एसडीएम को ज्ञापन सोपा। मंदिर माफी की भूमि पर कब्जे के प्रयास। राजगढ़: मंदिर माफी की भूमि पर कब्जे के प्रयास का विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन राजगढ़ (अलवर)। कस्बे के खवास का बाग स्थित ठाकुर जी महाराज मंदिर की माफी भूमि पर कथित अवैध कब्जे और पैमाइश के प्रयासों ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले के विरोध में मंगलवार को स्थानीय महिला-पुरुषों ने एकजुट होकर एक विरोध रैली निकाली। यह रैली स्टेशन रोड स्थित खवास का बाग से शुरू होकर उपखंड कार्यालय तक पहुँची, जहाँ प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। इसके पश्चात, प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर के नाम उप जिला कलेक्टर (एसडीएम) सीमा मीणा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धर्मी सैनी, भगवान सैनी और अन्य निवासियों ने बताया कि मंदिर की इस पवित्र भूमि को वर्ष 2002 में गलत तरीके से निजी खातेदारी में दर्ज कर लिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि इस हेराफेरी के खिलाफ एडीएम प्रथम के माध्यम से राजस्व मंडल को नाम हटाने हेतु शिकायत भेजी गई थी, जिस पर राजस्व मंडल ने जमाबंदी में एक 'रेफरेंस नोट' भी दर्ज किया था। शिकायतकर्ताओं का मुख्य आरोप है कि भू-माफियाओं ने मिलीभगत कर उस रेफरेंस नोट को गलत तरीके से खारिज करवा दिया। वर्तमान में यह पूरा प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, जहाँ धर्मी सैनी व अन्य की ओर से रीट याचिका दायर की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मामला कोर्ट में होने के बावजूद कुछ रसूखदार लोग पुलिस की मदद लेकर जमीन की पैमाइश और पत्थरगढ़ी करने का अनैतिक दबाव बना रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम से पुरजोर मांग की है कि जब तक उच्च न्यायालय का अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक भूमि पर किसी भी प्रकार की पैमाइश या पत्थरगढ़ी की गतिविधि पर तत्काल रोक लगाई जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सीमा मीणा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगा। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और फाइलें कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
एसडीएम को ज्ञापन सोपा। मंदिर माफी की भूमि पर कब्जे के प्रयास। राजगढ़: मंदिर माफी की भूमि पर कब्जे के प्रयास का विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन राजगढ़ (अलवर)। कस्बे के खवास का बाग स्थित ठाकुर जी महाराज मंदिर की माफी भूमि पर कथित अवैध कब्जे और पैमाइश के प्रयासों ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले के विरोध में मंगलवार को स्थानीय महिला-पुरुषों ने एकजुट होकर एक विरोध रैली निकाली। यह रैली स्टेशन रोड स्थित खवास का बाग से शुरू होकर उपखंड कार्यालय तक पहुँची, जहाँ प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। इसके पश्चात, प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर के नाम उप जिला कलेक्टर (एसडीएम) सीमा मीणा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धर्मी सैनी, भगवान सैनी और अन्य निवासियों ने बताया कि मंदिर की इस पवित्र भूमि को वर्ष 2002 में गलत तरीके से निजी खातेदारी में दर्ज कर लिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि इस हेराफेरी के खिलाफ एडीएम प्रथम के माध्यम से राजस्व मंडल को नाम हटाने हेतु शिकायत भेजी गई थी, जिस पर राजस्व मंडल ने जमाबंदी
में एक 'रेफरेंस नोट' भी दर्ज किया था। शिकायतकर्ताओं का मुख्य आरोप है कि भू-माफियाओं ने मिलीभगत कर उस रेफरेंस नोट को गलत तरीके से खारिज करवा दिया। वर्तमान में यह पूरा प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, जहाँ धर्मी सैनी व अन्य की ओर से रीट याचिका दायर की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मामला कोर्ट में होने के बावजूद कुछ रसूखदार लोग पुलिस की मदद लेकर जमीन की पैमाइश और पत्थरगढ़ी करने का अनैतिक दबाव बना रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम से पुरजोर मांग की है कि जब तक उच्च न्यायालय का अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक भूमि पर किसी भी प्रकार की पैमाइश या पत्थरगढ़ी की गतिविधि पर तत्काल रोक लगाई जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सीमा मीणा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगा। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और फाइलें कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
