केशौली स्कूल में बिहार दिवस को लेकर प्रतियोगिताएं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित, बीडीओ ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार केशौली स्कूल में बिहार दिवस को लेकर प्रतियोगिताएं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित, बीडीओ ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार टेटिया बंबर के उच्च माध्यमिक विद्यालय केशौली में शनिवार को बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार राहुल ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान छात्रों के लिए निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सुमन कुमार ने अंतरिक्ष यात्री के परिधान में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंकित कुमार विजेता बने। मुख्य अतिथि बीडीओ निशा राय ने कहा कि पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार राहुल ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर इको क्लब के सदस्यों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य कर्मी मौजूद रहे।
केशौली स्कूल में बिहार दिवस को लेकर प्रतियोगिताएं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित, बीडीओ ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार केशौली स्कूल में बिहार दिवस को लेकर प्रतियोगिताएं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित, बीडीओ ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार टेटिया बंबर के उच्च माध्यमिक विद्यालय केशौली में शनिवार को बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार राहुल ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान छात्रों के लिए निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित
की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सुमन कुमार ने अंतरिक्ष यात्री के परिधान में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंकित कुमार विजेता बने। मुख्य अतिथि बीडीओ निशा राय ने कहा कि पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार राहुल ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर इको क्लब के सदस्यों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य कर्मी मौजूद रहे।
- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित किया गया है। तारापुर अनुमंडल के निबंधन कार्यालय में पदस्थापित अवर निबंधन पदाधिकारी अमन कुमार ने 603वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमन कुमार मूल रूप से भोजपुर जिले के पनवारी गांव के निवासी हैं। उनके पिता मनोज शर्मा और माता इंदु देवी बेटे की सफलता से काफी खुश हैं। अमन कुमार ने बताया कि यह उनका चौथा प्रयास था और पहली बार साक्षात्कार तक पहुंचे थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों को दिया। उन्होंने बताया कि अनुमंडल कार्यालय से भी उन्हें तैयारी के दौरान पूरा सहयोग मिला। अमन कुमार की पढ़ाई सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई से हुई तथा बाद में उनका चयन आईआईटी-बीएचयू में हुआ। उनकी सफलता पर निबंधन कार्यालय में कर्मियों ने केक काटकर और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कई अधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें बधाई दी।1
- मुंगेर में मंदिर भी नहीं सुरक्षित: शादीपुर हनुमान मंदिर से चोर मुकुट लेकर फरार मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब मंदिर भी चोरों के निशाने पर आ गए हैं। कुछ दिन पहले गुलजार पोखर इलाके के मंदिर में चोरी की घटना के बाद शनिवार शाम शादीपुर स्थित हनुमान मंदिर से चोर भगवान का मुकुट चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- Post by Kumar Mithun1
- सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटहरा पंचायत के पांसल्ला गांव स्थित दुर्गा काली मंदिर के प्रांगण में 24 घंटे के अष्टायाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा गया। कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं ने अपने माथे पर कलश धारण कर पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा पांसल्ला गांव से प्रारंभ होकर सुल्तानगंज के प्रसिद्ध अजगैबीनाथ गंगा घाट तक पहुंची। वहां पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गंगा जल भरकर कलश में स्थापित किया। इसके बाद सभी श्रद्धालु नंगे पांव भक्ति भाव के साथ पुनः अपने गंतव्य स्थान दुर्गा काली मंदिर की ओर रवाना हुए। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई और अष्टायाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। ग्रामवासियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से गांव में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। पूरे आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं और बुजुर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।1
- #बेगूसराय : #शाम्हो से #सूर्यगढ़ा सड़क बना जान ले ! वा | दुर्घ ट ना से बचे तो बिमारी से जायेंगे🥵 #Begusarai #News #latestnews #viralreels मोबाइल टीवी न्यूज को फॉलो शेयर करें1
- हवेली खड़गपुर संग्रामपुर से लौट रहे एक बाइक सवार युवक को गंगटा के समीप एक टेंपू ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद टेंपू चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि युवक संग्रामपुर से बाइक से अपने घर ललमटिया धपरी लौट रहा था। इसी दौरान गंगटा और मिल्की के बीच मुख्य मार्ग पर एक टेंपू ने साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना में उसका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया और काफी खून बहने लगा। घायल युवक की पहचान ललमटिया धपरी मोड़ निवासी 35 वर्षीय विजय सोरेन के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे मुंगेर रेफर कर दिया।1
- मुंगेर में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई। स्मरणीय सीता गोयनका - श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट का औपचारिक उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में उच्च गुणवत्तापूर्ण और सुलभ नेत्र उपचार सेवाएं प्रदान करना है। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस उद्घाटन समारोह का आयोजन स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर आचार्य प्रणय, परमंडलिय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पनिकर, सिविल सर्जन मुंगेर डॉ. राजू और अरविंद गोयनका सहित गोयनका परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान संस्थान ने घोषणा की है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।संस्थान ने संकल्प लिया है कि कम से कम 50 प्रतिशत मरीजों को नि:शुल्क या अत्यंत रियायती दरों पर सेवाएं दी जाएंगी। संस्थान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति केवल पैसों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे।आने वाले समय में यहाँ मोतियाबिंद के अलावा कॉर्निया, ग्लूकोमा, बाल नेत्र चिकित्सा और रेटिना जैसी विशेषज्ञ सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल की स्थापना 1926 में हुई थी। पूरे एक शताब्दी के अपने अनुभव और सेवा भाव के साथ यह संस्थान अब मुंगेर में भी उसी गुणवत्तापूर्ण 'क्वालिटी आई केयर' को पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह के दौरान बिहार में अंधता की बढ़ती दर (जो राष्ट्रीय औसत से तीन गुना तक है) पर चिंता व्यक्त की गई और इस केंद्र को इसके निवारण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।1
- Post by Kumar Mithun1