Shuru
Apke Nagar Ki App…
पितृपक्ष में उमड़ी आस्था, पितरों के निमित्त किया तर्पण 🪔 पितृपक्ष में उमड़ी आस्था, पितरों के निमित्त किया तर्पण सोरों। पितृपक्ष के अवसर पर सोमवार को सोरों की हरि की पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के निमित्त विधि-विधान से तर्पण और श्राद्धकर्म किया। श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मशांति एवं मोक्ष की कामना के साथ जल अर्पित कर धार्मिक अनुष्ठान किए। आचार्य पं. शशिधर द्विवेदी ने बताया कि पितृपक्ष में पितरों का स्मरण, तर्पण, श्राद्ध एवं पिंडदान करने की धार्मिक परंपरा है। सोरों शूकर क्षेत्र में पितृ तर्पण की विशेष धार्मिक मान्यता बताई जाती है। 📍 हरि की पौड़ी, सोरों शूकर क्षेत्र #पितृपक्ष #तर्पण #श्राद्ध #सोरों #हरिकीपौड़ी
Soron Live 24
पितृपक्ष में उमड़ी आस्था, पितरों के निमित्त किया तर्पण 🪔 पितृपक्ष में उमड़ी आस्था, पितरों के निमित्त किया तर्पण सोरों। पितृपक्ष के अवसर पर सोमवार को सोरों की हरि की पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के निमित्त विधि-विधान से तर्पण और श्राद्धकर्म किया। श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मशांति एवं मोक्ष की कामना के साथ जल अर्पित कर धार्मिक अनुष्ठान किए। आचार्य पं. शशिधर द्विवेदी ने बताया कि पितृपक्ष में पितरों का स्मरण, तर्पण, श्राद्ध एवं पिंडदान करने की धार्मिक परंपरा है। सोरों शूकर क्षेत्र में पितृ तर्पण की विशेष धार्मिक मान्यता बताई जाती है। 📍 हरि की पौड़ी, सोरों शूकर क्षेत्र #पितृपक्ष #तर्पण #श्राद्ध #सोरों #हरिकीपौड़ी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पितृपक्ष में उमड़ी आस्था, पितरों के निमित्त किया तर्पण 🪔 पितृपक्ष में उमड़ी आस्था, पितरों के निमित्त किया तर्पण सोरों। पितृपक्ष के अवसर पर सोमवार को सोरों की हरि की पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के निमित्त विधि-विधान से तर्पण और श्राद्धकर्म किया। श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मशांति एवं मोक्ष की कामना के साथ जल अर्पित कर धार्मिक अनुष्ठान किए। आचार्य पं. शशिधर द्विवेदी ने बताया कि पितृपक्ष में पितरों का स्मरण, तर्पण, श्राद्ध एवं पिंडदान करने की धार्मिक परंपरा है। सोरों शूकर क्षेत्र में पितृ तर्पण की विशेष धार्मिक मान्यता बताई जाती है। 📍 हरि की पौड़ी, सोरों शूकर क्षेत्र #पितृपक्ष #तर्पण #श्राद्ध #सोरों #हरिकीपौड़ी1
- जयपुर-रींगस मार्ग पर प्रकृति का खूबसूरत रूप, चारों ओर हरियाली1
- BREAKING NEWS: 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से हाहाकार, मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्शन मोड में प्रशासन, जिलाधिकारी ने दिए फसल क्षति के तत्काल सर्वे के आदेश! लगातार हो रही बारिश से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है, कासगंज के पटियाली क्षेत्र में हजारों बीघा फैसले जलमग्न, *देखिए " इंडिया न्यूज़ " की खास रिपोर्ट* *रिपोर्ट : मो.नबी* *M.99176695 28* BREAKING NEWS: 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से हाहाकार, मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्शन मोड में प्रशासन, जिलाधिकारी ने दिए फसल क्षति के तत्काल सर्वे के आदेश! लगातार हो रही बारिश से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है, कासगंज के पटियाली क्षेत्र में हजारों बीघा फैसले जलमग्न, *देखिए " इंडिया न्यूज़ " की खास रिपोर्ट* *रिपोर्ट : मो.नबी* *M.99176695 28*1
- बाँदा में आमरण अनशन के सातवें दिन जनसमर्थन बढ़ा, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार एवं बदहाली के खिलाफ 15 सूत्रीय जनहित मांगों को लेकर बाँदा अशोक लाट पर चल रहा आमरण अनशन आज सातवें दिन भी जारी रहा। आज धरना स्थल पर पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व लोकसभा सांसद, पूर्व राज्यसभा सांसद, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव चाचा बिसंबर प्रसाद निषाद अपने साथ भाई पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, चाचा राघवेंद्र सिंह उर्फ भूरा भैया एवं समस्त कार्यकर्ताओं के साथ पहुँचे और हमारी 15 सूत्रीय मांगों का समर्थन किया। आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। आपने धरना स्थल पर पहुँच कर हमारा सहयोग किया और हमारा हौसला बढ़ाया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बाँदा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा भाई अतुल मोहन द्विवेदी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता भाई लव सिन्हा, भाई शैलेंद्र वर्मा एवं अन्य साथियों ने भी धरना स्थल पर पहुँच कर हमारा हौसला बढ़ाया। सभी सम्मानित साथियों ने आश्वासन दिया कि हमारी 15 सूत्रीय जनहित मांगों का वे समर्थन करते हैं। जनहित के इस संघर्ष में धरना स्थल पर पहुँच कर समर्थन और सहयोग देने वाले सभी सम्मानित नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाइयों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। जनता के स्वास्थ्य और अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।2
