logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Bapulal Ahari
Bapulal Ahari
Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
2 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • महर्षि वाल्मीकि रामधाम कुशलगढ़ में राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संगठन की बैठक एवं आमली ग्यारस पर हवन-यज्ञ व धर्मसभा श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुई। राजस्थान, गुजरात व मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में भगत, मेट, कोटवाल, माताएं-बहनें शामिल हुए। प्रतापगढ़ से पधारे जगदीश पुरी महाराज ने धर्म को सदाचार व सेवा से जोड़ने का संदेश दिया। बांसवाड़ा से आए विवेकानंद महाराज ने प्रेम, करुणा व सम्मान को मानव धर्म का आधार बताते हुए युवाओं से संस्कृति संरक्षण का आह्वान किया। कुशलगढ़ के नरसिंह गिरी महाराज ने संगठन की एकजुटता पर बल दिया। डॉक्टर वजहिग मईडा ने शिक्षा, संस्कार व समाज सेवा को उन्नति का आधार बताया। सभा को कल्लू महाराज, वेस्तारामजी वसुनिया, रामगिरिजी मईडा, कमलगिरीजी महाराज (मध्य प्रदेश), आनंदगिरी महाराज, छगनगिरी महाराज, कैलाशजी मईडा, कृष्णगिरी महाराज सहित अन्य संतों ने भी संबोधित किया। अंत में धर्म रक्षा व समाज की एकता का संकल्प लिया गया।
    1
    महर्षि वाल्मीकि रामधाम कुशलगढ़ में राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संगठन की बैठक एवं आमली ग्यारस पर हवन-यज्ञ व धर्मसभा श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुई। राजस्थान, गुजरात व मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में भगत, मेट, कोटवाल, माताएं-बहनें शामिल हुए।
प्रतापगढ़ से पधारे जगदीश पुरी महाराज ने धर्म को सदाचार व सेवा से जोड़ने का संदेश दिया। बांसवाड़ा से आए विवेकानंद महाराज ने प्रेम, करुणा व सम्मान को मानव धर्म का आधार बताते हुए युवाओं से संस्कृति संरक्षण का आह्वान किया। कुशलगढ़ के नरसिंह गिरी महाराज ने संगठन की एकजुटता पर बल दिया।
डॉक्टर वजहिग मईडा ने शिक्षा, संस्कार व समाज सेवा को उन्नति का आधार बताया। सभा को कल्लू महाराज, वेस्तारामजी वसुनिया, रामगिरिजी मईडा, कमलगिरीजी महाराज (मध्य प्रदेश), आनंदगिरी महाराज, छगनगिरी महाराज, कैलाशजी मईडा, कृष्णगिरी महाराज सहित अन्य संतों ने भी संबोधित किया। अंत में धर्म रक्षा व समाज की एकता का संकल्प लिया गया।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट रही 8 वर्षीय मासूम बालिका की स्कूटी की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद ‘मौताणा’ को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई, हालांकि बाद में परिजनों ने बिना मौताणा राशि लिए अंतिम संस्कार कर दिया। घटना बुधवार दोपहर की है। साकरसी निवासी 8 वर्षीय सरस्वती पुत्री जयंतीलाल कलासुआ, जो राप्रावि चुंडावाड़ा में पहली कक्षा की छात्रा थी, स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सरस्वती को पहले सीएचसी सीमलवाड़ा ले जाया गया, जहां से उसे डूंगरपुर और बाद में उदयपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार सुबह मृतका के परिजन और ग्रामीण स्कूटी मालिक साकरसी निवासी विकास पुत्र धनेश्वर आमलिया के घर पहुंचे और आंगन में शव रखकर ‘मौताणा’ राशि की मांग करने लगे। इस दौरान माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों और जाब्ते ने आक्रोशित लोगों से समझाइश कर शव को स्कूटी मालिक के घर से हटवाया और मृतका के घर पहुंचाया। दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता चली, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। बाद में मृतका के परिजनों ने बिना मौताणा राशि लिए अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। घर से अंतिम संस्कार की रस्में अदा कर शव यात्रा निकाली गई और मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका के पिता जयंतीलाल ने स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 8 साल की मासूम की मौत से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट रही 8 वर्षीय मासूम बालिका की स्कूटी की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद ‘मौताणा’ को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई, हालांकि बाद में परिजनों ने बिना मौताणा राशि लिए अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना बुधवार दोपहर की है। साकरसी निवासी 8 वर्षीय सरस्वती पुत्री जयंतीलाल कलासुआ, जो राप्रावि चुंडावाड़ा में पहली कक्षा की छात्रा थी, स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सरस्वती को पहले सीएचसी सीमलवाड़ा ले जाया गया, जहां से उसे डूंगरपुर और बाद में उदयपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार सुबह मृतका के परिजन और ग्रामीण स्कूटी मालिक साकरसी निवासी विकास पुत्र धनेश्वर आमलिया के घर पहुंचे और आंगन में शव रखकर ‘मौताणा’ राशि की मांग करने लगे। इस दौरान माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।
