Shuru
Apke Nagar Ki App…
देर रात रूपवास मोड़ पर बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 4 लोग घायल। टक्कर के बाद ट्रैक्टर पलटा, 🔴 टोंक के उनियारा से बड़ी खबर देर रात रूपवास मोड़ पर बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 4 लोग घायल। टक्कर के बाद ट्रैक्टर पलटा, चालक कालू सैनी घायल। बोलेरो सवार दिलखुश, राम सैनी समेत अन्य लोग चोटिल। ASI भंवरलाल सहित बनेठा थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा। घायलों को उपचार के लिए टोंक अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों वाहनों को ककोड़ चौकी पर खड़ा करवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी, फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं।
Rajesh Kumar SAIN
देर रात रूपवास मोड़ पर बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 4 लोग घायल। टक्कर के बाद ट्रैक्टर पलटा, 🔴 टोंक के उनियारा से बड़ी खबर देर रात रूपवास मोड़ पर बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 4 लोग घायल। टक्कर के बाद ट्रैक्टर पलटा, चालक कालू सैनी घायल। बोलेरो सवार दिलखुश, राम सैनी समेत अन्य लोग चोटिल। ASI भंवरलाल सहित बनेठा थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा। घायलों को उपचार के लिए टोंक अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों वाहनों को ककोड़ चौकी पर खड़ा करवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी, फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- इटावा बालाजी के जयकारों से गूंजा चौथ का बरवाड़ा, 5वीं पैदल यात्रा रवाना चौथ का बरवाड़ा। धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में रंगे चौथ का बरवाड़ा कस्बे से शनिवार को इटावा बालाजी महाराज के दर्शन के लिए 5वीं पैदल यात्रा रवाना हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर बालाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव से धाम की ओर रवाना हुए। यात्रा रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने यात्रियों के लिए पानी, चाय सहित अन्य व्यवस्थाएं कीं। भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह पैदल यात्रा प्रतिवर्ष धार्मिक आस्था के साथ निकाली जाती है। यात्रा में शामिल भक्तों ने इटावा बालाजी महाराज से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना की। आयोजकों ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा को लेकर युवाओं सहित बुजुर्गों और महिलाओं में भी उत्साह दिखाई दिया।1
- मानटाउन थाना क्षेत्र के करेला गांव में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला आया सामने। सवाई माधोपुर से बड़ी खबर मानटाउन थाना क्षेत्र के करेला गांव में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला आया सामने। रेलवे कर्मचारी को युवती ने व्हाट्सऐप कॉल कर मिलने बुलाया,फिर कथित रूप से कमरे में ले जाकर 4-5 लोगों ने मारपीट की। पीड़ित के जीजा को फोन कर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रकम मांगे जाने का आरोप। शिकायत के अनुसार 5 लाख रुपये नकद और 20हजार तीन सौ रुपये ऑनलाइन, कुल 5.20 लाख रुपये ऐंठने का भी लगाया आरोप। वारदात के बाद पीड़ित को कथित तौर पर साहूनगर स्कूल मैदान में छोड़ा गया और फर्जी वीडियो बनाने का भी आरोप। शिकायत में युवती समेत अन्य लोगों पर गिरोह बनाकर इसी तरह की वारदातें करने का आरोप। मानटाउन पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की शुरू ।1
- सवाई माधोपुर। अवैध देशी शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 96 पव्वे बरामद, सवाई माधोपुर | पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेय के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। मानटाउन थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान ग्राम करेला (करैला) से अवैध देशी शराब बेचते हुए आरोपी कमलेश मीणा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान ग्राम करेला में एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे के साथ संदिग्ध अवस्था में शराब बेचता नजर आया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से 180ml के कुल 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर मौके पर ही जब्त कर लिया गया। मानटाउन थाना पुलिस ने आरोपी कमलेश मीणा के खिलाफ आबकारी कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के 3/6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।1