- *प्रेस नोट* *सराहनीय कार्य जनपद एटा।* *एटा - थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को चोरी की गई मूर्तियां तथा बर्तनों सहित किया गिरफ्तार, आरोपी पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं को दे चुका है अंजाम।* *घटना का विवरण –* दिनांक 11.08.2026 को वादी बंटू पुत्र खूबचंद निवासी गोलनगर थाना जलेसर जनपद एटा द्वारा लिखित सूचना दी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी को तोड़कर उसमें से चांदी की मूर्तियां तथा बर्तन तथा आभूषण चोरी कर लिए हैं। जिसके सम्बन्ध में थाना जलेसर पर मु0अ0स0 348/26 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात विरूद्ध पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी -* उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. ने घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकरी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थानास्तर से गठित टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 348/26 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस की घटना का घटना स्थल एवं सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य साक्ष्य संकलन से उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी करने की घटना में संलिप्त 01 शातिर चोर जितेंद्र पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम बहरार थाना सकरौली जनपद एटा को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम इसौली रोड से जलेसर रोड पर कच्चे रास्ते के पास से दिनांक 27.09.2026 को समय 13.15 बजे एक चोरी किये गये मूर्ति तथा बर्तन और 180 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -* 1- जितेंद्र पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम बहरार थाना सकरौली जनपद एटा *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास -* 1- मु0अ0स0273/2020 धारा 60 आबकारी अधि० थाना जलेसर 2- मु0अ0स0 176/2026 धारा 303 (2)/317 बीएनएस थाना जलेसर 3- मु0अ0स0 348/2026 धारा 331(4)/305(अ)/317 (2) बीएनएस थाना जलेसर *बरामदगी का विवरणः –* 1- 01 मूर्ति मां दूर्गा पीली धातु 2- 01 मूर्ति रामदरबार पीली धातु 3- 01 मूर्ति शिवजी पीली धातु 4- थाली सफेद धातु 5- 02 कटोरी सफेद धातु 6- 01 गिलास सफेद धातू 7- 180 रूपये नगद *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1- प्र0नि0 श्री अखिलेश कुमार दीक्षित मय टीम 2- उ0नि0 श्री रविराज 3- का0 नईम सैफी 4- का0 पंकज1
- अलीगढ अतरौली मे एक विशाल PDA महापंचायत का भव्य आयोजन हुआ किया गया। महापंचायत गगन लोधी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।दिग्गज नेताओं ने की शिरकतइस महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी बिजेंद्र सिंह राहुल कुमार लोधी हरीश लोधी और उपस्थित रहे। उनके साथ गिरीश यादव भूरा पंडित डॉ डी आर यादव पिंकी यादव शालिनी लोधी बबलू होलकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मंच पर मौजूद सभी अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।सफल संचालन कर रहे सौरव शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे सहित समाजवादी पार्टी के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।सभा में नेताओं ने जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और आने वाले समय के लिए पार्टी की प्राथमिकताओं को सामने रखा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संकल्प लिया।1
- सावधान! सोशल मीडिया पर वायरल 'पेन बम' का दावा पूरी तरह फर्जी, अफवाहों पर न दें ध्यान पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो और संदेश तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि बाजार में 'पेन बम' (विस्फोटक पेन) आए हैं, जिन्हें खोलने पर धमाका होता है और लोग घायल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस मैसेज को पुलिस के नाम से फैलाकर लोगों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है।जांच में सामने आई असलियत:फैक्ट चेक और पुलिस जांच में यह दावा पूरी तरह से झूठा और भ्रामक पाया गया है।यह सिर्फ साधारण पेन है: वीडियो में दिख रहे पेन असल में मिलिट्री-थीम वाले फैंसी इंक पेन (Novelty Pens) हैं, जो ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर खिलौने या गिफ्ट के रूप में मिलते हैं। इनमें कोई विस्फोटक नहीं होता।पुलिस ने किया खंडन: देश के कई राज्यों की पुलिस और साइबर सेल ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर साफ किया है कि ऐसी किसी भी पेन बम ब्लास्ट की घटना नहीं हुई है। पुलिस द्वारा ऐसा कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।घायलों की तस्वीरें पुरानी: संदेश के साथ दिखाई जा रही घायलों की तस्वीरें पुरानी और बाहरी देशों की अन्य दुर्घटनाओं की हैं, जिन्हें गलत संदर्भ में जोड़ा गया है।जनता से अपील:यह खबर केवल समाज में डर और दहशत फैलाने के उद्देश्य से वायरल की जा रही है। 'शुरू न्यूज़' अपने सभी दर्शकों से अपील करता है कि इस तरह के भ्रामक मैसेज और वीडियो पर बिल्कुल विश्वास न करें और इसे आगे किसी भी ग्रुप में फॉरवर्ड न करें। अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।1
- कासगंज के इकौना में तड़के भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबा सामान1