प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न औरैया। जनगणना 2027 के अन्तर्गत मकान सूचीकरण और मकानों के गणना के लिए प्रगणकों व परिवेक्षको के प्रशिक्षण के द्वितीय चरण के अंतर्गत द्वितीय दिवस में उन्हें मकान के प्रकार , मकान में प्रयुक्त सामग्री, मकान में उपलब्ध संसाधनों आदि के सूचीकरण का विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया साथ ही उन्हें उदाहरणों के माध्यम से सरल भाषा में जानकारी प्रदान की गयी। प्रथम दिवस के प्रशिक्षण के दौरान उन्हें जनगणना के महत्व, ऐप के प्रयोग, जनगणना के अन्तर्गत मकान से संबंधित प्रश्नावली का बोध कराया गया। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य ने बताया कि द्वितीय चरण के अन्तर्गत दिनांक 20 अप्रैल से 22 अप्रैल के मध्य प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। जिसमें सुदिती ग्लोबल एकेडमी में तहसील औरैया के 238 प्रशिक्षार्थियों में से 06, नगर पंचायत फफूंद के 44 प्रशिक्षणर्थियों में से 02 तथा नगर पालिका परिषद औरैया के 84 प्रशिक्षिणार्थियों में से 05 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार रैपिड ग्लोबल एकेडमी बिधूना में तहसील बिधूना के 438 प्रशिक्षार्थियों में से 02 तथा आरजीएस कालेज बिधूना में नगर पंचायत बिधूना हेतु 45 प्रशिक्षार्थियों में से शून्य अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में तहसील अजीतमल के 189 प्रशिक्षार्थियों में से 02,नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर में 35 में से 01 अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, उप जिलाधिकारी विधूना गरिमा सोनकिया,उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, नायब तहसीलदार विधूना प्रतिभा पाल सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

- *कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चांदी के बिस्कुट और नकदी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार*1
- अटसू थाना क्षेत्र में मंगलवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने नाती का एडमिशन कराकर घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हेलमेट तक टूट गया और गंभीर रूप से घायल किसान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना अटसू क्षेत्र के राऊपुर निवासी महेश कुमार (उम्र लगभग 50 वर्ष) खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह वह अपने नाती नितिन को लेकर नवोदय विद्यालय तैयापुर में प्रवेश दिलाने गए थे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी अबाबर गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महेश कुमार का हेलमेट भी टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई राजेंद्र और सिपाही दिनेश चौधरी ने घायल महेश कुमार और दूसरी बाइक सवार पियूष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महेश के पीछे दूसरी बाइक से उनकी बेटी शिल्पी और दामाद भी आ रहे थे, जो घटना के तुरंत बाद अस्पताल पहुंच गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- *अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण किया* *आग की लपटें उठते ही आसपास के किसानों में मचा हड़कंप* *ग्रामीणों ने तत्काल खुद आग बुझाने का प्रयास किया, फायर ब्रिगेड को दी सूचना* *सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां* *दमकल टीम, पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू* *आग बुझने तक हो चुका था बड़ा नुकसान, कई खेत पूरी तरह जलकर राख* *करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, किसानों को भारी आर्थिक क्षति* *अन्नदाताओं की महीनों की मेहनत कुछ ही देर में हुई बर्बाद* *आग लगने के कारणों का नहीं चला पता, जांच में जुटा प्रशासन*4
- पति के साथ महिला अपने मामा के घर जा रही थी तभी हो गया दर्दनांक हादसा, मां-बेटे की मौत। औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।1
- खबर औरैया से है जहां फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुआ निवासी युवक की संभवता जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए पूरी घटना को लेनदेन के विवाद से जुड़ा बताया है। आपको बतादे की फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ गांव का रहने वाला 28 वर्षीय प्रदीप मीट की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था जिसकी एक दुकान अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर में तथा दूसरी फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जुआ में थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह गांव निवासी मुस्कीम अली से मुर्गा खरीदता था जिसका कुछ पैसा उसके पति पर बकाया था पैसा बकाया होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर नोक झोंक होती रहती थी। पत्नी का आरोप है कि शनिवार दोपहर मुस्कीम अली बल्लापुर स्थित उसके पति की दुकान पर पहुंचा,जहां पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई।अलका के मुताबिक, प्रदीप ने फोन कर उसे बताया था कि उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।सूचना मिलते ही वह बल्लापुर स्थित अपने पति की दुकान पर पहुंची और पति को घायल देख तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने बाद पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ और छह वर्षीय पुत्री नव्या को छोड़ गया है वहीं घटना के बाद से मृतक की पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है,पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुर्गा व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करदी है। बाइट - अलका,मृतक प्रदीप की पत्नी।1
- औरैया। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचना युवक को पड़ा भारी। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस 108 से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। “फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस का1
- राजपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा उतार रहा था। जानकारी के अनुसार बैना गांव निवासी किसान अमित कुमार सोमवार सुबह करीब 9 बजे खेत से भूसा लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव के बाहर एक खाली प्लॉट में पहुंचे थे। वहां प्रेशर ट्रॉली से भूसा पलटते समय पास से गुजर रही झूलती हाई टेंशन लाइन ट्रॉली की चपेट में आ गई। अचानक तार टूटकर ट्रॉली पर गिर पड़ा, जिससे अमित कुमार करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह उन्हें करंट से अलग किया और तत्काल उपचार के लिए राजपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर मनोज सर्राफ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजन उम्मीद में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक की पत्नी रानी देवी, बेटा मोहित और बेटी खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के बाहर खेतों से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के तार काफी समय से झूल रहे थे, जिसकी शिकायत भी की गई थी। घटना की सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।1
- *कानपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमनाथ यात्रा विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी,कानपुर सेंट्रल स्टेशन से भी रवाना हुए श्रद्धालु*1