Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में निकला मार्च, आरक्षित सीटें भरने की मांग उरई,जालौन। ओबीसी/एससी/एसटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। सामाजिक व शैक्षणिक न्याय को मजबूती देने की मांग के साथ प्रदर्शनकारियों ने प्रस्तावित प्रावधानों का समर्थन जताया। रैली अम्बेडकर चौराहा से शुरू होकर नारेबाजी के बीच कलेक्ट्रेट उरई पहुंची, जहां प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।
प्रदीप महतवानी
यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में निकला मार्च, आरक्षित सीटें भरने की मांग उरई,जालौन। ओबीसी/एससी/एसटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। सामाजिक व शैक्षणिक न्याय को मजबूती देने की मांग के साथ प्रदर्शनकारियों ने प्रस्तावित प्रावधानों का समर्थन जताया। रैली अम्बेडकर चौराहा से शुरू होकर नारेबाजी के बीच कलेक्ट्रेट उरई पहुंची, जहां प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उरई,जालौन। ओबीसी/एससी/एसटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। सामाजिक व शैक्षणिक न्याय को मजबूती देने की मांग के साथ प्रदर्शनकारियों ने प्रस्तावित प्रावधानों का समर्थन जताया। रैली अम्बेडकर चौराहा से शुरू होकर नारेबाजी के बीच कलेक्ट्रेट उरई पहुंची, जहां प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।3
- साप्ताहिक बंदी बेअसर: जालौन नगर में खुले बाजार ने उठाए प्रशासन पर सवाल जिला जालौन के नगर जालौन में सोमवार को घोषित साप्ताहिक बंदी के बावजूद बाजार का खुलेआम संचालित होना सीधे-सीधे शासन-प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। जब नियम स्पष्ट हैं और बंदी का दिन पूर्व निर्धारित है, तो उसका पालन कराना संबंधित अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके बावजूद यदि बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला रहे और किसी प्रकार की रोक-टोक न दिखे, तो यह प्रशासनिक उदासीनता अथवा निगरानी तंत्र की शिथिलता को दर्शाता है। साप्ताहिक बंदी का उद्देश्य व्यापारियों एवं कर्मचारियों को विश्राम देना, श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करना तथा बाजार व्यवस्था को संतुलित रखना होता है। यदि नियम केवल कागजों में सीमित रह जाएं और जमीनी स्तर पर उनका पालन न हो, तो यह व्यवस्था की गंभीर कमजोरी मानी जाएगी। आवश्यकता है कि संबंधित विभाग स्थिति का संज्ञान लेकर स्पष्ट करें कि साप्ताहिक बंदी के पालन हेतु क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि शासन-प्रशासन की विश्वसनीयता बनी रहे और नियमों का समान रूप से अनुपालन सुनिश्चित हो सके। ग्रुप रिपोर्ट - शाक्यसंदेश भारत दर्शन नेशनल न्यूज़ छत्रपाल सिंह (आयरन राज) जालौन उत्तर प्रदेश1
- ब्रेकिंग न्यूज़: जालौन में OBC/SC/ST मोर्चा का राष्ट्रपति को पत्र, UGC बिल 2026 का समर्थन कर मांगे पूरी उरई, जालौन। OBC/SC/ST संयुक्त संघर्ष मोर्चा जनपद जालौन ने राष्ट्रपति महोदया को पत्र लिखकर UGC अधिनियम 2026 का पूरा समर्थन जताया है। मोर्चा ने मांग की है कि केंद्र-राज्य विश्वविद्यालयों व डिग्री कालेजों में आरक्षित सीटों की खाली जगहों को खुली परीक्षा से भरा जाए तथा NFS व्यवस्था समाप्त हो। मोर्चा नेताओं रामकृपाल सिंह पाल, कमलेश सागर समेत ने जिलाधिकारी उरई को संबोधित पत्र में सामाजिक-शैक्षणिक न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। इसमें, रामकृपाल सिंह पाल कमलेश सागर भगवती शरण पांचाल अरविंद कुशवाहा देवेश कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे1
- जालौन में देखने को मिला दबंगों का कहर, आधा दर्जन दबंगों ने युवक को लाठी-डंडे और बेल्टों से बेरहमी से पीटा, युवक की बेरहमी से मारपीट कर बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे दबंग, स्थानीय लोगों ने घायल युवक को पहुंचाया सीएचसी, डाक्टरों हालत गंभीर देख हायर सेंटर किया रेफर, युवक के साथ मारपीट करने के बाद मोबाइल छीनने का भी आरोप, पीड़ित भाई ने कोतवाली में दी लिखित तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामचबूतरा का मामला।1
- शिव बारात बड़े धूमधाम से निकल गई1
- जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ महाशिवरात्रि पर सालाबाद से भूरेश्वर धाम तक निकली कांवड़ यात्रा, कन्या भोज के साथ व्रत पूर्ण जालौन। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालाबाद में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धा और आस्था का भव्य दृश्य देखने को मिला। सालाबाद गांव से श्रद्धालुओं ने सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर धाम पर कांवड़ चढ़ाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा मार्ग “बम-बम भोले” के जयघोष से गुंजायमान रहा और वातावरण भक्तिमय हो उठा। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद आज कांवड़ियों द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसके साथ उन्होंने अपना व्रत पूर्ण किया। आयोजन के दौरान गांव में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना रहा। कांवड़ यात्रा में अमित, अभय कुमार, अमित लल्ले राजा, रितिक, कुट्टू, अंशुल, शिवम एवं भूरे सहित कई अन्य शिवभक्त शामिल रहे। ग्रामीणों ने कांवड़ियों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला। हर-हर महादेव!1
- bhadekh diwara1
- जालौन जेल कारागार प्रशासन पर मृतक युवक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाकर, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग!! जिला कारागार के बंदी की हुई थी मौत, परिजनों ने उत्पीड़न और मारपीट के बाद हत्या की जताई आशंका!!....1