logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोविंद देव जी मंदिर में मनाया गया जन्माष्टमी का भव्य महोत्सव 🦚🙏 जयपुर के आराध्य देव Govind Dev Ji Temple में जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर को आकर्षक सजावट से सजाया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद लिया #GovindDevJi #Janmashtami #जयश्रीकृष्ण #CityCablenewsjaipur

2 hrs ago
user_Pawan sharma
Pawan sharma
Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

गोविंद देव जी मंदिर में मनाया गया जन्माष्टमी का भव्य महोत्सव 🦚🙏 जयपुर के आराध्य देव Govind Dev Ji Temple में जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर को आकर्षक सजावट से सजाया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद लिया #GovindDevJi #Janmashtami #जयश्रीकृष्ण #CityCablenewsjaipur

More news from राजस्थान and nearby areas
  • योगी आदित्यनाथ जी कृष्ण जन्माष्टमी पर लाला को प्यार जताते हुए मथुरा में वृंदावन में कृष्ण जन्माष्टमी पर लाला को खिलाते हुए योगी आदित्यनाथ जी का वीडियो वायरल
    1
    योगी आदित्यनाथ जी कृष्ण जन्माष्टमी पर लाला को प्यार जताते हुए मथुरा में
वृंदावन में कृष्ण जन्माष्टमी पर लाला को खिलाते हुए योगी आदित्यनाथ जी का वीडियो वायरल
    user_Shiv kumar
    Shiv kumar
    जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    37 min ago
  • 24,900 पदों की भर्ती, आवेदन सिर्फ 4 हजार—सरकार पर सवाल #सफाईकर्मचारी #सफाईकर्मचारीभर्ती #राजस्थान #citycablenewsjaipur
    1
    24,900 पदों की भर्ती, आवेदन सिर्फ 4 हजार—सरकार पर सवाल 
#सफाईकर्मचारी #सफाईकर्मचारीभर्ती #राजस्थान #citycablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जलते गैस सिलेंडर को बाहर निकाल कांस्टेबल ने टाला बड़ा हादसा मुहाना स्थित इस्कॉन मंदिर में मची अफरा-तफरी, हादसे के समय परिसर में मौजूद थे हजारों श्रद्धालु जयपुर। मुहाना स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद कांस्टेबल कान सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए जलते हुए गैस सिलेंडर को तत्काल मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया। कांस्टेबल की सूझबूझ और तत्परता से आग को समय रहते काबू में कर लिया गया। इससे मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि आग बढ़ जाती तो मंदिर परिसर में मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। कांस्टेबल कान सिंह ने जोखिम उठाकर जलते सिलेंडर को बाहर निकालकर बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। घटना के बाद कांस्टेबल कान सिंह की बहादुरी की लोगों ने सराहना की। समय पर दिखाई गई उनकी सूझबूझ और साहस के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।
    1
    जलते गैस सिलेंडर को बाहर निकाल कांस्टेबल ने टाला बड़ा हादसा
मुहाना स्थित इस्कॉन मंदिर में मची अफरा-तफरी, हादसे के समय परिसर में मौजूद थे हजारों श्रद्धालु
जयपुर। मुहाना स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद कांस्टेबल कान सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए जलते हुए गैस सिलेंडर को तत्काल मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया।
कांस्टेबल की सूझबूझ और तत्परता से आग को समय रहते काबू में कर लिया गया। इससे मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि आग बढ़ जाती तो मंदिर परिसर में मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। कांस्टेबल कान सिंह ने जोखिम उठाकर जलते सिलेंडर को बाहर निकालकर बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।
घटना के बाद कांस्टेबल कान सिंह की बहादुरी की लोगों ने सराहना की। समय पर दिखाई गई उनकी सूझबूझ और साहस के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।
