Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज की ताजा खबर न्यूज ऑफ कुशीनगर पर पटहेरवा थाना में एन एच आई की लापरवाही के चलते एक कार गड्ढे में गिरी आज की ताजा खबर न्यूज ऑफ कुशीनगर पर पटहेरवा थाना में एन एच आई की लापरवाही के चलते एक कार गड्ढे में गिरी चालक को हल्की चोट आई है। एन एच आई द्वारा न कोई संकेतित बोर्ड या कोई सूचना नहीं लगा है।जब की कोई भी गढ्ढा खोदने पर वहां पर एक संकेतित बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है।ये एन एच आई की घोर लापरवाही हुई है जिससे ये घटना हुई है। #news #breakingnews #latestnews #hindinews #newsupdate #todaynews #livenews
News of Kushinagar
आज की ताजा खबर न्यूज ऑफ कुशीनगर पर पटहेरवा थाना में एन एच आई की लापरवाही के चलते एक कार गड्ढे में गिरी आज की ताजा खबर न्यूज ऑफ कुशीनगर पर पटहेरवा थाना में एन एच आई की लापरवाही के चलते एक कार गड्ढे में गिरी चालक को हल्की चोट आई है। एन एच आई द्वारा न कोई संकेतित बोर्ड या कोई सूचना नहीं लगा है।जब की कोई भी गढ्ढा खोदने पर वहां पर एक संकेतित बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है।ये एन एच आई की घोर लापरवाही हुई है जिससे ये घटना हुई है। #news #breakingnews #latestnews #hindinews #newsupdate #todaynews #livenews
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित बलिराम भवन में रविवार को बिहार राज्य विद्यालय रसोईया यूनियन (एटक) की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में रसोइया बहनों ने हिस्सा लिया। बैठक में रसोइयों की समस्याओं, अधिकारों और भविष्य की रणनीति को लेकर गंभीर चर्चा की गई। बैठक के दौरान रसोईया संघ की सक्रिय सदस्य गोदावरी देवी ने सरकार के सामने जोरदार तरीके से अपनी मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि राज्यभर की रसोइया बहनों को अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस अधिकार चाहिए। उन्होंने मांग की कि सभी रसोइयों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए, साथ ही 12 माह का नियमित वेतन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सेवा समाप्ति के बाद पेंशन व्यवस्था लागू करने की भी मांग उठाई गई, ताकि रसोइयों का भविष्य सुरक्षित हो सके। गोदावरी देवी ने महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है। ऐसे में रसोइयों के लिए कम से कम 18 हजार रुपये मासिक मानदेय तय किया जाना चाहिए, जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। बैठक में मौजूद रसोइया बहनों ने एक स्वर में कहा कि वे वर्षों से बच्चों के लिए भोजन बनाकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं, लेकिन बदले में उन्हें न तो पर्याप्त वेतन मिल रहा है और न ही सामाजिक सुरक्षा। अब वे अपने हक के लिए पीछे हटने वाली नहीं हैं। संघ की ओर से सरकार को साफ चेतावनी दी गई कि अगर उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो राज्यभर की रसोइया सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेंगी और अपनी आवाज बुलंद करेंगी। इस बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब रसोइया बहनें अपने अधिकारों के लिए पूरी तरह संगठित हो चुकी हैं और आने वाले समय में यह मुद्दा बड़ा जनआंदोलन का रूप ले सकता है।1
- कुशीनगर में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी को छुड़ाने की जिद में जियो टॉवर पर चढ़ी युवती। कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही टैक्सी स्टैंड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती जियो के टॉवर पर चढ़ गई। युवती के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी टुनटुन को उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसी बात से आक्रोशित होकर युवती टॉवर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी को रिहा कराने की जिद पर अड़ गई। वह लगातार नीचे खड़े लोगों और पुलिस से अपने प्रेमी को छोड़ने की मांग करती रही।1
- नौतन / हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड के सनकहिया माई स्थान के प्रांगण में रविवार को आस्था सेवा समिति शिवराजपुर के बैनर तले सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जहां रामेश्वर पाठक और शम्भू मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार व आगंतुक अतिथियों के आशीर्वाद से सामूहिक विवाह समारोह को संपन्न कराया गया। समारोह का उद्घाटन पायनियर कोचिंग के संस्थापक सह पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अमीत गिरी ने फिता काटकर किया।खुले मंच से बुलेट संग हेवंती, मिथलेश संग रौशनी, अरूण संग प्रतिमा ने दांपत्य जीवन के प्रणय सूत्र में बंध एक दूजे के हो गए। सामूहिक विवाह को संपन्न कराने में आस्था सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश कुमार कोषाध्यक्ष मनु पाण्डेय लालाबाबू साह, जितेन्द्र साह, छोटू दूबे, मोहन सिंह, श्रीवास्तव राम, राकेश कुमार सोनी, बृजकिशोर चौरसिया सहयोग सराहनीय रहा।संस्था के अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि विगत नव वर्षों में उनकी संस्था गरीब कन्याओं की शादी कराने के लिए ढृढ संकल्पित है। अभी तक संस्था के द्वारा 51 गरीब कन्याओं की शादी कराई जा चुकी है। प्रत्येक वर वधू के सुखमय जीवन के लिए संस्था के द्वारा पलंग, कुर्सी, टेबल, अभूषण, कपड़ा ,बर्तन सहित अन्य समाग्री उपहार एवं बरातियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की जाती है।सामुहिक विवाह समारोह को सफल बनाने में अनिल सिंह निप्पू श्रीवास्तव, उपेंद्र सिंह, रमेश कुमार, लाल बाबु मिश्रा, डा रवि राज दूबे, अमित द्विवेदी, मनोज गिरी का भरपूर सहयोग रहा है ।1
