भीषण बारिश में भी दिन रात खेत की रखवाली को मजबूर अन्नदाता,95,% आबादी किसानी पर निर्भर *बारा / प्रयागराज: अमिलिया और नौढ़ीया तरहार में आवारा पशुओं का आतंक, किसान लाचार* *भीषण बारिश में भी दिन-रात खेत की रखवाली को मजबूर अन्नदाता, 95% आबादी किसानी पर निर्भर* *बारा (प्रयागराज)।* तहसील बारा की ग्राम सभा *अमिलिया और नौढ़ीया तरहार* में आवारा पशुओं के आतंक से किसान बेबस और लाचार हो गए हैं। भीषण बारिश के बीच किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि दिन में तो किसी तरह फसल बचा लेते हैं, लेकिन रात होते ही आवारा पशुओं का झुंड खेतों में घुसकर उनकी खून-पसीने की कमाई को चौपट कर देता है। यह बारा क्षेत्र का सबसे पिछड़ा गांव बताया जा रहा है, जहां *95 प्रतिशत लोग खेती पर ही आश्रित हैं।* किसानों ने महंगाई के दौर में कर्ज लेकर धान की रोपाई, खाद, तार और खंभा की व्यवस्था की थी, लेकिन आवारा पशु सब बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरी ग्राम सभा में *एक भी पशु बाड़ा या गौशाला नहीं है* और सरकार द्वारा इस पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे लहलहाती फसल रातों-रात बर्बाद हो रही है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर यही स्थिति रही तो वे परिवार के भरण-पोषण में असमर्थ होकर खुदकुशी करने को मजबूर होंगे। उनकी दुर्दशा सुनने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने विधायक, सांसद और प्रशासन से मांग की है कि गांव में तत्काल *गौशाला और पशु बाड़े* की व्यवस्था कराकर किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए।
भीषण बारिश में भी दिन रात खेत की रखवाली को मजबूर अन्नदाता,95,% आबादी किसानी पर निर्भर *बारा / प्रयागराज: अमिलिया और नौढ़ीया तरहार में आवारा पशुओं का आतंक, किसान लाचार* *भीषण बारिश में भी दिन-रात खेत की रखवाली को मजबूर अन्नदाता, 95% आबादी किसानी पर निर्भर* *बारा (प्रयागराज)।* तहसील बारा की ग्राम सभा *अमिलिया और नौढ़ीया तरहार* में आवारा पशुओं के आतंक से किसान बेबस और लाचार हो गए हैं। भीषण बारिश के बीच किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि दिन में तो किसी तरह फसल बचा लेते हैं, लेकिन रात होते ही आवारा पशुओं का झुंड खेतों में घुसकर उनकी खून-पसीने की कमाई को चौपट कर देता है। यह बारा क्षेत्र का सबसे पिछड़ा गांव बताया जा रहा है, जहां *95 प्रतिशत
लोग खेती पर ही आश्रित हैं।* किसानों ने महंगाई के दौर में कर्ज लेकर धान की रोपाई, खाद, तार और खंभा की व्यवस्था की थी, लेकिन आवारा पशु सब बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरी ग्राम सभा में *एक भी पशु बाड़ा या गौशाला नहीं है* और सरकार द्वारा इस पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे लहलहाती फसल रातों-रात बर्बाद हो रही है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर यही स्थिति रही तो वे परिवार के भरण-पोषण में असमर्थ होकर खुदकुशी करने को मजबूर होंगे। उनकी दुर्दशा सुनने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने विधायक, सांसद और प्रशासन से मांग की है कि गांव में तत्काल *गौशाला और पशु बाड़े* की व्यवस्था कराकर किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए।
- रवीन्द्र श्रीवास्तवबारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेशज्यादा से लाईक सब्सक्राइब और शेयर करें2 hrs ago
