Shuru
Apke Nagar Ki App…
झड़वासा में जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल—सुबह चार बजे तक खुले फीडबैक-काउंटर झड़वासा में जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल—सुबह चार बजे तक खुले फीडबैक-काउंटर
Dilip sen
झड़वासा में जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल—सुबह चार बजे तक खुले फीडबैक-काउंटर झड़वासा में जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल—सुबह चार बजे तक खुले फीडबैक-काउंटर
More news from राजस्थान and nearby areas
- हमारी सरकार का यह दूसरा बजट दिल्ली के विकास की गति बढ़ाने वाला, दिल्लीवासियों को सुविधाएं देने वाला, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने वाला और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाला बजट होगा।1
- अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में लूट की वारदात सामने आई है, जहां स्कूटी सवार दो बदमाशों ने नौकरी से घर लौट रही एक युवती के हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। वारदात वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद। वैशाली नगर स्थित कैलाशपुरी शिव मंदिर निवासी नेहा मेहरा ने कृष्णगंज थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित नेहा ने बताया कि वह काम से घर लौट रही थी, तभी कैलाशपुरी मंदिर के सामने स्कूटी पर आए दो युवकों ने अचानक झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया।युवती ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे तेजी से भाग निकले।वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी वारदात करके फरार होते हुए नज़र आए। पीड़ित महिला कृष्ण गंज थाना पुलिस को दी शिकायत। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्णगंज थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।1
- सेंदड़ा (ब्यावर) पत्रकार शीतल कुमारी प्रजापत गोचर भूमि में अवैध बालू खनन, ग्रामीणों में रोष,जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन रायपुर तहसील के ग्राम कुरातियां में गोचर भूमि पर अवैध बालू रेत खनन का मामला सामने आया है । ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खसरा संख्या 36/2 (किस्म गैर मुमकिन गोचर) भूमि से एक ठेकेदार द्वारा लगातार अवैध खनन किया जा रहा है । जिससे गांव में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले को लेकर पूर्व वार्ड पंच सुगनसिंह ने रायपुर उपखंड अधिकारी सहित जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंप कर अवगत करवाया और कार्यवाही की मांग की गई । ज्ञापन में बताया कि उक्त भूमि पर पहले भी बालू रेत के टीले थे । जिन्हें ठेकेदार द्वारा पूर्व में भी खोदा जा चुका है। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत करवाया था । जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर कुछ समय के लिए खनन कार्य बंद कर दिया गया था और मशीनें हटा ली गई थीं। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि 17 मार्च 2026 की शाम को ठेकेदार ने पुनः मशीनें लाकर प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करते हुए रातभर बालू रेत का खनन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि रात के समय डम्परों में भर-भरकर रेत का परिवहन किया जा रहा है और वर्तमान में भी यह सिलसिला जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए । उसकी मशीनें जब्त की जाएं और उसे दंडित किया जाए । ताकि भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। साथ ही ग्रामीणों ने पटवार हल्का स्तर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं । उनका कहना है कि पटवारी को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि पटवारी द्वारा ठेकेदार का पक्ष लिए जाने का आरोप लगाया गया । ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि इस मामले में मिलीभगत हो सकती है। ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि यदि खनन विभाग द्वारा कोई अनुमति दी गई है । तो उसकी प्रति सार्वजनिक की जाए । जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।3
- *जनहित की लड़ाई में साथ देने के लिए आभार!* आज जलदाय विभाग की अव्यवस्थाओं के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में पधारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश ने यह साबित कर दिया है कि हम जनता के हक के लिए चुप नहीं बैठेंगे। मैं व्यक्तिगत रूप से उन सभी सम्मानित साथियों और आमजन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस संघर्ष में साथ दिया। आपका यही स्नेह और समर्थन हमारी असली ताकत है। आइए, इसी ऊर्जा के साथ हम कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने और जन-सरोकार के मुद्दों को उठाने का संकल्प लें। *"संघर्ष जारी रहेगा, हक की आवाज बुलंद रहेगी!"* आभारी - *अजय शर्मा एडवोकेट* अध्यक्ष - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ब्यावर हेमन्त त्रिपाठी विधानसभा अध्यक्ष आई टी सेल विभाग1