- - पडरौना नगर में बन रहे नए बस स्टेशन के सुस्त कार्य पर आरपीएन सिंह सख्त - 15 जून तक निर्माण पूरा करने का दिया अल्टीमेटम - औचक निरीक्षण में अधूरे कार्य प्रगति पर जताई नाराजगी - गुणवत्ता से समझौता न करने की चेतावनी - यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध - पहली मंजिल पर बनेगी डॉरमेट्री सुविधा - जाम से निजात दिलाएगा नया बस स्टेशन - अधिकारियों को सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश1
- आज दिनाँक 13 अप्रैल 2026 को 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आज अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वाधान में एक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। यह जुलूस गोस्वामी तुलसीदास इंटरमीडिएट कॉलेज से प्रारंभ होकर अम्बेडकर पार्क तक निकाला गया, जिसमें सैकड़ों शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्राथमिक शिक्षक संघ, कुशीनगर के जिला मंत्री धर्म प्रकाश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपना न्यायसंगत नहीं है और यह शिक्षकों के साथ अन्याय है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में शिक्षकों की एकजुटता पर बल दिया तथा सरकार से इस विषय पर पुनर्विचार करने की मांग की। इस अवसर पर अटेवा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने भी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करता रहेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धीरज राय, करुणाकर मिश्र, विजय पासवान, यूटा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुशवाहा, सुनील पाल, अखिलेश मिश्र, अखिलेश यादव, विजय कुशवाहा, राजीव यादव सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।4
- कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी से हड़कंप, ग्राम प्रधान के घर से करीब 12 लाख के जेवर और नकदी चोरी,पुलिस जांच में जुटी।1
- इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुर्गेश राय जी, श्रीमती सुनीता शाही जी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अजय राय जी, डॉ. डी. एन. कुशवाहा जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री पशुपतिनाथ जायसवाल जी, श्री कन्हैया शर्मा जी, श्री रामबृक्ष गिरी जी, सांसद प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र कुशवाहा जी, मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह जी, श्री सुरेंद्र सिंह जी, पूर्व मंडल अध्यक्षगण, महिला मोर्चा की सम्मानित पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की एकजुटता से निश्चित ही आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय प्राप्त होगी।1
- *शटर में फंसी चोर की गर्दन, योग मुद्रा" में लटक कर बिताई रात.* गाजियाबाद के वैशाली (UP) में एक चोर रात के अंधेरे में क्लीनिक का शटर फैला कर अंदर घुसने चला था। शटर थोड़ा फैला, चोर पहले मुर्गी घुसाई। शटर और दीवार के बीच चोर की गर्दन ऐसी फंसी कि पूरी रात उसे “योग मुद्रा” में लटककर बितानी पड़ी। सुबह क्लीनिक वाले पहुंचे तो नज़ारा देख दंग रह गए।शटर में "ताला" की जगह "मानव लटका" हुआ था। दुकानदार सूचना देकर पुलिस बुला लिया और चोर का गर्दन बाहर निकाला गया और चोर मारे शर्म के रोने लगा।1
- बैरिया अंचल के लौकरिया मुसहर टोली में शुक्रवार को हुई अग्निकांड की घटना से प्रभावित परिवारों के बीच पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह पायनियर कोचिंग के डायरेक्टर अमित गिरी ने राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। राहत सामग्री में आवश्यक खाद्य पदार्थ एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिल सके। अमित गिरी ने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। और आगे भी खड़ा रहूंगा।भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी हर संभव सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि पीड़ितों के पुनर्वास के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिले।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में समाज के जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए। राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।1