- WATCH शामली* के SP नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, "...आप जानते हैं कि 26 तारीख को एक गंभीर घटना हुई थी, जिसमें अंकित बालियान नाम के एक युवा गायक की जिम के बाहर हत्या कर दी गई थी। मामला दर्ज किया गया और हमारी पुलिस टीम ने पूरी दृढ़ता के साथ इस चुनौती को स्वीकार किया... आज हमें एक बड़ी कामयाबी मिली है। सुबह करीब 4:00 बजे जट्टन इलाके में इन बदमाशों की हरकत का पता चला। चेकिंग के दौरान उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी... इस मुठभेड़ में हमारे दो कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए... पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। हमने उनसे दो .30 पिस्तौल, एक .32-बोर पिस्तौल, 26 जिंदा कारतूस और 15 खाली कारतूस के खोल बरामद किए। हमने एक सैमसंग मोबाइल फोन (जिसे वे हत्या के दिन घटनास्थल पर लाए थे), एक मोटरसाइकिल और 5,000 रुपये नकद भी बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि सोनीपत के भोलू सपुरिया ने इस अपराध की साजिश रची थी। उसने हथियार और पैसे मुहैया कराए थे, और बदले में... हालांकि, इसका एक बड़ा संदर्भ भी है; जैसा कि आप जानते हैं, इसमें गोगी गैंग शामिल है। इसके दो मुख्य सदस्य अभी जेल में हैं और वे जेल के अंदर से ही ऐसे अपराधों की साजिश रचते हैं। इस घटना की साजिश रचने वालों में राकेश पप्पू (पानीपत का निवासी, जो अभी करनाल जेल में है) और रोहित मुई (जो अभी तिहाड़ जेल में बंद है) शामिल हैं। चिराग, जो उनके डिजिटल कामकाज को संभालता है, कनाडा में रहता है और भोलू का चचेरा भाई है... हम उस पर भी नज़र रखे हुए हैं। नामजद संदिग्धों में से तीन या चार अभी भी फरार हैं, लेकिन हमारी SWAT टीम इस मामले पर सक्रिय रूप से काम कर रही है और हम जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा देंगे।" वे आगे कहते हैं, "गोगी और टिल्लू ताजपुरिया के बीच गहरी दुश्मनी थी; टिल्लू ने वकील के भेष में दो शूटर भेजकर रोहिणी कोर्ट के अंदर गोगी की हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद एक गाना बना, जिसके बोल थे, 'कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान, जज को पसीने आएंगे।' अंकित बालियान ने उस गाने में काम किया था, और गोगी गैंग - जिसमें उसका परिवार, समर्थक और बाकी सदस्य (खासकर भोलू, सपुरिया, राकेश पप्पू और रोहित मुई) शामिल थे - को लगा कि इस हरकत से उनकी बदनामी हुई है। दो साल पहले, इन लोगों ने दिल्ली में किसी को धमकी दी थी या मारा था और चेतावनी दी थी, 'तुमने बहुत बड़ी गलती की है; हम तुम्हें मार डालेंगे।' हालांकि, जिस व्यक्ति को निशाना बनाया गया था, वह सावधान रहा और उसका पता नहीं चल सका; उसने उस इलाके में आना-जाना भी कम कर दिया और छह महीने तक लोगों की नज़र से दूर रहा। फिर भी, क्योंकि वह जिम जाता था और रेगुलर स्टेटस अपडेट करता था, इसलिए उनके लिए उसका पता लगाना आसान हो गया। आज मारे गए दो बदमाश इस महीने की 20 तारीख को सूर्या होटल गए थे; वे होटल के CCTV कैमरों में कैद हो गए थे। उन्होंने होटल में अपने ID कार्ड और PAN की जानकारी दी थी और बिल भी चुकाया था। वे दो दिन रुके थे और गाड़ी में लगाने के लिए GPS डिवाइस भी लाए थे, हालांकि वे आखिर में उसका इस्तेमाल नहीं कर पाए। तय तारीख, यानी 26 तारीख को, भोलू सपुरिया ने ग्रुप को हथियार दिए। करनाल की तरफ से दो युवक आए और दो सोनीपत से; वे यहाँ इकट्ठा हुए और गोलीबारी की, जिसमें पीड़ित की मौत हो गई। उसे नौ गोलियां लगीं - .30 और .32 कैलिबर की गोलियां - जो घटनास्थल से बरामद की गईं। हमें लगता है कि हत्या में इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल किया गया था; फोरेंसिक जांच के बाद इसकी पुष्टि हो जाएगी..."1
- गांव हंडिया मांडा खास में में जल भराव से विमारी संक्रमण फैलता नजर आ रहा है मांडा ब्लाक के अन्तर्गत आने वाले गांव हंडिया में संक्रमित रोग से परेशान बच्चे बिमार स्कूल जाने असमर्थ जल भराव से दलित बस्ती बीमारी का खतरा बढ़ गया है हालांकि हालात बेकाबू हो प्रसासन को हर संभव मदद मुहैया कराई जाय1
