नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड–29 में 20 लाख से अधिक लागत की पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन खगड़िया। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड संख्या–29 अंतर्गत अशोक पेड़ा भंडार गली में नवनिर्मित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। यह सड़क लगभग 20 लाख 62 हजार 900 रुपये की लागत से निर्मित की गई है। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बताया जाता है कि अशोक पेड़ा भंडार गली की सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। बरसात के मौसम में कीचड़, जलजमाव और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को रोजाना दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं। नई पीसीसी सड़क बनने से अब इन समस्याओं से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के दौरान नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें तेजी से धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि शहर के हर वार्ड में सड़क, नाला, जलनिकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं लगातार क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे शहर का आधारभूत ढांचा मजबूत हो रहा है।नगर सभापति ने कहा कि शहर की छोटी गलियों और मोहल्लों में भी बेहतर सड़क और नाला व्यवस्था उपलब्ध कराना जरूरी है, क्योंकि यही स्थान आम लोगों के दैनिक जीवन से सीधे जुड़े होते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे और किसी भी क्षेत्र को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद द्वारा विभिन्न वार्डों में सड़क, नाला, कुआं जीर्णोद्धार, जलनिकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं को लगातार क्रियान्वित किया जा रहा है। आने वाले समय में भी नगर के समग्र विकास के लिए कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी, जिससे खगड़िया शहर को एक स्वच्छ, व्यवस्थित और विकसित नगर के रूप में स्थापित किया जा सके। उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड संख्या–29 की वार्ड पार्षद सुनीता कुमारी, वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजकिशोर चौरसिया, अशोक यादव, शंकर पंडित, अवध पंडित, सियालाल साह, सुनील ठाकुर सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद द्वारा कराए गए इस विकास कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से जिस सड़क की मांग की जा रही थी, वह अब पूरी हो गई है। सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों और सामाजिक जीवन को भी नई गति मिलेगी। नगर परिषद खगड़िया द्वारा लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों को शहर के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के कार्यों से नगर का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं।

- नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड–29 में 20 लाख से अधिक लागत की पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन खगड़िया। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड संख्या–29 अंतर्गत अशोक पेड़ा भंडार गली में नवनिर्मित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। यह सड़क लगभग 20 लाख 62 हजार 900 रुपये की लागत से निर्मित की गई है। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बताया जाता है कि अशोक पेड़ा भंडार गली की सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। बरसात के मौसम में कीचड़, जलजमाव और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को रोजाना दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं। नई पीसीसी सड़क बनने से अब इन समस्याओं से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के दौरान नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें तेजी से धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि शहर के हर वार्ड में सड़क, नाला, जलनिकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं लगातार क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे शहर का आधारभूत ढांचा मजबूत हो रहा है।नगर सभापति ने कहा कि शहर की छोटी गलियों और मोहल्लों में भी बेहतर सड़क और नाला व्यवस्था उपलब्ध कराना जरूरी है, क्योंकि यही स्थान आम लोगों के दैनिक जीवन से सीधे जुड़े होते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे और किसी भी क्षेत्र को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद द्वारा विभिन्न वार्डों में सड़क, नाला, कुआं जीर्णोद्धार, जलनिकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं को लगातार क्रियान्वित किया जा रहा है। आने वाले समय में भी नगर के समग्र विकास के लिए कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी, जिससे खगड़िया शहर को एक स्वच्छ, व्यवस्थित और विकसित नगर के रूप में स्थापित किया जा सके। उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड संख्या–29 की वार्ड पार्षद सुनीता कुमारी, वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजकिशोर चौरसिया, अशोक यादव, शंकर पंडित, अवध पंडित, सियालाल साह, सुनील ठाकुर सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद द्वारा कराए गए इस विकास कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से जिस सड़क की मांग की जा रही थी, वह अब पूरी हो गई है। सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों और सामाजिक जीवन को भी नई गति मिलेगी। नगर परिषद खगड़िया द्वारा लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों को शहर के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के कार्यों से नगर का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं।1
- खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी प्रखंड के गोगरी कुंडी के पास जीएन बांध पर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पशु का चारा लदा हुआ एक ई-रिक्शा संतुलन बिगड़ने के पलट गया इस दुर्घटना में दो किशोरी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि ई-रिक्शा पशु के चारा के साथ जीएन बांध की जर्जर सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण चालक संतुलन खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क किनारे जा गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है।1
- रमजान महिने के पवित्र मौके पर खगड़िया जिला परिवार द्वारा दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में किया गया। जिसमें एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव,एवं खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने आगंतुको का स्वागत करते हुए कहा रमजान के इस पवित्र माह में रोजेदारों के लिए किया गया इफ्तार पार्टी गंगा जमुना तहजीब की एक मिसाल कायम हुई है। इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा और सामाजिक शौहादर को मजबूती मिलती है।उपस्थित सभी समुदाय के लोगों ने एक दुसरे को मुबारक़वाद एवं बधाईया दी। इफ्तार पार्टी में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, कांग्रेस नेता कुमार रंजन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शमा परवीन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव. गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया,फिरोज आलम, मो. रियाज़ सहित काफी संख्या में हिंदू मुस्लिम शामिल रहे.1
- मुंगेर में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई। स्मरणीय सीता गोयनका - श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट का औपचारिक उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में उच्च गुणवत्तापूर्ण और सुलभ नेत्र उपचार सेवाएं प्रदान करना है। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस उद्घाटन समारोह का आयोजन स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर आचार्य प्रणय, परमंडलिय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पनिकर, सिविल सर्जन मुंगेर डॉ. राजू और अरविंद गोयनका सहित गोयनका परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान संस्थान ने घोषणा की है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।संस्थान ने संकल्प लिया है कि कम से कम 50 प्रतिशत मरीजों को नि:शुल्क या अत्यंत रियायती दरों पर सेवाएं दी जाएंगी। संस्थान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति केवल पैसों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे।आने वाले समय में यहाँ मोतियाबिंद के अलावा कॉर्निया, ग्लूकोमा, बाल नेत्र चिकित्सा और रेटिना जैसी विशेषज्ञ सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल की स्थापना 1926 में हुई थी। पूरे एक शताब्दी के अपने अनुभव और सेवा भाव के साथ यह संस्थान अब मुंगेर में भी उसी गुणवत्तापूर्ण 'क्वालिटी आई केयर' को पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह के दौरान बिहार में अंधता की बढ़ती दर (जो राष्ट्रीय औसत से तीन गुना तक है) पर चिंता व्यक्त की गई और इस केंद्र को इसके निवारण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- Post by Kumar Mithun1
- नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से दर्जनों फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर नगर परिषद सभापति कार्यालय पहुंचे। इस दौरान नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फरियादियों ने अपने-अपने वार्डों में सड़क, नाला, नल-जल योजना, जलापूर्ति बाधित होने, पाइपलाइन में पानी के लीकेज तथा प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। सभापति ने निर्देश दिया कि जहां-जहां पानी की लीकेज और स्ट्रीट लाइट की समस्या है, उसे अभिलंब ठीक कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही नगर क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की शिकायत पर सभापति ने जल्द ही सभी वार्डों में फॉगिंग कार्य शुरू कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।1
- गोगरी अनुमंडल परिसर में कुल 1204.63 लीटर देशी एवं विदेशी शराब विनिष्टकिरण किया गया1