- राजस्थान के मानकी गांव में पहाड़ खिसकने से एक पापलाइन ऑपरेटर की दुखद मौत हो गई। घटना के दो दिन बाद भी उसका शव नहीं मिल पाया है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता है। बचाव दल लगातार लापता शव की तलाश में जुटा हुआ है।1
- भिवाड़ी SP ने हफ्ता वसूली करने वालों के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छेड़ दी है। आलमपुर क्षेत्र में इन अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।1
- पति आवारा है निरोध ही सहारा है लड़कियों ने की नारेबाजी आप खुद भी सुन सकते हैं पति आवारा है निरोध ही सहारा है लड़कियों ने की नारेबाजी आप खुद भी सुन सकते हैं1
- राजस्थान के बानसूर में निर्माणाधीन अस्पताल में डकैती रोकने पर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। हत्या की साजिश मृतक के साथी ने ही रची थी, जिससे मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया है।1
- आदिवासी मीणा पंच पटेल महापंचायत ने राजस्थान के IG किशन सहाय मीणा पर दर्ज केस की निष्पक्ष जांच की मांग की है। समुदाय ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर संभावित षड़यंत्र और छवि-हनन की आशंका जताई है। उनकी मांग है कि शिकायत की प्रामाणिकता और मामले की पूरी पृष्ठभूमि की स्वतंत्र SIT जांच हो।1
- भिवाड़ी: खेत जोतने के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल। खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी क्षेत्र में खेत जोतने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मामला हिंसक झड़प में बदल गया। घटना फूलबाग थाना क्षेत्र के मटिला गाँव की बताई जा रही है, जहां मामूली विवाद ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत की जुताई को लेकर शुरू हुई कहासुनी जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही फूलबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया, जिसे देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। भिवाड़ी पुलिस लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।1
- सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपना 'प्यार' जता रही है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और लोग इसकी वजह पर सवाल उठा रहे हैं।1
- शराब ठेके के सामने बियर पीने के दौरान हुआ झगड़ा,एक-दूसरे पर फोड़ी बियर की खाली बोतल शराब ठेके के सामने बियर पीने के दौरान हुआ झगड़ा,एक-दूसरे पर फोड़ी बियर की खाली बोतल बहरोड़ शहर के मुख्य चौराहा पर बुधवार देर शाम करीब छह बजे दो युवक शराब ठेके के सामने बैठ कर बियर पी रहे थे।इसी दौरान दोनो के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।जिसके बाद दोनों युवकों ने आपस में ही एक-दूसरे के सिर व छाती पर बियर की खाली बोतलें फोड़ दी।दोनों को आपस में बीयर की खाली बोतलों के साथ झगड़ता देख कर आसपास के दुकानदारो व राहगीरों ने बीच-बचाव किया और उन्हें ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ पर दोनों घायलों का ईलाज चल रहा है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँची।पुलिस ने बताया कि बूढ़वाल गांव निवासी अजय व रवि कुमार मुख्य चौराहा पर फ्लाइओवर के निचे शराब ठेके के सामने बियर का सेवन कर रहे थे।इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उन्होंने एक-दूसरे के सिर में बीयर की बोतल फोड़ दी।इस घटना में रवि कुमार के छाती व पेट में बीयर की बोतल के कांच घुस गए।जिससे उसका खून निकलने लगा।घायल का जिला अस्पताल बहरोड़ में चल रहा है।वहीं पुलिस मामले को लेकर दोनो युवकों से पूछताछ करने में लगी हुई है। फ़ोटो जिला अस्पताल में भर्ती घायल रवि कुमार1
- बहरोड़ में फ्लाईओवर के पास युवक पर बोतल से हमला, हालत गंभीर बहरोड़। कस्बे के मुख्य फ्लाईओवर के पास बुधवार देर शाम शराब के नशे में एक युवक ने दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने शराब की बोतल युवक के पेट में घोंप दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रवि उर्फ कालू (28) निवासी गांव बूढ़वाल के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस की सहायता से घायल को तुरंत राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।4