- विंध्याचल के घमहापुर में जलभराव से हाहाकार, हर घर में घुसा पानी, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग मीरजापुर। विंध्याचल क्षेत्र के अटल चौक से 200 मीटर दूरी पर स्थित घमहापुर गांव में लगातार हो रही बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। गांव के कई घरों में बरसात का पानी घुस जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि पीड़ित परिवारों को अपने ही घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पीड़ित महिलाओं ने ग्राम प्रधान बबलू यादव को अपनी समस्या बताते हुए सवाल किया कि घर खाली करने के बाद वे लोग कहां जाएं। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान बबलू यादव ने बताया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्लाटिंग होने के कारण जल निकासी की व्यवस्था प्रभावित हुई है। आसपास के कई गांवों का बरसात का पानी एक जगह इकट्ठा होने से घमहापुर में जलभराव हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बारिश में इसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है। रिपोर्ट - पत्रकार मंजय वर्मा4
- अदवा डैम के चार गेट खुलने से बढ़ी सतर्कता प्रशासन ने ग्रामीणों से सुरक्षित रहने की कि अपील हलिया मीरजापुर हलिया विकास खंड स्थित अदवा डैम के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को चार गेट खोलकर पानी नदी में छोड़ा जा रहा है डैम से पानी छोड़े जाने के बाद अदवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने संभावना को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नदी किनारे बसे गांवों में सूचना पहुंचाकर लोगों को सावधान करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे नदी के आसपास जाने से बचें और बच्चों व पशुओं को नदी के किनारे न जाने दें।जनहित एवं सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है इसलिए जान जोखिम में न डालें सतर्क रहें सुरक्षित रहे प्रशासन विभाग द्वारा जनहित में जारी।4
- सरॉयपीथा धनूपुर प्रयागराज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। सरॉयपीथा धनूपुर प्रयागराज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को दी जा रही कथित तौर पर गलत या घटिया दवाओं के सेवन से मरीजों की तबीयत में सुधार होने के बजाय उनका दर्द और अधिक बढ़ रहा है। पेट दर्द और सर्दी-खांसी जैसी सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को मजबूरी में महंगे प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। मरीजों का आरोप है कि सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टर भारी-भरकम वेतन लेने के बावजूद मरीजों के स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। स्थानीय लोगों और पीड़ित मरीजों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO समिट के शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी ज़िंपिंग के बीच हुई मुलाक़ात.... किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात में वैश्विक स्तर पर सबका ध्यान खींचा है। दोनों नेताओं के बीच हुई इस अनौपचारिक बातचीत को भारत-चीन संबंधों के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ये चर्चा सम्मेलन के मुख्य सत्र की शुरुआत से पहले दोनों शीर्ष नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे से हाथ मिलाया। उसके बाद ग्रुप फोटोग्राफी के बाद भी पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग को काफी देर तक एक साथ चलते और आपस में गंभीर चर्चा करते हुए देखा गया। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी उनके साथ मौजूद रहे। मुलाकात के कूटनीतिक मायने सीमा पर हुए गलवान घाटी गतिरोध के बाद से दोनों देशों के बीच उपजे तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई थीं। कूटनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों नेताओं की यह मुलाकात लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद और द्विपक्षीय मुद्दों को सुलझाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हो सकती है।वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका SCO सम्मेलन में पीएम मोदी ने न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को दोहराया, बल्कि सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर भी जोर दिया।1