- रायपुर (ब्यावर) जोधपुर में सैंकड़ो पत्रकारों का प्रदर्शन: वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ के समर्थन में सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मां आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गौड़ व जोधपुर संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करणोत के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन जोधपुर में आईएफडब्ल्यूजे (इंडियन फेडरेशन का वर्किंग जर्नलिस्ट्स ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार उपेंद्र सिंह के जैसलमेर स्थित प्रतिष्ठान पर एक तरफा कार्रवाई किए जाने के चलते जैसलमेर जिला कलेक्टर के खिलाफ पूरे मामले की जांच करने के लिए जोधपुर के कार्यवाहक संभाग के आयुक्त गौरव अग्रवाल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों और पत्रकारों ने ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच की मांग की है. जोधपुर में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ के समर्थन में विभिन्न पत्रकार संगठनों ने एकजुट होकर संभागीय आयुक्त गौरव अग्रवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सैकड़ों की संख्या में मौजूद पत्रकारों ने जैसलमेर कलेक्टर की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। साथ ही कलेक्टर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने की भी मांग प्रमुख रूप से रखी गई। ज्ञापन में बताया गया कि उपेंद्र सिंह राठौड़ पिछले लगभग 22 वर्षों से जैसलमेर में विधिवत अनुमति के साथ “स्वाद रेस्टोरेंट” का संचालन कर रहे थे। उन्होंने अपने निजी खर्च पर व्यवसाय विकसित किया और नियमित रूप से सभी देयकों का भुगतान भी किया। इसके बावजूद नवंबर 2025 में बिना किसी लिखित आदेश के केवल मौखिक रूप से तीन दिन में रेस्टोरेंट खाली करने के निर्देश दिए गए, जिसे पत्रकार संगठनों ने पूरी तरह मनमाना और असंवैधानिक बताया। न्यायालय के आदेश के बावजूद जारी रही कार्रवाई ज्ञापन के अनुसार, न्यायालय से स्थगन आदेश मिलने के बाद भी प्रशासनिक दबाव और कार्रवाई का सिलसिला नहीं रुका। 23 दिसंबर को प्रशासन द्वारा गैस सिलेंडर जब्त करना, किचन सील करना, लाइसेंस नवीनीकरण रोकना और ग्राहकों को हतोत्साहित करने जैसी कार्रवाई की गई। इसके बाद 18 फरवरी को सिजिग और फिर 17 मार्च को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेस्टोरेंट के पीछे की दीवार तोड़कर जेसीबी मशीनों से पूरे ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे करीब सवा करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। द्वेषपूर्ण कार्रवाई के आरोप, न्याय की मांग तेज पत्रकार संगठनों ने इसे एक स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकार की आवाज को दबाने का प्रयास बताया। उनका कहना है कि यह कार्रवाई न केवल व्यक्तिगत द्वेष से प्रेरित प्रतीत होती है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है। ज्ञापन में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और राठौड़ को आर्थिक नुकसान की भरपाई दिलाने की मांग की गई है। *सरकार को चेतावनी: 29 मार्च को जयपुर में होगा बड़ा प्रदर्शन* पत्रकारों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो 29 मार्च को जयपुर में प्रदेशभर के पत्रकार एकजुट होकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह एकता किसी संघर्ष के लिए नहीं, बल्कि न्याय की मांग के लिए है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इसे लोकतांत्रिक जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। ज्ञापन के अंत में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस गंभीर मामले में न्याय सुनिश्चित करेगी और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता की रक्षा करेगी। साथ ही यह भी कहा गया कि समय रहते उचित कदम उठाए जाने से स्थिति को और अधिक गंभीरता होने से रोका जा सकता है। इस अवसर पर आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन की जोधपुर जिला इकाई सलाहकार नंदू शाह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गोड़ , संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करणोत , जोधपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय अस्थाना ,सचिव शिव प्रकाश पुरोहित, जोधपुर जिला अध्यक्ष प्रदीप जोशी, जोधपुर ग्रामीण अध्यक्ष मनोज जैन, उपाध्यक्ष शरद शर्मा , वरिष्ठ पत्रकार अरुण हर्ष, रंजन दवे, चंद्र शेखर व्यास ,योगेश दवे, ललित सिंह, इम्तियाज खान ,समीर,आशीष पुरोहित, जितेंद्र डूडी,करण पूरी,लक्षित दवे,लक्ष्मण मोतीवाल,मुकेश श्रीमाली,जितेंद्र पुरोहित,पुनीत माथुर,सुमित ईश्वर सिंह, पाबू राम, मनीष दाधीच ,नरेंद्र, सिरोही से हमीर सिंह राव, हेमंत अग्रवाल, कुंदन मल राठी, महेंद्र माली, नारायण लाल माली और जगदीश कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।1
