Shuru
Apke Nagar Ki App…
786 .apna..bakshishka..shama..jamakren..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
MD ANISH KURAISHI
786 .apna..bakshishka..shama..jamakren..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के करियापुर गांव के पास सोमवार दोपहर करीब 2 बजे खेतों में निकली विद्युत लाइन से उठी चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई। इस आगजनी में सरोजनी देवी, उदयराज, श्रीराम सिंह, जगराम सिंह, फूल सिंह, नंदकिशोर, विनोद कुमार, राम जानकी, महाराज सिंह, यदुनाथ सिंह, निर्मल सिंह, अयोध्या प्रसाद, अशोक कुमार, देवेंद्र कुमार, अवधेश कुमार और रामबाबू की गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी फसल जल चुकी थी। सूचना पर लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू किया। फिलहाल इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।1
- थाना एएचटी , श्रम विभाग एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम द्वारा थाना रनियां क्षेत्र में स्थित श्याम उद्योग डिस्पोजल फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री परिसर में दो बाल श्रमिकों से कार्य कराया जाना पाया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों बाल श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया । तत्पश्चात दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर संबंधित फैक्ट्री के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।1
- इलाज कराकर घर लौट रही किशोरी की सड़क पर थ्रेसर की चपेट में दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार कानपुर देहात: एक ओर जहां परिवार इलाज के बाद अपनी बेटी को घर ले आकर खुश था, वहीं कुछ ही देर में एक भयानक हादसे ने सब कुछ छीन लिया। कानपुर देहात में इलाज कराकर लौट रही एक किशोरी की थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी के अनुसार, किशोरी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल गई हुई थी। इलाज पूरा होने के बाद परिवार उसे घर ले जा रहा था। रास्ते में अचानक थ्रेसर मशीन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली या मशीन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गई। मौके पर ही उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक तरफ बेटी के स्वस्थ होकर लौटने की खुशी थी, तो दूसरी तरफ यह अचानक हादसा पूरे परिवार को सदमे में डाल गया। गांव में मातम का माहौल छा गया है। पुलिस ने मामले की तुरंत संज्ञान लिया और थ्रेसर चालक को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रशासन से अपील: ग्रामीण क्षेत्रों में थ्रेसर जैसी भारी मशीनों का संचालन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर सड़कों पर मशीनें ले जाते समय स्पीड कम रखें और साइड में पर्याप्त जगह छोड़ें, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसे रोके जा सकें। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि छोटी-छोटी लापरवाही कितनी बड़ी कीमत वसूल सकती है।1
- कानपुर देहात में खुलेआम बिक रही अवैध देशी शराब जनरल स्टोर में बेची जा रही है शराब सुबह से बिकनी लगती है शराब वीडियो X पर हुआ वायरल जांच के मिले निर्देश अमराहट थाना क्षेत्र के महटोली का मामला1
- Post by Ajay Awasthi2
- घाटमपुर कस्बे के जैतीपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जैतीपुर गांव के निवासी अरुण (18) पुत्र रामदास और रेवना गांव के अंकित (18) पुत्र धर्मेंद्र (जो अरुण के मामा का लड़का है) बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे। जैतीपुर रोड के पास उनकी बाइक की लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।1
- थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी दिनेश गौतम द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र अकबरपुर में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया गया और लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या 112 आपातकालीन सेवा पर दें।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र में बीते शनिवार को हुई भीषण ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस प्राकृतिक आपदा से गेहूं की खड़ी और कटी हुई फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दर्जनों गांवों के किसान तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित मुआवजे की मांग की। किसानों ने क्षेत्रीय लेखपालों की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना स्थलीय निरीक्षण किए ही दफ्तर में बैठकर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। किसानों का आरोप है कि रिपोर्ट में मात्र 20 प्रतिशत नुकसान दर्शाया गया है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे कहीं अधिक गंभीर है। उनके अनुसार कई खेतों में 90 से 100 प्रतिशत तक फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ओलावृष्टि के कारण गेहूं की बालियां झड़ गई हैं, जिससे प्रति बीघा केवल एक या दो कुंतल उत्पादन की ही उम्मीद बची है। साथ ही पशुओं के लिए चारा और भूसा मिलने की संभावना भी लगभग खत्म हो गई है। किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद उपजिलाधिकारी प्रदुमन कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार की निगरानी में लेखपालों की टीम दोबारा मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करेगी। उन्होंने कहा कि सही आंकलन के आधार पर नई रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी, ताकि किसानों को उचित राहत मिल सके।1
- घाटमपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कोरिया में सोमवार को 12:30 बजे दोपहर को 11000 बोल्टेज की बिजली के तारों से निकली चिंगारी से 70 बीघा फसल जल कर राख हो गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।1