logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजीपुर में भीम आर्मी की आवश्यक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा गाजीपुर। जिला मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर उद्यान केंद्र में बुधवार को भीम आर्मी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता श्री रामसकल दादा जी ने की, जबकि संचालन श्री विनोद जी द्वारा किया गया। बैठक का आयोजन एवं मार्गदर्शन भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुमार गौतम की देखरेख में हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हरेंद्र कुमार, सदस्य भीम आर्मी प्रदेश कार्यकारिणी, उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के विभिन्न पदाधिकारी और संगठन के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती समाज की मजबूती से जुड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान “एकता, संघर्ष और संगठन ही हमारी ताकत है” के संदेश के साथ सामाजिक एकजुटता एवं संगठनात्मक सक्रियता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। भीम आर्मी जिला सह-संयोजक जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

2 hrs ago
user_Jitendra
Jitendra
Local News Reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
ba56559f-c34f-4625-9e99-07cba3b1070a

गाजीपुर में भीम आर्मी की आवश्यक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा गाजीपुर। जिला मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर उद्यान केंद्र में बुधवार को भीम आर्मी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और

148df86a-10c6-458b-a60d-5ec1a8fd28b1

अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता श्री रामसकल दादा जी ने की, जबकि संचालन श्री विनोद जी द्वारा किया गया। बैठक का आयोजन एवं मार्गदर्शन भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुमार गौतम की देखरेख में हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हरेंद्र कुमार, सदस्य भीम आर्मी प्रदेश कार्यकारिणी, उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के

09181010-2606-4cfb-bbd2-ee981a5bff3a

विभिन्न पदाधिकारी और संगठन के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती समाज की मजबूती से जुड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान “एकता, संघर्ष और संगठन ही हमारी ताकत है” के संदेश के साथ सामाजिक एकजुटता एवं संगठनात्मक सक्रियता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। भीम आर्मी जिला सह-संयोजक जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता। गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता गाजीपुर के पीजी कॉलेज परिसर में एनसीसी नेवल विंग की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें जिले के अलग-अलग महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, बीएचयू वाराणसी के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर निखिल वैश की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए क्षमता परखी गई। इसमें ऊंचाई, वजन, छाती का माप और दौड़ जैसे शारीरिक परीक्षण भी शामिल रहे। पीजी कॉलेज के एएनओ एस/लेफ्टिनेंट प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार कराई गई। चयनित कैडेट्स को आगे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नौसेना से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने का मौका मिलेगा। योग्य अभ्यर्थियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। एनसीसी के जरिए युवाओं को देश सेवा, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के लिए तैयार किया जाएगा।
    3
    गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता।

गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता
गाजीपुर के पीजी कॉलेज परिसर में एनसीसी नेवल विंग की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें जिले के अलग-अलग महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, बीएचयू वाराणसी के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर निखिल वैश की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए क्षमता परखी गई।
इसमें ऊंचाई, वजन, छाती का माप और दौड़ जैसे शारीरिक परीक्षण भी शामिल रहे। पीजी कॉलेज के एएनओ एस/लेफ्टिनेंट प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार कराई गई।
चयनित कैडेट्स को आगे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नौसेना से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
योग्य अभ्यर्थियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। एनसीसी के जरिए युवाओं को देश सेवा, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के लिए तैयार किया जाएगा।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आंधी-बारिश में गरीब परिवार का आशियाना उजड़ा, दंपती घायल दुल्लहपुर, गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मड़रिया गांव में मंगलवार को तेज आंधी और बारिश ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं के कारण करकट का छप्पर अचानक उड़कर गिर गया, जिसके नीचे दबने से दंपती घायल हो गए। गांव निवासी योगेश चौहान पुत्र केदार चौहान अपनी पत्नी सुमन चौहान और छोटे-छोटे बच्चों के साथ करकट के छप्पर में रहकर किसी तरह जीवन-यापन कर रहे थे। मंगलवार को अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान उनका छप्पर तेज हवा का झोंका सहन नहीं कर सका और भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय योगेश चौहान और उनकी पत्नी सुमन चौहान छप्पर के नीचे मौजूद थे। दोनों उसके मलबे में दब गए।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों को चोटें आईं, जिसके बाद उनका उपचार कराया गया।छप्पर गिरने से परिवार का आशियाना पूरी तरह उजड़ गया है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के सामने अब सुरक्षित ठिकाने की समस्या खड़ी हो गई है। छोटे-छोटे बच्चों के साथ परिवार को खुले आसमान के नीचे रहने की चिंता सता रही है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने की आशंका है।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता, आवासीय सुविधा और तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। साथ ही समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से भी परिवार की मदद करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें रहने के लिए सुरक्षित छत मिल सके।
    4
    आंधी-बारिश में गरीब परिवार का आशियाना उजड़ा, दंपती घायल




