुण्यतिथि को सेवा-दिवस के रूप में मनाते हुए बुंदेलखंड कुष्ठ आश्रम (लक्ष्मी गेट, बाहर) में जरूरतमंदों के बीच फल, नमकीन, बिस्किट, वस्त्र सहित अन्य राहत सामग्री का वितरण किया गया। सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई और मानवीय संवेदनाओं के साथ सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर स्वर्गीय द्विवेदी के पुत्र अतुल दुबे बंटी एवं रामकुमार दुबे के साथ व्यापारी वर्ग से संजय रेजा, नीरज रेजा, राजकुमार गेंदा, मुकेश राय, मुकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, गौरव सहगल, चंदू जैन, पंडित निलेश, सुनील अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी एवं रवि त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में डॉ. संदीप सरावगी ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय पुरुषोत्तम नारायण द्विवेदी की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य समाज में सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश देता है।1
- झांसी (उत्तर प्रदेश)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत झाँसी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बड़ागाँव पुलिस ने ट्रांसपोर्ट से हुई चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख तीन सौ रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में की गई। थाना बड़ागाँव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 13/2026 धारा 331(4)/305(A) बीएनएस के अंतर्गत पुलिस द्वारा की गई प्रभावी पतारसी-सुरागरसी में अभियुक्त सोनू कुशवाहा उर्फ चिकारा (29 वर्ष) एवं अरविन्द विश्वकर्मा (28 वर्ष) को भूपनगर रोड स्थित बराटा घाट पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त अरविन्द, वादी के ट्रांसपोर्ट में कार्यरत था। उसने अपने साथी सोनू के साथ मिलकर योजना बनाकर ट्रांसपोर्ट से नकदी चोरी की थी। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई कुल ₹1,00,300 नकद बरामद की गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में सुसंगत धाराओं की वृद्धि करते हुए दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सोनू कुशवाहा उर्फ चिकारा, पुत्र रामसेवक कुशवाहा, निवासी तारपाठापुरा, थाना बड़ागाँव, झाँसी अरविन्द विश्वकर्मा, पुत्र भगवती प्रसाद, निवासी महाराजपुरा, थाना बड़ागाँव, झाँसी बताए गए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने ₹1,00,300 (एक लाख तीन सौ रुपये) नकद बरामद किए हैं।1
- झांसी के रानीपुर मैं राह चलते लोगों को कुत्ता काट रहा है इस विडीयो मैं साफ देखा जा सकता है की एक मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति को कैसे दौड़ कर काट रहा है कुत्ता पागल बताया जा रहा है रिपोर्ट प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी1
- गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ी मरीजों की संख्या, वायरल फीवर के मामले सबसे अधिक1
- झाँसी। शहर में प्रतिदिन लगने वाले जाम से जनमानस बेहाल है। गुरुवार को बीकेडी चौराहा, मानिक चौक, कोतवाली और नई बस्ती क्षेत्र में देर तक लम्बा ट्रैफिक जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहनों की कतारें दूर तक फैल गईं, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूल बसों, एम्बुलेंस और दुपहिया चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और संकरे मार्गों पर बढ़ते वाहनों की संख्या जाम का प्रमुख कारण है। पीक आवर्स में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु न होने से हालात और बिगड़ जाते हैं। जाम में फंसे लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि नो-पार्किंग का सख्ती से पालन, अतिक्रमण हटाने की नियमित कार्रवाई, तथा ट्रैफिक पुलिस की प्रभावी तैनाती की जाए तो समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। वहीं व्यापारियों और राहगीरों ने वैकल्पिक मार्गों की स्पष्ट सूचना और संकेतक बोर्ड लगाने की भी मांग की है। शहरवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाकर रोज़मर्रा के जाम से निजात दिलाएगा।1
- बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। बबीना कस्बे के मेंन रोड पर लंबे समय से दोनों ओर फैले अतिक्रमण से आम नागरिकों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए छावनी परिषद बबीना ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। इससे पूर्व कई बार अतिक्रमण हटाने के प्रयास किए गए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सड़क के दोनों किनारों पर फास्ट फूड, फल-सब्जी, मनिहारी सहित अन्य प्रकार के ठेलों के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से इस बार छावनी परिषद ने स्टेशन रोड स्थित कांजी हाउस के पास एक चौपाटी विकसित की है, जहां फास्ट फूड के ठेलों को व्यवस्थित रूप से लगाने की योजना बनाई गई है। छावनी परिषद के अधिकारियों के अनुसार, फास्ट फूड विक्रेताओं को पहले ही चौपाटी में स्थानांतरित होने की सूचना दी जा चुकी थी, लेकिन स्वेच्छा से वहां कोई नहीं पहुंचा। इसके चलते आज मंगलवार की शाम छावनी परिषद को मजबूरन अतिक्रमण अभियान चलाना पड़ा। अभियान के दौरान जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से सड़क किनारे लगे सभी फास्ट फूड ठेलों को हटाकर चौपाटी में पहुंचाया गया। अतिक्रमण अभियान शुरू होते ही सड़क पर ठेले लगाकर व्यापार करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए छावनी परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर रविकांत शर्मा ने बताया कि फिलहाल चौपाटी में केवल वेज फास्ट फूड के ठेले शिफ्ट किए जा रहे हैं। नॉनवेज फास्ट फूड, फल एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए अलग से व्यवस्था बाद में की जाएगी। चौपाटी में सुविधाओं को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी, बिजली, सफाई और सुरक्षा की संपूर्ण व्यवस्था छावनी परिषद द्वारा सुनिश्चित कर दी गई है। वहीं पक्की दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सड़क के दोनों किनारों से हर प्रकार का अतिक्रमण हटाया जाएगा। अब देखना यह होगा कि छावनी परिषद बबीना का यह प्रयास अतिक्रमण पर कितनी प्रभावी रोक लगा पाता है और आम जनता को कब तक राहत मिल पाती है।3