Shuru
Apke Nagar Ki App…
अरर अरर। खोढी। सतघारवा ठेकही लोटो। सोहदाग। घसीटा। अटवाही। दूमहान रूपान्तर कसीयही जारी। पानी। कजरू अमरवादामर। मूरूमातू रबर। रतनाग
सफिक अंसारी
अरर अरर। खोढी। सतघारवा ठेकही लोटो। सोहदाग। घसीटा। अटवाही। दूमहान रूपान्तर कसीयही जारी। पानी। कजरू अमरवादामर। मूरूमातू रबर। रतनाग
More news from झारखंड and nearby areas
- पलामू जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत नावाजयपुर थाना क्षेत्र के नावाखास पंचायत में स्थित बिंदा बैंकवेट हॉल के बेसमेंट में संचालित एक अवैध क्लीनिक का भंडाफोड़ करते हुए प्रशासन ने उसे सील कर दिया। यह कार्रवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पाटन अमित कुमार झा के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। औचक छापेमारी के दौरान करीब 5 घंटे तक चले निरीक्षण में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में पाया गया कि पंडवा निवासी सेवक मेहता नामक व्यक्ति बिना किसी मान्य चिकित्सा डिग्री के खुद को डॉक्टर बताकर वर्षों से क्लीनिक चला रहा था। निरीक्षण के दौरान भवन के अंदर एक पूर्ण रूप से संचालित प्रसव कक्ष और ऑपरेशन थिएटर मिला। वहां सामान्य उपयोग के नाम पर कई प्रतिबंधित दवाएं भी रखी गई थीं। ऑपरेशन थिएटर की स्थिति देखकर अधिकारियों को संदेह हुआ कि यहां नियमित रूप से अवैध शल्य चिकित्सा और प्रसव कराए जा रहे थे। इसके अलावा, एक कमरे में एलोपैथिक दवाओं का बड़ा भंडार मिला, जबकि क्लीनिक के बाहर “दिशा आरोग्य धाम जयपुर आयुर्वेद संस्थान” का बोर्ड लगा हुआ था, जो भ्रामक जानकारी देने का प्रयास दर्शाता है। डॉक्टर के ओपीडी कक्ष से गर्भवती महिलाओं की कई अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी बरामद की गईं। मौके पर मौजूद दो अस्पताल कर्मियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने शुरू में भ्रामक जानकारी दी, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर स्वीकार किया कि सेवक मेहता ने किसी प्रकार की चिकित्सा शिक्षा प्राप्त नहीं की है। जांच के बाद विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करते हुए प्रशासन ने क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित आजाद,अवर पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मेहता सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे गौरतलब है कि उपायुक्त पलामू समीरा एस के निर्देश पर जिले में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।1
- विश्रामपुर नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वार्ड नंबर 16 पूर्व पार्षद पूनम देवी के आवास पर हुआ। जिसमें क्षेत्र जनता के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी विजय कुमार रवि व संचालन पूर्व पार्षद नजमुद्दीन नूरी ने किया। बैठक में उपस्थित पूर्व पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि चुनाव हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है,लेकिन इससे उनके हौसले में कोई कमी नहीं आई है।1
- पाण्डु/पलामू: पाण्डु प्रखंड अंतर्गत मुसीखाप गाँव में विकास के दावों की पोल अब सड़कों पर बहते गंदे पानी ने खोल दी है। गांव की जिस सड़क से ग्रामीणों को राहत और सुगम आवागमन की उम्मीद थी, वही सड़क अब नाली का रूप ले चुकी है। जगह-जगह गंदा पानी जमा रहने और नाली का पानी सड़क पर बहने से लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। बरसात और घरेलू पानी के बहाव से सड़क की हालत और खराब हो गई है। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि आसपास के लोगों के बीच बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी समस्या को देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नाली निर्माण और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य प्रवेश साव ने कहा कि फंड उपलब्ध होते ही नाली निर्माण की पहल की जाएगी। वहीं उपमुखिया सतबीर सिंह ने कहा कि जो लोग सड़क पर पानी बहा रहे हैं, वे इसे तुरंत बंद करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नाली निर्माण की दिशा में कदम उठाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिल सके1
- 10 से 15 लड़के मिल कर बिच सड़क में बेइज्जती करते हुए, और वीडियो बनते हुए, वायरल किया जा रहा है l वाह जिला बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का गृह जिला बताया जा रहा है l और बिहार में सब से अधिक राज्य करने वाले मुया मंत्री हैं l1
- name dilsad khan kam tiles fiting girnait fiting kontektar mobail number 87669695931
- गढ़वा टाउन हॉल के मैदान में टोकरी में सब्जी लगाकर बेच रहे ग्रामीणों से टैक्स लिया जा रहा है इसके बदले उन्हें टोकन भी नहीं दिया जा रहा है1
- मां ऐसी भी होती है क्या, मां त्याग, प्रेम और सुरक्षा की मिसाल है फिर इस मां ने बेटी की बलि कैसे दे दी1
- पटना में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, ई-रिक्शा में सवार हो कर जा रहा था मृतक... #BiharNews #BiharCrimeNews #CrimeNews #PatnaNews #PatnaPolice1