logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टेटिया बंबर अंचल कार्यालय में जनता दरबार, एक मामले का ऑन द स्पॉट निपटारा टेटिया बंबर। अंचल कार्यालय टेटिया बंबर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी ने की। इस दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद से जुड़े कुल तीन मामले सामने आए। सुनवाई के क्रम में एक मामले का मौके पर ही ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जिससे फरियादी को त्वरित राहत मिली। वहीं शेष दो मामलों में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उन्हें अगली तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जाता है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। इस अवसर पर राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार सहित कई फरियादी एवं अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Piyush kumar priyadarshi
Piyush kumar priyadarshi
Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
3 hrs ago

टेटिया बंबर अंचल कार्यालय में जनता दरबार, एक मामले का ऑन द स्पॉट निपटारा टेटिया बंबर। अंचल कार्यालय टेटिया बंबर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी ने की। इस दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद से जुड़े कुल तीन मामले सामने आए। सुनवाई के क्रम में एक मामले का मौके पर ही ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया

c303d1a7-e200-4a20-870c-b0aa5d10e104

गया, जिससे फरियादी को त्वरित राहत मिली। वहीं शेष दो मामलों में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उन्हें अगली तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जाता है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। इस अवसर पर राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार सहित कई फरियादी एवं अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • केशौली स्कूल में बिहार दिवस को लेकर प्रतियोगिताएं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित, बीडीओ ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार टेटिया बंबर के उच्च माध्यमिक विद्यालय केशौली में शनिवार को बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार राहुल ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान छात्रों के लिए निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सुमन कुमार ने अंतरिक्ष यात्री के परिधान में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंकित कुमार विजेता बने। मुख्य अतिथि बीडीओ निशा राय ने कहा कि पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार राहुल ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर इको क्लब के सदस्यों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य कर्मी मौजूद रहे।
    2
    केशौली स्कूल में बिहार दिवस को लेकर प्रतियोगिताएं
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित, बीडीओ ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार
टेटिया बंबर के उच्च माध्यमिक विद्यालय केशौली में शनिवार को बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार राहुल ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस दौरान छात्रों के लिए निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सुमन कुमार ने अंतरिक्ष यात्री के परिधान में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंकित कुमार विजेता बने।
मुख्य अतिथि बीडीओ निशा राय ने कहा कि पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार राहुल ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर इको क्लब के सदस्यों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य कर्मी मौजूद रहे।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • तारापुर स्थित श्री श्री 108 बाबा तरेश्वर नाथ उल्टा स्थान महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात महाशिवरात्रि पर निकली झांकी के सफल आयोजन को लेकर कलाकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोबिंद स्वर्णकार ने की, जबकि संचालन विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विधायक कुमार प्रणय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लोजपा के राष्ट्रीय सचिव मिथलेश कुमार सिंह, उपमुख्य पार्षद पिंटू साह और वार्ड पार्षद रोमित राज मौजूद थे। विधायक कुमार प्रणय ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन महादेव की कृपा से ही सफल होते हैं और कलाकारों को सम्मानित करने की परंपरा सराहनीय है। मिथलेश कुमार सिंह ने भी कलाकारों और युवाओं की मेहनत की प्रशंसा की। इस दौरान समिति के सदस्य संजय पोद्दार, टिपु पोद्दार, सोनू कुमार, सुमंत भगत, रंजीत शर्मा व कुंदन स्वर्णकार सहित झांकी में विभिन्न भगवानों का किरदार निभाने वाले बच्चों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कलाकारों को सजाने में अप्पू पेंटर, सुभाष पेंटर, परमानंद ठाकुर व नयन आर्ट की भी अहम भूमिका रही, जिन्हें भी सम्मानित किया गया।
    1
    तारापुर स्थित श्री श्री 108 बाबा तरेश्वर नाथ उल्टा स्थान महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात महाशिवरात्रि पर निकली झांकी के सफल आयोजन को लेकर कलाकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोबिंद स्वर्णकार ने की, जबकि संचालन विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विधायक कुमार प्रणय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लोजपा के राष्ट्रीय सचिव मिथलेश कुमार सिंह, उपमुख्य पार्षद पिंटू साह और वार्ड पार्षद रोमित राज मौजूद थे।
विधायक कुमार प्रणय ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन महादेव की कृपा से ही सफल होते हैं और कलाकारों को सम्मानित करने की परंपरा सराहनीय है। मिथलेश कुमार सिंह ने भी कलाकारों और युवाओं की मेहनत की प्रशंसा की।