    user_पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    रिपोर्टर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • छोटी काशी जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर मंदिर में रात 12:00 बजे नहीं बल्कि दोपहर 12:00 मनाया गया जन्मोत्सव श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व पर राजधानी के राधा दामोदर मंदिर में भक्तिभाव और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप 'दामोदर' का जन्मोत्सव रात्रि 12 बजे नहीं, बल्कि दोपहर 12 बजे मनाया गया। खास बात ये रही कि मंदिर परिसर में मौजूद गोवर्धन शिला (गिरिराज स्वरूप) को भी आज विशेष भोग अर्पित किया गया। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने जिस गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। वही आस्था यहां जीवंत स्वरूप में विद्यमान है. जानकारी के अनुसार जैसे ही घड़ी में दोपहर के 12 बजे, राधा दामोदर मंदिर परिसर 'नंद के आनंद भयो' के जयकारों से गूंज उठा. महंत मलय गोस्वामी और गोस्वामी परिवार ने परंपरागत ढंग से पहले पंचगव्य से अभिषेक किया. इसके बाद पंचामृत और सुगंधित जल से ठाकुर जी का महाभिषेक हुआ. रेशमी वस्त्र और फूलों से सजे झूले में ठाकुर जी के बाल स्वरूप की झांकी सजाई गई. इस दौरान भक्तों ने माखन-मिश्री, पंजीरी और पंचामृत सहित विविध भोग अर्पित किए।
    1
    छोटी काशी जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर मंदिर में रात 12:00 बजे नहीं बल्कि दोपहर 12:00 मनाया गया जन्मोत्सव
श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व पर राजधानी के राधा दामोदर मंदिर में भक्तिभाव और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप 'दामोदर' का जन्मोत्सव रात्रि 12 बजे नहीं, बल्कि दोपहर 12 बजे मनाया गया। खास बात ये रही कि मंदिर परिसर में मौजूद गोवर्धन शिला (गिरिराज स्वरूप) को भी आज विशेष भोग अर्पित किया गया। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने जिस गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। वही आस्था यहां जीवंत स्वरूप में विद्यमान है.
जानकारी के अनुसार जैसे ही घड़ी में दोपहर के 12 बजे, राधा दामोदर मंदिर परिसर 'नंद के आनंद भयो' के जयकारों से गूंज उठा. महंत मलय गोस्वामी और गोस्वामी परिवार ने परंपरागत ढंग से पहले पंचगव्य से अभिषेक किया. इसके बाद पंचामृत और सुगंधित जल से ठाकुर जी का महाभिषेक हुआ. रेशमी वस्त्र और फूलों से सजे झूले में ठाकुर जी के बाल स्वरूप की झांकी सजाई गई. इस दौरान भक्तों ने माखन-मिश्री, पंजीरी और पंचामृत सहित विविध भोग अर्पित किए।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • गाड़ी पर लगा ये बैनर आखिर किस बड़े आंदोलन का संकेत है? बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी में—आइए, इन्हीं से जानते हैं सरकार से क्या है मांग! जयपुर। शहर के बीचोबीच एक गाड़ी पर लगा बैनर इन दिनों बैंक कर्मचारियों के प्रस्तावित बड़े आंदोलन का संकेत दे रहा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने 11 सितंबर तथा 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को हड़ताल का ऐलान किया है। वहीं, मांगों पर समाधान नहीं होने की स्थिति में 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन बैंक हड़ताल की चेतावनी दी गई है। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना, सरकार की PLI योजना को वापस लेना और इसके क्रियान्वयन को स्थगित करना, यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से PLI योजना में संशोधन करना तथा लंबित मुद्दों का समाधान करना शामिल है। इसी कड़ी में राजस्थान में बैंक कर्मचारी और अधिकारी भी अपनी मांगों को लेकर लामबंद नजर आ रहे हैं। गाड़ी पर लगाए गए बैनर के जरिए आम लोगों तक आंदोलन का संदेश पहुंचाया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर हमने बैंक यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत की और जाना कि आखिर बैंक कर्मचारी सरकार से क्या चाहते हैं और हड़ताल की नौबत क्यों आई? एम. एस. भाटेजा, महासचिव, पंजाब एंड सिंध बैंक एम्प्लॉइज यूनियन राजस्थान (PSBEU), उप महासचिव राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज यूनियन (RPBEU) और उपाध्यक्ष ऑल इंडिया पंजाब एंड सिंध बैंक स्टाफ ऑर्गनाइजेशन (AIPSBSO) ने आंदोलन को लेकर अपनी बात रखी। वहीं सुरेश कुमार, सहायक महासचिव और पद्मा जी, उपाध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भी बैंक कर्मचारियों की मांगों और प्रस्तावित हड़ताल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। अब बड़ा सवाल—क्या सरकार और बैंक यूनियनों के बीच बातचीत से हड़ताल टलेगी या 26 अक्टूबर से देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर देखने को मिलेगा?