- कजली तीज मेले में जूनियर अनिल कपूर-सनी देओल की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक बूंदी, कजली तीज मेले के तहत गुरुवार रात सांस्कृतिक मंच पर सुर, संगीत, नृत्य और रोमांच का शानदार संगम देखने को मिला। नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ आयुक्त ब्रजेश राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। खास आकर्षण जूनियर अनिल कपूर और जूनियर सनी देओल की प्रस्तुति रही। दोनों कलाकारों ने अपने सिनेमा अंदाज, संवादों और मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को खूब उत्साहित किया। फिल्मी गीतों और संवादों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। सांस्कृतिक संध्या में फायर एक्ट और मॉडर्न डांस ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। पार्श्व गायन एवं लाइव म्यूजिक के साथ कलाकारों ने मंच पर शानदार माहौल बनाया। वहीं इंडियाज गॉट टैलेंट फेम जिम्नास्टिक एवं मल्लखंभ ग्रुप ने संतुलन, शारीरिक कौशल और मल्लखंभ की रोमांचक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को हैरान कर दिया। इसके साथ ही राजस्थानी एवं पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने भी खूब वाहवाही लूटी। कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक पेश की। कार्यक्रम में कोटा के कलाकारों की प्रस्तुति ने भी दर्शकों को खासा प्रभावित किया। कजली तीज मेले की यह सांस्कृतिक शाम लोक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन के अनूठे संगम के रूप में यादगार रही। देर रात तक दर्शक कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे।1
- जैन महिला मंडल लालसोट द्वारा दशलक्षण महोत्सव में शौच धर्म पर एकल नृत्य कार्यक्रम लालसोट उपखंड में श्री दिगंबर जैन महिला मंडल लालसोट के तत्वावधान में मनाए जा रहे पर्वाधिराज दशलक्षण महोत्सव के चतुर्थ दिन उत्तम शौच धर्म पर एकल नृत्य कार्यक्रम का आयोजन श्री दिगंबर जैन नसियाॅ में किया गया इसमें 05से 15 वर्ष के बच्चों मे प्रिंजल, फलक , आराध्या, हार्दिक, यशी, शुभ, आकांक्षा, कृति, दर्शित, लविश, अथर्व, अनावी,सान्वी, प्रथम, सौम्या, ध्रुव ,भूवि, आदित्य ,भव्य रहे कार्यक्रम की शुरुआत उषा बैनाड़ा द्वारा मंगलाचरण से की गई तत्पश्चात वीनू सोनी ने उत्तम शौच धर्म के बारे में बताया कि सिर्फ तन की सफाई नहीं मन को भी साफ रखना है लोभ ईर्ष्या और बुरे विचार छोड़कर मन को निर्मल बनाना है यही उत्तम शौच है शुद्ध विचार, शुद्ध व्यवहार ,शुद्ध आत्मा की ओर उत्तम शौच धर्म एक कदम है सभी बच्चो को ताराचंद कमलेश कुमार अनिल कुमार बैनाडा की तरफ से पुरस्कार वितरण किया गया, जैन महिला मंडल के अध्यक्ष श्वेता जैन ने बताया कि उत्तम आर्जव धर्म के दिन महेंद्र कुमार शिखर चंद जैन सोनी की तरफ से पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रभारी तेजमती बडजात्या, अन्नू बैनाड़ा रहे मंच संचालन श्वेता जैन ने किया इस दौरान समाज के शिखर बडजात्या,रविंद्र जैन,मोहित सोनी, मोहित बडजात्या, रौनक सोनी, विमला कासलीवाल, पिंकी सोनी , रीटा श्रीमाल, प्रिया गंगवाल, वंशिका जैन सोनी, अंजलि बैनाड़ा सहित समाज की अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।4
- अंतिम सफर में भी बेबसी और अपमान का दंश: रामगढ़ मुराडा में कुंभकर्णी नींद सोई ग्राम पंचायत, मूसलाधार बारिश में भीगती चिता पर अंतिम विदाई देने को मजबूर ग्रामीण अंतिम सफर में भी बेबसी और अपमान का दंश: रामगढ़ मुराडा में कुंभकर्णी नींद सोई ग्राम पंचायत, मूसलाधार बारिश में भीगती चिता पर अंतिम विदाई देने को मजबूर ग्रामीण जिम्मेदारों की संवेदनहीनता पर फूटा जनआक्रोश: श्मशान घाट पर टीनशेड का काम सालों से अधूरा, सरपंच और सेक्रेटरी की चुप्पी से ग्रामीणों में उबल रहा गुस्सा रामगढ़ मुराडा / गंगापुर सिटी: इंसान अपनी पूरी जिंदगी व्यवस्थाओं की लाचारी, अनदेखी और हुक्मरानों की बेरुखी से लड़ते हुए गुजार देता है, लेकिन रामगढ़ मुराडा में पंचायती राज तंत्र की नाकामी का आलम यह है कि मरने के बाद भी इंसान को दो गज सूखी जमीन और सम्मानजनक अंतिम विदाई तक नसीब नहीं हो रही है। विकास के बड़े-बड़े ढोल पीटने वाले ग्राम पंचायत प्रशासन की पोल उस वक्त पूरी तरह खुल गई, जब श्मशान घाट पर मूसलाधार बारिश के बीच ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे एक शव का दाह संस्कार करना पड़ा। छत पर टीन की चादरें न होने से एक तरफ आसमान से पानी बरसता रहा, दूसरी ओर ग्रामीण भीगती चिता को बचाने के लिए हाथ-पैर मारते रहे। यह अमानवीय और रूह कंपा देने वाला दृश्य देखकर हर ग्रामीण की आँखें नम और गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। बारिश के थपेड़ों के बीच जलती चिता, पन्नी और छातों की ओट में अंतिम संस्कार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाल ही में जब गाँव में एक शव को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया गया, तो मौसम का मिजाज बिगड़ गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। श्मशान घाट पर टीनशेड की छत का कोई नामोनिशान नहीं था; केवल लोहे के खाली ढांचे खड़े मुँह चिढ़ा रहे