Shuru
Apke Nagar Ki App…
देश के प्रसिद्ध श्रॉफ आई इंस्टिट्यूट का स्वामी निरंजनानंद सरस्वती ने उद्घाटन किया। मुंगेर : मुंगेर के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा श्रीमती सीता गोयंका श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट का उद्घाटन परम पूज्य स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी ने इस अवसर पर कहा कि यह आई हॉस्पिटल मुंगेर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय जिलाधिकारी महोदय सहित गण्मान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुझे भी उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ साथ में मुंगेर सेवा मंच के कोषाध्यक्ष प्रेम वर्मा जी मौजूद थे।
Adv Pranav Kumar
देश के प्रसिद्ध श्रॉफ आई इंस्टिट्यूट का स्वामी निरंजनानंद सरस्वती ने उद्घाटन किया। मुंगेर : मुंगेर के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा श्रीमती सीता गोयंका श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट का उद्घाटन परम पूज्य स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी ने इस अवसर पर कहा कि यह आई हॉस्पिटल मुंगेर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय जिलाधिकारी महोदय सहित गण्मान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुझे भी उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ साथ में मुंगेर सेवा मंच के कोषाध्यक्ष प्रेम वर्मा जी मौजूद थे।
More news from Bihar and nearby areas
- मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान खरिया पिपरा हॉल्ट के पास सड़क डायवर्जन (उतार-चढ़ाव) न दिए जाने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि डायवर्जन के अभाव में क्षेत्र के लगभग 500 गांवों के लोगों को भारी असुविधा होगी। ई मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा मुख्य मार्ग को जाम किया गया। इसी दौरान मुंगेर विधानसभा से बीजेपी विधायक कुमार प्रणय का काफिला गुज़र रहा था। जाम में फंसने के बाद विधायक जी वहाँ पहुंचे मगर जनता के सवालों का जवाब देने के बजाये वहाँ से भागते नज़र आए। जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए और अपनी नाराज़गी ज़ाहिर किया। वही विधायक ने कहा कि "डीपीआर के अनुसार काम आगे बढ़ाया जा रहा है और जैसे ही सरकार के नए निर्देश प्राप्त होंगे, काम में और तेजी आएगा। इधर, ग्रामीणों की शिकायतों और मांग पत्र को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पूरे विषय को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा।मगर ज़ब जनता नाराज़ होने लगी तो विधायक जी भागते नज़र आने लगे। वही सुलतानगंज उत्तरी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य आशा जायसवाल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अखरिया पिपरा हॉल्ट के पास सड़क डायवर्जन की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि इस डायवर्जन के न होने से क्षेत्र के लगभग 500 गांवों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- मुंगेर : मुंगेर के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा श्रीमती सीता गोयंका श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट का उद्घाटन परम पूज्य स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी ने इस अवसर पर कहा कि यह आई हॉस्पिटल मुंगेर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय जिलाधिकारी महोदय सहित गण्मान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुझे भी उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ साथ में मुंगेर सेवा मंच के कोषाध्यक्ष प्रेम वर्मा जी मौजूद थे।1
- Post by Kumar Mithun1
- नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड–29 में 20 लाख से अधिक लागत की पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन खगड़िया। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड संख्या–29 अंतर्गत अशोक पेड़ा भंडार गली में नवनिर्मित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। यह सड़क लगभग 20 लाख 62 हजार 900 रुपये की लागत से निर्मित की गई है। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बताया जाता है कि अशोक पेड़ा भंडार गली की सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। बरसात के मौसम में कीचड़, जलजमाव और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को रोजाना दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं। नई पीसीसी सड़क बनने से अब इन समस्याओं से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के दौरान नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें तेजी से धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि शहर के हर वार्ड में सड़क, नाला, जलनिकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं लगातार क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे शहर का आधारभूत ढांचा मजबूत हो रहा है।नगर सभापति ने कहा कि शहर की छोटी गलियों और मोहल्लों में भी बेहतर सड़क और नाला व्यवस्था उपलब्ध कराना जरूरी है, क्योंकि यही स्थान आम लोगों के दैनिक जीवन से सीधे जुड़े होते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे और किसी भी क्षेत्र को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद द्वारा विभिन्न वार्डों में सड़क, नाला, कुआं जीर्णोद्धार, जलनिकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं को लगातार क्रियान्वित किया जा रहा है। आने वाले समय में भी नगर के समग्र विकास के लिए कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी, जिससे खगड़िया शहर को एक स्वच्छ, व्यवस्थित और विकसित नगर के रूप में स्थापित किया जा सके। उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड संख्या–29 की वार्ड पार्षद सुनीता कुमारी, वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजकिशोर चौरसिया, अशोक यादव, शंकर पंडित, अवध पंडित, सियालाल साह, सुनील ठाकुर सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद द्वारा कराए गए इस विकास कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से जिस सड़क की मांग की जा रही थी, वह अब पूरी हो गई है। सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों और सामाजिक जीवन को भी नई गति मिलेगी। नगर परिषद खगड़िया द्वारा लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों को शहर के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के कार्यों से नगर का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं।1
- बलिया पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए एक मोबाइल को बरामद कर धारक को सौंपा1
- ग्राम पोस्ट बछौता wad 12 /13 थाना मोड़काही जिला खगड़िया पिन कोड 851204 नाम पुलों देवी उम्र 70 बड़े बेटा का नाम केदार साह Contact number. 9113347481 दादी के लिए सपोर्ट किजिए आप लोग मेरे भाई बहन चाचा चाची WhatsApp number/9113347481/94300323893
- केशौली स्कूल में बिहार दिवस को लेकर प्रतियोगिताएं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित, बीडीओ ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार टेटिया बंबर के उच्च माध्यमिक विद्यालय केशौली में शनिवार को बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार राहुल ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान छात्रों के लिए निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सुमन कुमार ने अंतरिक्ष यात्री के परिधान में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंकित कुमार विजेता बने। मुख्य अतिथि बीडीओ निशा राय ने कहा कि पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार राहुल ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर इको क्लब के सदस्यों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य कर्मी मौजूद रहे।2
- खड़िया पिपरा हॉट के पास सड़क डायवर्सन न दिए जाने के विरोध में सड़क जाम मुंगेर मिर्जा चौकी फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान खड़िया पिपरा हॉट के पास सड़क डायवर्सन न दिए जाने के विरोध में सड़क जाम2