    1
    गाड़ी पर लगा ये बैनर आखिर किस बड़े आंदोलन का संकेत है? बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी में—आइए, इन्हीं से जानते हैं सरकार से क्या है मांग!
जयपुर। शहर के बीचोबीच एक गाड़ी पर लगा बैनर इन दिनों बैंक कर्मचारियों के प्रस्तावित बड़े आंदोलन का संकेत दे रहा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने 11 सितंबर तथा 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को हड़ताल का ऐलान किया है। वहीं, मांगों पर समाधान नहीं होने की स्थिति में 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन बैंक हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना, सरकार की PLI योजना को वापस लेना और इसके क्रियान्वयन को स्थगित करना, यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से PLI योजना में संशोधन करना तथा लंबित मुद्दों का समाधान करना शामिल है।
इसी कड़ी में राजस्थान में बैंक कर्मचारी और अधिकारी भी अपनी मांगों को लेकर लामबंद नजर आ रहे हैं। गाड़ी पर लगाए गए बैनर के जरिए आम लोगों तक आंदोलन का संदेश पहुंचाया जा रहा है।
इस पूरे मामले को लेकर हमने बैंक यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत की और जाना कि आखिर बैंक कर्मचारी सरकार से क्या चाहते हैं और हड़ताल की नौबत क्यों आई?
एम. एस. भाटेजा, महासचिव, पंजाब एंड सिंध बैंक एम्प्लॉइज यूनियन राजस्थान (PSBEU), उप महासचिव राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज यूनियन (RPBEU) और उपाध्यक्ष ऑल इंडिया पंजाब एंड सिंध बैंक स्टाफ ऑर्गनाइजेशन (AIPSBSO) ने आंदोलन को लेकर अपनी बात रखी।
वहीं सुरेश कुमार, सहायक महासचिव और पद्मा जी, उपाध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भी बैंक कर्मचारियों की मांगों और प्रस्तावित हड़ताल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
अब बड़ा सवाल—क्या सरकार और बैंक यूनियनों के बीच बातचीत से हड़ताल टलेगी या 26 अक्टूबर से देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर देखने को मिलेगा?
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • कोई भी रिकवरी का डाला अगर आपके घर आता है उसे आप उसके डॉक्यूमेंट मांगी है या आपका अधिकार है जब आप लोन लेने गए थे तब आपसे बैंक ने हर प्रकार की जानकारी ली थी आपका सिविल आपका इनकम प्रूफ आपका एड्रेस प्रूफ तो आप भी अगर कोई घर पर आता है उसे हर प्रकार के डॉक्यूमेंट जरूर मांगे
    1
    कोई भी रिकवरी का डाला अगर आपके घर आता है उसे आप उसके डॉक्यूमेंट मांगी है या आपका अधिकार है जब आप लोन लेने गए थे तब आपसे बैंक ने हर प्रकार की जानकारी ली थी आपका सिविल आपका इनकम प्रूफ आपका एड्रेस प्रूफ तो आप भी अगर कोई घर पर आता है उसे हर प्रकार के डॉक्यूमेंट जरूर मांगे
    user_NCR समाचार
    NCR समाचार
    Media company Jaipur, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • जन्माष्टमी पर बड़ा हादसा टला! मानसरोवर इस्कॉन मंदिर की रसोई में सिलेंडर में लगी आग || BREAKING NEWS || #Jaipur #JaipurNews #IskconTemple #ISKCONJaipur #Janmashtami #Janmashtami2026 #GasCylinderFire
    1
    जन्माष्टमी पर बड़ा हादसा टला! मानसरोवर इस्कॉन मंदिर की रसोई में सिलेंडर में लगी आग || BREAKING NEWS ||

#Jaipur #JaipurNews #IskconTemple #ISKCONJaipur #Janmashtami #Janmashtami2026 #GasCylinderFire
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मथुरा वृंदावन में पधारे योगी आदित्यनाथ जी कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा के लिए क्या संजोग बढ़ते बाढ़ के पानी को देखकर फ्लाईओवर का ऐलान किया
    1
    मथुरा वृंदावन में पधारे योगी आदित्यनाथ जी कृष्ण जन्माष्टमी पर
मथुरा के लिए क्या संजोग बढ़ते बाढ़ के पानी को देखकर फ्लाईओवर का ऐलान किया
    user_Shiv kumar
    Shiv kumar
    जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    41 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.