सूचना मिलते ही धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों और जाब्ते ने आक्रोशित लोगों से समझाइश कर शव को स्कूटी मालिक के घर से हटवाया और मृतका के घर पहुंचाया। दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता चली, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई।
बाद में मृतका के परिजनों ने बिना मौताणा राशि लिए अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। घर से अंतिम संस्कार की रस्में अदा कर शव यात्रा निकाली गई और मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतका के पिता जयंतीलाल ने स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
8 साल की मासूम की मौत से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by VAGAD news24
    1
    Post by VAGAD news24
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • , कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कोई तों मापों पग पग सड़क मुश्किल में है मोहकमपुरा से राजापुरा तक डामरीकरण सड़क जी हां सरकारें आती है चली जाती हें वादे भी होते वादे कितने पुरे कितने अधुरे आज हम राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की मोहकमपुरा पंचायत से मध्यप्रदेश की सिमा से सटे महज 3किलोमिटर डामरीकरण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत वर्षों पुर्व पक्की सड़क बनी थी तब आमजन को लगा की अब थांदला जाना सुलभ होगा मगर सरकारों की गलती कहें या जनप्रतिनिधियों की उदासीनता या अफसरों की घौर लापरवाही के चलते मोहकमपुरा से राजपुरा तक का डामरीकरण पुरी तरह खुर्द बुर्द हो चुका है राजापुरा घाटी,सुंदरीपाडा व मोहकमपुरा रपट पुल भी अब डेमेज होने के कगार पर है पर कोई ध्यान नहीं देते हम आपको बतादे की मात्र 10किलो मीटर दुर पर एट लाईन गुजर रही है वहीं मध्यप्रदेश का थांदला शहर मोहकमपुरा से मात्र 20किलोमीटर वहीं उदेगढ रेलवे स्टेशन भी नजदीक हे इस मार्ग पर 24सो घंटे आवागमन के साधन चलतें है पर खराब रोड की वजह से आवागमन पुरी तरह जोखीम भरा हुआ है जगह-जगह गड्ढे पड़े कभी भी जन हानी होने से इंकार नहीं किया जा सकता है समाजसेवी पाटडी निवासी दीनेश भुरीया ने कहा की सरकार जनप्रतिनिधि व अधिकारी ध्यान नहीं देते अगर पुरी ईमानदारी से ध्यान देते तो दोनों राज्यों को जोड़ने वाली सड़क की काया कल्प हो सक्ती थी मगर सरकार जनप्रतिनिधि व अधिकारी ध्यान नहीं देते देखना यह होगा कि मोहकमपुरा से राजापुरा तक डामरीकरण सड़क सुधरेगी या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा बाईट समाज सेवी दिनेश भुरीया
    4
    , कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
(कोई तों मापों पग पग सड़क मुश्किल में है मोहकमपुरा से राजापुरा तक डामरीकरण सड़क 
जी हां सरकारें आती है चली जाती हें वादे भी होते वादे कितने पुरे कितने अधुरे आज हम राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की मोहकमपुरा पंचायत से मध्यप्रदेश की सिमा से सटे महज 3किलोमिटर डामरीकरण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत वर्षों पुर्व पक्की सड़क बनी थी तब आमजन को लगा की अब थांदला जाना सुलभ होगा मगर सरकारों की गलती कहें या जनप्रतिनिधियों की उदासीनता या अफसरों की घौर लापरवाही के चलते मोहकमपुरा से राजपुरा तक का डामरीकरण पुरी तरह खुर्द बुर्द हो चुका है राजापुरा घाटी,सुंदरीपाडा व मोहकमपुरा रपट पुल भी अब डेमेज होने के कगार पर है पर कोई ध्यान नहीं देते हम आपको बतादे की मात्र 10किलो मीटर दुर पर एट लाईन गुजर रही है वहीं मध्यप्रदेश का थांदला शहर मोहकमपुरा से मात्र 20किलोमीटर वहीं उदेगढ रेलवे स्टेशन भी नजदीक हे इस मार्ग पर 24सो घंटे आवागमन के साधन चलतें है पर खराब रोड की वजह से आवागमन पुरी तरह जोखीम भरा हुआ है जगह-जगह गड्ढे पड़े कभी भी जन हानी होने से इंकार नहीं किया जा सकता है समाजसेवी पाटडी निवासी दीनेश भुरीया ने कहा की सरकार जनप्रतिनिधि व अधिकारी ध्यान नहीं देते अगर पुरी ईमानदारी से ध्यान देते तो दोनों राज्यों को जोड़ने वाली सड़क की काया कल्प हो सक्ती थी मगर सरकार जनप्रतिनिधि व अधिकारी ध्यान नहीं देते देखना यह होगा कि मोहकमपुरा से राजापुरा तक डामरीकरण सड़क सुधरेगी या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा 
