Shuru
Apke Nagar Ki App…
bhadekh diwara 285125 bhadekh diwara
Dhruv Nishad
bhadekh diwara 285125 bhadekh diwara
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ महाशिवरात्रि पर सालाबाद से भूरेश्वर धाम तक निकली कांवड़ यात्रा, कन्या भोज के साथ व्रत पूर्ण जालौन। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालाबाद में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धा और आस्था का भव्य दृश्य देखने को मिला। सालाबाद गांव से श्रद्धालुओं ने सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर धाम पर कांवड़ चढ़ाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा मार्ग “बम-बम भोले” के जयघोष से गुंजायमान रहा और वातावरण भक्तिमय हो उठा। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद आज कांवड़ियों द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसके साथ उन्होंने अपना व्रत पूर्ण किया। आयोजन के दौरान गांव में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना रहा। कांवड़ यात्रा में अमित, अभय कुमार, अमित लल्ले राजा, रितिक, कुट्टू, अंशुल, शिवम एवं भूरे सहित कई अन्य शिवभक्त शामिल रहे। ग्रामीणों ने कांवड़ियों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला। हर-हर महादेव!1
- bhadekh diwara1
- जालौन.. प्रधान -11 ने जीता JPL -3 प्रभाकर एकेडमी को 72 रनो से हराया2
- खास खबर है जालौन जिले के ग्राम बंगरा से जहां आज टीचर कैप्सूल अकादमी द्वारा शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी पहुंचे थे देखें खास तस्वीरें3
- ग्राम पंचायत लहचूरा कोरीपुरा में सफाई व्यवस्था चरम पर है यह के लोग बहुत परेशान हो रहे है क्योंकि नली से बदबू आ रही हैं महीनों से सफाई न करना सफाई कर्म चारी हाजरी भरके चला जाता हैं हर महीने पेमेंट आ रही हैं गांव के लोग परेशान हो रहे3
- ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ शिव विवाह संपन्न, भक्तिमय हुआ पूरा नगर जालौन। महाशिवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर नगर जालौन में भगवान शिव की भव्य बारात बड़े ही धूमधाम, उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ निकाली गई। शिव भक्तों की भारी भीड़ के बीच निकली इस दिव्य बारात ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। बारात का शुभारंभ मुरली मनोहर अस्पताल के पास बाजपेई मकान के निकट स्थित शिव मंदिर से हुआ। भगवान शिव की मनमोहक झांकी नंदी पर सवार दिखाई दी, वहीं माता पार्वती एवं शिवगणों की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। डीजे की धुन पर थिरकते शिवभक्त “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। शिव बारात छोटी माता मंदिर, छोटे बिजली घर, तहसील रोड स्थित काली माता मंदिर, कोतवाली रोड, पेट्रोल पंप हनुमान मंदिर, देवनगर चौराहा और कांजी हाउस होते हुए बड़ी माता मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। शिव विवाह के इस पावन दृश्य के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष राजा सिंह सेंगर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, दीपक मित्तल, अभिनव सिंह राजावत, श्याम गुप्ता, धीरज साहू, पुष्पेंद्र यादव, दीपू पुरवार, योगेंद्र राठौर, बालवीर सोनी उरई, सरिता गुप्ता एवं उषा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन जय बाबा अमरनाथ बर्फानी ग्रुप जालौन एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन ने नगर में धार्मिक आस्था, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।1
- साप्ताहिक बंदी बेअसर: जालौन नगर में खुले बाजार ने उठाए प्रशासन पर सवाल जिला जालौन के नगर जालौन में सोमवार को घोषित साप्ताहिक बंदी के बावजूद बाजार का खुलेआम संचालित होना सीधे-सीधे शासन-प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। जब नियम स्पष्ट हैं और बंदी का दिन पूर्व निर्धारित है, तो उसका पालन कराना संबंधित अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके बावजूद यदि बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला रहे और किसी प्रकार की रोक-टोक न दिखे, तो यह प्रशासनिक उदासीनता अथवा निगरानी तंत्र की शिथिलता को दर्शाता है। साप्ताहिक बंदी का उद्देश्य व्यापारियों एवं कर्मचारियों को विश्राम देना, श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करना तथा बाजार व्यवस्था को संतुलित रखना होता है। यदि नियम केवल कागजों में सीमित रह जाएं और जमीनी स्तर पर उनका पालन न हो, तो यह व्यवस्था की गंभीर कमजोरी मानी जाएगी। आवश्यकता है कि संबंधित विभाग स्थिति का संज्ञान लेकर स्पष्ट करें कि साप्ताहिक बंदी के पालन हेतु क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि शासन-प्रशासन की विश्वसनीयता बनी रहे और नियमों का समान रूप से अनुपालन सुनिश्चित हो सके। ग्रुप रिपोर्ट - शाक्यसंदेश भारत दर्शन नेशनल न्यूज़ छत्रपाल सिंह (आयरन राज) जालौन उत्तर प्रदेश1
- जालौन के कोंच नगर में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। मुहल्ला मालवीय नगर स्थित महंत के गेट के पास सड़क किनारे रखे एक ढाले में तेज रफ्तार मारुति सुजुकी कार जा घुसी। इस घटना में ढाला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके पीछे की दीवार भी टूट गई। हादसे के समय ढाले पर बैठे राम मोहन झा बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सीधे ढाले में घुस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।1