- मेजा रोड पावर हाउस में घुसा बारिश का पानी, आवागमन में दिक्कत पानी निकासी की व्यवस्था न होने से जेई कार्यालय परिसर में जलभराव, कर्मचारियों को हो रही परेशानी मेजा, प्रयागराज। तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते जहां नदियां उफान पर हैं, वहीं सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। मेजा रोड स्थित पावर हाउस परिसर में बारिश का पानी भर जाने से उपभोक्ताओं के साथ ही कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पावर हाउस परिसर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी जमा हो गया है। जेई कार्यालय परिसर में भी पानी भर जाने से जेई सहित अन्य कर्मचारी कार्यालय में बैठकर काम नहीं कर पा रहे हैं। कार्यालय आने वाले उपभोक्ताओं को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पावर हाउस परिसर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आता है। जलभराव के कारण कार्यालय पहुंचने में काफी परेशानी होती है। लोगों ने संबंधित विभाग से परिसर में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को परेशानी न उठानी पड़े। मेजा रोड पावर हाउस में घुसा बारिश का पानी, आवागमन में दिक्कत पानी निकासी की व्यवस्था न होने से जेई कार्यालय परिसर में जलभराव, कर्मचारियों को हो रही परेशानी मेजा, प्रयागराज। तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते जहां नदियां उफान पर हैं, वहीं सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। मेजा रोड स्थित पावर हाउस परिसर में बारिश का पानी भर जाने से उपभोक्ताओं के साथ ही कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पावर हाउस परिसर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी जमा हो गया है। जेई कार्यालय परिसर में भी पानी भर जाने से जेई सहित अन्य कर्मचारी कार्यालय में बैठकर काम नहीं कर पा रहे हैं। कार्यालय आने वाले उपभोक्ताओं को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पावर हाउस परिसर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आता है। जलभराव के कारण कार्यालय पहुंचने में काफी परेशानी होती है। लोगों ने संबंधित विभाग से परिसर में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को परेशानी न उठानी पड़े।1
- पुत्रों की मंगल कामना के लिए महिलाओं ने रखा गणेश चतुर्थी का ब्रत विधि-विधान से की पूजा हलिया मीरजापुर स्थानीय विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी लोक परंपरा को निभाते हुए मंगलवार को गणेश चतुर्थी का ब्रत धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा। चंद्र दर्शन के बाद महिलाओं ने शंखनाद के बीच भगवान गणेश और सकट देवी की विधि विधान से पूजा की। इसके बाद तिल-गुड़, सिंघाड़े के आटे, रामदाना व शकरकंद से बने पकवानों को खाकर व्रत समाप्त किया गणेश चतुर्थी (सकट) पर्व महिलाओं द्वारा सदियों से मनाया जा रहा है। इसके पीछे मान्यता है कि विघ्न विनाशक भगवान लंबोदर का जन्म इसी दिन हुआ था। मान्यता है कि जो माताएं इस व्रत का नियमपूर्वक पालन कर शाम को चंद्र दर्शन के बाद पूजन-अर्चन करती हैं तो उनके पुत्रों को दीर्घायु के साथ धन-धान्य से संपन्नता मिलती है। इसके अलावा कभी भी उनके जीवन में बाधाएं नहीं आती। पुत्रों की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने गणेश चतुर्थी का निर्जला व्रत रखा। शाम को महिलाओं ने तिल-गुड़, शकरकंद, रामदाना, सिंघाड़े के आटे आदि से तरह-तरह के पकवान बनाए। इसके बाद शाम 8.33 बजे चतुर्थी के चांद का दर्शन कर सकट महरानी की गन्ने, काले तिल-गुड़ से बने पहाड़, बैगन, अमरूद आदि फलों को रखकर पूजन-अर्चन किया। पूजन के बाद महिलाओं ने देर रात फलाहारी पकवान रूपी प्रसाद को ग्रहण कर व्रत समाप्त किया। पर्व को लेकर महिलाओं के साथ-साथ बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।4