बाईट समाज सेवी दिनेश भुरीया
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    Kushalgarh, Banswara•
    10 hrs ago
  • ग्राम पंचायत आड वह दरियाबाद क्षेत्र जिला प्रतापगढ़ समस्त आदिवासी भाइयों को मुख्य संदेश
    2
    ग्राम पंचायत आड वह दरियाबाद क्षेत्र जिला प्रतापगढ़ समस्त आदिवासी भाइयों को मुख्य संदेश
    user_MANOHAR LAL MEENA
    MANOHAR LAL MEENA
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Raj Raj
    1
    Post by Raj Raj
    user_Raj Raj
    Raj Raj
    Voice of people Pratapgarh, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • Post by Bapulal Ahari
    2
    Post by Bapulal Ahari
    user_Bapulal Ahari
    Bapulal Ahari
    Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आगामी त्योहारों व चुनावों को लेकर आनंदपुरी थाना परिसर में थानाधिकारी कपिल पाटीदार की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों, शांति समिति, ग्राम रक्षक दल, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों तथा यूथ सीएलजी सदस्यों की विस्तृत बैठक आयोजित हुई। थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अफवाहों व भड़काऊ संदेशों से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग मचाने, शराब पीकर वाहन चलाने व तेज गति से वाहन दौड़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग देने और त्योहारों व चुनावों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया।
    1
    आगामी त्योहारों व चुनावों को लेकर आनंदपुरी थाना परिसर में थानाधिकारी कपिल पाटीदार की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों, शांति समिति, ग्राम रक्षक दल, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों तथा यूथ सीएलजी सदस्यों की विस्तृत बैठक आयोजित हुई।
थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अफवाहों व भड़काऊ संदेशों से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग मचाने, शराब पीकर वाहन चलाने व तेज गति से वाहन दौड़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया गया।
बैठक में सभी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग देने और त्योहारों व चुनावों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • आदिवासी व दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण यहाँ के छात्र–छात्राओं, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है। महँगी निजी कॉलेज फीस, सुरक्षित परिवहन की कमी और आर्थिक कमजोरियों के चलते कई विद्यार्थी पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हैं। यह स्थिति शिक्षा के अधिकार और समान अवसर के विरुद्ध है। सदन में सरकार से माँग की कि बागीदोरा व आम्बापुरा में शीघ्र राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को अपने ही इलाके में उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके। जनहित की इस लड़ाई को मजबूती से आगे लड़ता रहूँगा। *जय कृष्ण पटेल* *विधायक बागीदौरा* #शिक्षा_का_अधिकार #आदिवासी_क्षेत्र #बांसवाड़ा #बागीदोरा #आम्बापुरा #राजकीय_महाविद्यालय #जनहित प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
    1
    आदिवासी व दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण यहाँ के छात्र–छात्राओं, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है।
महँगी निजी कॉलेज फीस, सुरक्षित परिवहन की कमी और आर्थिक कमजोरियों के चलते कई विद्यार्थी पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हैं।
यह स्थिति शिक्षा के अधिकार और समान अवसर के विरुद्ध है।
सदन में सरकार से माँग की कि
बागीदोरा व आम्बापुरा में शीघ्र राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को अपने ही इलाके में उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके।
जनहित की इस लड़ाई को मजबूती से आगे लड़ता रहूँगा।
*जय कृष्ण पटेल*
*विधायक बागीदौरा*
#शिक्षा_का_अधिकार #आदिवासी_क्षेत्र #बांसवाड़ा #बागीदोरा #आम्बापुरा #राजकीय_महाविद्यालय #जनहित
प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.