Shuru
Apke Nagar Ki App…
किला परिसर स्थित मुंगेर विधिज्ञ संघ में वकीलों के चेंबर में हुई चोरी पांच ताले टूटे।
Adv Pranav Kumar
किला परिसर स्थित मुंगेर विधिज्ञ संघ में वकीलों के चेंबर में हुई चोरी पांच ताले टूटे।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Kumar Mithun1
- साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा रघुनाथपुर से आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले में एक वारंटी को किया गया गिरफ्तार1
- गोगरी अनुमंडल परिसर में कुल 1204.63 लीटर देशी एवं विदेशी शराब विनिष्टकिरण किया गया1
- रमजान महिने के पवित्र मौके पर खगड़िया जिला परिवार द्वारा दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में किया गया। जिसमें एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव,एवं खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने आगंतुको का स्वागत करते हुए कहा रमजान के इस पवित्र माह में रोजेदारों के लिए किया गया इफ्तार पार्टी गंगा जमुना तहजीब की एक मिसाल कायम हुई है। इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा और सामाजिक शौहादर को मजबूती मिलती है।उपस्थित सभी समुदाय के लोगों ने एक दुसरे को मुबारक़वाद एवं बधाईया दी। इफ्तार पार्टी में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, कांग्रेस नेता कुमार रंजन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शमा परवीन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव. गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया,फिरोज आलम, मो. रियाज़ सहित काफी संख्या में हिंदू मुस्लिम शामिल रहे.1
- केशौली स्कूल में बिहार दिवस को लेकर प्रतियोगिताएं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित, बीडीओ ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार टेटिया बंबर के उच्च माध्यमिक विद्यालय केशौली में शनिवार को बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार राहुल ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान छात्रों के लिए निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सुमन कुमार ने अंतरिक्ष यात्री के परिधान में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंकित कुमार विजेता बने। मुख्य अतिथि बीडीओ निशा राय ने कहा कि पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार राहुल ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर इको क्लब के सदस्यों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य कर्मी मौजूद रहे।2
- बिहार में जहां शराबबंदी कानून है वहीं धरातल से सुख नशा का इस्तेमाल हो रहा है. कॉलेज परिसर में सुख नशा का ज्यादा इस्तेमाल लोग कर रहे हैं.2
- Post by Kumar Mithun1
- होली पर विवाद के बाद हुई पत्थरबाजी में आधा दर्जन घायल होने के मामले में तीन नामजद गिरफ्तार संवाददाता- गौरव मिश्रा, मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहली पंचायत के धौकाल महतो टोला में होली के दिन मंदिर की सफाई के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हुई मारपीट और पत्थरबाजी की घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तीन नामजद को गिरफ्तार किया है। मामले की मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर की सफाई के दौरान पानी बहकर आसपास के घरों की ओर फैलने लगा था। नाली नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थरबाजी होने लगी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। इस मामले में मुफस्सिल थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि,अब तक तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, घटना के बाद 25 से 30 लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था, जिनसे पूछताछ की जा रही है।1
- टेटिया बंबर। अंचल कार्यालय टेटिया बंबर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी ने की। इस दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद से जुड़े कुल तीन मामले सामने आए। सुनवाई के क्रम में एक मामले का मौके पर ही ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जिससे फरियादी को त्वरित राहत मिली। वहीं शेष दो मामलों में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उन्हें अगली तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जाता है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। इस अवसर पर राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार सहित कई फरियादी एवं अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।2