- सूरत जिला एलसीबी/पैरोल फरलो दस्ते ने बारडोली तालुका के मानेकपुर चेक पोस्ट से विदेशी शराब की एक मात्रा की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया और टाटा हैरियर चार पहिया वाहन के चालक को विदेशी शराब की एक मात्रा सहित कुल 13,09,624 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। सूरत ग्रामीण एल.सी.बी पुलिस सूरत जिला एलसीबी/पैरोल फरलो दस्ते ने बारडोली तालुका के मानेकपुर चेक पोस्ट से विदेशी शराब की एक मात्रा की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया और टाटा हैरियर चार पहिया वाहन के चालक को विदेशी शराब की एक मात्रा सहित कुल 13,09,624 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस महानिरीक्षक प्रेम वीर सिंह साहब के नेतृत्व में सूरत डिवीजन, सूरत पुलिस और पुलिस अधीक्षक राजेश गधिया साहब के नेतृत्व में सूरत ग्रामीण जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई है और ऐसी गतिविधियों को पूरी तरह से रोकने के लिए आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिए गए हैं। जिसके आधार पर सूरत ग्रामीण पुलिस स्टेशन के एलसीबी पुलिस निरीक्षक श्री एन.जी. पंचानी ने अभियान के दौरान प्रभावी कार्य करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं, जिसके आधार पर पुलिस अधिकारियों/लोगों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और जिले में सूचीबद्ध जुआ और शराब तस्करों की गतिविधियों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर विदेशी शराब की बड़े पैमाने पर तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी गई है, प्रभावी कार्य करने के लिए आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिए गए हैं और एक विशिष्ट दिशा में कार्य शुरू किया गया है। इसी के अनुरूप, एलसीबी शाखा के एच.सी. मसानी, पुलिस सब इंस्पेक्टर नाओ और पुलिस कर्मियों की विभिन्न टीमें सूरत जिले के क्षेत्र में गश्त पर तैनात थीं। इसी दौरान, एलसीबी/पैरोल फरलो स्क्वाड शाखा के एएसआई रोहितभाई बाबूभाई और एएसआई दीपकभाई आनंदराव नाओ को उनके निजी मुखबिर से सूचना मिली कि, "टाटा कंपनी की हैरियर चार पहिया वाहन (पंजीकरण संख्या GJ-05-RM-3026) का चालक आंतरिक सड़क (ने.हा. संख्या 53) से होते हुए मानेकपुर के रास्ते वडोदरा की ओर जा रहा है।" यह निश्चित है कि प्राप्त सूचना के आधार पर, एलसीबी/पैरोल फरलो के कर्मचारी मानेकपुर चेक पोस्ट से मानेकपुर गांव के बाहरी इलाके में, ने.हा. संख्या 53 पर, धुलिया से सूरत की ओर जा रही टाटा हैरियर चार पहिया वाहन की निगरानी कर रहे थे। इसी बीच, पुलिस नाकाबंदी देखकर हैरियर कार के चालक ने अपनी गाड़ी को पूरी रफ्तार से चलाया और बीच सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा दिया, जिससे गाड़ी रुक गई। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। अतः टाटा हैरियर कार के चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और गाड़ी में विदेशी शराब भरवाने वाले तथा शराब मंगवाने वाले व्यक्ति को वांछित घोषित किया गया। जब्त की गई सभी वस्तुएं बारडोली ग्रामीण पुलिस स्टेशन को सौंप दी गई हैं। अभियुक्त का नाम पता 1. टाटा कंपनी की हैरियर चार पहिया कार का ड्राइवर, रजिस्ट्रेशन नंबर:- अजयभाई रोहितभाई धोडी, उम्र 32, व्यवसाय, ड्राइविंग और खेती, निवास: सरायगाम, बंधार पालियू, उमरगाम, जिला वलसाड। 2. वांछित:- टाटा हैरियर चार पहिया वाहन, पंजीकरण संख्या GJ-05-RM-3026, अच्छी स्थिति में, और जिसका चालक योगेशभाई वारली हो, निवासी सारिगम, मेन बाजार, एचडीएफसी बैंक के पीछे, तहसील उमर्गम, जी. वलसाड, जिसका पूरा नाम ज्ञात नहीं है। 3. वांछित:- वडोदरा निवासी एक अज्ञात व्यक्ति जिसने विदेशी शराब मंगवाई थी और जिसका नाम और पता ज्ञात नहीं है। उसकी पहचान करके जांच की जानी चाहिए। जब्त किये गये सामान का विवरण 1. भारतीय निर्मित विदेशी शराब, व्हिस्की और बीयर की बोतलें, टिन संख्या-1188, कुल मूल्य 2,96,904 रुपये/- 2. टाटा हैरियर फोर व्हीलर कार, पंजीकरण संख्या: GJ-05-RM-3026, मूल्य: 10,00,000/- रुपये 3. मोबाइल नंबर-02, 10,500 रुपये/- 4. आरोपी की तलाशी में बरामद नकदी 2,220 रुपये है।2