इस दौरान समिति के सदस्य संजय पोद्दार, टिपु पोद्दार, सोनू कुमार, सुमंत भगत, रंजीत शर्मा व कुंदन स्वर्णकार सहित झांकी में विभिन्न भगवानों का किरदार निभाने वाले बच्चों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कलाकारों को सजाने में अप्पू पेंटर, सुभाष पेंटर, परमानंद ठाकुर व नयन आर्ट की भी अहम भूमिका रही, जिन्हें भी सम्मानित किया गया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • टेटिया बंबर में जॉब कैंप कई पदों पर भर्ती, Salary 12 हजार से 29 हजार रुपये तक!! #jobopportunity #गुजरात #नौकरी #टेटीयाबंबर #mungerbihar #MungerNews #dmmunger #havelikharagpur #Salary #tarapur #sangrampur #unemployment
    1
    टेटिया बंबर में जॉब कैंप कई पदों पर भर्ती, Salary 12 हजार से 29 हजार रुपये तक!! 
#jobopportunity #गुजरात #नौकरी #टेटीयाबंबर #mungerbihar  #MungerNews #dmmunger #havelikharagpur #Salary #tarapur #sangrampur #unemployment
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
  • खड़िया पिपरा हॉट के पास सड़क डायवर्सन न दिए जाने के विरोध में सड़क जाम मुंगेर मिर्जा चौकी फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान खड़िया पिपरा हॉट के पास सड़क डायवर्सन न दिए जाने के विरोध में सड़क जाम
    2
    खड़िया पिपरा हॉट के पास सड़क डायवर्सन न दिए जाने के विरोध में सड़क जाम
मुंगेर मिर्जा चौकी फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान खड़िया पिपरा हॉट के पास सड़क डायवर्सन न दिए जाने के विरोध में सड़क जाम
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    21 min ago
  • मुंगेर : मुंगेर के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा श्रीमती सीता गोयंका श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट का उद्घाटन परम पूज्य स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी ने इस अवसर पर कहा कि यह आई हॉस्पिटल मुंगेर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय जिलाधिकारी महोदय सहित गण्मान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुझे भी उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ साथ में मुंगेर सेवा मंच के कोषाध्यक्ष प्रेम वर्मा जी मौजूद थे।
    1
    मुंगेर : मुंगेर के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा श्रीमती सीता गोयंका श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट का उद्घाटन परम पूज्य स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी ने इस अवसर पर कहा कि यह आई हॉस्पिटल मुंगेर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय जिलाधिकारी महोदय सहित गण्मान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुझे भी उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ साथ में मुंगेर सेवा मंच के कोषाध्यक्ष प्रेम वर्मा जी मौजूद थे।
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    49 min ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से दर्जनों फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर नगर परिषद सभापति कार्यालय पहुंचे। इस दौरान नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फरियादियों ने अपने-अपने वार्डों में सड़क, नाला, नल-जल योजना, जलापूर्ति बाधित होने, पाइपलाइन में पानी के लीकेज तथा प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। सभापति ने निर्देश दिया कि जहां-जहां पानी की लीकेज और स्ट्रीट लाइट की समस्या है, उसे अभिलंब ठीक कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही नगर क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की शिकायत पर सभापति ने जल्द ही सभी वार्डों में फॉगिंग कार्य शुरू कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।
    1
    नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से दर्जनों फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर नगर परिषद सभापति कार्यालय पहुंचे। इस दौरान नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फरियादियों ने अपने-अपने वार्डों में सड़क, नाला, नल-जल योजना, जलापूर्ति बाधित होने, पाइपलाइन में पानी के लीकेज तथा प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। सभापति ने निर्देश दिया कि जहां-जहां पानी की लीकेज और स्ट्रीट लाइट की समस्या है, उसे अभिलंब ठीक कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
साथ ही नगर क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की शिकायत पर सभापति ने जल्द ही सभी वार्डों में फॉगिंग कार्य शुरू कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • टेटिया बंबर। अंचल कार्यालय टेटिया बंबर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी ने की। इस दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद से जुड़े कुल तीन मामले सामने आए। सुनवाई के क्रम में एक मामले का मौके पर ही ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जिससे फरियादी को त्वरित राहत मिली। वहीं शेष दो मामलों में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उन्हें अगली तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जाता है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। इस अवसर पर राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार सहित कई फरियादी एवं अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।
    2
    टेटिया बंबर। अंचल कार्यालय टेटिया बंबर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी ने की। इस दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद से जुड़े कुल तीन मामले सामने आए।
सुनवाई के क्रम में एक मामले का मौके पर ही ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जिससे फरियादी को त्वरित राहत मिली। वहीं शेष दो मामलों में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उन्हें अगली तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जाता है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
इस अवसर पर राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार सहित कई फरियादी एवं अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.