थे। * चिता को बुझने से बचाने की जद्दोजहद: बारिश की तेज बौछारों से अग्नि शांत न हो जाए, इसके लिए परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में गीली लकड़ियों पर पेट्रोल-घी डालकर आग सुलगाई और ऊपर से तिरपाल व प्लास्टिक की पन्नी तानकर चिता को ढकने की बेबस कोशिश की। * आंसुओं के साथ बरसा रोष: अंतिम यात्रा में शामिल लोग खुद सिर से पाँव तक भीगते रहे। परिजनों का कहना था कि जीवन का अंत तो दुखद था ही, लेकिन अंतिम संस्कार के वक्त हुई यह फजीहत पूरी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन गई। सरपंच और सेक्रेटरी की चौखट पर दर्जनों गुहार, नतीजा सिफर गाँव के प्रबुद्ध नागरिकों और आक्रोशित ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि श्मशान घाट पर अधूरे पड़े टीनशेड (चादरों) और चारदीवारी के निर्माण कार्य को लेकर पंचायत प्रशासन को कई मर्तबा लिखित और मौखिक रूप से चेताया जा चुका है। * कहाँ गया विकास का बजट?: ग्रामीणों का सवाल है कि जब श्मशान घाट विकास के नाम पर सरकारी बजट आवंटित होता है, तो फिर पिछले कई महीनों से यहाँ लोहे के एंगल लगाकर काम अधूरा क्यों छोड़ दिया गया? टीन की चादरें अब तक क्यों नहीं डाली गईं? * जिम्मेदारों की लापरवाही: ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) और सरपंच गाँव की इस बुनियादी और बेहद संवेदनशील जरूरत पर आँखें मूंदकर बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के लिए यह महज एक कागजी औपचारिकता हो सकती है, लेकिन ग्रामीणों के लिए यह उनके आत्मसम्मान और मृतक की गरिमा से जुड़ा सवाल है। बड़ा आंदोलन करने के मूड में ग्रामीण, कलेक्टर और बीडीओ से जांच की मांग इस शर्मनाक घटना के बाद पूरे गाँव में पंचायत प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त उबाल है। युवाओं और ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर श्मशान घाट पर टीनशेड का अधूरा काम शुरू नहीं कराया गया, तो ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे। * कार्रवाई की मांग: ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर (गंगापुर सिटी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) से मांग की है कि श्मशान घाट निर्माण कार्य की तुरंत भौतिक जांच कराई जाए, बजट के उपयोग की जांच हो और दोषी सरपंच व सेक्रेटरी पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। * धरने की चेतावनी: यदि पंचायत स्तर पर तुरंत संज्ञान नहीं लिया गया, तो ग्रामीण पंचायत मुख्यालय पर ताला जड़ने और उपखंड कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।1
- #सवाई माधोपुर नगर निकाय चुनाव में #नवनिर्वाचित #पार्षद को धमकाने और #परेशान करने को लेकर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन सवाई माधोपुर। खंडार नगरपालिका चुनाव के बाद पार्षद को धमकाने और परेशान करने का मामला सामने आया है। बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने आज जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी को ज्ञापन सौंपा। विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि वार्ड 19 से नवनिर्वाचित पार्षद मानवेन्द्र आंकोदिया को डराया-धमकाया जा रहा है और उनकी इच्छा के विरुद्ध बाड़ाबंदी में रखा जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर पार्षद को सुरक्षा देने और स्वतंत्र रूप से मतदान में भाग लेने देने की मांग की है। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में हर जनप्रतिनिधि को स्वतंत्र रूप से अपना मत रखने का अधिकार है, किसी को भी डरा-धमकाकर लोकतंत्र का हनन नहीं किया जाना चाहिए।1
- श्योपुर की रागिनी उम्र 4 साल फर्राटेदार बोलती है हनुमान चालीसा श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड अंतर्गत बूढ़ेरा गांव में 4 साल की रागनी शर्मा जो बिना हिचकिचाहट के फर्राटेदार हनुमान चालीसा बोल रही है इसे देखने आसपास के ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- डोब में विशाल तेजाजी महाराज के मेले का होगा आयोजन। भव्य झांकी व भजन संध्या का भी होगा आयोजन राहुवास तहसील के नया स्थान वीर तेजाजी महाराज (डोब तहसील राहुवास जिला दौसा) कि विशाल तेल बिनोरी का प्रोग्राम दिनांक 20 /09/2026 को रखा गया है जिसमें भव्य झांकी सन्ध्या के समय मंदिर से रवाना होकर मुख्य गांव डोब में रात्रि जागरण एक पार्टियों द्वारा प्रोग्राम कि प्रस्तुति दी जाएगी गायक कलाकार श्री नवरत्न (बड़ागांव) दौसा वह दिन में सुडा पार्टी प्रेम देवी नौगांव वह श्यामलाल गढ़मोरा द्वारा 21/9/26 तथा दिनांक को मेले का प्रोग्राम वह विशाल भंडारा रखा गया है जो मन्दिर परिसर मे होगा , मेले मे भी कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी । हजारों की संख्या में भक्तगण पधारकर तेजाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।3