logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

on 17 February
user_Monu Rajput
Monu Rajput
बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
on 17 February

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अछल्दा औरैया। थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी सिपाही वीरपाल (40) की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। वीरपाल पुत्र राजकुमार बरेली में सिपाही के पद पर तैनात थे और पिछले तीन वर्षों से पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे थे। गुरुवार सुबह नाश्ता करने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता से कहा कि वह थोड़ा आराम करेंगे और कमरे में लेट गए। कुछ समय बाद जब पत्नी ने उन्हें उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठे। घबराई पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद देर रात उनका शव गांव लाया गया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार से पहले उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। परिजनों के अनुसार वीरपाल वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र—शिवा (16) व छोटू (10)—हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
    2
    अछल्दा औरैया। थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी सिपाही वीरपाल (40) की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। वीरपाल पुत्र राजकुमार बरेली में सिपाही के पद पर तैनात थे और पिछले तीन वर्षों से पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे थे। गुरुवार सुबह नाश्ता करने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता से कहा कि वह थोड़ा आराम करेंगे और कमरे में लेट गए। कुछ समय बाद जब पत्नी ने उन्हें उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठे। घबराई पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद देर रात उनका शव गांव लाया गया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार से पहले उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी।
परिजनों के अनुसार वीरपाल वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र—शिवा (16) व छोटू (10)—हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सिपाही को दी अंतिम विदाई, सपा विधायक रहे मौजूद औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी सिपाही वीरपाल की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वीरपाल पुत्र राजकुमार, उम्र लगभग 40 वर्ष, बरेली में सिपाही के पद पर तैनात थे और पिछले तीन वर्षों से बरेली पुलिस लाइन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया गया कि गुरुवार सुबह नाश्ता करने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता को बताया और कमरे में जाकर आराम करने लगे। कुछ देर बाद जब पत्नी ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो वे नहीं उठे। घबराई पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार देर रात उनका शव उनके पैतृक गांव रूपपुर लाया गया। शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्रीय सपा विधायक प्रदीप यादव ने मौके पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। परिजनों के अनुसार वीरपाल वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे। उनके परिवार में दो पुत्र शिवा (16 वर्ष) और छोटू (10 वर्ष) हैं। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
    1
    पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सिपाही को दी अंतिम विदाई, सपा विधायक रहे मौजूद
औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी सिपाही वीरपाल की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वीरपाल पुत्र राजकुमार, उम्र लगभग 40 वर्ष, बरेली में सिपाही के पद पर तैनात थे और पिछले तीन वर्षों से बरेली पुलिस लाइन में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
बताया गया कि गुरुवार सुबह नाश्ता करने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता को बताया और कमरे में जाकर आराम करने लगे। कुछ देर बाद जब पत्नी ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो वे नहीं उठे। घबराई पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार देर रात उनका शव उनके पैतृक गांव रूपपुर लाया गया। शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्रीय सपा विधायक प्रदीप यादव ने मौके पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। परिजनों के अनुसार वीरपाल वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे। उनके परिवार में दो पुत्र शिवा (16 वर्ष) और छोटू (10 वर्ष) हैं। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इटावा, सैफई क्षेत्र: थाना सैफई के अंतर्गत आने वाले नंदपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छोटा मानवरहित ‘ड्रोन हेलीकॉप्टर’ अचानक आसमान से गिरकर गेहूं के खेत में आ गिरा। अचानक गिरती वस्तु को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना का वीडियो हुआ वायरल घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टेस्ट फ्लाइट के दौरान हुआ हादसा अपर जिलाधिकारी इटावा, अभिनव रंजन श्रीवास्तव के अनुसार, नागरिक उड्डयन विभाग से सैफई हवाई पट्टी के उपयोग की पूर्व अनुमति ली गई थी। इसी के तहत LAT Aerospace कंपनी द्वारा अपने यूएवी (Unmanned Aerial Vehicle) के प्रोटोटाइप की टेस्ट फ्लाइट की जा रही थी। उड़ान के दौरान ड्रोन अचानक नियंत्रण खो बैठा और नंदपुर गांव के पास खेत में गिर गया। ग्रामीणों में डर का माहौल ड्रोन के गिरते ही आसपास के ग्रामीण घबरा गए। हेलीकॉप्टर जैसी आकृति होने के कारण लोगों में भ्रम और डर और बढ़ गया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
    1
    इटावा, सैफई क्षेत्र: थाना सैफई के अंतर्गत आने वाले नंदपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छोटा मानवरहित ‘ड्रोन हेलीकॉप्टर’ अचानक आसमान से गिरकर गेहूं के खेत में आ गिरा। अचानक गिरती वस्तु को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटना का वीडियो हुआ वायरल
घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
टेस्ट फ्लाइट के दौरान हुआ हादसा
अपर जिलाधिकारी इटावा, अभिनव रंजन श्रीवास्तव के अनुसार, नागरिक उड्डयन विभाग से सैफई हवाई पट्टी के उपयोग की पूर्व अनुमति ली गई थी। इसी के तहत LAT Aerospace कंपनी द्वारा अपने यूएवी (Unmanned Aerial Vehicle) के प्रोटोटाइप की टेस्ट फ्लाइट की जा रही थी। उड़ान के दौरान ड्रोन अचानक नियंत्रण खो बैठा और नंदपुर गांव के पास खेत में गिर गया।
ग्रामीणों में डर का माहौल
ड्रोन के गिरते ही आसपास के ग्रामीण घबरा गए। हेलीकॉप्टर जैसी आकृति होने के कारण लोगों में भ्रम और डर और बढ़ गया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by पत्रकार विकास दीक्षित
    1
    Post by पत्रकार विकास दीक्षित
    user_पत्रकार विकास दीक्षित
    पत्रकार विकास दीक्षित
    Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के भौनकपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।नवजात शिशु का शव खेत किनारे मिला,मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, मौके पर ही मौत,फसल काटने गए दंपत्ति ने देखा और पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा पुलिस मामले की जांच में जुटी
    1
    औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के भौनकपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।नवजात शिशु का शव खेत किनारे मिला,मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, मौके पर ही मौत,फसल काटने गए दंपत्ति ने देखा और पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा पुलिस मामले की जांच में जुटी
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा और फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नेता पल्लवी पलवी भी पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस कप्तान से मुलाकात करने पहुंचीं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी बीच शुक्रवार को इस पूरे प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने मामले को और गरमा दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सत्ताधारी दल से जुड़े व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि दबंग किस्म के लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में उनके समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जाएगा। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उदासीन रवैया अपना रही है, जिससे उनमें भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की जाए। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा और फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नेता पल्लवी पलवी भी पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस कप्तान से मुलाकात करने पहुंचीं।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
इसी बीच शुक्रवार को इस पूरे प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने मामले को और गरमा दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सत्ताधारी दल से जुड़े व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि दबंग किस्म के लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में उनके समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जाएगा। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उदासीन रवैया अपना रही है, जिससे उनमें भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की जाए।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • औरैया जनपद में प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह अभियान सदर तहसील के ग्राम राजंदाजपुर में चलाया गया, जहां सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। प्रशासनिक टीम ने थाना औरैया के पुलिस बल की मौजूदगी में खसरा संख्या 325, जो कि तालाब की भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0610 हेक्टेअर है, तथा खसरा संख्या 327, जो बंजर भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0400 हेक्टेअर है, को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया गया। जानकारी के अनुसार सर्वेश नामक व्यक्ति द्वारा इन दोनों भूखंडों पर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा कर लिया गया था। प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की गई। मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी उपस्थित रही, जिसने भूमि की पैमाइश कर कब्जे की पुष्टि की। इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा मुक्त कराई गई इस सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। और जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित रखा जा सके और उनका सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।
    1
    औरैया जनपद में प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह अभियान सदर तहसील के ग्राम राजंदाजपुर में चलाया गया, जहां सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया।
प्रशासनिक टीम ने थाना औरैया के पुलिस बल की मौजूदगी में खसरा संख्या 325, जो कि तालाब की भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0610 हेक्टेअर है, तथा खसरा संख्या 327, जो बंजर भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0400 हेक्टेअर है, को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया गया।
जानकारी के अनुसार सर्वेश नामक व्यक्ति द्वारा इन दोनों भूखंडों पर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा कर लिया गया था। प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की गई। मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी उपस्थित रही, जिसने भूमि की पैमाइश कर कब्जे की पुष्टि की।
इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा मुक्त कराई गई इस सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। और जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित रखा जा सके और उनका सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.