- रोहिला सेड़वा में अनोखा और भावुक नज़ारा रोहिला सेड़वा में उस समय एक अनोखा और अविस्मरणीय दृश्य देखने को मिला, जब स्वर्गीय श्री सुखराम सुथार के अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट पर कुछ अलग ही घटना घटी। जैसे ही अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं और चिता सजाई गई, तभी एक बंदर अचानक वहां आकर चिता के ऊपर बैठ गया। उपस्थित लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह गए। कुछ ही देर बाद जब सुखराम सुथार को मुखाग्नि दी गई, तब भी बंदर वहीं मौजूद रहा, मानो किसी गहरे संबंध या संवेदना को व्यक्त कर रहा हो। इस अनोखी घटना ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।1
- कुछ लोग पूछते हैं कि हम किसके साथ हैं? हम भारत के साथ हैं, भारत के हितों के साथ हैं, शांति और संवाद के साथ हैं।1
- अजमेर। आमजन पर बढ़ते रसोई गैस के दामों और गैस सिलेंडरों की किल्लत के विरोध में आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्योतिबा फुले सर्किल पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी (अभाव अभियोग प्रकोष्ठ) के शहर अध्यक्ष ईश्वर टेहलियानी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लगभग 6 फीट ऊँचे प्रतीकात्मक गैस सिलेंडर के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। वहीं, गैस सिलेंडरों की किल्लत के कारण लोगों को दैनिक जीवन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। शहर अध्यक्ष (अभाव अभियोग प्रकोष्ठ) ईश्वर टेहलियानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और जब तक गैस की कीमतों में राहत नहीं दी जाती, तब तक इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश संयोजक योगिता शर्मा एवं अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। प्रदर्शन में महिला अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल मंडल अध्यक्ष मनीष सेन, शैलेश गुप्ता, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रा सुनिया, चंद्रेश सुनिया, संजय खींची, शहनाज आलम, रवि मेघवाल, राजकुमार बाकोलिया, अनुराग रायपुरिया प्रेम सिंह गौर, मानव संखला, कुलदीप प्रजापति, ईशान नगरा, प्रिंस ओबीडाया, सुशील लां, विनायक शर्मा, हनुमान शर्मा, मुकेश सबलानिया, शमसुद्दीन भरत धौलखेड़िया राजेश गोरा, गुरु दत्त गोरा, चुन्नीलाल लेखरा, मदन जी, मिलाप सिंह रावत, सुरजीत कपूर, धनवंती नर्मदा बीना आफताब सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।1
- ब्यावर में गूंजा क्रांति का स्वर, शहीद दिवस पर वीरों को जोशीली श्रद्धांजलि सेन्दडा /ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर। 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर शहर के भगत चौराहा स्थित भगत सिंह वृत्त पर अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण कर क्रांतिकारी अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में “इंकलाब जिंदाबाद” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 23 मार्च केवल एक तिथि नहीं, बल्कि देशभक्ति, साहस और बलिदान का प्रतीक है। इसी दिन वर्ष 1931 में भगत सिंह,सुखदेव, राजगुरू को अंग्रेजी शासन ने फांसी देकर भारत की आवाज को दबाने का प्रयास किया था, लेकिन इन वीरों की शहादत ने पूरे देश में क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित कर दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये वीर क्रांतिकारी केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा हैं, जो हर युवा के दिल में देशभक्ति की अग्नि प्रज्वलित करते हैं। अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करते रहेंगे और समाज में जागरूकता फैलाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने हाथ उठाकर प्रतिज्ञा ली कि वे देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा शहीदों के सपनों का सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना योगदान देंगे। इस मौके पर भूपेंद्र धानका,सोनू चौहान,विक्रम रल,विशाल माथुर,प्रणव गहलोत,रवि पटेल,अजय,राज,धीरज गुरबानी,बिट्टू,मयंक सेन,रोहित जावा,रतन गुजर,मुकेश गोस्वामी,हेमंत पहलवान,राकेश ,सागर,मोहित,मयंक सेन,अक्षय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में “भारत माता की जय” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों के साथ वीर शहीदों को नमन किया।4