logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुंगेर में डायवर्सन की मांग को लेकर मुंगेर मिर्जाचौकी फोर लाइन निर्माण कार्य को करवाया बंद मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान खरिया पिपरा हॉल्ट के पास सड़क डायवर्जन (उतार-चढ़ाव) न दिए जाने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि डायवर्जन के अभाव में क्षेत्र के लगभग 500 गांवों के लोगों को भारी असुविधा होगी। ई मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा मुख्य मार्ग को जाम किया गया। इसी दौरान मुंगेर विधानसभा से बीजेपी विधायक कुमार प्रणय का काफिला गुज़र रहा था। जाम में फंसने के बाद विधायक जी वहाँ पहुंचे मगर जनता के सवालों का जवाब देने के बजाये वहाँ से भागते नज़र आए। जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए और अपनी नाराज़गी ज़ाहिर किया। वही विधायक ने कहा कि "डीपीआर के अनुसार काम आगे बढ़ाया जा रहा है और जैसे ही सरकार के नए निर्देश प्राप्त होंगे, काम में और तेजी आएगा। इधर, ग्रामीणों की शिकायतों और मांग पत्र को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पूरे विषय को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा।मगर ज़ब जनता नाराज़ होने लगी तो विधायक जी भागते नज़र आने लगे। वही सुलतानगंज उत्तरी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य आशा जायसवाल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अखरिया पिपरा हॉल्ट के पास सड़क डायवर्जन की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि इस डायवर्जन के न होने से क्षेत्र के लगभग 500 गांवों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

3 hrs ago
user_Gaurav Kumar Mishra
Gaurav Kumar Mishra
Munger, Bihar•
3 hrs ago

मुंगेर में डायवर्सन की मांग को लेकर मुंगेर मिर्जाचौकी फोर लाइन निर्माण कार्य को करवाया बंद मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान खरिया पिपरा हॉल्ट के पास सड़क डायवर्जन (उतार-चढ़ाव) न दिए जाने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि डायवर्जन के अभाव में क्षेत्र के लगभग 500 गांवों के लोगों को भारी असुविधा होगी। ई मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा मुख्य मार्ग को जाम किया गया। इसी दौरान मुंगेर विधानसभा से बीजेपी विधायक कुमार प्रणय का काफिला गुज़र रहा था। जाम में फंसने के बाद विधायक जी वहाँ पहुंचे मगर जनता के सवालों का जवाब देने के बजाये वहाँ से भागते नज़र आए। जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए और अपनी नाराज़गी ज़ाहिर किया। वही विधायक ने कहा कि "डीपीआर के अनुसार काम आगे बढ़ाया जा रहा है और जैसे ही सरकार के नए निर्देश प्राप्त होंगे, काम में और तेजी आएगा। इधर, ग्रामीणों की शिकायतों और मांग पत्र को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पूरे विषय को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा।मगर ज़ब जनता नाराज़ होने लगी तो विधायक जी भागते नज़र आने लगे। वही सुलतानगंज उत्तरी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य आशा जायसवाल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अखरिया पिपरा हॉल्ट के पास सड़क डायवर्जन की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि इस डायवर्जन के न होने से क्षेत्र के लगभग 500 गांवों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
  • साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा रघुनाथपुर से आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले में एक वारंटी को किया गया गिरफ्तार
    1
    साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा रघुनाथपुर से आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले में एक वारंटी को किया गया गिरफ्तार
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    14 hrs ago
  • टेटिया बंबर। अंचल कार्यालय टेटिया बंबर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी ने की। इस दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद से जुड़े कुल तीन मामले सामने आए। सुनवाई के क्रम में एक मामले का मौके पर ही ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जिससे फरियादी को त्वरित राहत मिली। वहीं शेष दो मामलों में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उन्हें अगली तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जाता है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। इस अवसर पर राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार सहित कई फरियादी एवं अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।
    2
    टेटिया बंबर। अंचल कार्यालय टेटिया बंबर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी ने की। इस दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद से जुड़े कुल तीन मामले सामने आए।
सुनवाई के क्रम में एक मामले का मौके पर ही ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जिससे फरियादी को त्वरित राहत मिली। वहीं शेष दो मामलों में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उन्हें अगली तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जाता है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
इस अवसर पर राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार सहित कई फरियादी एवं अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • बिहार में जहां शराबबंदी कानून है वहीं धरातल से सुख नशा का इस्तेमाल हो रहा है. कॉलेज परिसर में सुख नशा का ज्यादा इस्तेमाल लोग कर रहे हैं.
    2
    बिहार में जहां शराबबंदी कानून है वहीं धरातल से सुख नशा का इस्तेमाल हो रहा है. कॉलेज परिसर में सुख नशा का ज्यादा इस्तेमाल लोग कर रहे हैं.
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • #बेगूसराय : #शाम्हो से #सूर्यगढ़ा सड़क बना जान ले ! वा | दुर्घ ट ना से बचे तो बिमारी से जायेंगे🥵 #Begusarai #News #latestnews #viralreels मोबाइल टीवी न्यूज को फॉलो शेयर करें
    1
    #बेगूसराय : #शाम्हो से #सूर्यगढ़ा सड़क बना जान ले ! वा | दुर्घ ट ना से बचे तो बिमारी से जायेंगे🥵
#Begusarai #News #latestnews #viralreels
मोबाइल टीवी न्यूज को फॉलो शेयर करें
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house शमहो अखा कुरहा, बेगूसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • मुंगेर में मंदिर भी नहीं सुरक्षित: शादीपुर हनुमान मंदिर से चोर मुकुट लेकर फरार मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब मंदिर भी चोरों के निशाने पर आ गए हैं। कुछ दिन पहले गुलजार पोखर इलाके के मंदिर में चोरी की घटना के बाद शनिवार शाम शादीपुर स्थित हनुमान मंदिर से चोर भगवान का मुकुट चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।
    1
    मुंगेर में मंदिर भी नहीं सुरक्षित: शादीपुर हनुमान मंदिर से चोर मुकुट लेकर फरार
मुंगेर, एक प्रतिनिधि। 
मुंगेर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब मंदिर भी चोरों के निशाने पर आ गए हैं। कुछ दिन पहले गुलजार पोखर इलाके के मंदिर में चोरी की घटना के बाद शनिवार शाम शादीपुर स्थित हनुमान मंदिर से चोर भगवान का मुकुट चोरी कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    4 hrs ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर संग्रामपुर से लौट रहे एक बाइक सवार युवक को गंगटा के समीप एक टेंपू ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद टेंपू चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि युवक संग्रामपुर से बाइक से अपने घर ललमटिया धपरी लौट रहा था। इसी दौरान गंगटा और मिल्की के बीच मुख्य मार्ग पर एक टेंपू ने साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना में उसका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया और काफी खून बहने लगा। घायल युवक की पहचान ललमटिया धपरी मोड़ निवासी 35 वर्षीय विजय सोरेन के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे मुंगेर रेफर कर दिया।
    1
    हवेली खड़गपुर 
संग्रामपुर से लौट रहे एक बाइक सवार युवक को गंगटा के समीप एक टेंपू ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद टेंपू चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि युवक संग्रामपुर से बाइक से अपने घर ललमटिया धपरी लौट रहा था। इसी दौरान गंगटा और मिल्की के बीच मुख्य मार्ग पर एक टेंपू ने साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना में उसका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया और काफी खून बहने लगा।
घायल युवक की पहचान ललमटिया धपरी मोड़ निवासी 35 वर्षीय विजय सोरेन के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गए।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे मुंगेर रेफर कर दिया।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.