दुल्लहपुर, गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मड़रिया गांव में मंगलवार को तेज आंधी और बारिश ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं के कारण करकट का छप्पर अचानक उड़कर गिर गया, जिसके नीचे दबने से दंपती घायल हो गए।
गांव निवासी योगेश चौहान पुत्र केदार चौहान अपनी पत्नी सुमन चौहान और छोटे-छोटे बच्चों के साथ करकट के छप्पर में रहकर किसी तरह जीवन-यापन कर रहे थे। मंगलवार को अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान उनका छप्पर तेज हवा का झोंका सहन नहीं कर सका और भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय योगेश चौहान और उनकी पत्नी सुमन चौहान छप्पर के नीचे मौजूद थे। दोनों उसके मलबे में दब गए।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों को चोटें आईं, जिसके बाद उनका उपचार कराया गया।छप्पर गिरने से परिवार का आशियाना पूरी तरह उजड़ गया है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के सामने अब सुरक्षित ठिकाने की समस्या खड़ी हो गई है। छोटे-छोटे बच्चों के साथ परिवार को खुले आसमान के नीचे रहने की चिंता सता रही है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने की आशंका है।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता, आवासीय सुविधा और तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। साथ ही समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से भी परिवार की मदद करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें रहने के लिए सुरक्षित छत मिल सके।
    user_पन्ना लाल
    पन्ना लाल
    Voice of people जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
    2
    बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर  नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया।
जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-25.08.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ... बढ़ुआ गोदाम स्थित फोर लेन पर गाड़ी संख्या DL 1M-D 0210 रोककर निरीक्षण किया गया, वाहन में विक्रय हेतु भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है l जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी l खाद्य सचलदल अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य-ll, सुश्री मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार राना, श्री विजय प्रकाश, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी व श्री ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे। मंजूषा सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य) ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद मऊ
    4
    सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा  एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी 
आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-25.08.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा  एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ...
बढ़ुआ गोदाम स्थित फोर लेन पर गाड़ी संख्या DL 1M-D 0210 रोककर निरीक्षण किया गया, वाहन में विक्रय हेतु भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है l जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत  नियमनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी l 
खाद्य सचलदल अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य-ll, सुश्री मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार राना, श्री विजय प्रकाश, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी व श्री ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे।
मंजूषा सिंह
सहायक आयुक्त (खाद्य) ll 
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद मऊ
    user_Vinay Kumar Journalist
    Vinay Kumar Journalist
    Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • एक साल बाद भी जिले की सबसे बड़ी गौशाला में नहीं पहुंची एक भी गाय, 1.63 करोड़ का भवन बदहाल धानापुर। एक करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से तैयार जिले की सबसे बड़ी गौशाला एक साल बाद भी पशुओं के इंतजार में है। निर्माण पूरा होने के बावजूद अब तक यहां एक भी गाय नहीं पहुंची है। वहीं, परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं से निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं। करीब पांच बीघे में बने गौशाला परिसर में भूसा गोदाम और पशुओं के चारा खाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन पर्याप्त बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण परिसर में कुत्तों समेत अन्य आवारा और जंगली जानवर घूमते रहते हैं। गौशाला को तार से घेरा गया है, जो कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है। ऐसे में पशुओं को यहां रखने पर उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। बारिश के बाद परिसर में जल निकासी की समस्या भी सामने आ रही है। जगह-जगह पानी जमा होने से परिसर में कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण मोहन यादव, निरहू यादव, सोहन और सर्जन ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्माण में कम गुणवत्ता वाली ईंटों का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते कई स्थानों पर निर्माण क्षतिग्रस्त होने लगा है। ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले गौशाला का निर्माण पूरा हो गया था, लेकिन पशुओं को रखने के लिए अभी तक जरूरी व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो सकी हैं। बाउंड्रीवाल समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के बाद ही पशुओं को सुरक्षित रखा जा सकेगा। स्थानीय लोगों ने गौशाला की स्थिति की जांच कराने, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और मजबूत बाउंड्रीवाल बनवाने की मांग की है। मुख्य जिला पशु चिकित्साधिकारी योगेश कुशवाहा ने बताया कि गौशाला में व्यवस्थाओं की जांच कराई जाएगी। आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कराने के बाद जल्द ही वहां पशुओं को रखा जाएगा।
    1
    एक साल बाद भी जिले की सबसे बड़ी गौशाला में नहीं पहुंची एक भी गाय, 1.63 करोड़ का भवन बदहाल
धानापुर। एक करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से तैयार जिले की सबसे बड़ी गौशाला एक साल बाद भी पशुओं के इंतजार में है। निर्माण पूरा होने के बावजूद अब तक यहां एक भी गाय नहीं पहुंची है। वहीं, परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं से निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।
करीब पांच बीघे में बने गौशाला परिसर में भूसा गोदाम और पशुओं के चारा खाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन पर्याप्त बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण परिसर में कुत्तों समेत अन्य आवारा और जंगली जानवर घूमते रहते हैं। गौशाला को तार से घेरा गया है, जो कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है। ऐसे में पशुओं को यहां रखने पर उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
बारिश के बाद परिसर में जल निकासी की समस्या भी सामने आ रही है। जगह-जगह पानी जमा होने से परिसर में कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण मोहन यादव, निरहू यादव, सोहन और सर्जन ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्माण में कम गुणवत्ता वाली ईंटों का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते कई स्थानों पर निर्माण क्षतिग्रस्त होने लगा है।
ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले गौशाला का निर्माण पूरा हो गया था, लेकिन पशुओं को रखने के लिए अभी तक जरूरी व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो सकी हैं। बाउंड्रीवाल समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के बाद ही पशुओं को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
स्थानीय लोगों ने गौशाला की स्थिति की जांच कराने, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और मजबूत बाउंड्रीवाल बनवाने की मांग की है।
मुख्य जिला पशु चिकित्साधिकारी योगेश कुशवाहा ने बताया कि गौशाला में व्यवस्थाओं की जांच कराई जाएगी। आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कराने के बाद जल्द ही वहां पशुओं को रखा जाएगा।
    user_ABUL KAISH
    ABUL KAISH
    Advertising Photographer सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चंदौली में 2027 चुनाव चारों विधानसभा जीतेगी बसपा जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान
    1
    चंदौली में 2027 चुनाव चारों विधानसभा जीतेगी बसपा  जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • चीनी किल्लत को लेकर चल रही प्रदेश भर में खबर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पलटवार चीनी की क्राइसिस की चर्चा की चल रही है, लेकिन यूपी में चीनी की कमी नहीं.. यूपी की एक महीने की कुल खपत है 4 लाख टन चीनी,एक महीने की खपत है, हमारे पास मौजूद है 28 लाख टन, आप अनुमान करिए 7 महीने की चीनी हमारे पास मौजूद है और हम 15 अक्टूबर से फिर चीनी मिल चालू करेंगे, तो 90 लाख टन यानी 900 लाख क्विंटल चीनी का फिर से प्रोडक्शन अपनी चीनी मिलों के माध्यम से कर देंगे, यानी इतने बड़े पैमाने पर सामर्थ्य यूपी के पास है। यूपी की 25 करोड़ जनता का ही नहीं, भारत की 140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य यूपी रखता है और उसके लिए तकनीकी सहायक में आपकी एक बड़ी भूमिका हो सकती है।
    1
    चीनी किल्लत को लेकर चल रही प्रदेश भर में खबर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पलटवार
चीनी की क्राइसिस की चर्चा की चल रही है, लेकिन यूपी में चीनी की कमी नहीं..
यूपी की एक महीने की कुल खपत है 4 लाख टन चीनी,एक महीने की खपत है, हमारे पास मौजूद है 28 लाख टन, आप अनुमान करिए 7 महीने की चीनी हमारे पास मौजूद है और हम 15 अक्टूबर से फिर चीनी मिल चालू करेंगे, तो 90 लाख टन यानी 900 लाख क्विंटल चीनी का फिर से प्रोडक्शन अपनी चीनी मिलों के माध्यम से कर देंगे, यानी इतने बड़े पैमाने पर सामर्थ्य यूपी के पास है। 
यूपी की 25 करोड़ जनता का ही नहीं, भारत की 140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य यूपी रखता है और उसके लिए तकनीकी सहायक में आपकी एक बड़ी भूमिका हो सकती है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 🚨 दिल दहला देने वाली घटना: एक साथ उठे 3 जनाजे, रो पड़ा पूरा गांव! कुएं की जहरीली गैस ने छीनी तीन युवकों की जिंदगी 😭 उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है! शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन युवकों—अखिरूज्जमा (27 वर्ष), तौकीर और वारिस—की अकाल मौत हो गई। रविवार को जैसे ही गांव में एक साथ तीन युवाओं के जनाजे उठे, पूरा गांव दहाड़ मारकर रो पड़ा। इस अप्रत्याशित हादसे ने तीन हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां पूरी तरह उजाड़ दी हैं और हर आंख नम हो गई है।
    1
    🚨 दिल दहला देने वाली घटना: एक साथ उठे 3 जनाजे, रो पड़ा पूरा गांव! कुएं की जहरीली गैस ने छीनी तीन युवकों की जिंदगी 😭
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है! शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन युवकों—अखिरूज्जमा (27 वर्ष), तौकीर और वारिस—की अकाल मौत हो गई।
रविवार को जैसे ही गांव में एक साथ तीन युवाओं के जनाजे उठे, पूरा गांव दहाड़ मारकर रो पड़ा। इस अप्रत्याशित हादसे ने तीन हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां पूरी तरह उजाड़ दी हैं और हर आंख नम हो गई है।
    user_दीवान इमरान अहमद
    दीवान इमरान अहमद
    Court reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.